चंदौली, दीपनारायण यादव। चन्दौली बनारस नेटवर्क फॉर पॉजिटिव पीपल लिविंग विद एचआईवी एड्स सोसायटी (विहान केयर एंड सपोर्ट सेंटर), कैलेवरी चप्पल ट्रस्ट एवं पराशर एग्रोटेक बायो प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से दान उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ए0आर0टी0 सेंटर की एस0एम0ओ0 डॉ प्रीति अग्रवाल जी द्वारा उपस्थित सभी पीएलएचआईवी साथियों को नियमित आरटी की दवा खाने एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया तथा इस कोरोना काल में जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलने और मास्क लगाकर रखने, सेनिटाईजर व साबुन पानी से बराबर हाथ धोने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए सुझाव दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पराशर एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि राजकुमार पाठक जी के द्वारा सभी साथियों को धन्यवाद किया गया एवं 30 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना समन्वयक अनीता सिंह उकेश जी द्वारा किया गया एवं उसकी महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम के अंत में सचिव सुनील सेठ जी के द्वारा सभी साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और जलपान कराकर कार्यक्रम का समापन कर दिया गया। कार्यक्रम में बनारस नेटवर्क के कार्यकर्ता संगीता, गीता, मनीष, रविंद्र एवं संतोष में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Jan Saamna Office
प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी
पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
मृतक के पास से बरामद हुआ एक पेज का सुसाइड नोट
कानपुर दक्षिण, जन सामना संवाददाता। नौबस्ता में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने सुसाइड नोट बरामद कर मामले की जांच में जुटी।
बताया जा रहा हैं कि नौबस्ता लंकापुरी निवासी राधेश्याम सोनी के परिवार में पत्नी व पांच बेटे घनश्याम, मोनू, कल्लू, राजू व सोनू है। बीती रात राधेश्याम के 17 वर्षीय बेटे राजू ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद राजू पास में स्थित दूसरे घर में अकेले सोने की बात कर भाभी सोनम से चाबी लेकर कमरे में चला गया था।
किसान यूनियन कार्यकर्ता 11 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे
राष्ट्रपति के लिए उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मांगे पूरी ना हुई तो विवश होकर चक्का जाम करेंगे – कि.यू.
रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। रसूलाबाद तहसील परिसर में किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे जाने के बाद राष्ट्रपति के लिए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और समय से अगर मांगे पूरी ना हुई तो किसान यूनियन कार्यकर्ताओं को विवश होकर चक्का जाम करना पड़ेगा।
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट द्वारा किसानों मजदूरों की समस्याओं को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन पर जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह उर्फ छुन्ना सिंह गौर की अध्यक्षता व तहसील अध्यक्ष की अगुवाई में 11 सूत्री मांगों को लेकर किसानो ने रसूलाबाद तहसील परिसर में बैठकर धरना दिया।
टूटे पुल की वजह से आए दिन राहगीर हो रहे चोटिल
अमेठी, लवकेश कुमार। स्थानीय शुकुल बाजार ब्लाक क्षेत्र के पूरे भाले गांव से पूरे शिवा सिंह होकर शुकुल बाज़ार मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर टूटी पुलिया की वजह से आए दिन हो रही दुर्घटना। जानकारी के अनुसार गांव वालों का कहना है कि PWD विभाग को टूटे पुल के बारे में कई बार सूचना दी गई पर PWD विभाग द्वारा इस पर कोई ध्यान दिया जाता है। कभी-कभी टूटी पुलिया की मरम्मत कर दी जाती है जो कि कुछ दिनों बाद फिर टूट जाती है जिसकी वजह से आए दिन लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। राहगीर जर्जर पुलिया से गिरकर चोटिल हो रहे हैं जहां ग्राम वासियों ने बताया कि लगभग चार – पांच साल से यह पुलिया ऐसी ही है। गांव वालों की PWD विभाग से मांग है कि पुल की मरम्मत की जाए जिससे हम सभी व आसपास के लोगों का आवागमन हो सके।
समाधान दिवस में 122 शिकायते पंजीकृत, कोई निस्तारित नहीं
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। रसूलाबाद तहसील मुख्यालय पर अपरजिलाधिकारी प्रसाशन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ जहां 122 शिकायते पंजीकृत हुई लेकिन जिसमे अहम बात यह रही इन अधिकारियों की मौजूदगी के बाद भी एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नही कराया जा सका।
