Thursday, April 30, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 141)

Jan Saamna Office

मण्डलायुक्त ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों को देखने के लिए नाना राव पार्क का भ्रमण किया

कानपुर नगर। आज सुबह कमिश्नर कानपुर ने SMART सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों को देखने और समीक्षा करने के लिए नगर निगम के नाना राव पार्क का भ्रमण किया। इस भ्रमण में नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी और नगर निगम के अन्य अधिकारी शामिल थे।
टिप्पणियों और दिशाओं के महत्वपूर्ण बिंदु हैं:
1) स्मार्ट सिटी अथॉरिटी इस पार्क में पांच काम कर रही है। साइकिल ट्रैक, सिंथेटिक वॉकिंग ट्रैक, पार्किंग क्षेत्र, लैंड स्केप कार्य और पार्क में हेरिटेज स्मारकों का बेहतर रख रखाव।
2) COVID लॉकडाउन और कुछ तकनीकी कारण से परियोजना में 6 महीने की देरी हुई।
कमिश्नर ने नगर आयुक्तालय को अगले 2 महीनों में साइकिल ट्रैक (500 एमटीआरएस), सिंथेटिक वॉकिंग ट्रैक, पार्किंग क्षेत्र विकसित करना और लैंड स्केप के सभी लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया है। नगर निगम के अधिकारी ने आयुक्त को इन सभी कार्यों को इस साल 31 दिसंबर से पहले पूरा करने का आश्वासन दिया।

Read More »

रसूलाबाद पुलिस ने गश्त दौरान 1 युवक से 136 पुड़िया स्मैक की बरामद

कोतवाल शशिभूषण मिश्रा ने कहा अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। रसूलाबाद के पुलिस उपाधीक्षक रामशरण सिंह के निर्देश पर वांछित अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत रसूलाबाद के कोतवाल शशि भूषण मिश्रा की सजगता से पुलिस सब इंस्पेक्टर जय सिंह व मोहम्मद हासिक खान व हमराही पुलिस बल ने गश्त दौरान 1 सन्दिग्ध व्यक्ति को पकड़कर 136 पुड़िया स्मैक की बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रसूलाबाद के नगर प्रभारी पुलिस सब इंस्पेक्टर जय सिंह व मोहम्मद हासिक खान हमराही पुलिस बल विनोद कुमार मुकेश कुमार व विशेष पाल के साथ वांछित अभियुक्त तलाश संदिग्ध व्यक्ति वाहन अपराह्न गश्त पर थे तभी वापस आते समय चीती पुर मजार के पास एक व्यक्ति दिखाई पड़ा तो वह व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे तेज कदमो से चलने लगा तो पुलिस ने दौड़ कर उसे पकड़ा जहां जामा तलाशी लेने पर उसकी जेब से 136 पुड़िया स्मैक की बरामद होने के साथ 450 रुपये भी निकले।

Read More »

छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंची नाबालिग छात्रा को बर्रा चौकी इंचार्ज ने दुत्कार के भगाया

नाबालिग छात्रा से मनचले जबरन फोन पर बात करने का बना रहे थे दबाव, रसूखदार है दबंग दबंगई के दम पूरे मोहल्ले में करते थे नंगनाच
मनचलो की दबंगई के आगे झूके बर्रा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह, 15दिन पहले ही घाटमपुर से बर्रा आये सत्यपाल सिंह चर्चा में
कानपुर दक्षिण, जन सामना संवाददाता। बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा चौकी इंचार्ज ने छेड़छाड़ की शिकायत लेकर आई पीड़िता को चौकी से दुत्कार के भगाया साथ ही उसके नाबालिग भाई व उसके जीजा को ही थाने बैठाया।
पीड़िता के पिता सकल साहू के अनुसार पडोस के मकान में पवन सिंह नाम का युवक मास्क बनाने का कारखाना चलाता है। पीडिता के अनुसार पवन सिंह व उसका कर्मचारी अभय दोनो मिलकर उसकी बेटी को आये दिन परेशान करते है। बाहर निकलने पर कमेंट पास करते है। यहॉ तक की कोचिंग आते-जाते समय नम्बर भी मॉगते है। जिससे अजीज होकर छात्रा ने अपने भाई का नम्बर दे दिया।

Read More »

मूर्ति कारों और पेपर बैनर पोस्टर छापने वालों पर पड़ी बड़ी मार

अझुवा/कौशाम्बी, जन सामना संवाददाता। प्रत्येक वर्ष नवरात्रि में माँ दुर्गा की प्रतिमा और गणेश उत्सव की मूर्तियां बनाकर अपनी रोजी रोटी चलाने वालों पर कोरोना कहर बनकर टूटा है। पहले तो निर्देशों के अनुसार मूर्तिकारों को ऑर्डर न मिले भक्तों ने छोटी-छोटी मूर्तियों का ही ऑर्डर दिया दूसरी ओर बैनर पोस्टर पम्पलेट छापकर जीवन-यापन करने वालों पर भी महती मार पड़ी है। नगर पंचायत में पोस्टर बैनर पम्पलेट का कार्य करने वाले नीरज केसरवानी ने बताया जब किसी तरह का कार्यक्रम ही नहीं होंगे। तो कैसे ऑर्डर मिलेंगे अब आगे क्या होगा यही सोचकर डर लगने लगा कैसे क्या होगा।

Read More »

