Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 209)

नामजदों ने दंपति को मारपीट कर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में नामजदो ने मारपीट करके दंपति को लहूलुहान कर दिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने घायल पति-पत्नी का मेडिकल कराया है। गुड्डो देवी पत्नी दिनेश कुमार निवासी गांव नगला बिहारी अपने घर पर बैठी हुई थी, तभी देवेंद्र पुत्र भूदेव सिंह और उसकी पत्नी मिथलेश तथा पुत्र वीनेश तीनों एक राय होकर आए और गाली गलौज करने लगे जब गुड्डो देवी ने गाली गलौज से मना किया तो उन्होंने उसके साथ लात घूंसा एवं लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।

Read More »

मुर्गी पालन से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर,महिलाओं को चूजे , दाना एवं दवाइयां वितरित

सिकंदराराऊ। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मुर्गी पालन के जरिए आत्मनिर्भर बनेंगी। बैकयार्ड पोल्ट्री फार्म योजना के तहत 30 लाभार्थियों का चयन किया गया है। नगर के अलीगढ़ रोड स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर पशुपालन विभाग की बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के अंतर्गत 30 लाभार्थियों को मुर्गी पालन की ट्रेनिंग दी गई तथा लाभार्थियों को मुर्गी के चूजे, दाने व बीमारियों की रोकथाम के लिए नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेंद्र सिंह एवं डॉ राजकुमार सिंह ने कहा कि मुर्गी पालन स्वरोजगार से लाभार्थियों की आमदनी बढ़ेगी।इस पहल से गरीब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

Read More »

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च

हाथरस। दीवानी न्यायालय में 12 मार्च को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष मृदुला कुमार ने कहा है कि आपसी सुलह-समझौता के आधार पर लंबित मुकद्दमों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जायेगा।

Read More »

भाजपा की जीत पर पूर्व सांसद के घर पर मना जश्न

हाथरस। चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड बहुमत के साथ जीत के अवसर पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर तथा भाजपा प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा श्वेता दिवाकर के आवास पर जमकर ढोल नगाड़े बजे तथा मिष्ठान वितरण किया गया। वसुन्धरा एंक्लेव स्थित पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर के आवास पर भाजपा की जीत का जश्न मनाते हुए महिलाओं द्वारा जमकर एक दूसरे को अबीर गुलाल उड़ा कर भगवा होली भी खेली गई।

Read More »

मानव कल्याण ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र,रूस, यूक्रेन युद्ध में घायल सैनिकों के लिये भेजना चाहते हैं एक हजार यूनिट ब्लड

हाथरस। रूस एवं यूक्रेन में चल रहे महायुद्ध के बीच युद्ध में घायल सैनिकों की मदद के लिए जनपद के प्रमुख सामाजिक संस्था मानव कल्याण द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सैनिकों की मदद हेतु ब्लड भेजे जाने की अपील की है। रूस तथा यूक्रेन युद्ध में घायल सैनिकों के लिए मानव कल्याण संस्था द्वारा ब्लड भेजने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भेजा है और पत्र में मानव कल्याण सामाजिक संस्था ने कहा है कि संस्था पीड़ित मानव के सेवार्थ अनेकों कार्य करती रहती है।

Read More »

भाजपा कार्यालय पर हाथरस व सिकन्द्राराऊ विधायकों का स्वागत

⇔मेरी नहीं जनता जनार्दन की जीत है-अंजुला

⇔मोदी योगी के कार्यों पर जनता ने लगाई मुहर-राना

हाथरस। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पुनः प्रचंड बहुमत से सरकार बनने तथा हाथरस जनपद में भाजपा द्वारा 2 सीटों पर अपना रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए हाथरस सदर विधानसभा सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने पर भाजपा के नवनिर्वाचित दोनों विधायकों का भाजपा जिला कार्यालय पर फूलमालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया गया और भाजपाइयों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुनः मुख्यमंत्री बनने पर भी जमकर जश्न मनाते हुए खुशी का इजहार किया गया।

