Monday, July 1, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 1192)

Jan Saamna Office

सुहागनगरी में गरजता रहा महाबली

हाईवे पुल के नीचे से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त
जसराना में हटाए गए अतिक्रमण
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गत सप्ताह पूर्व शुरू हुआ अतिक्रमण विरोधी अभियान शनिवार को भी बदस्तूर जारी रहा। नगर निगम और प्रशासनिक के सहायोग से चलाया जा रहा अभियान हाईवे पुल के नीचे चला। वहीं जिले के जसराना तहसील में में अवैघ अतिक्रमण हटाए गए। सुहागनगरी में चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी के कारण सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट सुरेद्र बहादूर एवं प्रभारी आयुक्त नगर निगम प्रमोद कुमार के निर्देशन में हाईवे पुल के नीचे और कोटला चुंगी पर अवैध अतिक्रमण हटाए गए।

Read More »

शिकायतों को 24 घंटे में निस्तारित करायेगा जलकल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जलकल विभाग नगर निगम फिरोजाबाद के जल उपभोक्ताओं को नगर निगम (अधिशासी अभियन्ता) जल एमए हक ने अवगत कराया किया कि जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों को जलकल विभाग में स्थापित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7088118002 पर दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे के अंदर किया जायेगा। इसके उपरांत भी समाधान न होने पर उनसे व अवर अभियन्ता जल पीके सिंह तथा अवर अभियन्ता जल संजय सिंघल के नंबर पर संपर्क कर बता सकते हैं। जलकल विभाग जनता की सेवाओं के लिये सदैव तत्पर है।

Read More »

डीएसओ से की राशन डीलर की शिकायत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर के आसफाबाद क्षेत्र के वाशिंदों ने राशन डीलर की मनमानी से तंग आकर जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुये अवगत कराया है। साथ ही इस मामले में जांच कराकर उस पर कार्यवाही की मांग की है। नगर के आसफाबाद क्षेत्र में सतीश चंद्र दिवाकर राशन विक्रेता है। जबकि वह मूल रूप से गांधी नगर का रहने वाला है।

Read More »

टूंडला और सुहागनगरी में हुआ कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत

2017.03.25 09 ravijansaamnaटुण्डला में हुई सजावट,सुहागनगरी में कार्यकर्ताओं ने किया इस्तकबाल
फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना संवाददाता। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे एसपी सिंह बघेल का कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और आम जन मानस की और से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर सजावट और तोरण द्वार तक सजाए गए। वहीं मीडिया द्वारा पूछे गए ज्वलंत प्रश्नों के प्रतिउत्तर में कैबिनेट मंत्री ने सभी निर्णयों के पीछे जनहित की भावना और निष्पक्षता की बात कही।सड़क मार्ग के रास्ते जनपद की सीमा में घुसते ही यूपी सरकार के केबिनेट मंत्री का भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया। कई जगहों पर हुए स्वागत समारोह के दौरान लोगों ने तहेदिल से उनका इस्तकबाल भी किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के माध्यम से उन्हें बधाई दी। इस दौरान मीडिया से मुखतिब हुए एसपी सिंह बघेल ने प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा लिए गए निर्णयों के पीछे जनहित की भावना का सम्मान और सभी के प्रति निष्पक्ष व्यवहार अपनाए जाने की बात कही।

Read More »

सफाई कर्मचारियों की काम बंद हड़ताल जारी

2017.03.25 07 ravijansaamnaशहर में पसरी गंदगी से जीना हुआ मुहाल
मांगे पूरी न होने तक करेंगे हडताल
हाथरस/सासनी, जन सामना संवाददाता। अपनी विभिन्न मागों को लेकर सफाई कर्मचारी अभी कामबंद हडताल पर बैठे है। इन कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आमरण अनशन शुरू कर देंगे। नगर पंचायत सासनी के सफाई कर्मचारियों ने तीन प्रमुख मांगो को लेकर काम बंद हड़ताल शुरु कर दी है। धरने पर बैठे हड़ताली सफाई कर्मियों का आरोप है कि चेयरमैन द्वारा उनकी न्यायोचित माॅंगों को पूरा न करके उनके साथ वादा खिलाफी की गयी है।उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनरतले तीन दिन से काम बंद हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांग है कि पूर्व में चेयर मैन द्वारा जो समझौता वार्ता के दौरान वादा किया गया था वह अभी तक पूरा नहीं किया गया है। जिससे सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इन सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उनकी तीन सूत्रीय माॅगों में एसीपी सलैक्शन ग्रेड को उनके मूल वेतन में समायोजित कर नकद एरियर का भुगतान किया जाना ,कर्मचारियो का साॅतवा वेतन लागू कर जनवरी फरवरी मार्च का एरियर दिलवाना तथा सफाई कर्मियों का ईपीएफ को बैंक खाता में जमा कर उनका ब्यौरा दिए जाने जैसी मागें शामिल है।

