Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 134)

Jan Saamna Office

केस्को के भ्रष्टाचार के खिलाफ गोविन्द नगर सब स्टेशन में धरना

कानपुर दक्षिण, स्वप्निल तिवारी। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने केस्को के भ्रष्टाचार के खिलाफ गोविन्द नगर सब स्टेशन में धरना दिया ज्ञात हो की मकान नम्बर 24 एस एस बर्रा 7 के रामचन्द्र के मीटर में मई माह में रीडिंग अचानक जम्प होकर 4797 से 8285 हो गयी। एक मांह में 3488 रीडिंग बढ़ने से रामचन्द्र परेशान हो गये रामचन्द्र के पास इतना रूपया भी नही है की वो बिजली का बढा हुआ बिल जमा कर पिछले 6 माह से बिजली का बिल सही करवाने के लिये केस्को के चक्कर काट रहे हैं लेकिन बिल सही नही हुआ।

Read More »

मजाक बनता सूचना का अधिकार

समाजसेवी अन्ना हजारे के आमरण अनशन के बाद 12 अक्टूबर 2005 को जब सूचना का अधिकार अधिनियम लागू हुआ तब लगा था कि अब लोकतन्त्र सार्थक होगा। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, शासन-प्रशासन के सम्पूर्ण क्रिया-कलाप पारदर्शी हो जायेंगे, देश का आम जन सशक्त बनेगा और लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित होगी। क्योंकि यह अधिनियम जनता के प्रति सरकारी तन्त्र की जवाबदेही सुनश्चित करता है तथा देश के आमजन को शासन-प्रशासन के कामकाज को जानने और समझने का अधिकार प्रदान करता है। लेकिन देश का आमजन इस अधिकार का कितना और किस हद तक उपयोग कर पा रहा है, यह किसी से छुपा नहीं है।

Read More »

प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ आह्वान का आध्‍यात्मिक गुरुओं ने समर्थन किया

संत समाज ने आत्‍मनिर्भर भारत आंदोलन की प्रशंसा की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के भारत को आत्‍मनिर्भर बनाने के ‘वोकल फॉर लोकल’की कल की गई अपील को आध्‍यात्मिक गुरु का जबर्दस्‍त समर्थन मिला है। संत समाज ने प्रधानमंत्री की इस अपील का काफी उत्‍साहपूर्वक समर्थन किया है। आध्‍यात्मिक गुरुओं ने देश को आत्‍मनिर्भर बनाने की दिशा में ‘वोकल फॉर लोकल’ आह्वान को लोकप्रिय बनाने तथा इसे बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की है और इसे समर्थन देने का संकल्‍प भी व्‍यक्‍त किया है।

Read More »

मैथा तहसील समाधान दिवस में आई 25 शिकायतें 04 का मौक़े पर निस्तारण

शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील मैथा पहुंच शिकायतों को सुन सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। वही मुख्यविकास अधिकारी ने एक साल से रसोइया को वेतन न मिलने पर उच्च अधिकारियों को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए। समाधान दिवस कुल 25 शिकायतों पहुंची जिनमे चार शिकायतों को मौक़े पर ही निस्तारित किया गया। वही कोतवाली पहुंच नारी शक्ति मिशन के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर रोस्टर रजिस्टर चेक कर एंटी रोमियो टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डे ने मैथा तहसील पहुंच शिकायतों को सुन सम्बंधित अधिकारियों को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए।

Read More »

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कोविड-19 सम्बन्धी समीक्षा बैठक आहूत

लखनऊ: मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड-19 के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। बैठक में वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ0 रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आलोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
अपने सम्बोधन में उन्होंने 5 प्रतिशत या उससे अधिक पाॅजिटिव केसेज वाले जिलों में टेस्टिंग टारगेट्स को रिव्यू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अधिक संख्या में पाॅजिटिव केसेज आ रहे हैं, वहां काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग को बढ़ाया जाये तथा फोकस्ड टेस्टिंग की जाये।

Read More »

प्रेस की आज़ादी पर कोई भी आघात देश के लिए नुकसानदेह होगा : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर कहा कि प्रेस की आज़ादी पर कोई भी आघात राष्ट्रीय हितों के विरुद्ध है तथा हर एक नागरिक द्वारा इसका विरोध किया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित, कोविड महामारी के दौरान मीडिया की भूमिका तथा मीडिया पर महामारी के असर, इस विषय पर एक वेबनार को अपने पूर्व रिकॉर्ड किए गए संबोधन में उन्होंने कहा कि आज़ाद और निर्भीक प्रेस के बिना लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में देश की प्रेस की अग्रणी भूमिका रही है। लोकतंत्र को मजबूत करने तथा संवैधानिक के अनुसार कानून का राज सुनिश्चित करने में एक मुखर, आज़ाद और जागरूक मीडिया उतना ही जरूरी है जितना की स्वतंत्र न्यायपालिका।