रसूलाबाद तहसील में पंजीकृत की गई शिकायतों के क्रम में राजस्व विभाग नम्बर एक पर रहा और यह क्रम कभी भी कम होते न देखे जाने से जनता में तरह तरह की चर्चार्ये आम रूप से सुनी जाती रहती है कि स्थानीय अधिकारियों की जनता की शिकायतों के प्रति सकारात्मक न्याय पूर्ण कार्यवाही के प्रति उदाशीनता के कारण अक्सर बढ़ती रहती है।
बौद्धाचार्य की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन
कानपुर/नई दिल्ली। सांस्कृतिक आन्दोलन में जीवन के अंतिम क्षण तक कार्यशील रहकर जनहित में सरोकार रखने वाले प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, लेखक, विख्यात चित्रकार’ व बौद्धाचार्य के रूप में ख्याति प्राप्त शान्तिस्वरूप बौद्ध की जयन्ति 2 अक्टूबर के मौके पर सप्ताहभर कार्यक्रमों का दौर चला। इस मौके पर दिल्ली सहित एनसीआर के क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतियोगिताएं भी हुई। दूर दराज के राज्यों से भी ऑनलाईन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
तत्त्वलीन बौद्धाचार्य शांति स्वरूप बौद्ध की जयंती के अवसर समता बुद्ध विहार, पश्चिम पुरी, नई दिल्ली मेंअतिथियों और वक्ताओं के प्रवचन भी हुए समता बुद्ध विहार प्रबंधक संघ वं यूथ फ़ॉर बुद्धिस्ट इण्डिया की ओर से भोजन आदि की व्यवस्था भी की गई।
आखिर कब लगेगी चोरों पर लगाम, बंद मकान का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी
कानपुर दक्षिण, जन सामना संवाददाता। नौबस्ता थाना क्षेत्र के राजेंद्र पुरम फेस थ्री में मकान का ताला तोड़ चोरों ने हजारों की रखी नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर हुये फरार फेस-3 निवासी महिला कांति जो कि सीओडी ऑफिस में सुपरीटेंडेंट पद पर कार्ययत है। वह अपनी बेटी के साथ अपने निजी मकान में रहती है काफी दिनों से कांति की तबियत खराब चल रही थी कांति ने बताया कि डॉक्टर ने जाँच करने बाद डेंगू होना बताया था। जिसका इलाज भी चल रहा है वही कांति ने बताया कि वह अपनी बेटी के घर बीते रविवार को लखनऊ गई थी।वही आज पड़ोस की रहने वाली महिला ने जब दरवाजा खुला देखा तो उन्हे चोरी की अशंका हुई।
पशुओं में हो रहे खुरपका रोग का गांव गांव हो रहा इलाज
रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। पशु चिकित्सकों की टीम गांव गांव जाकर पशुओं में हो रहे खुरपका रोगों के इलाज की जानकारी व उपचार कर रहे हैं। टीम प्रतिदिन किसी न किसी गांव में जाकर ग्रामीणों की मदद कर रही है।पुलिस अधीक्षक ने आकस्मिक रसूलाबाद थाने का निरीक्षण किया
रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक ने आकस्मिक रसूलाबाद थाने का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने निरीक्षण के दौरान कमियों को दुरुस्त करने की नसीहत दी। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मंगलवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा रसूलाबाद सर्किल के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगणों के साथ थाना रसूलाबाद पर समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमे लम्बित प्रार्थना पत्र, लम्बित जाँच एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी तथा गोष्ठी में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी गणों को अपने क्षेत्र में अपराधियों की जानकारी रखने व उनसे संबंधित बीट दर्ज कराने व टॉप-10 अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण तथा उन पर सतर्क निगरानी रखने तथा स्वयं व आम जनमानस से कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय, बैरक मेस सहित अन्य जगहों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर कोतवाल रसूलाबाद शशि भूषण मिश्रा, कोतवाल शिवली वीरपाल सिंह तोमर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुखवीर सिंह, उपनिरीक्षक जय सिंह, मो. हासिक, जसवीर सिंह, सतीश कुमार, राजीव कुमार, मो इकबाल सहित अन्य रहे।
निजीकरण के विरोध पर केस्को कर्मचारियों ने एकजुट होकर किया काम बंद
एसडीएम, लेखपाल ढूंढते रहें फाल्ट, अभियंताओं ने नहीं उठाया फोन
गोविंदनगर स्थित विद्युत दक्षिणांचल मुख्यालय में कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
कानपुर दक्षिण, जन सामना संवाददाता। कानपुर पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सदस्यों ने मिलकर निजीकरण का विरोध किया। जिसमे विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले दक्षिणांचल के कर्मचारियों ने भी कार्य बहिष्कार कर गोविंदनगर स्थित विद्युत दक्षिणांचल कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान कानपुर देहात के अभियंता के पास कानपुर देहात के एसडीएम ने फोन कर फाल्ट कहां हुआ पूछा तो अभियंता ने फोन काट दिया।
Jansaamna