Read More »

सिगरेट पिलाकर ले गये ई-रिक्शा

2017.03.25 06 ravijansaamnaहाथरस/सासनी, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस को आगरा अलीगढ रोड स्थित बस स्टैण्ड के निकट एक व्यक्ति बेहोश पड़ा मिला जिसे पुलिस ने लोगों के सहयोग से सीएचसी में भर्ती कराया है। शुक्रवार की देर शाम कोतवाली पुलिस को एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला जिसे पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। आज हल्का होश आने पर व्यक्ति ने अपने बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह खिरनीगट पुलिस चौकी अलीगढ के राय की सराय के रहने वाला है, उसका नाम गुलाब सिंह पु़त्र बाबूलाल है। वह अलीगढ में ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार की शाम वह ई-रिक्शा में सवारियों को लेकर आया था। सवारियों ने उसे सिगरेट पिलाई तभी उसे बेहोशी छाने लगी।

Read More »

कब्र तोड़ने वालों को करें गिरफ्तार

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सिकन्द्राराऊ में मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान में कब्रें तोड़ने की घटना से मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश है और आज अब्बासी समाज ने डीएम-एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कडी कार्यवाही व गिरफ्तारी की मांग की है। आॅल इण्डिया शेख जमीअतुल अब्बास कमेटी के सदर डा. रईस अहमद अब्बासी के नेतृत्व में आज अब्बासी समाज के लोग जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

Read More »

सीएमओ ने लगायी झाडू

2017.03.25 05 ravijansaamnaहाथरस, नीरज चक्रपाणि। प्रदेश के नये मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के स्वच्छता अभियान चलाये जाने के आदेश के बाद अब अधिकारी हरकत में आ गये हैं और उन्होंने हाथों में झाडू उठा लिया है। मुख्यमंत्री के स्वच्छता अभियान के आदेश के तहत आज बागला सिविल संयुक्त जिला अस्पताल में आज सीएमओ डा. रामवीर सिंह द्वारा सफाई अभियान चलाया गया और झाडू लगाकर सफाई की गई। सीएमओ के साथ अन्य कई चिकित्सकों व कर्मचारियों ने भी झाडू लगाकर सफाई की।

Read More »

पूर्व विधायक की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

2017.03.25 04 ravijansaamnaहाथरस, नीरज चक्रपाणि। पूर्व ऊर्जा मंत्री पुत्र पर हमला व बसपा नेता पुष्पेन्द्र उर्फ पुष्पे हत्याकाण्ड में फरार नामजद आरोपी पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल के घर पर सीओ इगलास पंकज श्रीवास्तव ने कल देर शाम फिर से दबिश दी लेकिन पुलिस को फिर भी खाली हाथ लौटना पडा और कोई नहीं मिला। उक्त हत्याकाण्ड में नामजद पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल, पुत्र तथा भाई राकेश अग्रवाल, भतीजे अतुल अग्रवाल की तलाश में इगलास सीओ पंकज श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी सूर्यकांत द्विवेदी को लेकर ताबडतोड दबिशें दे रहे हैं। पुलिस उक्त आरोपियों के खिलाफ 82 की कार्यवाही कर कुर्की नोटिस भी चस्पा कर चुकी है।

Read More »

प्रथम नगर आगमन पर राज्यमंत्री का स्वागत

2017.03.25 08 ravijansaamnaकानपुर/घाटमपुर, शीराजी। आज मध्यान्ह कानपुर से जहानाबाद वाया घाटमपुर होते हुए जा रहे प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री एवं लोक प्रबन्धक संघ जय कुमार सिंह जैकी का पतारा, जहाॅंगीराबाद कुष्माण्डा देवी मन्दिर मुख्य चैराहा परास नौरंगा सहित प्रथम नगर आगमन पर जगह जगह स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित नगर पालिका अध्यक्ष संजय सचान के हाते एवं श्री गार्डेन गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मन्त्री जय कुमार सिंह ने कहा कि घाटमपुर और जहानाबाद विधानसभा उनकी कर्मस्थली है और इसके विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे

Read More »