घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। रोडवेज की सीएनजी बस सेवा बंद होने से जहां हजारों यात्री परेशान है। वही डग्गामार वाहन चालको की चांदी कट रही है। क्षेत्र में ध्वस्त हो चुकी सीएनजी परिवहन सेवाओं के लिए नागरिकों ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भरथना विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र कठेरिया से भेंट कर सीएनजी बसें चलाए जाने के लिए सहयोग मांगा है। प्राप्त विवरण के अनुसार कस्बे के मोहल्ला आशा नगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे डॉ राम किशन गुप्ता (नेत्रहीन) के नेतृत्व में सूरज सिंह, अभिनव शुक्ला, भक्तमाल शुक्ला, आशीष शुक्ला, दिलीप शर्मा, उमेश यादव, आलोक शुक्ला, देवरत्न, शरद द्विवेदी, नाहर सिंह, योगेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, शशिकांत त्रिपाठी, विजय पाल आदि लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन धर्मेंद्र कठेरिया को सौंपते हुए बताया कि नौबस्ता से घाटमपुर, रावतपुर से बिल्हौर, फजलगंज से रूरा, व घंटाघर से मूसानगर चलने वाली लगभग 270 सीएनजी बसों का संचालन पूरी तरीके से ठप कर दिया गया है।
Jan Saamna Office
रसूलाबाद में विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न
रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। रसूलाबाद में विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अनेकानेक जिलों से पधारे उत्कृष्ट कवियों ने अपनी अपनी स्वरचित रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के शुभारंभ में दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और तदोपरांत आये हुए मुख्य अतिथियों व कवियो का सम्मान किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ की औपचारिकता के बाद काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ। कार्यक्रम का संचालन कवि अंजाम अंजाम द्वारा किया गया।
सीटीसीएस फैमिली एवं अजंली फ़िल्म प्रोडक्शन की ओर से आयोजित हुआ ऑनलाइन शो
कोरोना से जंग में हम भी संग सीज़न फर्स्ट के रिजल्ट जारी
कनिका शर्मा ने पहला, पहल श्रीवास्तव ने दूसरा एवं इशिता सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया
लखनऊ। बच्चो में संस्कृति, शिक्षा, जागरूकता एवं कलात्मकता फैलाने के उद्देश्य से सीटीसीएस फैमिली एवं अजंली फ़िल्म प्रोडक्शनसं की ओर से आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता कोरोना से जंग में हम भी संग है के सीजन फर्स्ट के रिजल्ट सोमवार को जारी हुए। प्रथम स्थान पर कनिका शर्मा, दूसरा स्थान पर पहल श्रीवास्तव एवं तीसरे स्थान पर इशिता सिंह रहीं। इन तीनो के अतिरिक्त छह को सांत्वना पुरस्कार के रूप में सर्टिफिकेट दिए गए। शॉर्टलिस्ट हुए राध्या सिंह, वंशिका श्रीवास्तव, काव्या चतुर्वेदी, यथार्थ सिंह कार्की, शाम्भवी शुक्ला, गुनीत चावला के पोस्टर ने भी सराहना पाई। कोरोनाक़ाल को देखते हुए आयोजन के विजेताओं को पुरुस्कार अलग अलग दिन दिए जा रहे है।
राज सिंहासन परिवार ने वरिष्ठ समाचार पत्र विक्रेता का किया सम्मान
कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। राज सिंहासन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा प्रधान कार्यालय पर नगर के वरिष्ठ समाचार पत्र वितरक रफत अली को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज सिंहासन पान मसाला के डायरेक्टर शिवम पटेल ने माल्यार्पण कर बुके भेंट कर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह पटेल को सम्मानित करते हुए बताया कि दीपावली से राज सिंहासन परिवार राज सिंहासन पान मसाला उत्तर प्रदेश के कई जिलों से एक साथ लांच कर रहा है। वही दूसरी ओर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सुरेंद्र पाल सिंह पटेल ने बधाई देते हुए कहा कि जहां एक ओर वैश्विक महामारी कोविड-19 से हजारों नौजवान बेरोजगार हुए हैं। वही राज सिंहासन के द्वारा सैकड़ों नौजवानों को रोजगार देने की पहल सराहनीय है डायरेक्टर शिवम पटेल ने बताया कि राज सिंहासन पान मसाला आम जनमानस के बीच उच्च क्वालिटी के दम पर अपनी पहचान बनाएगा। इस मौके पर दीपांशी सिंह, अंकित शर्मा, धर्मेंद्र यादव, अशोक कुमार मौजूद रहे।
मानव सामाजिक सेवा समिति के जिला अध्यक्ष बनाएं गये आशीष त्रिपाठी
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। मानव सामाजिक सेवा एसोसिएशन के अध्यक्ष/संस्थापक रंजीत सिंह ने ग्राम पठकन मनावा के आशीष त्रिपाठी (उर्फ राघव) को कानपुर देहात का जिला अध्यक्ष बनाया है।
