Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 225)

कावड़ियों की सेवा में लग रहे शिविर

हाथरस। कल 1 मार्च को पूरे देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व जहां भारी धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। वहीं महाशिवरात्रि पर्व भगवान भोलेनाथ का विशेष दिन होने के कारण इस दिन भगवान शिवजी की हर भक्त आराधना करते हुए पूजा-अर्चना करता है और शिवरात्रि पर्व को लेकर भक्तों में भारी जोश व उत्साह है। जबकि गंगा घाट सोरों से शिव के जलाभिषेक के लिए कावड़ यात्रा भारी जोर शोर से चल रही है और कावड़ियों की सेवा हेतु जगह जगह पर तमाम शिविर आयोजित कर भक्त कांवरियों की सेवा कर रहे हैं और पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से शूकर क्षेत्र गंगा घाट सोरों से प्रतिदिन हजारों लाखों काबड़ियां कावड़ यात्रा लेकर जा रहे हैं और कल महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेकर आ रहे हैं।

Read More »

महाशिवरात्रि पर निकाली जाएगी शिव बारात

हाथरस। भगवान भोलेनाथ के विशेष पर्व महाशिवरात्रि 1 मार्च को जहां पूरे देश भर में मनाई जाएगी। वहीं हाथरस में भी महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह एवं जोश है और भगवान भोलेनाथ की विशेष आराधना के लिए भक्त उत्साहित हैं। वहीं महाशिवरात्रि के पर्व पर ब्रह्माकुमारी आश्रम द्वारा भगवान शिव की बारात पूरे शहर भर में निकाली जाएगी।

Read More »

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिकंदराराऊ। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र/छात्राओं के लिए देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन किया गया।देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में नीलम, प्राची एवं अर्चना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया,जबकि सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में गिरजा(बी0ए0 प्रथम वर्ष) पहले ,शिवम कुमार(बी0कॉम0 द्वितीय वर्ष) और मीना संयुक्त रूप से दूसरे तथा नंदिनी( बी0ए0 द्वितीय वर्ष) तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया गया तथा संचालन डॉ अजब सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ीं संख्या में छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।प्राचार्या ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर छात्र छात्राओं के अलावा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More »

बेहद दयालु और निर्मल स्वभाव के थे डॉ राजेंद्र प्रसाद : चतुर्वेदी

शिशु शिक्षा मंदिर पेड वाले स्कूल में मनाई गई देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि
सिकंदराराऊ। ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड वाले स्कूल के प्रांगण में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने की। प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी एवं शिक्षकों तथा स्कूल के छात्र छात्राओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की छवि चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए।प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद दया, क्षमा, उदारता और परोपकार के जीवंत प्रतिनिधि थे। वे उच्च विचार के जीता जागता दृष्टांत थे। वह बेहद दयालु और निर्मल स्वभाव के थे।

Read More »

न्यायिक अधिकारियों की तानाशाही व अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

सिकंदराराऊ। न्यायिक अधिकारियों द्वारा तानाशाही पूर्वक कार्य करने एवं अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने के कारण डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जनपद हाथरस के अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय जिला जजमृदुला कुमार एवं न्यायालय सीजेएम हाथरस  शिवकुमारी तथा जुडिशल मजिस्ट्रेट श्रीमती दीपिका अत्री के न्यायालयों के बहिष्कार का सिविल बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ के अधिवक्ताओं ने पूर्ण समर्थन किया जिसके चलते सिविल बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ के अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।

Read More »

