Saturday, May 2, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 144)

Jan Saamna Office

कलम कारों की प्रतिभा को मिला नया आयाम ‘कोरोना योद्धाओं’ का किया गया सम्मान

जीजी न्यूज़ टीवी न्यूज़ के सौजन्य से पत्रकारों का किया गया सम्मान
महादेव गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ पत्रकार सम्मान समारोह
प्रयागराज, जन सामना संवाददाता। लोकतंत्र के चार स्तंभों में से एक है पत्रकारिता, कोरोना के इस संकट के दौरान पत्रकारिता ने समाज एवं प्रशासन को एक नई दिशा दी है एवं जागरूक करने का प्रयास किया है उक्त विचार ऑल इंडिया पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री ने व्यक्त किया। जीजी न्यूज़ टीवी न्यूज़ द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए श्री शास्त्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पत्रकारिता का एक नया आयाम देखने को मिला है। समाज की बात प्रशासन एवं प्रशासन की बात जनता तक पहुंचाने में मीडिया ने अहम भूमिका अदा की। श्री शास्त्री जी ने यह भी कहां की महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना अपने कर्तव्य के पथ पर पत्रकार ने अपनी विशेष भूमिका अदा की इसलिए कोरोना योद्धा के रूप में पत्रकारों का सम्मान हमारे लिए गौरव की बात है।

Read More »

2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है -भरत शर्मा

रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। समाजवादी पार्टी रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के 9 पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिए गए। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष नत्थू सिंह यादव ने सभी से कहा कि तत्परता से संगठन के कार्य में जुट जाएं।
रसूलाबाद कस्बे में बेला मार्ग पर समाजवादी पार्टी की बैठक सम्पन्न हुई। रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा अध्यक्ष नत्थू सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सबसे पहले प्रखर वक्ता व समाजवादी पुरोधा स्व. डॉ.राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व राष्ट्रीय सचिव आलोक रत्न यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रखर वक्ता डॉ राम मनोहर लोहिया समतामूलक समाज की स्थापना करना चाहते थे। उन्होंने समाजवाद के लिए लड़ाई लड़ी।

Read More »

टॉप ब्लॉग्स में शामिल हुआ कृष्ण कुमार यादव का ब्लॉग ‘डाकिया डाक लाया’

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ साहित्य व ब्लॉगिंग में भी कृष्ण कुमार यादव ने रचे नए आयाम
वाराणसी, जन सामना। देश-विदेश में इंटरनेट पर हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार और ब्लॉगिंग के माध्यम से अपनी रचनाधर्मिता को विस्तृत आयाम देने वाले वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के ब्लॉग ‘डाकिया डाक लाया’ http://dakbabu.blogspot.com/ को टॉप हिंदी ब्लॉग्स में शामिल किया गया है। वर्ष 2008 से ब्लॉगिंग में सक्रिय एवम ”दशक के श्रेष्ठ हिंदी ब्लॉगर दम्पति” और सार्क देशों के सर्वोच्च ”परिकल्पना ब्लॉगिंग सार्क शिखर सम्मान” से सम्मानित कृष्ण कुमार यादव के ब्लॉग को इंडियन टॉप ब्लॉग्स द्वारा जारी हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगों की डायरेक्टरी के 10वें संस्करण में शामिल 121 ब्लॉगों में स्थान दिया गया है। पिछले कई सालों से यह ब्लॉग अपनी निरंतरता, पठनीयता व रोचक सामग्री के कारण टॉप ब्लॉग्स में स्थान पा रहा है। सौ से ज्यादा देशों में देखे-पढ़े जाने वाले ‘डाकिया डाक लाया’ पर अब तक 1103 पोस्ट प्रकाशित हैं। इसे 6.11 लाख से ज्यादा लोगों ने पढ़ा है। गौरतलब है कि हिंदी में ब्लॉगों की संख्या 1 लाख से ऊपर है, जो भारत के अलावा विदेशों में बसे लोगों द्वारा भी लिखे जाते हैं।

Read More »

रविवार अपराहन स्वास्थ्य सेवाएं पुनःशुरू

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। कस्बा स्थित पंडित बेनी सिंह अवस्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की जांच के उपरांत स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद। उन्हें होम आइसोलेट कर स्वास्थ्य केंद्र को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। केवल इमरजेंसी सेवाएं व प्रसव सेवाएं ही चल रही थी। रविवार अपराहन 5:00 बजे 48 घंटे का समय पूर्ण होने पर चिकित्साधिकारी डॉ पवन सचान के निर्देश पर वार्ड बाय द्वारा अस्पताल गेट पर बांधी गई बैरिकेडिंग व स्ट्रेचर हटाकर पुनः स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कर दी गई। डॉ पवन सचान ने बताया की स्वास्थ्य कर्मी के संक्रमित निकलने पर शासनादेश के  अनुसार अस्पताल को 48 घंटे के लिए  बन्द कर स्वास्थ्य सेवाएं  रोक दी गई थी। आज पूरे अस्पताल को सैनिटाइज  करने के बाद पुनः स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। अब मरीज पूर्व की तरह अपना इलाज करवा सकते हैं।

Read More »

26 लोगों के बिजली कनेक्शन कटे 8 के खिलाफ FIR दर्ज कराने के आदेश

शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। चेयरमैन उत्तर प्रदेश विद्युत पावर कारपोरेशन लखनऊ के निर्देश पर अधिक लाइन लास वाले फीडर पर लाइन हानियां कम करने हेतु तथा उपभोक्ताओं के बिल संशोधन हेतु तथा मीटर संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें दो लाख पच्चीस हजार रुपये बकाया बिल जमा किया गया। वही 26 लोगो के बिजली कनेक्शन काटे गए साथ ही आठ लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए। वही 35 शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण किया गया।

