कानपुर नगर, जन सामना। सहारनपुर में पत्रकार देवेश त्यागी पर तथाकथित भाजपा नेताओं द्वारा हमला करने एवं आये दिन हो रहे पत्रकारों पर हमले के विरोध में कानपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता को सौंपा। कानपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पैदल मार्च करते हुए सरकार मुर्दाबाद, भाजपा मुर्दाबाद, पत्रकारों पर हमले बंद करो, बीजेपी शर्म करो, शर्म करो, पत्रकार हितों का हनन हुआ तो खून बहेगा सड़को पर आदि नारे लगाते हुए बड़े चौराहे पर ज्ञापन देने के लिए बैठ गए।
Jan Saamna Office
भीषण गर्मी में बूंद बूंद पानी को मोहताज भदरस गांव के ग्रामीण
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। जल स्तर डाउन होने से पानी की टंकी सफेद हाथी बन गई। वही ग्रामीण पेयजल के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जल मंत्री महेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता जल निगम तथा डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर पेयजल संकट से मुक्ति दिलाए जाने की गुहार लगाई है। प्राप्त विवरण के अनुसार क्षेत्र के ग्राम भदरस के पूर्व प्रधान जयनारायण सिंह यादव ने बताया की मेरे कार्यकाल में एक ट्यूबवेल (पानी की टंकी) का निर्माण वर्ष 2013- 14 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराया गया था। जिससे पूरे गांव को पेयजल सप्लाई दी जाती थी। लेकिन पिछले वर्ष जल स्तर गिर जाने के कारण पानी का लेवल डाउन हो गया है। जिस कारण ट्यूबवेल की री बोरिंग कराना जरूरी बन गया है। पेयजल संकट के कारण गांव के वृद्ध, पुरुष, महिलाएं, बच्चे दूर दराज के स्थानों से पैदल पानी को ढोने के लिए मजबूर है।
एसपी के निर्देश पर जिले में चला वाहन चेकिंग अभियान
कौशाम्बी, विकास सिंह। कौशाम्बी के पुलिस कप्तान अभिनंदन सिंह के निर्देश पर पूरे जिले में आज बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान दर्जनों वाहन जब्त किये गये, जिसपर जुर्माना भी हुआ। सभी थानों के सामने स्थानीय पुलिस वाहन चेकिंग अभियान में जुटे थे। पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अधिकांश दोपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान डिक्की के साथ-साथ कागजात की भी जांच की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा कस्बा करारी में की गई संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग।
8 शराब तस्कर गिरफ्तार, 105 ली0 अवैध शराब बरामद
कौशाम्बी, मंजीत सिंह चंदेल। एसपी अभिनंदन की बड़ी कार्यवाही, 8 अलग-अलग थाना क्षेत्र से 105 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसपी कौशाम्बी के इस अभियान से अवैध कच्ची शराब बनाने वाले और बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
इस बड़ी कार्यवाही के चलते अलग अलग थाना क्षेत्र से करीब 105 लीटर शराब बरामद हुई है।
आवास प्लस ऐप से प्रधानमंत्री अवास योजना का सत्यापन कार्य की बढ़ी रफ्तार
हमीरपुर, अंशुल साहू। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत शासन के आदेश पर आवास प्लस एप के माध्यम से चयनित जिले के 32493 लाभार्थियों का सत्यापन तेजी से किया जा रहा है। गांव स्तरीय अधिकारियों के अलावा इस कार्य में सीडीओ समेत 34 अधिकारियों को लगाया गया है। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की गयी है। वर्ष 2011 में तैयार बीपीएल सूची से बाहर के पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ देने के लिए आवास प्लस एप में जिले के 32493 लोगों का शासन द्वारा चयन किया गया है। इन्हें जल्द आवास सुविधा उपलब्ध कराने को शासन ने पात्र व अपात्रों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए है। शासन के निर्देश पर अधिक चयन वाले पांच गांवों में सत्यापन कार्य के लिए सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य को भी लगाया गया है। जिनके द्वारा सुमेरपुर क्षेत्र के टेढ़ा गांव का भ्रमण कर सत्यापन कार्य की जांच की गई। इसके अलावा परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा व जिला विकास अधिकारी को भी तीन तीन गांवों में किए गए सत्यापन कार्य का निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।
Read More »6 माह के लिये अभियुक्त को किया जिला बदर
