Sunday, May 3, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 133)

Jan Saamna Office

अनुसूचित जाति के प्रवासी मजदूर एवं स्थानीय अनु0 जाति के लाभार्थी करें आवेदन

कानपुर देहात। उ0प्र0 सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के प्रवासी मजदूर एवं स्थानीय अनु0 जाति के आर्थिक उत्थान हेतु उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 द्वारा अनु0 जाति के व्यक्तियों/परिवार जिनकी ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय-46080.00 रूपये एवं नगरीय क्षेत्र में वार्षिक आय-56460.00 रूपये से कम है, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु योजनायें संचालित है। सभी योजनाओं में आधार कार्ड, पहचान प्रपत्र, दो फोटो तथा तहसील स्तर से प्राप्त आय, जाति, व निवास प्रमाण पत्र आदि संलग्न करना आवश्यक है। निगम द्वारा संचालित योजनायें की जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) अशोक कुमार ने बताया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना (स्वतः रोजगार योजना के तहत इस योजनान्तर्गत अनु0 जाति के पात्र व्यक्तियों को उद्योग, व्यवसाय संचालित करने हेतु राष्ट्रीयकृत बैकों के माध्यम से रूपये-20000.00 से लेकर रूपये-1500000.00 तक की योजनाएं स्वीकृत करायी जाती हैं, जिसमें रूपये-10000.00 अनुदान व रूपये-100000.00 से अधिक की योजनाओं में योजना लागत का 25 प्रतिशत भाग 04 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर मार्जिन मनी ऋण के रूप में दिया जाता है।

Read More »

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु करें आवेदन

कानपुर देहात। जवाहर नवोदय विद्यालय कानपुर देहात शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत संचालित आवासीय विद्यालय है तथा ग्रामीण क्षेत्र के छात्र/छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। विद्यालय कक्षा 6 व 9 में प्रवेश हेतु वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/en/Home1 व विद्यालय की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/kanpurdehat/en/home के माध्यम से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 06 व कक्षा 09 में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2020 है। उन्होंने बताया कि जिला कानपुर देहात के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में वर्तमान में कक्षा 05(कक्षा 06 में प्रवेश हेतु) व कक्षा 08(कक्षा 09 में प्रवेश हेतु) में अध्ययनरत् छात्र/छात्राएं आवेदन हेतु अर्ह है।

Read More »

सपा संरक्षक का मना 82 वां जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने काटा केक

चकिया/चन्दौली, दीपनारायण यादव। समाजवादी पार्टी चकिया विधानसभा इकाई के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित निर्भय दास हनुमान मंदिर पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्म दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसमें मुख्य रुप से पूर्व विधायक पूनम सोनकर ने नेता जी के लंबी उम्र होने और स्वस्थ रहने कि ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि नेता जी हमेशा गरीब मजदूर किसान नौजवान और महिलाओं को न्याय व सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे है और देश के रक्षा मंत्री बन कर के देश के सैनिकों का सम्मान बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का जितना विकास नेता जी और अखिलेश के सरकार में हुआ उतना विकास कार्य आज तक किसी सरकार में नहीं हुआ।

Read More »

कान्हा गौ आश्रय केंद्र पर सफाई अभियान चलाकर गायों की पूजा की गई

शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला अधिकारी के निर्देश पर गोपाष्टमी पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कान्हा गौ आश्रय केंद्र पर सफाई अभियान चलाकर गायों की पूजा की गई साथ ही गायों के खाने पीने की व्यवस्था की गई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आवाहन पर जिलाधिकारी दिनेश चंद्र के निर्देश पर शिवली कस्बा में स्थित कान्हा गौ आश्रय केंद्र पर नगर प्रशासन व जन प्रतिनिधियों की देख रेख में सफाई अभियान चलाकर गायों की पूजा अर्चना कर उनको फल खिलाये गए साथ ही उनके खाने पीने की व्यवस्था की गई वही पशु चिकित्सा अधिकारी अतुल कुमार के गायों की स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया।

Read More »

समाजसेवियों ने पांडो नदी पुल के पास सड़क पर गड्ढे को मिट्टी डाल कर भरा

शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। स्टेट हाइवे पर गड्ढे हो जाने व सड़क के किनारों पर कटान हो जाने से राहगीरों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है वही कस्बा के समाजसेवियों ने पांडो नदी पुल के पास गड्ढे से दुर्घटना की सम्भावना को देखते हुए मिट्टी डाल कर गड्डा भरवाया। वही समाज सेवियों के इस कार्य से कस्बा व राहगीरों ने प्रशंशा एवं सराहना की।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के चौबेपुर बेला स्टेट हाइवे के पांडो नदी पुल के पास बड़ा गड्डा हो जाने से राहगीरों व वाहनों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था वही कई मोटर साइकिल वाहन दुर्घटना का शिकार हो चुके है।

Read More »