Read More »

नवनिर्वाचित विधायक का जनता ने किया जोशीला स्वागत

सादाबाद। रालोद सपा गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया को 6437 वोटों से विजई होने के उपरांत नगर व क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और गठबंधन समर्थकों ने विजई प्रत्याशी को फूल मालाओं से लादकर नारेबाजी की और प्रत्याशी का मिष्ठान खिलाकर खुशियों का इजहार किया और आज शुक्रवार को प्रातः काल से ही शाम तक हजारों की संख्या में विजय प्रत्याशी के आवास पर पार्टी नेता और समर्थकों का तांता लगा रहा। विजई प्रत्याशी इस मौके पर कहा कि जनपद में नगर व क्षेत्र में आम जनता की प्रमुख समस्याओं को निदान कराने का भरपूर प्रयास करूंगा और कहां की क्षेत्रों में घूम रहे आवारा पशुओं को रोकने का प्रयास करते हुए, जिससे क्षेत्र के किसानों की फसल बर्बाद होने से रोका जा सके और कहां जनता के बीच रहकर रात और दिन उनकी समस्याओं का निदान करने का पूर्ण रूप से निदान करूंगा और जीवन पर्यंत क्षेत्र की जनता की सेवा करता रहूंगा।

Read More »

गुंडों माफियाओं और अपराधियों को महापौर की सीधी नसीहत

⇒अपनी धाकड़ पंती से चर्चित कानपुर महापौर फिर से चर्चा में
⇒पार्टी की जीत की खुशी में चढ़ी बुलडोजर पर, दबंगो को दी खुली चेतावनी
कानपुर दक्षिण। महापौर प्रमिला पाण्डे का नया रूप देखने को मिला क्योंकि उन्होंने अपनी खुशी बुलडोजर पर चढ़ कर जाहिर की जिसे देख उनके समर्थकों में जोश भर गया।
आपको बता दें कि यूपी सहित कानपुर में भाजपा प्रत्याशियों के जीतने की जानकारी मिलने पर महापौर नौबस्ता गल्लामंड़ी स्थित मतगणना केन्द्र में प्रत्याशियों के बीच पहुंची और भाजपा की जीत की खुशी में वह खुद जेसीबी के अगले हिस्से में चढ़ गई। जिन्हें देख एक अन्य समर्थक भी साथ चढ़ गये।

Read More »

पेटीएम पासवर्ड पूछ 13500 ठगे

पेटीएम केयर कर्मचारी बताकर ठगे रूपये

कानपुर दक्षिण। बर्रा दो निवासी जय प्रकाश गुप्ता के पास पेटीएम मे रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर एक फ्राड काल आया, जिसने जयप्रकाश से पेटीएम का पासवर्ड ओटीपी के माघ्यम से जानकारी कर जयप्रकाश के खाते से 13500 रूपये निकाल लिये। मोबाइल मे मैसज आने पर पैसे निकलने की जानकारी हुई। जयप्रकाश ने बताया कि आये हुये नम्बर पर पलट कर फोन करने पर ठग ने उन्हे भद्दी भद्दी गालियां दी।जिससे आहत होकर जयप्रकाश ने आन लाईन के माघ्यम से साइबर सेल मे अपनी शिकायत दर्ज कराई।

Read More »

विधानसभा परिणाम जानने को टीवी पर चुपके रहे लोग

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में विधानसभा चुनाव के परिणाम जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहा। शहर के लोग सुबह से ही परिणामों की जानकारी के लिये अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर टेलीवीजन के सामने बैठे रहे। कई लोग अपने मोबाइलों पर मतगणना के आंकडे देखते रहे। वही प्रत्याशियों के समर्थकों में मतगणना के परिणाम जानने के लिए एक दूसरे को फोन कर परिणमों की जानकारी करते रहे।

Read More »