विशेष फोकस पोलीथीन हटाओं अभियान, संचारी रोग अभियान व स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान पर रहेगा जोर: डा0 दिनेश चन्द्र
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कानपुर देहात जनपद नवागंतुक जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट कोषागार के डबल लाॅक कक्ष मे पहुंच कर चार्ज लिया।
नवागंतुक जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों व पत्रकार बंधुओं से वार्ता करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही प्राथमिकता वाली योजनाओं से हर गरीब एवं वंचित व्यक्ति को लाभान्वित किया जाएगा। शासन द्वारा जो निर्देश दिए जाएंगे उसका अच्छे से पालन कराया जाएगा उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाएगा तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देकर कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा कि कोरोना बीमारी के चलते सभी लोग 2 गज की दूरी मार्क्स है जरूरी का अच्छे से पालन करेंगे तथा कपड़े वाला मार्क्स सभी लोग प्रयोग करें तथा एन 95 माक्स चिकित्सक कोविड अस्पताल में हैं वह प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि निवर्तमान जिलाधिकारी के अच्छे प्रयासों से जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या कम है तथा और अच्छे से कार्य किया जाएगा जिससे कि जनपद में कोरोना संक्रमण से रोकथाम हो सके।
Jan Saamna Office
कृषकों को सस्ते दारों पर फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु उपयोगी यन्त्र करायें जायेगे उपलब्ध
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव ने बताया कि कि प्रदेश में धान के अवशेष जलाने की घटनाओं को देखते हुए उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एन0जी0टी0) द्वारा कृषकों को आसान/सस्ते दरों पर फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु उपयोगी कृषि यन्त्र उपलब्ध कराने हेतु सहकारी समितियों/ग्राम पंचायतों को फार्म मशीनरी बैंक स्थापना हेतु यन्त्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। इस सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फाॅर इन सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राॅप रेज्डियू योजना हेतु जारी की गई गाइड लाइन में जनपद कानपुर देहात में 6 ग्राम पंचातयों को अनुदान पर 5 लाख तक के फार्म मशीनरी बैंक स्थापना हेतु लक्ष्य प्राप्त हुए है।
Read More »विकासखंड भगवतपुर के ग्राम पंचायतों से विकास गायब
खंड विकास अधिकारी का भ्रष्टाचारियों को संरक्षण
एडीओ पंचायत की लूट नीति से स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रही धज्जियां
प्रयागराज, वी. डी. पाण्डेय। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीत को ठेंगा दिखा रहे उनके मातहत विकासखंड भगवतपुर के अंतर्गत ग्रामों में 5 साल बीत जाने के बावजूद विकास का दूर-दूर तक कहीं कोई अता पता नहीं है चारों ओर गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है नालियां चोक हैं रास्ते की कीचड़ से भरे पड़े हुए हैं। बूढ़े बच्चे सभी इन रास्तों पर गिरकर घायल हो रहे हैं डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया जैसी बीमारियां फैलाने वाले मच्छरों का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा लेकिन जिम्मेदार हैं कि ब्लॉक सप्ताह में एक या 2 दिन आते हैं और कभी वह भी नहीं अब कैसे होगा गांव का विकास।
सूत्रों की माने तो स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाने में सहायक विकास अधिकारी श्रीकांत यादव का योगदान किसी भी मायने में कम नहीं है सफाई कर्मी गांव में आते नहीं है या फिर आते हैं तो चेहरा दिखा कर प्रधानों के यहां बैठकर चौराहों पर गप्पे बाजी मार कर चले जाते हैं उनसे बात की जाती है तो पता चलता है की दो-दो, तीन-तीन हजार रुपए एडीओ पंचायत रहमो करम के लिए लेते हैं सफाई कर्मी कहते हैं हम सफाई किसलिए करें इसीलिए तो पैसा देते हैं कि बैठकर मलाई खाए दूसरी तरफ जो सफाई कर्मचारी काम भी करना चाह रहे हैं। उनसे भी पैसे लिए जाते हैं अब यदि पैसे लेकर सफाई कर्मचारियों को घर बैठाया जाएगा तब कैसे स्वच्छ भारत होगा।
कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड द्वारा 51 पौधे रोपित किए गये
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। आज कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड द्वारा जरौली फेस 2 के गांधी पार्क में गुरु रवींद्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि पर गिलोय, अशोक, नीम, अर्जुन, अमरूद के 51 पौधे रोपित किए गये। जिला अध्यक्ष सुशील सोनी ने बताया की 07 अगस्त 1941 को कोलकाता में उनका निधन हो गया था। हमारे देश का राष्ट्रगान तो उनका ही लिखा हुआ है इसके साथ ही बांग्लादेश का एंथेम भी उन्हीं का लिखा हुआ है। साथ ही श्रीलंका के राष्ट्रगान के सुरों में उनका असर है। वो शायद पहले ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने ये खास उपलब्धि हासिल की हुई है। सोनी जी ने बताया टैगोर के राष्ट्रवाद संबंधी विचारों की तो आज भी धाक है। कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, निबंधकार, नाटककार और चित्रकार सभी रहे गुरु रवींद्रनाथ टैगोर वाकई अपनी प्रतिभा में बेजोड़ थे। उनका व्यक्तित्व ऐसा भव्य और आकर्षक कि किसी को भी आकर्षित कर ले। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुशील सोनी, जिला उपाध्यक्ष बिहारीलाल निषाद, जिला महासचिव डॉ0आर के सिंह, विष्णु कुशवाहा, जिला सचिव रेनू सिंह, जिला संगठन मंत्री विकास पांडे, राजेश शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, नीलम मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
प्रदेश के कलाकारों की स्थिति बहुत ही दयनीय -राजू श्रीवास्तव
विद्या के मंदिर को लोगों ने शौचालय बना डाला
पूरब शरीरा प्राथमिक विद्यालय की चहार दीवार गिरने से आवारा पशुओं का रहता है जमावड़ा
कौशाम्बी, विकास सिंह। सरसवां विकास खण्ड के पूरब शरीरा में लाखों रुपये की लागत से बना प्राथमिक विद्यालय प्रथम को लोगों ने शुलभ शौचालय बना दिया है। विद्यालय में बनी चहार दिवारी वर्षों से गिरी पड़ी है जिसे बनाया नहीं जा रहा है। जिससे गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। भाजपा सरकार के एक मंत्री ने विद्यालय की इमारत और चहार दिवारी की आधारशीला रखी था जिसे ठेकेदार ने बनाकर विभाग को सौंप दिया लेकिन कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के कारण गुणवत्ता का खयाल नहीं रखा गया। जिससे चहार दिवारी कुछ दिन बाद गिर गई। चहार दिवारी गिरते ही लोग इसे शुलभ शौचालय में तब्दील कर दिए है। भोर में आस-पास के लोग इस परिसर में शौचकर गंदगी फैला देते है। शिक्षा के इस मंदिर के हाल बद से बद्तर है। इतना ही नहीं इसे आवारा पशु भी अपना ठिकाना बना रखे है। यदि चहार दिवारी न बनाई गई तो इमारत भी सुरक्षित नहीं रहेगी। इस पर शासन और प्रशासन चहार दिवारी बनवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
बवर्दी स्वतंत्रता दिवस को कदमों तले रखा
कौशाम्बी, जन सामना संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के दिन जब पूरा देश स्वतंत्रता का गीत गा रहा था। स्वतंत्रता के लिए बलिदान सेनानियों को याद किया जा रहा था। तब इस स्वतंत्रत भारत में कानून रक्षक ही स्वतंत्रता को जूते तले रखे हुए थे। मामला जेके चैरिटेबल हास्पिटल थाना पश्चिम शरीरा तिराहा का है। जहां स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करते समय पुलिस इंस्पेक्टर संजय शर्मा व उनके हमराही उपनिरीक्षक और समाज को आइना दिखाने वाले और वहा मौजूद लोगों ने जमीन पर लिखे स्वतंत्रता दिवस को जूतो के नीचे दबाकर खड़े रहे। और उसी के ऊपर से चलकर इंस्पेक्टर ने झंडारोहण भी किया। इतना ही नहीं इस पोस्ट को सोशल मीडिया फेसबुक में भी पोस्ट करके शेयर किया गया। लेकिन जैसे ही इस गलती पर ध्यान गया तत्काल पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। फिर भी इसी बीच कुछ लोग ने स्क्रीनशाट ले लिया। परिस्थिति को भाप कर कुछ लोग उसी समय पीछे हट गए थे। आखिर स्वतंत्रता दिवस जमीन पर लिखा क्यो गया। और यदि लिखा गया तो उसे सुरक्षित कर देना चाहिए। ताकि कोई पैर न रख सके। लेकिन ऐसा नहीं हुआ स्वतंत्रता दिवस को पैरो तले कुचलने में ही अपनी बहादुरी समझ रहे थे। यदि अधिकारी इस गलती को संज्ञान में ले लिया तो कार्यवाही तय है।
