कानपुर, स्वप्निल तिवारी। शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था के सुचारु रुप से लाने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार ने आज अभियान चलाया अभियान शहर के प्रमुख चौराहों पर चलाया गया। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार ने बताया कि यह अभियान शहर के प्रमुख चैराहों पर चलाया गया। जैसे कि टाटमिल, घंटाघर, नारौना चौराहा, जरीब चौकी रामादेवी नौबस्ता में अभियान चलाया गया। जिसमें सीट बेल्ट काली फिल्म हेलमेट उल्टी दिशा में आ रहे वाहनों का चालान किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए गए। अभियान में लगभग दो दर्जन चालान किए गए। मुख्य रुप से उपस्थित पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार, यातायात निरीक्षक अरविंद सिंह सिसौदिया, दिनेश कुमार सिंह टीएसआई वेद मणि मिश्रा, रविंद्र नाथ, रमाकांत, व रुपेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
Read More »
Jansaamna
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। जैसे-जैसे दुनिया आगे बढ़ रही है वैसे वैसे भारतीय संस्कृति लुफ्त होती जा रही है। भारतीय संस्कृति से कहीं न कही पाश्चात्य संस्कृति हावी होने की कोशिश कर रही है। भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए कई सामाजिक संगठन आगे हां रहे हैं तो वही कुछ महिलाओं ने भी भारतीय समिति को बचाने का बिड़ा उठा रखा है। सावन के महीने का हिंदू धर्म में एक अपना अलग ही महत्व है सावन के सोमवार को महादेव के दर्शन के लिए मंदिरों में लंबी लंबी कतारें दिखती है। तो वही दूसरी तरफ सावन के महीने में हरि तालिका तीज का त्यौहार महिलाओं के जीवन में अपना अलग ही महत्व दर्शाता है। हरि तालिका तीज के त्यौहार में महिलाएं अपने अपने तरीके से त्यौहार को रोमांचक बनाने के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती है। कुछ यही नजारा महिलाओं के एक संगठन में दिखा। जहां हरि तालिका तीज के त्यौहार में सोलह श्रंगार करके हरि तालिका तीज के त्यौहार में महिलाओं द्वारा एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने हरी साड़ी, हरि चूड़ियां में सोलह श्रंगार किया। इस प्रतियोगिता में हरियाली क्वीन का ताज प्रीति को पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत हरियाली तीज क्वीन को सभी महिलाओं ने बधाई दी। मुख्य रूप से उपस्थित सुधा शुक्ला, पूनम खन्ना, सरस्वती संत्या, कुसुम तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
रसूलाबाद ब्लाक के अंतर्गत एक करोड़ बत्तीस लाख आठ हजार सत्तर रुपये का बड़ा भ्रष्टाचार व घोटाला है।
रुरा कानपुर देहात, लालू भदौरिया। शनिवार को थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार अर्चना पाण्डेय व थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी की अध्यक्षता में सम्पन हुआ जिसमे कई गांवों से लगभग आधा दर्जन शिकायते आई थाना के सराया गांव के वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उनके गाँव के चैकीदार सीपाहीलाल ने उनकी पैतृक 10 विस्वा भूमि जबरन जोत कर कब्जा कर लिया है। जिसका विरोध करने पर गंभीर मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। जिस पर नायब तहसीलदार ने उक्त भूमि के पैमाइस करने के सम्बन्धित लेखपाल को निर्देश दिया इस दौरान थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी, राजीव कुमार, उम्मेद सिंह चौहान, देवेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
राशन न मिलने से कार्ड धारक परेशान
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के गुरुवार को निधन पर गोविंद नगर बाजार शुक्रवार को पूर्ण रुप से बंद रहा। सुबह इक्का दुक्का जो दुकानें खुली उन्हें आसपास के लोगों व दुकानदारों ने उलाहना देकर बंद करा दिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (श्याम बिहारी मिश्र )एवं कानपुर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अटल जी के निधन पर उनके सम्मान में शुक्रवार को संपूर्ण बाजार बंद का आव्हान किया गया था। इस पर गोविंद व्यपार मंडल के अध्यक्ष प्रकाश वीर आर्य ने भी व्यापारियों से चर्चा कर बंदी का समर्थन किया व शुक्रवार को अटल जी के सम्मान में गोविंद नगर का संपूर्ण बाजार बंद रखा गया। व्यापारियों ने बाजार में श्रद्धांजलि सभा कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर व्यपारियों ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई ऐसे अकेले नेता थे जिन्हें विपक्षी दल भी बहुत पसंद करते थे। आज की राजनीति में ऐसा असंभव है। संसद मे चर्चा के दौरान भी जब सत्ता व विपक्ष में गरमा-गरम बहस होती थी तो वे अपनी वाकपटुता से माहौल को खुशमय बना देते थे। वे एक अच्छे राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ अच्छे कवि भी थे। उनके निधन से जो भारतीय राजनीति में रिक्तता आई है। उसे फिलहाल जल्दी भरना असंभव है। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रुप से प्रकाश वीर आर्य, राजेश श्रीवास्तव, उपसभापति नगर निगम नवीन पंडित, अंकुर खन्ना, सुरेन्द्र कुमार गेरा, राजकुमार गौतम, सर्वेश सोनकर, प्रकाश सिंह चैहान, नीतू सिंह सेंगर, शम्मी भल्ला, धर्मेंद्र राय आदि थे।