मानव सामाजिक सेवा एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी उर्फ राघव ने बताया कि कानपुर देहात जिला महासचिव रमेश कुमार व जिला संयुक्त सचिव शिव बाबू को नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने इस मौके पर समिति के सभी सदस्यों को नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने बताया कि मानव सामाजिक सेवा एसोसिएशन पूरे उत्तर प्रदेश में गरीब कमजोर असहाय विकलांग बच्चों की हर सम्भव मदद करेगी शिक्षा क़ृषि क्षेत्र में लोगों को जागरूक करेगी।
बीडीओ ने मिशन शक्ति अभियान के तहत किया महिलाओं का सम्मान
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रसूलाबाद विकासखंड के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं द्वारा उत्कृष्ट कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें खण्ड विकास अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया।
समूह का कार्य देख रहे ब्लॉक मिशन प्रबंधक नीरज सोनकर के द्वारा बताया गया कि समूह से जुड़ी हुई महिलाओं को सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत आजीविका से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
अमेठी जिले में हुई सरदार सेना संगठन की बैठक
अमेठी। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के ऊंचगांव ग्राम सभा में हुई सरदार सेना संगठन की बैठक। मिली जानकारी के मुताबिक आज ग्राम सभा ऊंचगांव में हुई सरदार सेना संगठन की बैठक इस बैठक में सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत करने के लिए सरदार सेना में किसानों के सर्व सम्मानित लवकेश कश्यप को युवा संघ जिला अध्यक्ष अमेठी का भार सौंपा गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार वर्मा, राष्ट्रीय प्रचारक डाक्टर जगदेश्वर पटेल, एडवोकेट बुद्धि सागर सिंह, घिसीयावन प्रधान राजेंद्र कश्यप, पवन गौतम व दर्जजनो लोग उपस्थित रहे।
कोविड-19 की सैम्पलिंग करते समय निर्धारित गाइडलाइन्स का पालन किया जाये – मुख्य सचिव
कोविड-19 की सैम्पलिंग, टेस्टिंग, कान्ट्रैक्ट ट्रेसिंग, बचाव एवं उपचार की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाये
सांस्कृतिक व सार्वजनिक आयोजनों में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये विशेष सावधानी बरती जाये
कोविड-19 के प्रोटोकाॅल, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग आदि का कड़ाई अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये – राजेन्द्र कुमार तिवारी
लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में कोविड-19 के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने कोविड-19 की सैम्पलिंग, टेस्टिंग, कान्ट्रैक्ट ट्रेसिंग, बचाव एवं उपचार की व्यवस्था तथा कोविड संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर की विस्तृत समीक्षा की तथा सैम्पलिंग, टेस्टिंग, कान्ट्रैक्ट टेªसिंग, बचाव एवं उपचार की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में पाॅजिटीविटी रेट अधिक है, उन जनपदों में विशेष ध्यान दिया जाये और टेस्टिंग की संख्या बढ़ायी जाये। कोविड-19 की सैम्पलिंग करते समय निर्धारित गाइडलाइन्स का पालन किया जाये, ताकि कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति जांच में छूटने न पाये।
जिलाधिकारी ने 11 सहायक अध्यापकों को बांटे नियुक्ति पत्र
डाक विभाग की पहल, नवरात्र के दौरान 188 गाँव बने ‘सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम’
प्रधानमंत्री के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को डाक विभाग दे रहा मूर्त रूप, 188 गाँवों में सभी सुयोग्य बेटियों के खोले सुकन्या समृद्धि खाते
वाराणसी। नवरात्र पर्व के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में डाक विभाग ने पहल करते हुए नई इबारत लिखी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत आरम्भ ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ में तमाम कन्याओं के खाते खुलवाकर उनका भविष्य सुनिश्चित करने की पहल करते हुए नवरात्र पर्व की सार्थकता सिद्ध की है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव की पहल पर नवरात्र के दौरान वाराणसी डाक परिक्षेत्र के 188 गाँवों में 10 साल तक की सभी सुयोग्य कन्याओं के सुकन्या खाते खुलवाकर उन्हें ‘सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम’ बनाया गया है। इसी क्रम में वाराणसी के तपोवन शाखा डाकघर में आयोजित कार्यक्रम में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने तमाम सुकन्याओं को पासबुक के साथ उपहार देकर सम्मानित किया। प्रवर डाक अधीक्षक सुमीत कुमार गाट, डाक अधीक्षक राम मिलन, महंत दीन बंधु दास जी महराज, पार्षद वंदना सिंह, सहायक निदेशक शम्भू राय ने भी इन सुकन्याओं के सुखद भविष्य की कामना की।
Jansaamna