गढ़ी हंसराम में एक लाख लीटर क्षमता वाले अवर जलाशय की रखी गई आधारशिला
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नारखी के ग्रांव गढ़ी हंसराम में सोमवार को एक लाख लीटर क्षमता वाले एक अवर जलाशय, एक डीप बोर नलकूप एवं 25 हजार लीटर क्षमता का भूमिगत जलाशय के निर्माण हेतु नगर विधायक एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष ने भूमि पूजन कर आधारशिला रखी।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के प्रस्ताव पर नगर विधायक मनीष असीजा ने नारखी के गढ़ी हंसराम गांव में भारी पेयजल किल्लत को दृष्टिगत रखते हुए शासन से एक पेयजल योजना बनवाई। लगभग तीन वर्षों की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार को गढ़ी हंसराम गांव में 100000 लीटर क्षमता के एक अवर जलाशय, एक डीप बोर नलकूप, 25000 लीटर क्षमता का भूमिगत जलाशय, 1050 मीटर मेन राइजिंग पाइप लाइन विस्तार कार्य, 4309 मीटर डिस्टीब्यूशन पाइप लाइन विस्तार कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। यह निर्माण कार्य 255 लाख रूपए की लागत से कराया जायेगा। भूमि पूजन के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, ठा. राकेश सिंह, श्रीनिवास शर्मा, ठा. विजय सिंह, जल निगम ओमवीर दीक्षित मौजूद रहे।
सवर्ण महासभा ने शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा लगाए जाने की मांग
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा लगाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय सवर्ण महासभा ने मेयर नूतन राठौर को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. संजीव उपाध्याय ने कहा 2008 से संगठन के पदाधिकारियों की मांग पर नगर पालिका फिरोजाबाद में मंगल पांडे की प्रतिमा वन कर आई थी। लेकिन आज 12 बर्ष होने के बाद भी उनकी प्रतिमा को शहर मे किसी स्थान पर नहीं लगाया गया। यह शहीदों का बहुत बड़ा अपमान है। देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले देशभक्तों के लिए शहर में कोई स्थान नहीं है। भारतीय सवर्ण महासभा ने शीघ्र ही मंगल पांडे प्रतिमा को लगाये जाने की मांग की है। मांग करने वालों में सूर्य प्रकाश रावत, ठाकुर मोहन सिंह चैहान, सौरभ लहरी, मोहित शर्मा, आदित्य शर्मा, एसके. भटनागर आदि मौजूद रहे।
Read More »राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति ने ऑनलाइन मनाया स्वतंत्रता दिवस
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता की प्रेरणा से प्रीती गुप्ता मंडल वरिष्ठ संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल के दिशा निर्देशन में महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल द्वारा ऑनलाइन स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए समिति के पदाधिकारियों ने घर पर रहकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। ऑनलाइन स्वतंत्रता दिवस समारोह में सरिता खरे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, उर्मिला गुप्ता मंडल प्रभारी महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल, शशि गुप्ता मंडल अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल, नेहा गुप्ता, मधु पांडे, रंजना वर्मा, मंजू सिंह, कीर्ती गुप्ता, रेनू तोमर, रूबी बघेल, मोनिका गुप्ता, प्रिया गुप्ता, सुनीता गुप्ता, निर्मला गुप्ता, रानी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, रजनी गुप्ता, पूजा गुप्ता, आरती सूरी, सोनल मित्तल, मीना राठौर, भावना गुप्ता आदि ने भाग लिया।
Read More »
Jansaamna