Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 309)

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, कुछ मिनटों में गोदाम में सारा माल जलकर हुआ खाक

कानपुर।शहर के निराला नगर में स्थित उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फर्नीचर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया, कि पल भर में ही पूरा लकड़ी का गोदाम ऊंची ऊंची लपटों में घिर गया। आग की लपटें उठता देख लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। इसके बाद सूचना देने के आधे घंटे बाद तक भी दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची। वहीं आसपास के लोग धू धू कर जल रहे गोदाम के बगल में बने लकड़ी के गोदामों से अपना माल हटाते हुए नजर आए। गोदाम मालिक कृष्ण बिहारी वाजपेई ने बताया कि उनकी उज्जवल इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान संचालित होती है। पता नहीं चला दोपहर के वक्त उन्हें जानकारी हुई कि उनके गोदाम में आग लग गई है।

Read More »

अवैध अंग्रेजी शराब की 384 पैकेट बरामद,एक गिरफ्तार

चकिया,चन्दौली। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ढोढ़नपुर रोड के किनारे रामदयाल के मकान के सामने बिहार जाने वाले मार्ग से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 384 पैकेट 8pm ट्रेटा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल व अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सुखराम भारती के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण, टॉप 10, वंचित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया रामवीर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चकिया राजेश यादव व उनके द्वारा गठित टीम ने यह कामयाबी अर्जित की है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 336/2021 धारा 60/ 63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Read More »

पोस्टकार्ड लिखकर 2 लाख विद्यार्थी प्रधानमंत्री को बताएंगे 2047 में मेरे सपनों का भारत

वाराणसी।आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थी अब देश के प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड के माध्यम से ‘स्वतंत्रता संग्राम के अकीर्तित नायक’ (Unsung Heroes of freedom Struggle) और ‘2047 में भारत के प्रति मेरा दृष्टिकोण’ (My vision for India in 2047) विषय पर अपना विचार भेजेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के शिक्षा विभाग के अधीन स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग एवं डाक विभाग के तत्वावधान में होगा। इसमें देश भर से 75 लाख विद्यार्थी भाग लेंगे। उक्त जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसके लिए 1 दिसम्बर से आरम्भ होकर 20 दिसंबर तक विभिन्न स्कूलों में पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। विद्यार्थियों को स्कूल के माध्यम से 50 पैसे में पोस्टकार्ड उपलब्ध कराया जायेगा, जिस पर पहले से ही प्रधानमंत्री कार्यालय का पता अंकित होगा।

Read More »

कार्यदायी संस्थायें जनपद में संचालित परियोजनाओं, निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय अवधि में कराएं पूर्ण-सीडीओ

फिरोजाबाद। सभी कार्यदायी संस्थायें जनपद में संचालित परियोजनाओं, निर्माणाधीन कार्यों को रात-दिन कार्य कराकर प्रत्येक दशा में निर्धारित अवधि तक पूर्ण कराऐं। कार्यों में किसी भी प्रकार का विलम्ब होने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुये कठोर कार्यवाही की जायेगी। उक्त निर्देश मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री की विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक के दौरान दियें।मुख्य विकास अधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, जिला पंचायत, खादी ग्रामोद्योग, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जल निगम व सेतु निगम आदि विभागों द्वारा जनपद मेें संचालित कार्याेें की एक-एक कर गहनता से समीक्षा की। उन्होने सभी विभागों द्वारा संचालित कार्याेेें की सूची तलब करते हुये सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दियें कि उनके क्षेत्रांतर्गत कराये जा रहे कार्यांे का निरीक्षण करें एवं गुणवत्ता अवश्य देखें, जिन मामलोें में अंर्तविर्भागीय समन्वय की आवश्यकता हो, उन्हे तत्काल उनके संज्ञान में लाया जायें।

Read More »