ट्रांसफार्मर खराब, 200 परिवार अंधेरे में

कौशाम्बी, जन सामना संवाददाता। सरसावा ब्लॉक के अंतर्गत पूरब सरावा गांव कर्मा में लगा ट्रांसफार्मर 1 माह पहले खराब हो गया है। जिसे आज तक बदला नहीं जा सका है। वहीं यहां के ग्रामीण दहशत में रात गुजार रहे हैं।
ग्रामीणों के द्वारा 1 माह में कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग के कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। 1 माह पूर्व खराब हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग ग्रामीणों के द्वारा ट्रांसफार्मर खराब होने के दूसरे दिन ही विभाग से की थी। लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि 1912 पर काल करने पर भी कोई सुनवाई नही हुई है। उधर गांव वालों ने इस बात की सूचना जेई को भी की लेकिन जेई साहब ने भी इस बात से पल्ला झाड़ लिया।

Read More »

ग्राम प्रधान के घर के चंद कदम दूरी पर सड़कों में बहरा गंदा पानी

जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते सड़कों व नालियों सहित कई जगहों पर फैली गंदगी
कौशाम्बी, जन सामना संवाददाता। करारी ब्लॉक के रकस्वरा गांव में ग्राम प्रधान के घर के महज चंद कदम दूरी पर सड़कों में लोगों के घरों का गन्दा पानी बह रहा है। जिससे सड़कों में कीचड़ का भी जमाव बना रहता है ये सारी समस्याएं नाली न बनने के कारण उतपन्न हो रही है। प्रधानी के लगभग पांच साल पूरे होने वाले है उसके बावजूद भी आज तक प्रधान व सचिव द्वारा गांव में नालियां निर्माण नहीं कराया गया जिसके चलते ग्रामीणों के घरों का गंदा पानी सड़कों में ही भरा रहता है। जिसके कारण छोटे छोटे बच्चों सहित वृद्ध व अन्य लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Read More »

हार्टअटैक से सेना में तैनात फौजी का निधन

कौशाम्बी, जन सामना संवाददाता। महाराष्ट्र के अहमदनगर में हार्टअटैक से सेना में तैनात जेसीओ का गुरुवार को निधन हो गया था। शनिवार को फौजी का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया। शव आते ही गांव में कोहराम मच गया। पूरा गांव गमगीन था। फौजी की पत्नी अन्नू का रो रोकर हाल बेहाल था। पिता ने चिता को मुखाग्नि दी। बेटों ने चिता पर रोते हुए फूल-माला चढ़ाकर अंतिम विदाई दी।
पइंसा के मोंगरी कड़ा निवासी यदुनाथ सिंह (40) पुत्र कंचन सिंह वर्ष 1998 जनवरी में फौज में भर्ती हुए थे। वर्ष 2004 में उनकी शादी अन्नू सिंह के साथ हुई थी। वह फौज में मौजूदा समय जेसीओ के पद पर 51वीं बटालियन अहमदनगर महाराष्ट्र में तैनात थे। गुरुवार को अहमदनगर में उनकी हार्टअटैक से मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया था।

Read More »

नारी के सम्मान की सुरक्षा, सभी का सामूहिक उत्तर दायित्व : अंजू वर्मा

कोतवाल शशि भूषण मिश्रा ने कहा अपने बच्चों को पड़ोसी व रिश्तेदार के भरोसे अकेले न छोड़े उन्होंने व्हाट्सएप व एसएमएस नम्बर 7570000100 व 7233000100 जारी किए
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। नारी के सम्मान की सुरक्षा सरकार व समाज का सामूहिक उत्तर दायित्व है। आज की बेटियां शिक्षा के हर क्षेत्र में पुरुषों को कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रही है। परंतु सम्मान व सुरक्षा की दृष्टि से काफी असहाय व असहज अवस्था मे है। सरकार ने इसी लिए मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान अभियान को व्यापक रूप से चलाने का निर्णय लिया है जहाँ सभी विभागों के अधिकारी नारियो से जुड़ी योजनाओं व सुरक्षा को लेकर उन्हें मजबूत मदद का भरोसा देंगे।

Read More »

भारत ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया

डेढ़ महीने में पहली बार कोविड के उपचाराधीन रोगियों की संख्या आठ लाख से नीचे
कुल संक्रमितों के केवल 10.70 प्रतिशत सक्रिय मामले
नई दिल्ली। भारत ने कोविड के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डेढ़ महीने के बाद पहली बार कोविड के उपचाराधीन रोगियों की संख्‍या आठ लाख से नीचे आई है।
देश के कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 7,95,087 है। यह आंकड़ा कुल मामलों का केवल 10.70प्रतिशत ही है। इससे पहले 1 सितंबर को कोविड मामलों की संख्या 8 लाख से नीचे (7,85,996) थी।
हर दिन ठीक होने वाले कोविड रोगियों की अधिकतम संख्या के साथ ही, भारत में सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज करने का चलन जारी है।

Read More »

शिक्षक अभिषेक ने प्रेरक विद्यालय बनाने का लिया संकल्प

पीलीभीत। मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के कक्षा तीन से पाँच तक के बच्चों की शैक्षिक उन्नति की जाँच हेतु सेट टू की परीक्षा का आयोजन फरवरी माह में किया गया था। इसी के क्रम में प्राथमिक विद्यालय लदपुरा में सैट टू परीक्षाफल का वितरण प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अभिषेक कुमार जी ने बताया कि हम सब शिक्षक प्रेरणा लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रयासरत है। हम बच्चों को निरंतर अच्छी शिक्षा व ज्ञान देने के लिये निरंतर प्रयासरत है। उन्होने कहा कि अभिभावकों को प्रेरित कर बच्चों के चहुँमुखी विकास में उनसे भी सहयोग लेंगे ताकि सभी को प्रेरित कर स्कूल को प्रेरक विद्यालय शीघ्र बनाया जा सके।

Read More »