शिवली/कानपुर देहात। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए दिन मंगलवार को शुरू हो रहे नामांकन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं सोमवार को नामांकन केंद्र पर उपजिलाधिकारी ने ब्लाक कर्मचारियों के साथ निरीक्षण कर व्यवस्था परखी। जनपद कानपुर देहात में तीसरे चरण के लिए नामांकन मंगलवार को शुरू हो रहा है वही तीन दिनों तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी वही उपजिलाधिकारी ने बताया शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन कराने के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं ब्लॉक परिसर के मुख्य गेट से ही बैरिकेडिंग लगा दी गई है नामांकन पत्र जमा करने के लिए प्रत्याशी व प्रस्तावक के अलावा कोई अंदर नहीं जा सकेगा।
Jan Saamna Office
संकट के दौर में किसी भी बिजली उपभोक्ता का बकाये पर न काटा जाये कनेक्शन – उपभोक्ता परिषद्
लखनऊ। कोरोना प्रकोप के मद्दे नजर उपभोक्ता परिषद् अध्यक्ष ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व अपर मुख्य सचिव ऊर्जा से की बात कहा इस वक्त संकट के दौर में किसी भी बिजली उपभोक्ता का बकाये पर न काटा जाये कनेक्शन बिजली कार्मिकों को सुरक्षित कर विद्युत आपूर्ति पर केवल हो फोकस।
ऊर्जा मंत्री का अश्वासन प्रबंधन को अभी दिए जा रहे जरूरी निर्देश बकायेदारों को ओटीएस का ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए केवल फोन पर दी जाये जानकारी विद्युत आपूर्ति पर केवल फोकस और सभी कार्मिक कोविद टीका अवश्य लगवाये।
न्यायिक व्यवस्था में मिसाल बनेंगे न्यायमूर्ति रमना ! – योगेश कुमार गोयल
महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की स्वीकृति के बाद न्यायमूर्ति नथालापति वेंकट रमना भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) होंगे। 64 वर्षीय जस्टिस रमना 24 अप्रैल को देश के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। दरअसल मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबड़े का कार्यकाल 23 अप्रैल को पूरा हो रहा है और अपने उत्तराधिकारी के रूप में उन्होंने पिछले महीने न्यायमूर्ति एनवी रमना के नाम की सिफारिश की थी। नियमानुसार मौजूदा मुख्य न्यायाधीश अपनी सेवानिवृत्ति से एक महीने पहले केन्द्रीय कानून मंत्री को एक लिखित पत्र भेजकर नई नियुक्ति के लिए सिफारिश करते हैं। कानून मंत्री सही समय पर मौजूदा मुख्य न्यायाधीश से उनके उत्तराधिकारी का नाम मांगते हैं और मुख्य न्यायाधीश नियमानुसार प्रायः उच्चतम न्यायालय के सबसे वरिष्ठ जज के नाम की सिफारिश भेजते हैं। अनुशंसा पत्र मिलने के बाद कानून मंत्री इसे प्रधानमंत्री के समक्ष रखते हैं, जिनकी सलाह पर राष्ट्रपति नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करते हैं। चीफ जस्टिस ने कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को लिखे पत्र में जस्टिस एनवी रमना को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के लिए सबसे उपयुक्त बताया था।
Read More »खेतों में तैयार खड़ी फसलों में, आग लगना चिंता का विषय – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंथन जरूरी
जंगलों और फसलों में आग से पर्यावरण व किसानों को भारी क्षति – रणनीति बनाना जरूरी – एड किशन भावनानी
वैश्विक स्तर पर अनेक समस्याएं होती है, जो किसी एक देश, राज्य या व्यक्ति के लिए नहीं होती बल्कि संपूर्ण मानव जाति के लिए होती है जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मिट, सम्मेलन होते हैं। जिसमें उस विषय पर वैश्विक स्तर के नेता, विशेषज्ञ व बड़े अधिकारी शामिल होते हैं और विचारविमर्श कर रणनीति और उसका रोडमैप तैयार किया जाता है। जैसे जलवायु परिवर्तन शिखरसम्मेलन महामारी, मानवाअधिकार, इसके अनेक विषय हैं।… बात अगर हम अनेक देशों में जंगलों में आग लगने की करें तो यह घटनाएं अभी हालके कुछ वर्षों या दशकों में काफी बढ़ी हुई अवस्था में हैं।
राकेश यादव रौशन काशी कीर्ति सम्मान से हुए सम्मानित
उत्तर प्रदेश सरकार भी तीन बार कर चुकी है पुरस्कृत
चन्दौली। जिले के सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड अम्बेसडर राकेश यादव रौशन को मुख्य अतिथि पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह के हाथों काशी कीर्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम परफेक्ट मिशन की सातवीं वर्षगांठ पर वाराणसी के शास्त्री घाट पर मंगलवार को आयोजित था।
