Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 45)

Jan Saamna Office

नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आगमन पर हुआ स्वागत

सलोन/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शहजादा कलीम शायर के प्रथम सलोन विधानसभा आगमन पर सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य संत रामपासी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ से प्रतापगढ़ जाते समय सलोन बाईपास पर सपा नेतासंत राम पासी के नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाइकिल के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

Read More »

राजमार्ग पर आवागमन को प्रभावित करके चल रहा गुणवत्ताहीन टोल प्लाजा का निर्माण

निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर खड़े अनगिनत ओवरलोड वाहन, कई महीनों से चल रहे निर्माण का कोई निश्चित लक्ष्य नहीं
रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। प्रयागराज- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब आवागमन करने वालों की गति पर एक और ब्रेक लगने वाला है वर्तमान में चल रहे नेशनल हाईवे पर चडरई चौराहा के निकट बन रहे निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर एक बार फिर से गुजरने वाली गाड़ियों को शुल्क देना होगा। बताते चलें कि इस टोल प्लाजा के निर्माण के बाद प्रयागराज से लखनऊ जाने पर अब लोगों को तीन जगह टोल टैक्स देना पड़ेगा।

Read More »

बिना लाइसेंस के क्षेत्र में सज रही अवैध मीट की दुकानें

क्षेत्र में जगह-जगह बिना पर्दे के सज रहीं मांस की दुकानें, आखिर कब होगी इन पर कार्रवाई
सड़क के किनारे बिना किसी चिकित्सीय जांच के बेंचा जा रहा मुर्गे-बकरे इत्यादि का मांस
रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। शहर के व्यस्ततम व्यवसायिक इलाकों के अलावा आवासीय इलाकों में सड़क के किनारे ही बरसों से गुमटियों में सज रही मुर्गा, बकरा इत्यादि के मांस की दुकानें। कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के गली मोहल्ले और भीड़ भाड़ वाले बाजार बूचड़खाना बनते जा रहे है। क्षेत्र की सड़कों पर खुलेआम अवैध रूप से मांस की दुकानें संचालित हो रही है। एक दो को छोड़ दें तो नगर में किसी भी मांस विक्रेता के पास दुकान खोलने का लाइसेंस नहीं होगा। ऊंचाहार क्षेत्र के कई मुख्य मार्गों पर जैसे सलोन रोड के गंदा नाला का पुल, एनटीपीसी गेट नंबर 2 का मुख्य बाजार, बहेरवा चौराहा, बीकरगढ़ बाजार जिसमें से यह सभी रहवासी क्षेत्र भी है इन पर खुलेआम गुमटी में और सड़क के किनारे जमीन पर बैठकर मांस मछली बेची जाती है।

Read More »

जूतों की खोज

आज हम जूते पहनते हैं पैरों की सुरक्षा के साथ साथ अच्छे दिखने और फैशन के चलन में हो वैसे रंग बी रंगी। सब के लिए अलग अलग डिजाइन और फैशन के जूते और अब तो आयती भी मिलने लगे हैं, जो एक स्टेटस का प्रतीक भी बन गएं हैं। किंतु उसकी उत्पति की कहानी बहुत कुछ सीखा जाती हैं।
एक राजा था, बहुत अच्छा, अपनी प्रजा के लिए बहुत काम करता था,बहुत ही प्रजा वत्सल और नेक।वह एक ही बात से व्यथित रहता था कि जब वह बाहर जाता था तो उसके पांव में मिट्टी लग जाती थी, वह मिट्टी रथ के अंदर भी लग जाती थी और रथ के साथ साथ वह उसके भवन और भवन से शयन कक्ष तक पहुंच जाती थी,

Read More »

पत्रकार योगेश गोयल का हुआ सम्मान, मिला ‘हीरोज सम्मान’

वरिष्ठ पत्रकार तथा राजनीतिक विश्लेषक योगेश कुमार गोयल को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए नेशनल अकाली दल द्वारा सम्मानित किया गया। नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने उन्हें समाज से जुड़े लगभग सभी महत्वपूर्ण विषयों पर बेबाक लेखन करने के लिए ‘हीरोज सम्मान’ प्रदान किया। गौरतलब है कि योगेश कुमार गोयल पिछले लगभग 31 वर्षों से राजनीतिक, समसामयिक, पर्यावरण तथा समाज से जुड़े सभी महत्वपर्ण विषयों पर देश के लगभग सभी प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में सतत लेखन कर रहे हैं। अपने तीन दशक लंबे पत्रकारिता कैरियर में वह अभी तक छह पुस्तकें तथा 13 हजार से भी ज्यादा लेख लिख चुके हैं। श्री गोयल लगभग 17 वर्षों तक तीन फीचर एजेंसियों का सम्पादन भी कर चुके हैं और पत्रकारिता के लिए उन्हें कई सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उनकी कुछ पुस्तकें पुरस्कृत हो चुकी हैं और तीन पुस्तकों को साहित्य अकादमियों द्वारा अनुदान भी दिया जा चुका है।

Read More »

चिंता: अनजान बुखार का मासूमों पर जानलेवा प्रहार!

