Monday, May 4, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 146)

Jan Saamna Office

काफी दिनों से लापता किशोरी पहुंची कोतवाली

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक नाबालिग युवती कुछ दिन पहले रहस्यमय तरीक़े से गुमशुदा हो गई थी।जिसके चलते किशोरी के पिता ने पडोस के ही दो लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन कुछ समय बाद लडकी स्वयं कोतवाली पहुंच गई और बताया कि वह स्वयं नाराज होकर गई थी। उसे कोई बहला फुसलाकर नहीं ले गया था। उक्त मामले में कोतवाली पुलिस ने बताया कि न्यायालय में किशोरी को हाजिर करने के बाद ही उसकी सुपुर्दगी के बारे मे न्यायालय के आदेश का पालन किया जायेगा।

Read More »

साठ लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार

हमीरपुर, अंशुल साहू। थाना जरिया पुलिस द्वारा ग्राम बौखर में 03 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 60 लीटर कच्ची महुआ नाजायज शराब एव शराब बनाने के उपकरण बरामद हुआ तथा करीब 04 कुन्तल लहन मौके पर नष्ट किया गया बरामद किया गया। जिस सम्बंध में थाना हाजा पर 1. मुअसं 235/2020 धारा 60(2)आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। तथा, नारायन पुत्र रामसहाय निवासी ग्राम बौखर थाना जरिया जनपद हमीरपुर, मंजूदेवी पत्नी राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बौखर थाना जरिया जनपद हमीरपुर, नीतू सिंह पत्नी अर्जुन सिंह निवासी ग्राम बौखऱ थाना जरिया जनपद हमीरपुर आदि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गई है।

Read More »

आगबबूला पुत्र ने पिता को पीटकर किया लहूलुहान

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। कपडों पर करने वाले प्रेस मांगने को लेकर पुत्र ने पिता को डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पीडित का मेडिकल परीक्षण करा मामले की पडताल शुरू कर दी है। जबकि पुत्र मौके से फरार है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रीवन निवासी लल्लू राम पुत्र भुईयां दीन गांव में ही कपडे प्रेस करने की दूकान किए हुए था। जिसमें बाद में उसका पुत्र समरजीत पुत्र लल्लूराम भी कपडे प्रेस करने का काम करने लगा। लेकिन लाकडाऊन के चलते लम्बे समय तक दूकान बंद रहने के कारण पुत्र समरजीत ने सौंदर्य प्रसाधन का सामान गांव गांव फेरी लगाकर बेचना शुरू कर दिया। और दूकान बंद कर दी। आज सुबह पिता द्वारा प्रेस मांगने पर लडका आगबबूला हो गया और डंडे से पीटकर पिता को लहूलुहान कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर मेडिकल परीक्षण करा मामले की पडताल शुरू कर दी है। जबकि आरोपी पुत्र मौके से फरार होने मे कामयाब हो गया है।

Read More »

गाय से टकरा कर दो बाइक सवार गंभीर, रेफर

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। तेज रफ्तार जा रहे बाइक सवारों के सामने अचानक गाय आ जाने के कारण दोनों बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें डायल 112 पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता से कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से दोनों युवकों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बताते चलें कि कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी फत्तेपुर निवासी पंकज (25)लल्लू शर्मा व घ्रुव (17)पुत्र रामबहादुर देर शाम बाइक से बिंवार जा रहे थे। जैसे ही दोनों युवक ग्राम कम्हरिया के आगे मस्तान बाबा की दरगाह के पास पहुंचे तभी अचानक एक गाय बाइक से टकरा गई।

Read More »

आज भी डाकघरों की बचत योजनाएं सर्वाधिक लोकप्रिय – केके यादव

कोरोना काल में जरूरतमंदों तक पहुँचकर डाकघर की बैंकिंग सेवाओं ने रचे नए आयाम- पोस्टमास्टर जनरल केके यादव
‘राष्ट्रीय डाक सप्ताह’ के तहत डाकघरों में हुआ ‘बैंकिंग दिवस’ का आयोजन
वाराणसी। भारतीय डाक विभाग द्वारा ‘राष्ट्रीय डाक सप्ताह’ के तहत 10 अक्टूबर को बैंकिंग दिवस के रूप में मनाया गया। कैंट प्रधान डाकघर में आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने इसका शुभारम्भ किया और बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाकर उन्हें पासबुक, चॉकलेट व मास्क देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आज भी डाकघरों की बचत योजनाएं सर्वाधिक लोकप्रिय हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पैसे जमा करते हैं। लोगों द्वारा बचत रूप में किया गया छोटा से छोटा निवेश भी समाज के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डाकघरों को नई टेक्नालॉजी से जोड़कर उन्हें और भी कस्टमर-फ्रेंडली बनाया जा रहा है।

Read More »

पीयूष गोयल ने दिल्‍ली के प्रगति मैदान में निर्माण कार्यकलापों की प्रगति की समीक्षा की

नई दिल्ली। केन्‍द्रीय रेल तथा वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज दिल्ली के प्रगति मैदान में निर्माण कार्यकलापों की प्रगति की समीक्षा की, जिसे एक विश्व स्तरीय समेकित प्रदर्शनी-सह-सम्‍मेलन केन्‍द्र (आईईसीसी) के रूप में पुनर्विकसित किया जा रहा है। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री एच एस पुरी, प्रधानमंत्री के प्रमुख सलाहकार पी के सिन्‍हा, वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय, आईटीपीओ, एनबीसीसी तथा कार्यकलाप से जुड़े अन्‍य एजेंसियों के अधिकारियों ने वर्चुअल बैठक में भाग लिया।
कार्यकलाप गतिविधियों की स्थिति पर प्रस्‍तुतियों एवं वीडियो देखने के बाद श्री गोयल ने प्रगति को लेकर संतोष व्‍यक्‍त किया क्‍योंकि सभी प्रमुख कार्यकलाप नियंत्रण के अधीन हैं। पहले जिन निर्माण कार्यकलापों को लॉक डाउन तथा उसके बाद श्रमिकों के प्रवासन के कारण नुकसान सहना पड़ा था, उनमें जून में गति आई तथा अब भी यह बरकरार है।