Read More »

नवजात कन्या अभिशाप नहीं, सौगात

भारत में कई प्रांतों तथा स्थानों में पैदा हुई नवजात कन्या का परिवार में खुले दिल से स्वागत नहीं किया जाता है| उसे अभिशाप समझ उसके साथ तिरस्कार का व्यवहार किया जाता है, इस पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को हमेशा निचले स्तर का व्यवहार झेलना पड़ता है| इसके लिए समाज के कई तबकों में स्वयं स्त्रियां भी जिम्मेदार होती है, स्त्री के गर्भवती होते ही परिवार में संतान के रूप में लड़का यानी पुत्र की कल्पना की जाने लगती है, और यह माना जाने लगता है कि पुत्र ही इस वंशावली को आगे बढ़ाएगा एवं उनके पूरे कुल को वही खुशहाली और प्रसन्नता प्रदान करेगा| पुत्री या कन्या के होते ही पूरे परिवार के चेहरे मायूसी से भर जाते हैं|

Read More »

भारतीय किसान कल्याण संघ ने किया किसानों का सम्मान

किसान श्री, किसान भूषण एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किए गए किसान और महिलाएं
किसान हित में लड़ाई लड़ने के लिए भारतीय किसान कल्याण संघ की हुई है स्थापना- संकर्षण जी महाराज
हर समस्या के लिए हमेशा तत्पर है किसान कल्याण संघ- पवनेश उपाध्याय
राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रांतीय पदाधिकारियों व जिला पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
करछना/प्रयागराज। भारतीय किसान कल्याण संघ का नागरिक अभिनंदन समारोह धरवारा में मेजर ठाकुर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सभा के मुख्य अतिथि पुज्य संत श्री संकर्षण जी महाराज गुरु जी ने कहा कि संघ की स्थापना किसानों की समस्यायों के समाधान के लिए हुई है। किसान कल्याण की सभी योजनाओं का लाभ बिचौलिया लेते हैं किसानो को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। विशिष्ट अतिथि कैप्टन डीपीएन सिंह ने कहा कि शासन की लापरवाही से अभी तक धरवारा में धान क्रय केन्द्र नहीं खुल पाया है। आवारा पशुओं और नीलगाय से किसान त्रस्त है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय जी ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए हर संभव मदद करने को संघ तैयार है, संगठन एवं संगठन के पदाधिकारियों पर विश्वास करते हुए साथ देना होगा तभी असम थन किसानों की समस्याओं को दूर करने में सफल होगा।

Read More »

मार्च, 2021 तक 50 लाख युवाओं को सेवायोजित करने का लक्ष्य – मुख्य सचिव

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्तावित ‘मिशन रोजगार’ अभियान की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया
प्रत्येक विभाग बनाये अपना रोजगार प्लान, जनपद स्तर पर जिलाधिकारी बनायेंगे जिले का रोजगार प्लान
लखनऊ। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में ‘‘मिशन रोजगार’’ अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में श्रम विभाग द्वारा कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अपर मुख्य सचिव, एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल द्वारा प्रस्तावित अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके अलावा बैठक में मिशन रोजगार अभियान के माध्यम से इस वित्तीय वर्ष के अन्त तक 50 लाख युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार तथा कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार तथा विभिन्न विभागों से रोजगार सम्बन्धी डाटा संग्रहण आदि पर गहन विचार विमर्श किया गया।

Read More »

मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम बाढ़ापुर में हुई कार्यशाला

कानपुर देहात। उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार दिनांक 1.11.2020 से 15.11.2020 तक महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम मनाये जाने के क्रम मे ग्राम बाढापुर तहसील अकबरपुर कानपुर देहात मे एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे असंगठित क्षेत्र के महिला श्रमिको ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उ0प्र0 ग्रामीण मजदूर संगठन के प्रतिनिधि सुरेन्द्र गौतम द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे महिला सशक्तीकरण विषय पर अमित कुमार सिह द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम मे श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी द्वारा सामान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, कार्यस्थल पर महिलाओ का यौन उत्पीणन अधिनियम 2013, मातृत्व हितलाभ अधिनियम 1961 के प्रावधानो के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी। उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओ की भी जानकारी दी गयी तथा 100 महिला श्रमिको का पंजीयन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी, सुरेन्द्र गौतम, ऐश्वर्य त्रिपाठी, राहुल सिह तथा श्रम विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More »