एक करोड 20 लाख की शराब कराई नष्ट

फिरोजाबाद।  मक्खनपुर पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के बाद 39 अभियोग में बरामद अवैध शराब का आज नष्ट कराया गया।  मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा 39 अभियोगों से सम्बंधित करीब 31000 लीटर शराब कीमत करीब एक करोड़ बीस लाख रुपये का नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया। न्यायालय सिविल जज जू.डि. न्यायिक मजिस्ट्रेट एफटीसी कोर्ट 02 के आदेश दिनांक 17 नवम्बर-2021 के अनुपालन में जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम, में वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी विनय कुमार वर्मा, जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता व क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद राजवीर सिंह एवं जिला आबकारी निरीक्षक द्वितीय शिकोहाबाद चेतना सिंह तथा तहसीलदार शिकोहाबाद अमित कुमार व न्यायालय के लिपिक नीरज साहू एवं थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश सिंह की देखरेख में थाना मक्खनपुर पर पंजीकृत 39 अभियोगों से सम्बंधित करीब 31000 लीटर शराब का विनष्टीकरण नियमानुसार कराया गया।

Read More »

ट्रेन से कटकर महिला की मौत

फिरोजाबाद।  दक्षिण क्षेत्र कन्हैया नगर निवासी एक महिला की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।थाना दक्षिण क्षेत्र के कन्हैया निवासी 40 वर्षीय रेखा पत्नी मनीश की पैमेश्वर गेट के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी।

Read More »

फांसी लगाकर दो महिलाओं ने दी जान

फिरोजाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।थाना खैरगढ़ क्षेत्र के हाथवंत निवासी बृजेश कुमार की 40 वर्षीय पत्नी नीतू ने विगत रात्रि में अपने को अकेला देख फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Read More »

मतदान के लिए किया अवेयर, निकाली जागरूकता रैली

फिरोजाबाद। डीएम चंद्र विजय सिंह, एडीएम अभिषेक सिंह के निर्देशन में गांधी पार्क चौराहा स्थित किड्स कॉर्नर हैप्पी इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ एसडीएम मनोज कुमार, समाज सेविका एवं ब्रांड एंबेसडर कल्पना राजोरिया ने संयुक्त रूप से किया।एसडीएम ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन इत्यादि कराने की पूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग आज भी अपने कर्तव्य के प्रति उदासीन दिखाई देता है यह समय अपने विवेक से देश के उन्नति के मत प्रयोग करने का है। किसी भी देश का भविष्य उसके नागरिकों पर निर्भर होता है।

Read More »

सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में यातायात सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत हिंदी विभाग द्वारा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।बुधवार को यातायात सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने मानव जीवन की सुरक्षा एवं देश के भावी जीवन को ध्यान में रखते हुए स्लोगन के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में हिना प्रथम, रेखा सिंह द्वितीय एवं रिंकी शर्मा तृतीय स्थान पर रही। नीर क्षीर विवेकी निर्णायक मंडल में डा. निशा अग्रवाल, डा. प्रीति अग्रवाल, डा. प्रेमलता रही।

Read More »

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा ने सुनी महिलाओं की समस्याऐं

फिरोजाबाद। महिला उत्पीडन की घटनाओें की प्रभावी रोकथाम एवं पीडिताओं को सुगम व त्वरित न्याय दिलाये जाने के उददेश्य से सिविल लाइन स्थित निरीक्षण भवन में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा अंजू चौधरी व सदस्या सुमन चतुर्वेदी ने महिला जनसुनवायी की। महिला जनसुनवायी के दौरान कुल 12 प्रकरण प्राप्त हुये। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा अंजू चौधरी ने सभी पीडिताओं के पक्ष को एक-एक कर सुना और मौके पर से ही संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया। उन्होने घरेलू हिंसा पर सख्त रवैय्या अपनाते हुये घरेलू हिंसा करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दियें। उन्होने कहा कि दहेज के लोभियोें की जगह केवल जेल हो सकती है और पीडितों को सरल व सुगम न्याय दिलाया जाना ही आयोग का उददेश्य हैं।

Read More »