Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 261)

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने करहल से किया नामांकन,बोले बाइस में बाइसिकल

इटावा। कानपुर उत्तर प्रदेश की सत्ता के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आर-पार की लड़ाई लड़ने के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को करहल विधानसभा सीट से नामांकन कराया। अपने पैतृक गांव इटावा के सैफई से करहल विधानसभा सीट के लिए नामांकन कराने को मैनपुरी के लिए रवाना होने के लिए अखिलेश यादव जिस विजय रथ से पहुंचे उसकी हनुमान मंदिर में पूजा की गई। इसके बाद अखिलेश इस गुलाबी रंग की विजय रथ पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। सैफई से करहल के बीच करीब 30 किमी की दूरी पर अखिलेश का जगह जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Read More »

लापता मासूम ईंट भट्ठे पर अचेत अवस्था में मिला

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। घर से संदिग्ध अवस्था में गायब हुआ मासूम ईंट भट्ठे पर अचेत अवस्था में मिला है। मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के गांव बसिया की बाग निवासी बृजेश कुमार का आठ वर्षीय बेटा बादल रविवार की शाम को घर से गायब हो गया था।

Read More »

यूपी विधानसभा चुनाव: दांव पर है कार्यकर्ताओं की साख

विधानसभा ऊंचाहार से दावेदारों की तादाद देखते हुए प्रत्याशी चयन में देरी कर रही पार्टियां

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। ऊंचाहार विधानसभा, वर्ष 2022 के चुनाव में विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। आए दिन नए-नए अधिसूचना को सोशल मीडिया पर वायरल कर समर्थकों सहित मतदाताओं को भ्रमित किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में जिस तरह से लोगों के बीच भ्रांतियां फैलाई जा रही है। उससे समर्थक सहित आम मतदाता भी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। लगातार सोशल मीडिया पर फला प्रत्याशी को फला पार्टी से टिकट कंफर्म हो गया। इस तरह से लोगों के बीच संशय पैदा किया जा रहा है और तो और सोशल मीडिया पर दूसरा कि अगर फला को फला पार्टी से टिकट ना मिला तो हम फला पार्टी का सपोर्ट नहीं करेंगे। इस तरह से ऊंचाहार विधानसभा में चुनाव के दरमियान लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न किया जा रहा है।

Read More »

पार्षद की शिकायत पर नगर निगम की परिवर्तन दल की टीम ने रूकवाया निमार्ण कार्य

फिरोजाबाद। गांधी पार्क नगर निगम की मार्केट में गोल्डी जैन प्रवीण पेटी के प्रोपराइटर के द्वारा बिना परमीशन के दुकान के निर्माण कार्य को पार्षद विजय शर्मा की शिकायत पर नगर निगम परिवर्तन दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवाया।
पार्षद विजय शर्मा ने बताया कि दो वर्ष पूर्व कार्य को बंद करा दिया गया था। लेकिन धीरे-धीरे बिना परमीशन से दुकान का निर्माण कराया जा रहा था। दुकान निर्माण का कार्य की शिकायत मिलने पर नगर निगम परिवर्तन की दल की टीम केे पहुंचने के बाद तत्काल रोक दिया गया।

Read More »

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। कोमल फाउंडेशन द्वारा एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से तथा पर्यावरण निदेशालय उत्तर प्रदेश जिला योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 के सौजन्य से जन-जन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटकों का आयोजन पीपल नगर, झलकारी नगर और ककरऊ में किया गया।कोमल फाउंडेशन के वॉलिंटियरों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा प्लास्टिक व पॉलीथिन के रोकथाम हेतु और कपड़े के बने थैलों का उपयोग करने के सम्बंध में जागरूक किया गया। उन्होंनें कहा कि पर्यावरण का संरक्षण रखने के लिए हम सभी को मिलकर अत्यधिक पौधारोपण करना होगा। साथ ही कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग पर्यावरण में पॉलिथीन व प्लास्टिक का सबसे ज्यादा कुप्रभाव है।

Read More »

जन-जन की पुकार, वोट देना हमारा अधिकार

फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी जैन के निर्देशन में आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने अपने स्लोगन के माध्यम से मतदाता को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया है। विनय कुमार ने जन-जन की पुकार, वोट देना हमारा अधिकार, विशाल यादव ने जागो जागो रे मतदाता, तुम भारत के भाग्य विधाता, अमित कुमार ने युवा शक्ति के तीन काम शिक्षा, सेवा और मतदान, गोलू कुमार ने चुनाव है लोकतंत्र की एकता का आधार, निशांत कुमार ने नर हो या नारी, वोट देने के सभी अधिकारी, समीर खान ने वोट फॉर ए बेटर इंडिया, हिमांशी मिश्रा ने लोकतंत्र का यह आधार, वोट न जाए कोई बेकार, मैथली जैन ने पहले मतदान फिर जलपान आदि स्लोगन प्रस्तुत किए।

Read More »

युवक का शव ईट भट्टे पर मिला

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र धात्री के समीप ईट भट्टा के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।थाना शिकोहाबाद क्षेत्र धात्री के समीप ईट भट्टे के पास 30 वर्ष महावीर पुत्र बिहारीलाल का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

Read More »

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मुस्लिम महिलाओं ने किया इश्तकाल

जनसंपर्क के दौरान उमड़ी लोगों की भीड, हाथ जोड़कर मतदान करने की अपील
फिरोजाबाद। मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नारियल भेंट कर इश्तकबाल किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिकोहाबाद की सड़कों पर हाथ जोड़कर लोगों से जनसंपर्क करते हुए नजर आए।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 11 बजे हैलीपैड से उतरकर नेहा गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने मन की बात कार्यक्रम शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 85 वां एपिसोड था। अभी तक जितने भी एपिसोड में प्रधानमंत्री ने मन की बात की है उनमें किसी में भी प्रधानमंत्री ने राजनीति की बात नहीं की है। वह हमेशा लोगों के हितों को लेकर बात करते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More »

पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही में चेकिंग के दौरान किया शराब तस्कर गिरफ्तार

सादाबाद।  पुलिस अधीक्षक हाथरस  दिनेश जायसवाल के आदेश अनुसार विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत जनपद में जारी आचार संहिता के अनुपालनार्थ एवं अवैध शराब के निर्माण तथा बिक्री पर अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के अंतर्गत कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण मैं थाना सादाबाद पुलिस व आबकारी टीम के संयुक्त कार्रवाई में मथुरा बॉर्डर पर बने बूथ के पास चेकिंग के दौरान एक शातिर अवैध शराब तस्कर भूरा उर्फ सौरभ पुत्र गोवर्धन दास निवासी जटोई थाना सादाबाद जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है।

Read More »

15 दिन से लापता युवती का सुराग नहीं

सादाबाद। क्षेत्र के गांव नौपुरा से करीब 15 दिन पहले लापता हुई युवती का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। इस मामले में युवती के चाचा कृष्ण कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह ने कोतवाली सादाबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई है। कृष्ण कुमार ने बताया है कि करीब 12 साल पहले उसके भाई सत्येंद्र कुमार का देहांत हो गया था। इसके बाद उसकी भाभी ने दूसरा विवाह कर लिया था।

Read More »