शाम होते ही छा जाता है खौफ का साया , बंकर में गुजरती है रात

यूक्रेन में फंसे ऊंचाहार के मेडिकल छात्र की व्यथा 

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। शाम होते ही हर काली रात एक अलग अनजाने खौफ को लेकर आती है। खौफ के साए में पूरी रात बंकर में गुजर रही है। यह हालात है यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के। ऊंचाहार से यूक्रेन में पढ़ने गए एक मेडिकल छात्र ने फोन पर जो दास्तां बयां की है , वो बहुत ही दर्दनाक है। ऊंचाहार के कोटरा मजरे कोटरा बहादुर गंज गांव निवासी सत्यनारायण मौर्य का बेटा अखिलेश यूक्रेन में तीन साल से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। वह इस समय यूक्रेन के सूमी स्टेट में है। यह स्थान रूस की सीमा से जुड़ा हुआ है। वहां से अखिलेश ने दूरभाष पर बताया कि दो दिन से यहां कोई हमला नही हुआ है । युक्रेन की सेना समर्पण कर चुकी है किंतु रात में खतरा बढ़ जाता है और सभी छात्रों को शाम होते ही बंकर में भेज दिया जाता है। जहां रात का हर पल अनजाने खौफ में गुजारनी पड़ रही है। सुबह होने पर फिर सभी छात्र अपने अपने हास्टल में आ जाते है। किंतु रात का एक एक पल काटना बहुत मुश्किल होता है। रात में बमबारी की संभावना बनी रहती है। सारी सैन्य कार्रवाई रात में ही होती है।

Read More »

 श्रेयांश हॉस्पिटल सील,जांच में बिना रजिस्ट्रेशन चलता मिला हॉस्पिटल

 दो दिन पहले इलाज में लापरहवाही से हुई थी महिला की मौत

इटावा । श्रेयांश हॉस्पिटल सील जांच में बिना रजिस्ट्रेशन चलता मिला हॉस्पिटल, दो दिन पहले इलाज में लापरहवाही से हुई थी महिला की मौतवहीं, डिप्टी सीएमओ ने जब जांच की तो पता चला कि हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के ही चल रहा था। जांच पूरी होने के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल सील कर दिया है।श्रेयांश हॉस्पिटल में हुआ था ऑपरेशन दरअसल, फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र निवासी अनीसा (36) पत्नी मलखान सिंह को पेट में कुछ दिक्कत थी। बुधवार को मलखान ने अनीसा को पड़ोस के श्रेयांश अस्पताल में भर्ती कराया।

Read More »

यूक्रेन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी निंदनीय- प्रो0 रामगोपाल

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने यूक्रेन युद्ध के बहाने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया । उन्होंने कहा कि हमारी विदेश नीति बेहद स्पष्ट थी की जहां कहीं अन्याय होगा हम उसका विरोध करेंगे। हमारे नेतृत्व ने सारे देशों का भरोसा ही तोड़ दिया है।उन्होंने कहा कि, दुनियाँ के सबसे ताकतवर देशों के लिए यह शर्म की बात है कि वे यूक्रेन पर रूस के ओर किए गए आक्रमण को बन्द आंखों से चुपचापदेख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक शर्मनाक बात ही है कि, हमारे भारत का नेतृत्व तो रूस के द्वारा किये गये मानवता पर हमले की निंदा करने से भी कतरा गया।

 

Read More »

मतगणना की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

इटावा। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना को पारदर्शिता से सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने,मतगणना स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगवाये जाने,स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल पर ईवीएम सुरक्षित ले जाने हेतु बैरीकेटिंग कराये जाने, मतगणना स्थल पर बैरीकेटिंग ,जाली लगवाये जाने,निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा आर0ओ0 हैण्डबुक का भलीभांति अध्ययन किये जाने के निर्देश दिये। उक्त निर्देश जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति सिंह ने आज कलक्ट्रेट सभागार में मतगणना तैयारियों के संबंध में आयेाजित बैठक में दिये।

Read More »

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

फिरोजाबाद।  टूंडला क्षेत्र जलोपुरा के समीप रेलवे ट्रेक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। टूंडला क्षेत्र जलोपुरा निवासी 22 वर्षीय मोहित शर्मा पुत्र रामेश शर्मा अपने घर से की जा रहा था।

Read More »