Saturday, May 2, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 154)

Jan Saamna Office

देर रात 1:30 पर पीड़िता का पुलिसवालों ने किया अंतिम संस्कार, परिजनों को कर दिया था घर में बंद

ग्रामीणों का आरोप पुलिस ने आधी रात जबरन कराया पीड़िता का अंतिम संस्कार
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। दिल्ली से पीड़िता का शव भारी सुरक्षा के बीच रात करीब पौने एक बजे गांव लाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मंशा थी कि सुबह होने से पहले शव का अंतिम संस्कार करा दिया जाए, जबकि परिवार वालों का कहना था कि वह सुबह होने पर अंतिम संस्कार करेंगे। इसी को लेकर हंगामा शुरू हो गया।
आपको बता दें देर रात लगभग 1ः30 पर गैंगरेप पीड़िता मृतिका का शव उसके गांव बूलगढ़ी पहुंचा जहां पुलिस प्रशासन द्वारा पहले से ही उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करके रखी गई थी, लेकिन परिजन हिंदू धर्म की रीति के अनुसार इस समय अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें काफी मनाने का प्रयास किया गया।

Read More »

सावधान! UP पुलिस से‌ बचकर रहे

दलित महिला के साथ, पुलिस की बर्बरता
हमीरपुर, अंशुल साहू। पुलिस ने बेशर्मी की सारी हदें पार की, दलित महिला के साथ थाने में बर्बरता, महिला को थाने में थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया, कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने थर्ड डिग्री दिया, एसओ ने महिला को जूते से जांघ पर मारा, पूछताछ के नाम पर महिला से बदसलूकी, यूपी के हमीरपुर जिले से एक बार फिर पुलिस का अमावनीय चेहरा सामने आया है जहाँ पर सदर कोतवाल द्वारा एक दलित महिला की बर्बरता पूर्वक लातो से पिटाई की जा रही है। महिला गिड़गिड़ाती रही लेकिन कोतवाल का दिल नहीं पसीजा, दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दलित महिला से कोतवाल की बर्बरता के कारनामे स्पष्ट नजर आ रहे हैं।

Read More »

भाजपा ने झूठे वायदे कर जनता को ठगा : करुणा शंकर दिवाकर

युवजन सभा के जिलाध्यक्ष काशिफ खान ने कहा बढ़ती बेरोजगारी से युवा नवजवान परेशान
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष करुणा शंकर दिवाकर ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने पूर्व के कराये गए विकाश कार्यो जनहित कारी नीतियों व अपने करोड़ो शोषित, पीड़ित, गरीबो व नवजवानों की दम पर पुनः प्रदेश में सरकार बनाएगी। प्रदेश की जनता अब मात्र चुनाव का इंतजार कर रही है। भाजपा ने झूठे वायदे कर जनता को ठगा है।

Read More »

प्लास्टिक जलाने पर होगी कार्यवाही, साफ-सफाई पर दिया जाए विशेष ध्यान: डीएम

उद्यमियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारी गंभीरता से सुन, कराएं निस्तारण : डीएम
कानपुर देहात। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक अध्यक्षता की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उद्यमियों व अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में प्लास्टिक व पन्नी पर सरकार द्वारा अभियान चलाकर रोके जाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्लास्टिक व पन्नी का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक व पन्नी जलाने से प्रदूषण आदि फैलता है जिससे बीमारियां फैलती हैं तथा सभी लोग प्लास्टिक व पन्नी न जलाएं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं को सुनें तथा जो शिकायत प्राप्त हो उसे समय से निस्तारण कराएं।

Read More »

फरौर में महामारी ने फैलाए पैर तीन मौतें

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। पतारा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम फरौर में करीब एक माह से जारी महामारी के चलते सैकड़ों लोग डेंगू बुखार से पीड़ित हैं। वहीं अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन अभी तक शासन प्रशासन जागा नहीं है। प्राइवेट अस्पतालों की शरण में पहुंचे ग्रामीण हजारों लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।ग्राम सभा शिवराढ़ी के मजरा फरौर निवासी सुरेश चंद्र कुशवाहा ने बताया कि करीब एक डेढ़ माह से गांव में बीमारी नहीं बल्कि महामारी ने तांडव मचा कर रखा हुआ है। लोगों को अचानक बुखार चढ़ता है, पेट में दर्द होता है। सर में दर्द होता है, और प्लेटस कम होने लगती हैं। झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में फंसने के बाद मरीज जब कानपुर स्थित नर्सिंग होम की शरण में जाता है। तो हजारों लाखों रुपए से उसे हाथ धोना पढ़ते हैं।

Read More »

लेखपाल कर रहा है ग्रामीणों के साथ मनमानी

अमेठी, जन सामना। अमेठी-शुकुल बाजार स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे अजीटन ग्राम सभा ऊंचगांव गांव में तैनात लेखपाल राममूर्ति मिश्रा द्वारा किया जा रहा है मनमानी कार्य, मिली जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार निषाद 32 आवश्यक कार्य के लिए जब भी जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन कराता है तो लेखपाल राममूर्ति मिश्रा द्वारा जाति गलत लिखा कर निरस्त कर दिया जाता है। जबकि राजेश कुमार का छोटा भाई लवकेश कुमार का निषाद जाति का ही जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है। राजेश कुमार द्वारा IGRS पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी गई है जिसकी शिकायत संख्या 92020300023079 है।