जिले के चहनियां ब्लॉक के मारूफपुर गांव निवासी राकेश रौशन की पहचान प्रदेश में एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं नामचीन पत्रकार की है। दिव्यांगता, पर्यावरण संरक्षण, मतदाता जागरूकता, महिला जागरूकता, सेनिटेशन आदि के क्षेत्र में इनके द्वारा लंबे समय से कार्य किया जा रहा है।
कर्मनाशा नदी में कूदने से तीन की मौत
चन्दौली। चकिया थाना क्षेत्र के मंगरौर पुल से तीन लोगों के एक साथ छलांग लगाने से तीनों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार बताया गया कि तीनों व्यक्ति पशु तस्कर थे और पुलिस से अपने को घिरा देख बचने के चक्कर में यह लोग नदी के तरफ छलांग लगा दिए जिससे इनकी मौत हो गई। मौजूद पुलिस के लोगों द्वारा आनन-फानन में तीनों को उठाकर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। दो मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के घुरहूपुर निवासी बाढू और चन्द्रेश के रूप में पुलिस ने कर ली है जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भेज दिया है।पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन को भी पकड़ा है जिस पर लदे आठ राशि गोवंश बरामद हुए है।घटना के बाद लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं,वैसे पुलिस अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।
मुख्य सचिव ने IAS एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित ‘अपडेट’ पत्रिका के अप्रैल अंक का विमोचन किया
लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने आई0ए0एस0 एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित ‘अपडेट’ पत्रिका के अप्रैल, 2021 अंक का विमोचन किया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि पिछला एक वर्ष अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा है। हमारी सेवा ने हमें मानवता की सहायता करने और संकट से निपटने के लिए अपना अधिकतम योगदान देने का अवसर प्रदान किया है।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 की अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में व्यस्तता के बीच साहित्य कार्य के लिए समय निकालना अत्यंत ही प्रशंसनीय है। यह पत्रिका आईएएस अधिकारियों व उनके परिवारीजनों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करता है।
डॉ. हर्षवर्धन ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन को संबोधित किया
वैक्सीन मैत्री के पीछे के मार्गदर्शक सिद्धांत पर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- भारत का वसुधैव कुटुंबकम का पुरातन दर्शन समूचे विश्व को एक परिवार का प्रतीक मानता है
नई दिल्ली। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय को संबोधित किया।
डॉ. हर्षवर्धन ने अपने संबोधन में कहा :
यह विश्व स्वास्थ्य दिवस, वैश्विक समुदाय के द्वारा एक साथ मिलकर महामारी से जूझने के वर्ष को चिह्नित करता है। इस वर्ष के लिए चयनित विषय, ‘सभी के लिए एक न्यायपूर्ण और स्वस्थ विश्व का निर्माण’, तभी अधिक उपयुक्त कहा जा सकता है जब इसके लिए हम सभी सामूहिक रूप से यह सुनिश्चित करें कि हमारी नीतियों, कार्यक्रमों और कार्यां को सभी के लिए एक स्वस्थ भविष्य बनाने की दिशा में निर्देशित किया जाए।
नितिन गडकरी ने एनएचआईडीसीएल द्वारा खरीदी गई बेसिक केयर एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं एमएसएमई मंत्री श्री नितिन गडकरी और सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह ने आज सुबह नई दिल्ली में राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के लिए 90 बेसिक केयर एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाई। इन राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में अंडमान- निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तराखंड हैं।
PMMY से 14.96 लाख करोड़ रुपये की धनराशि के 28.68 करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृत
पीएमएमवाई ने 2015 से 2018 तक 1.12 करोड़ शुद्ध अतिरिक्त रोजगार सृजन में सहायता की
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के वित्तीय समावेश और उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। नवोदित उद्यमियों से लेकर परिश्रमी किसानों तक सभी हितधारकों की वित्तीय आवश्यकताओं को भी विभिन्न पहलों के माध्यम से पूरा किया गया है। इसके लिए एक महत्वपूर्ण पहल प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) ने स्व-रोजगार और स्वतंत्र रूप से कार्य करने की भावना के साथ-साथ लाखों लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पंख दिए हैं।
Jansaamna