हमीरपुर, अंशुल साहू। थाना सिसोलर पुलिस द्वारा प्रेषित आख्या के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश में जनपद के 06 थानों से कुल 01 अभियुक्त पर जिला बदर की कार्यवाही की गई है। उन्होने बताया कि अपराधी छोटेलाल पुत्र मुरली प्रजापति निवासी ग्राम छोटा लेवा थाना सिसोलर जनपद हमीरपुर को जनपद हमीरपुर की सीमा से 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है। 6 माह तक अभियुक्त अपने साथ किसी प्रकार का शस्त्र नहीं रखेगा और ना ही जनपद हमीरपुर की सीमा में प्रवेश करेगा तथा बाहर जनपद में जिस स्थान पर निवास करेगा उसकी सूचना संबंधित न्यायालय एवं स्थानीय पुलिस को भी देंगा। जिला बदर की अवधि के दौरान यदि अभियुक्त की उपस्थिति जनपद में पाई जाती है तो थाना पुलिस द्वारा उनको तत्काल गिरफ्तार करते हुये उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक की जाएगी।
Read More »केसीसी कार्ड बनाने पर रोक की मांग की
हमीरपुर, अंशुल साहू। कुरारा क्षेत्र के गंगवा का डेरा निवासी अनुसूइया पत्नी बृजेश कुमार निषाद ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र दिया है। जिसमें बताया कि चंदूपुर निवासी खुशीराम निषाद से कृषि भूमि बीते 11 सितंबर को पंजीकृत बैनामा के जरिए खरीदी थी। जो सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत है। आरोप लगाया कि खुशीराम अभिलेखों में हेराफेरी कर बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहता है। गांव में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है और उसका नाम राजस्व अभिलेखों में अभी दर्ज नहीं हो सका है। यदि उसने केसीसी बनवा ली तो यह उसके साथ धोखाधड़ी होगी। पीड़िता ने जिलाधिकारी से बैंक अधिकारियों को केसीसी बनाए जाने पर रोक लगाए जाने के निर्देश दिए जाने की मांग की।
Read More »खाकी की सरपरस्ती में पूरे शबाब पर फल-फूल रहा सट्टा और जुआं का कारोबार
कोतवाल मनोज शुक्ला बोले मनगढन्त है नकली पुलिस का मामला
मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। जिला मुख्यालय का कस्बा मौदहा क्षेत्र जुआ और सट्टा काली कमाई का बेहतरीन जरिया बनता जा रहा। खाकी की सरपरस्ती में फल फूल रहा सट्टा और जुआ का कारोबार पूरे शबाब पर है। जिसका जीता जागता उदाहरण ग्राम मकरांव मे हुये दो पक्षो के विवाद के बाद सामने तब आया जब यहीं के निवासी ने कोतवाली मौदहा सहित मीडिया मे भी तहरीर देकर जुआरियों और सटोरियो के कहने पर नकली पुलिस द्वारा उनसे मारपीट करने की कहानी बताई। मकरांव निवासी रज्जन पुत्र कालीदीन ने कोतवाली मौदहा मे दिये अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि कल देर रात्रि लगभग ग्यारह बजे मोहल्ले के कामता पुत्र प्रताप जो सट्टा खिलाड़ी हैं, ने प्रार्थी को अपने घर पर बुलाया जिसके साथ बोलेरो मे पांच छः लोग भी थे। जिनमें से तीन लोग गाडी से उतर कर आये और अपने आप को पुलिस बताते हुए गालीगलौज करते हुए गाडी मे बैठने की बात कही।
सड़क हादसे में युवक गंभीर, रिफर
मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। सड़क हादसे में नाबालिग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के शैलेंद्र (13) पुत्र मैकू सडक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
Read More »लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट
मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। कस्बे के इलाहाबाद बैंक के बगल मे रहने वाले एक युवक ने कोतवाली मौदहा में कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत की है। साथ ही घर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराते हुये कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। कस्बे के इलाहाबाद बैंक स्थित बगल के भवन में रहने वाले रुस्तम अली पुत्र मोहम्मद अली ने कोतवाली मौदहा मे दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि कल दोपहर करीब ढाई बजे जब वह अपने घर में था तभी सरफराज अली पुत्र मोहम्मद अली व उसका साला जैद पुत्र लतीफ, शेरू पुत्र रऊफ निवासी मोहल्ला बांघा आये और मेरे साथ मारपीट करने लगे और उनके साथ कुछ अज्ञात युवक भी आ गये। जो अपने हाथों में डंडे लिये हुए थे जो सीसीटीवी फुटेज मे दिखाई दे रहे हैं।
Read More »
Jansaamna