Read More »

पड़ोसियों में नाली को लेकर विवाद

कानपुर दक्षिण, जन सामना संवाददाता। शहर के नौबस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पड़ोसियों में नाली को लेकर आपसी विवाद हो गया। जिसमें जमकर महिला और पुरुषों के बीच खींचातानी हुई। बताया जा रहा है कि दो पड़ोसियों के बीच नाली बनवाने को लेकर एक विवाद हुआ जिसमें पहले महिलाओं में आपस में बाल पकड़कर खींचतान मची तो वही बाद में पुरुष और महिलाओं में खींचतान हो गयी। वही परिवार के बुजुर्ग बीच बचाव करते हुए नजर आये जिसके बाद भी दोनों पड़ोसी सुनने को तैयार नहीं हुए बुजुर्ग के समझाने के बाद भी पड़ोसियों की आपसी खींचतान मची रही। सूचना देने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने दोंनो पक्षों को थाने भेज दिया।

Read More »

संकल्प सेवा समिति के द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर

कानपुर दक्षिण, जन सामना संवाददाता। कोरोना और डेंगू जैसी महामारी के बीच शहर में ब्लड की अत्यंत कमी हो गयी है इसी कमी को देखते हुए संकल्प सेवा समिति के द्वारा लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है वही रविवार को समिति ने अपना 52 वां रक्तदान शिविर केक बेकर्स के सहयोग से आई एम ए ब्लड बैंक द्वारा होटल मन्दाकिनी रॉयल में आयोजित किया जहां 32 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया रक्तदान शिविर में पुलिस अधीक्षक दक्षिण दीपक भूकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे संस्था के सदस्यो ने दीपक भूकर को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया तो वही रक्तदाताओ को प्रतीक चिन्ह देकर हौसला बढ़ाया रक्तदान शिविर में विक्रान्त चौहान बृजेश मिश्रा शिवम पांडेय प्रज्ञा छाया आदि रक्तदाताओ ने रक्तदान किया सभी रक्तदाताओ को प्रशस्ती पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया संस्था के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने सभी रक्तदाताओ का मुख्य अतिथि और ब्लड बैंक टीम का आभार व्यक्त किया और बताया कि रक्तदान शिविर का ये प्रयास लगातार संस्था के द्वारा चलता रहेगा जिससे जरूरतमंदों को रक्क्त मिलता रहे। वही इस मौके पर राजकुमार मिश्रा, विमल सेंगर, योगेंद्र, रजनेष, विजय मिश्रा, जगदम्बा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

शॉर्ट सर्किट से लगी आग,आधा दर्जन दुकानें हुई खाक

कानपुर दक्षिण, जन सामना संवाददाता। देर रात दुकानों में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया तो वही आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गयी। बताया जा रहा हैं बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बाकरगंज में देर रात शॉर्ट सर्किट से आधा दर्जन दुकाने जल गई वही मौके पर पहुँची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने घण्टों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही पुलिस ने बताया किआग लगने का कारण पूरी तरह से सामने नही आ पाया हैं जाँच होने के बाद ही आग का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रथम दृष्टता शॉर्ट सर्किट से आग लगाने का मामला सामने आया हैं।

Read More »

बीमारी से तंग आकर महिला ने फाँसी लगाकर दी जान

कानपुर दक्षिण, जन सामना संवाददाता। बीमारी से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बर्रा क्षेत्र कर जे ब्लॉक में रहने वाली सुमनलता वर्मा 52 दो साल से बीमार थी। वही परिवार में पति शिवप्रसाद वर्मा पेपर वितरक हैं और दो बेटे व एक बेटी हैं। पति ने बताया कि सुबह तीन बजे पेपर बाटने के लिए घर से निकल गए थे। वही जब लौटकर आये तो पत्नी को फाँसी पर झूलता देख पुलिस को सूचना दी। वही बताया कि दो साल से मृतका का इलाज चल रहा था। रविवार को बीमारी से ऊबकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

Read More »

निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा विधेयक को नहीं मानते विद्यालय

दुर्बल वर्ग के बच्चे का लाटरी में नाम होने पर भी नर्चर इण्टर नेशनल स्कूल में प्रवेश लेने से इंकार
कानपुर दक्षिण, जन सामना संवाददाता। शहर के बर्रा-2 हेमन्त विहार के निवासी शुभम शुक्ला ने निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से नर्चर इण्टर नेशनल स्कूल में अपने बच्चे की शिक्षा के लिए सीट आवंटित हुई थी। लेकिन उसके बाद जब एडमीशन की प्रक्रिया के लिए विद्यालय गए तो उन्हें वापस लौटा दिया गया। आरोप है कि विद्यालय कार्यालय प्रभारी ने यह कहकर वापस कर दिया कि अभी कोई भी किसी तरह का प्रवेश नहीं हो रहा है। शुभम शुक्ला ने बताया वह अपने बच्चे को अच्छी उच्च शिक्षा कराने के लिये बहुत ज्यादा चिंतित है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बार-बार गुहार लगाने पर भी पर कोई सुनवाई नहीं हुई। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर नगर से गुजारिश करने पर विद्यालय के प्रबंधक/प्रधानाचार्य नर्चर इण्टर नेशनल स्कूल को दिनांक 24 जून 2020 को पत्र लिखा गया। लेकिन विद्यालय प्रशासन ने इस पत्र को कोई महत्व नहीं दिया है।

Read More »