कोरोना काल में शिक्षक और पूर्व छात्रों ने मिल विद्यालय को संवारा

कुरवाई/विदिशा। “जहां चाह, वहां राह” को चरितार्थ करते शासकीय माध्यमिक शाला सिरावली के शिक्षक व पूर्व सैनिक प्रमोद कुमार चौहान की एक ओर सकारात्मक पहल जिसमे विद्यालय के शिक्षक और स्वयंसेवी शिक्षक और पूर्व छात्र अर्जुन सेन, अनुज दांगी, सुरेन्द्र अहिरवार, मुकेश सेन और करन सेन ने मिलकर विद्यालय का रंग रोगन कर एक नया रूप देकर संवारा और इस कहावत को चरितार्थ किया कि यदि आप में कुछ करने का जज्बा है तो रास्ते स्वयं निकलने लगते हैं।

Read More »

अरबों रुपये उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों ने हड़प लिया – अवधेश कुमार वर्मा

लखनऊ, जन सामना। बिजली विभाग के बिलिंग सॉफ्टवेयर का टेंडर पिछले 3 वर्षो से क्यों नहीं हो रहा फाइनल के पीछे का बड़ा खेल आज उपभोक्ता परिषद् ने किया उजागर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत से की मुलाकात और एक लोक महत्व प्रस्ताव सौंपकर बताई पूरी सच्चाई।
कुछ अभियंताओं की लाबी अपनी-अपनी चहेती कम्पनियों को दिलाना चाहती है टेंडर। ऊर्जा मंत्री का अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को कार्यवाही का लिखित निर्देश कहा सरकार उठाएगी कठोर कदम पूरे मामले की होगी जाँच।

Read More »

सॉफ्टवेयर इंजीनियर दे रहे पूजा की शुद्ध सामग्री की होम डिलीवरी

होम डिलीवरी की सुविधा के साथ सौ से अधिक शुद्ध पूजन सामग्रियों का संग्रह
प्रयागराज, रवि कुमार राठौर। साफ्टवेयर इंजीनियर दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान से प्रेरणा लेते हुये लाॅकडाउन के बाद जून 2020 में अपने साथियों के साथ मिलकर 70 लोगों को रोजगार देने का काम किया।
घर पर हवन और पूजन शुद्धता लाने के लिए किया जाता है, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा हर समय रहे। लेकिन क्या फायदा अगर शुद्धता के लिए प्रयोग की जाने वाली हवन और पूजन सामग्री ही शुद्ध न हो, बाजार में ज्यादातर पूजा सामग्री ऐसी ही मिलती है।

Read More »

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘प्रगति’ की समीक्षा बैठक आयोजित

लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में ‘प्रगति’ की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जगदीशपुर-अयोध्या सेक्शन के फोर लेन चौड़ीकरण, दिल्ली-मुम्बई इंडस्ट्रियल काॅरीडोर, पीएम स्वनिधि, एक्सपोर्ट हब के रूप में जिलों को डवलप किया जाना आदि बिन्दुओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि जगदीशपुर-अयोध्या सेक्शन (60 किमी) के फोर लेन चौड़ीकरण हेतु कुल 52.0127 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता के सापेक्ष 48.0924 हे0भूमि अवार्ड की जा चुकी है, 41.78087 हेक्टेअर भूमि पर कब्जा दिया जा चुका है। अयोध्या में 30.2569 हे0 के सापेक्ष 21.5563, अमेठी में 13.6457 हे0 में 12.1145 तथा सुल्तानपुर जिले में 8.11007 हे0 में से 8.11007 हे0 भूमि पर कब्जा दिया जा चुका है। अयोध्या में 37.10 करोड़ रु0, अमेठी में 36.47 करोड़ रु0, सुल्तानपुर में 19.50 करोड़ रु0 कुल 93.07 करोड़ रु0 मुआवजा वितरण किया गया है। मुख्य सचिव ने अवशेष भूमि का कब्जा 02 दिन में प्राप्त करने तथा सम्बन्धित किसानों को मुआवजे की धनराशि का वितरण प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिये।

Read More »

निराश्रितों, गरीबों, वृद्ध पात्र किसानों को सरकार 500 प्रतिमाह दे रही है पेंशन

कानपुर देहात। प्रदेश सरकार समाज के गरीबों, किसानों, असहायों, निराश्रितों के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उनकी सहायता कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार का समाज कल्याण विभाग बुजुर्गों व किसानों के लिए वृद्धावस्था किसान पेंशन योजना चला रही है। इस योजनान्तर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे स्त्री-पुरूष जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रू0 व शहरी क्षेत्र में 56460 रू0 तक के गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले लोग पेंशन पाने के पात्र हैं। इस आयु सीमा के अन्तर्गत आने वाले वृद्ध किसान भी पात्र होते हैं। गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले बुजुर्गों को प्रदेश सरकार पेंशन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है।

Read More »