Read More »

अदाणी गैस ने कीमत कम करने की घोषणा की

सीएनजी और घरेलू पीएनजी के क्रमश: रु 1.75/किलोग्राम और रु. 1.11/एससीएम तक कीमतें कम कीं, जो 10.10.2020 से प्रभावी हैं।
सार-संक्षेप
• अदाणी गैस लिमिटेड ने सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कमी की घोषणा की
• यह 10 अक्टूबर 2020 (9 अक्टूबर की मध्यरात्रि) से कमी प्रभावी होगी।
• सीएनजी के मूल्य में कमी 1.75 रुपये प्रति किलोग्राम तक है।
• घरेलू पीएनजी के मूल्य में 1.11रुपये प्रति एससीएम तक है।
• पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सीएनजी के उपयोग से 50% की अतिरिक्त बचत होती है।
• एजीएल 4.50 लाख पीएनजी ग्राहकों को यह सुविधा उपलब्ध कराता है और 134 सीएनजी स्टेशन पूरे भारत में विभिन्न क्षेत्रों में फैले हुए हैं।
अहमदाबाद। अदाणी ग्रुप के सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन व्यवसाय, अदाणी गैस लिमिटेड (एजीएल), ने देश के अपने विभिन्न क्षेत्रों में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की कीमतों में कमी की घोषणा करते हुए खुशी जाहिर की है।कीमतों में कमी 10 अक्टूबर 2020 से प्रभावी है।
उत्तर प्रदेश के खुर्जा भौगोलिक क्षेत्र में सीएनजी की कीमतों में 1.75 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी की गई है। महेंद्रगढ़ में 1.70 रुपये प्रति किलोग्राम कमी की गई है, जबकि फरीदाबाद और पलवल क्षेत्रों में यह कमी 1.60 रुपये प्रति किलोग्राम की गई है, और गुजरात में अहमदाबाद/वडोदरा क्षेत्रों में 1.31 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी की गई है।

Read More »

राशन की दुकान आवंटन में स्वयं सहायता समूह को मिलेगी वरीयता : सच्चिदानन्द प्रसाद

सहायक विकास अधिकारी विनय वर्मा ने बताया मित्रसेनपुर कहिंजरी में पहली राशन की दुकान महिला स्वयं सहायता समूह के नाम चयनित की गई
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन में स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता देने का फैसला लिया गया है। फिलहाल रसूलाबाद क्षेत्र के मित्रसेनपुर कहिंजरी में निलंबित राशन की एक दुकान को शनिवार हुए चुनाव में ब्रह्मदेव महिला स्वयं सहायता समूह के नाम ग्राम सभा की खुली बैठक में सर्वसम्मति से आवंटन की कार्यवाही पूरी की गई।
रसूलाबाद के सहायक विकास अधिकारी विनय वर्मा ने बताया कि मित्रसेनपुर कहिंजरी के कोटेदार की तमाम शिकायतों के कारण राशन की दुकान निलंबित कर दी गयी थी। शासन द्वारा स्वयं सहायता समूहों को मजबूती प्रदान करने के लिए राशन वितरण की भी जिम्मेदारी दी गयी है।

Read More »

डीएम ने कृषक भाईयों से फसल अवशेष को न जलाने की अपील

फसल अवशेष जलाना मानवता के प्रति अपराध, खेत में पराली एवं अन्य अवशेषों का प्रबन्धन करें, मशीनों का प्रयोग कर उसे मिट्टी में दे पलट: डीएम
कानपुर देहात। शासन के आदेशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान जनपद के किसान भाईयों से अपील करते हुए कहा कि फसल कटाई के उपरान्त पराली तथा अन्य फसल अवशेषों को कदापि न जलाये। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषकों को संसाधन उपलब्ध कराये तथा व्यापक प्रचार प्रसार कर कृषकों को जागरूक करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पायी जायेगी तो जिम्मेदारी तय की जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह प्रकृति चक्र में बाधक क्रिया है जिससे आपकी जमीन की उर्वरता एवं मित्र कीट नष्ट होते है इससे दीर्घकाल तक सततरूप से कृषि करना असम्भव हो जायेगा।

Read More »

काशीराम को दी श्रद्धांजलि, मिशन की दिशा चलने का लिया संकल्प

वाराणसी, जन सामना। बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बीएचयू के एमपी थिएटर ग्राउण्ड में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रो एम पी अहिरवार की अध्यक्षता ने कहा बहुजन नायक कांशीराम सच्चे अर्थों में समाज के सर्वाधिक कमजोर एवं पिछड़े वर्गों के उद्धारक थे। उन्होंने कहा कि राजनीति को सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का प्रमुख कारक मानने वाले कांशीराम ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी तथा सदियों से उपेक्षित, दमित व पीड़ित जनों को वोट की कीमत समझाकर नई राजनीतिक पहचान दिलायी। गोष्ठी में प्रो बृजेश अस्थावल, बसपा के सेक्टर कोऑर्डिनेटर डॉ. विनोद कुमार, बेसिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष मा. चन्द्रिका राम, सचिव श्री कवीन्द्र कुमार, संदीप, सूर्यमणि, पूर्व छात्राध्यक्ष अजय कुमार आदि ने बहुजन नायक कांशीराम के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार आभार ज्ञापन अजय कुमार ने किया।

Read More »