Read More »

गांधी पार्क चौराहे से नालबंद चौराहे तक इण्टर लॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर फिरोजाबाद में गाँधी पार्क चौराहे से नालबंद चौराहे तक सदर रोड पर विगत 17 वर्ष से किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं कराया गया था। उक्त सड़क की मरम्मत हेतु समय-समय पर नगर के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों, क्षेत्रीय पार्षदों एवं आम नागरिकों द्वारा मांग की जाती रही है। इसी को मद्दे नजर रखते हुए नगर निगम के अवर अभियंता द्वारा आगणन तैयार कराया गया और उसी के अनुक्रम में आज गाँधी पार्क चौराहे से नालबंद चैराहे तक सदर रोड पर हाॅटमिक्स द्वारा सड़क सुधार कार्य, वाइट पटरी व कैट आई तथा दोनों साइड के फुटपाथ पर कलर्ड इण्टर लाॅकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास महापौर नगर निगम फिरोजाबाद नूतन राठौर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नानक चन्द्र अग्रवालएवं जिला महामंत्री अवधेश पाठक की उपस्थिति में हवन-पूजन करके किया गया।

Read More »

आक्रोशित किसानों नौजवानों ने फूंका तहसील प्रशासन का पुतला

चकिया/चन्दौली, दीपनरायण यादव। चकिया विकास खंड के ग्राम गढ़वा को राजस्व गांव का दर्जा दिए जाने, ग्राम पंचायत बलिया खुर्द व जोगिया कला से वनाअधिकार कानून के तहत दाखिल दावों कीअति शीघ्र सुनवाई किए जाने, किस्मती देवी पत्नी सुद्धू के खाते पर लगी रोक हटाये जाने तथा आवास की दूसरी किस्त का पैसा खाते में जारी किए जाने, ग्राम पंचायत जोगिया कला के मौजा ताजपुर में विक्रमा के खेत का समतलीकरण पर किए गए कार्यों की मजदूरी का भुगतान किए जाने, सरकारी नाली काटने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए किसानों के खेत की सिंचाई के लिए नाली का निर्माण कराए जाने, दिनेश, रमेश, उपदेश, विक्रमा, प्रदीप, शिवाजी के ऊपर फर्जी तरीके से लगाए गए धारा 107/116 को वापस किए जाने सहित तमाम मांगों को लेकर ताजपुर(गढ़वा)में 11 सितंबर से शुरू अनिश्चितकालीन धरने पर 18वें दिन भी तहसील प्रशासन के किसी भी अधिकारी के न पहुंचने से इनौस तथा खेग्रामस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और चकिया तहसील प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “तहसील प्रशासन मुर्दाबाद” “हमारी मांगे पूरी करो” सहित तमाम नारे लगाए।

Read More »

युवा नेता ओम का जन्मदिन मनाया गया

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगो ने यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव प्रेमी की उपस्थित में युवा नेता ओम श्रीवास्तव का जन्मदिन कहिंजरी स्थिति पार्टी  कार्यालय पर केक काटकर व फूलमाला पहना कर मनाया गया। जहां जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव प्रेमी ने कहा कि ओम श्रीवास्तव समाजवादी पार्टी के युवा नेता है पार्टी को युवाओं पर पूरा भरोसा है ।
इस मौके पर प्रधान पति विनोद श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मोहित यादव, सौरभ पठान, ऋषिकांत त्रिवेदी, राघव बाजपेई, नमन श्रीवास्तव, सचिन गुप्ता, देवांक ठाकुर आदि साथी उपस्थित रहे।

Read More »

समाजवादी पार्टी ब्राह्मण सभा गरीब बेटियों की शादी में आर्थिक मदद करेगी -विपिन शुक्ला

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मणों को रिझाने के लिए रसूलाबाद विधान सभा मे ब्राह्मणों में अपनी अच्छी पैठ रखने वाले सपा नेता डीएवी कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष विपिन शुक्ला को रसूलाबाद विधान सभा मे ब्राह्मण सभा का प्रभारी बनाया है ।विपिन शुक्ला ने ब्राह्मणों को लामबंद करने के लिए ग्रामीण अंचलों का दौरा भी शुरू कर दिया है।
रसूलाबाद विधान सभा मे ब्राह्मण सभा के प्रभारी विपिन शुक्ला ने ग्रामीण अंचलों का दौरा करने के बाद रसूलाबाद में बताया कि ब्राह्मण समाज का एक तबका आर्थिक दुश्वारियों व राजनीतिक उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज सरल व सहज स्वभाव के कारण सबके संकट में सहयोग करता है लेकिन वह हमेशा धोखे का शिकार होता रहा है।

Read More »