हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत आज जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूल, कालेज, कोचिंग संस्थानों, मंदिर, भीड-भाड वाले स्थानों पर चैकिंग की गई तथा बालिकाओं, महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूज नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया। एण्टी रोमियो टीम के सदस्यों द्वारा छात्राओं व बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पडने पर सम्बन्धित थाना, एण्टी रोमियों टीम व उ.प्र. पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
कलेक्शन एजेन्ट से हुई लूट का खुलासा, तीन किशोरों सहित 5 दबोचे
लूट के 52 हजार रूपये, असलहा, बाइकें बरामदःअपने खर्चों के लिये दिया घटना को अंजाम
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के कामरेड भगवान दास मार्ग, मुरसान गेट स्थित करबला रोड पर रूपनगर के निकट गत 7 दिन पूर्व दिनदहाड़े कैश कलेक्शन एजेंट से हुई लूट की घटना का आज एसओजी व कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 शातिरों को गिरफ्तार किया है। एसओजी टीम व थाना कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत कैश कलेक्शन एजेन्ट से हुई कैश लूट की घटना में शामिल 5 शातिर लुटेरे 3 बाल अपचारी सहित गिरफ्तार किए गए हैं और उनके कब्जे से लूटे हुए 52 हजार 200 रूपये नगद, घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल, मोबाइल व अवैध असलहा व कारतूस आदि सामान बरामद किया गया है।
शराब माफिया व शातिर गैंगस्टर की 17 लाख रुपये की अवैध सम्पत्ति कुर्क
सिकंदराराऊ। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब के निर्माण तथा बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत शराब माफियाओं के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर की जा रही है। सोमवार को क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र सिंह व उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शराब माफिया व शातिर गैंगस्टर अपराधी सोनू पुत्र जगदीश निवासी राजपुर थाना सिकन्दराराऊ के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए लगभग 17 लाख रूपये की संपत्ति कुर्क कर जब्त की गई है ।
जितना बेहतर कर सकते है, उतना बेहतर करें, वही सच्ची राष्ट्र सेवा होगी: जिलाधिकारी
कोई न छूटे इस बार शिक्षा है सबका अधिकार: मुख्य विकास अधिकारी
कानपुर देहात। जनपद में ‘‘स्कूल चलो अभियान‘‘ का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मॉ सरस्वती के प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर और राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बी0आर0सी0/ संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में हरी झण्डी दिखाकर किया। जनपद के समस्त परिषदीय/प्राथमिक विद्यालयों में मा0 मुख्यमंत्री जी के लाइव प्रसारण कार्यक्रम को बच्चों एवं अभिभावकों, शिक्षकों आदि ने सजीव देखा। वहीं जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर के मेधावी छात्रों दुष्यन्त, खुशबू, अर्पित, आयुषी, प्रदुम, ख्वाहिश, अनुभव, साक्षी, खुशी, राखी, शिवा और वैभवी को पुरस्कृत किया।
एसएसपी ने तीन आरक्षियों को किया निलंबित
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा रविवार को तीन आरक्षियों को निलंबित किया गया। बताया जाता है कि थाना रसूलपुर पर तैनात आरक्षी हरवीर सिंह, नकुल कुमार एवं लोकेश कुमार द्वारा एक व्यक्ति को अवैध रुप से हिरासत में लेकर मारपीट करने व रूपये लेने के आरोप में निलंबित किया गया है।
Read More »महिला थाना प्रभारी ने पति-पत्नी का कराया सुलहनामा
फिरोजाबाद। महिला थाना प्रभारी हेमलता सिंह की सूझबूझ द्वारा पति पत्नी व उनके घरवालों के विवाद को खत्म कराकर समझौता कराया गया। दोनों परिवारों द्वारा महिला थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया गया। जनपद में पुलिस महकमा अपराधियों की धरपकड़ को लेकर अभियान चला रहा है। जिससे अपराधी पुलिस के चंगुल में फंसते नजर आ रहे है।
Read More »नवरात्र के दूसरे मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा अर्चना
फिरोजाबाद। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओ ने मंदिरों में पहुंच मातारानी के दर्शन किए। देवी मंदिरों पर सुबह से लेकर देररात्रि तक भक्तों का सैलाब उमड़ा देखा गया। वहीं नेजा चढ़ाने जाने वाले भक्त भी नाच गाते हुये देवी मंदिरों पर पहुंचे। रविवार को नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की घरों में विधिविधान से पूजा अर्चना की गई।
Read More »गणपति सेवा समिति ने लगाया निःशुल्क खून जांच शिविर
फिरोजाबाद। गणपति सेवा समिति द्वारा सिविल लाइन फिरोजाबाद एवं विजन पैथ लैब मक्खनपुर के सहयोग से गणपति गार्डन, डीएम कंपाउंड, सिविल लाइन पर निःशुल्क खून जांच शिविर लगाया गया। जिसमें लोगों ने डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड ग्रुप, फूल बॉडी चेकअप आदि किया गया।
Read More »भाविप ने वृहद स्तर पर मनाया नवसंवत्सर
फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद् ब्रज प्रांत के आह्वान पर नगर की समस्त दसों शाखाओं द्वारा भारतीय नववर्ष के शुभ अवसर पर नवसंवत्सर कार्यक्रम का आयोजन वृहद स्तर पर नगर के प्रमुख चौराहों पर किया गया। भाविप की शाखाओं द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर केसरिया ध्वज लहराकर, ढोल नगाड़े बजाकर, राहगीरों को चंदन तिलक लगाकर, शीतल पेयजल, शर्बत एवं मिष्ठान वितरण करके नववर्ष का स्वागत किया और सनातन धर्म का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। सभी नगर वासियों को नवसंवत्सर की शुभकामनाएं प्रेषित की। ब्रजप्रांत के महासचिव राहुल गर्ग, उपाध्यक्ष हरीश सुनेजा, कार्यक्रम संयोजक पुष्पेन्द्र कुमार गोयल, अतुल गर्ग, अतिरिक्त वित्त सचिव शैलेश अग्रवाल, गोविंद प्रसाद मित्तल ने एक टीम के रूप में शाखाओं द्वारा राधा कृष्ण मंदिर सदर बाजार से अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर शाखा के पदाधिकारियों को भगवा साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बाल गुरुकुलों में नौनिहालों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा
फिरोजाबाद। नन्हे मुन्हे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से कोमल फाउंडेशन द्वारा इंडियन डेवलपमेंट फाउंडेशन मुंबई और आरबीएल बैंक के सहयोग से रविवार को टापा खुर्द में नारायण बाल गुरुकुल, ओझा नगर में सृष्टि बाल गुरुकुल, शांति नगर आसफाबाद में बलवीर बाल गुरुकुल, इंदिरा नगर में कशिश बाल गुरुकुल और शिकोहाबाद के नगला किला में अर्पित बाल गुरुकुल संचालित किए गए हैं। इन बाल गुरुकुलों में नन्हे-मुन्हे जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कराई जाएगी।बाल गुरुकुलों का शुभारंभ कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं राज्य युवा पुरस्कार विजेता उत्तर प्रदेश सरकार अश्वनी कुमार राजौरिया, कोमल फाउंडेशन के संरक्षक जुगल गुप्ता, समाज सेविका अनुपम शर्मा व सौरभ लहरी द्वारा फीता काटकर किया गया।
Jansaamna