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच उत्तर प्रदेश में विकराल रूप धारण करता रहस्यमयी बुखार नई चुनौती बनकर उभर रहा है। कुछ डॉक्टर इस रहस्यमयी बुखार को ‘इंफ्लुएंजा’ वायरस मान रहे हैं तो कुछ डेंगू और कुछ अन्य डॉक्टर इसे इंफ्लुएंजा वायरस के स्वरूप में बदलाव की आशंका के तौर पर भी देख रहे हैं लेकिन अभी तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने में विफल रहे हैं। दरअसल इस रहस्यमयी बुखार में मरीजों में कई बीमारियों के लक्षण एक साथ नजर आ रहे हैं और बुखार के कारण सबसे ज्यादा मौतें बच्चों की हो रही हैं।

Read More »

BJP के हटते ही यूपी में सब कुछ होगा ठीक ठाक: अखिलेश यादव

इटावा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई गेस्ट हाउस पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जहां पर उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में व्यवस्थाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। लेकिन बीजेपी के जाते ही उत्तर प्रदेश में सब कुछ ठीक-ठाक हो जाएगा।
अखिलेश ने कहा जनता बीजेपी की सरकार से काफी परेशान है जनता इंतजार कर रही है कि कब वोट डालें और सरकार को उत्तर प्रदेश से हटाए।

Read More »

शिक्षक सम्मान में फर्जीवाड़ा

इटावा में शिक्षक दिवस पर बेसिक शिक्षकों के सम्मान में किया गोलमाल, फर्जी तरीके से नाम शामिल कर शिक्षकों को किया गया सम्मानित, खण्ड शिक्षा अधिकारियों की सूची हुई वायरल
खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा भेजी गई सूची को दरकिनार करके शिक्षकों को फर्जी तरीके से किया गया सम्मानित
खण्ड शिक्षा अधिकारियों की सूची से नाम किये गए गायब, बाद में अलग से फर्जी नाम किये गए शामिल
इटावा। इटावा में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किए गए शिक्षकों को लेकर जिले के कई खंड शिक्षा अधिकारियों ने सवाल खड़ा किया है।
डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित करने का शासन द्वारा निर्णय लिया गया था इसी के तहत जनपद इटावा में 75 शिक्षकों को विधायक सरिता भदौरिया व सावित्री कठेरिया द्वारा सम्मानित किया गया है बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा घोषित की गई सूची पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने सवाल उठाए हैं उन्होंने आरोप लगाया है कि कार्यालय द्वारा शिक्षकों को सम्मानित करने की सूची मांगी गई थी। जिस पर मेरे द्वारा विद्यालयों में अध्यापकों का परीक्षण कर के नामों की सूची तैयार करके भेजी गई थी।

Read More »

दबंगों ने पत्रकार को पीटा मरणासन्न हालत में छोड़ कर भागे

पत्रकार अपने बहनोई के साथ गया था निजी काम से, दबंगों के घर के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद
दबंग का घर है अपराधियों का अड्डा, क्षेत्र के सारे चोर, स्नैचर, तस्करों का है आरामगाह
मोहल्ले वाले वर्षों से है परेशान, बहन बेटियों का निकलना है दूभर
कानपुर दक्षिण, अर्पण कश्यप। कल देर रात बर्रा निवासी आशीष त्रिपाठी अपने बहनोई आलेाक को लेकर निजी काम से बर्रा-6 डबल स्टोरी कालोनी गये हुये थे। जहॉ घर के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। मामूली मुहाचाही मारपीट में तब्दील हो गई। जिसके बाद कमरे से निकले लगभग तीन दर्जन लोगों ने पत्रकार व उसके बहनोई को लाठी डंडो से बुरी तरह मारा पीटा। और तब तक पीटा जब तक दोनों मरणासन्न नहीं हो गये।

Read More »

डॉ. जनक सिंह का मिलेगा अंतराष्ट्रीय शिक्षकरत्न पुरस्कार

जोधपुर/राजस्थान। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ. जनक सिंह मीना का चयन इनके द्वारा लेखन, शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं अतुलनीय योगदान के लिए बेटी फाउंडेशन वणी, महाराष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय शिक्षकरत्न पुरस्कार-2021के लिए किया गया है। यह पुरस्कार डॉ. मीना को बेटी फाउंडेशन के 11 वें अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार महोत्सव 2021 में 26 सितम्बर 2021 को महाराष्ट्र के वणी में भव्य समारोह में प्रदान किया जायेगा। इसके तहत डॉ. जनक सिंह को प्रशस्ति पत्र, ढाल, मेडल, बैज, ट्रॉफी, मानवस्त्र एवं साफा पहना कर समानित किया जायेगा। डॉ. मीना को भारतीय दलित साहित्य अकादमी नई दिल्ली का प्रतिष्ठित डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 प्रदान करने की घोषणा भारत रत्न बाबा साहेब की 130 वीं जयंती के अवसर पर अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर द्वारा की गई थी जो दिसम्बर 2021 में प्रदान किया जायेगा।

Read More »