सिकंदराराऊ। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में रेजांगला शौर्य दिवस काव्य गोष्ठी एवं सैनिक सम्मान समारोह द्वारा ग्लोबल एजूकेशन सेंटर पर मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता सरस्वती विद्या मंदिर के प्रवक्ता मुकेश यादव ने की एवं संचालन कवि अवनीश यादव ने किया।अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, हरपाल सिंह यादव प्रदेश सचिव एवं संजय यादव जिला अध्यक्ष हाथरस ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि 18 नवम्बर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान लेह लद्धाख के रेजांगला चौकी पर चीन के 3000 से अधिक सैनिकों और भारत के 13 कुमायूँ रेजिमेंट के चार्ली कम्पनी के 120 सैनिकों के बीच आमने सामने का विश्व विख्यात युद्ध हुआ था।
JAN SAAMNA DESK 2
कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्ग से गंगा स्नान को आएंगे देवगण : आचार्य गौरव शास्त्री
सिकंदराराऊ।भारतीय परंपरा एवं सनातन धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है ।उसके साथ ही गंगा स्नान, दीपदान, यज्ञ और ईश्वर की उपासना का भी विशेष महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा के विषय में जानकारी देते हुए वैदिक ज्योतिष संस्थान के सचिव आचार्य गौरव शास्त्री ने बताया कि शुक्रवार 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनायी जायेगी।
Read More »गंगा स्नान के लिए सजी-धजी बैलगाड़ियों से तट पर पहुंच रहे श्रद्धालु
दो साल बाद फिर से सुनाई पड़ी बैलों के घुंघरू की आवाज
रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। गंगा के तटों पर सालभर इस तरह की रौनक नहीं रहती लेकिन कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान यहां बस जाता है एक पूरा शहर।लगभग दो साल बाद क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले में आस्था उमड़ने जा रही हैपूर्णिमा के एक दिन पहले गुरुवार को ही गंगा तट पर स्नानार्थियों का आगमन शुरू हो गया है।मोहक अंदाज में सजे बैलों की बैलगाड़ी इस मेले का प्रमुख आकर्षक है।शुक्रवार व शनिवार दो दिन तक ऊंचाहार के गोकना गंगा घाट पर मेला लगेगा।इस दौरान लाखों की संख्या में लोग स्नान दान की परम्परा का निर्वहन करेंगे।गुरुवार सुबह से ही दूर दराज के क्षेत्रों से मेला दर्शनार्थियों का आगमन शुरू हो गया है।
नर्सिंग एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन, लगाये नारे कुलसचिव हटाओ यूनिवर्सिटी बचाओ
सैफ़ई ,इटावा । नर्सिंग एसोसिएशन एंड कंबाइंड एम्पलाइज एसोसिएशन यूपी एमएस की ओर से संयुक्त पत्र 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन चेतना रैली के माध्यम से एसडीएम सैफ़ई को सौंपा।प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में कर्मचारी यूनियनों का काली पट्टी बांधकर पिछले 6 नवंबर से विरोध करते हुए कार्य किया जा रहा है। जिंसमे नर्सिंग एसोसिएशन एवं कंबाइंड एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से मिलकर लंबे समय से लंबित चल रही मांगों लेकर प्रदर्शन शुरू किया है।
Read More »इंप्लाइज कोआपरेटिव सोसाइटी की डायरेक्टर निर्वाचित हुई साधना शर्मा
सलोन/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। राजापुर माफी ब्लॉक के संसाधन केंद्र में नवनिर्वाचित डिस्टिक इंप्लाइज कोऑपरेटिव सोसाइटी रायबरेली की सलोन इकाई की डायरेक्टर निर्वाचित होने पर साधना शर्मा को शिक्षकों ने बधाई देते हुए फूल माला से स्वागत किया।साथ ही सुनीता यादव सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजोलिया को डाइट में संपन्न हुई कहानी प्रतियोगिता में प्रथम आने पर सम्मानित किया।इस अवसर पर साधना शर्मा ने कहा हमारी प्राथमिकता छतोह,सलोन, डीह के उन तमाम शिक्षक साथियों की समस्याओं का निस्तारण होगा जो सोसाइटी में लंबित हैं साथ ही मैं सभी शिक्षक साथियों के हित का कार्य करूंगी।
शहर मजदूरी करने गए दो श्रमिकों को बनाया गया बंधक,स्वजनों ने कोतवाली में दी तहरीर
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। करीब एक माह पहले मुरादाबाद शहर रोजी रोटी की तलाश में गए ऊंचाहार के दो श्रमिकों को कथित रूप से बंधक बना लिया गया है।इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी गुरुवार को तब हुई जब श्रमिकों के स्वजनों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है।तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस मुरादाबाद पुलिस से संपर्क कर रही है। बंधक बने दोनों श्रमिक क्षेत्र के अमलिहा का पुरवा गांव के रहने वाले है।
Read More »राज्य महिला आयोग की सदस्या ने महिला उत्पीड़न मामलों को निस्तारित किये जाने के दिये निर्देश
फिरोजाबाद। महिला उत्पीडन की घटनाओें की प्रभावी रोकथाम एवं पीडिताओं को सुगम व त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से बुधवार को सिविल लाइन स्थित निरीक्षण भवन में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन चतुर्वेदी ने महिलाओं की समस्याओं को सुना। साथ ही मौके से ही सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर समस्याओं के समाधान कराये जाने के लिये निर्देशित किया। महिला जनसुनवायी के दौरान कुल 12 प्रकरण प्राप्त हुये।
Read More »प्रसपा ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी द्वारा शहर की जन समस्याओं को लेकर नगर निगम में धरना प्रदर्शन कर नगर निगम की सीमा क्षेत्र में लोगों की जन समस्या के समाधान किये जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेड को सौंपा।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लोधी रामकृष्ण राजपूत के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारीयों के द्वारा नगर निगम एवं नगर निगम में शामिल 13 ग्राम सभाओं की बढ रहे भ्र्रष्टाचार एवं जनसमस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेड को ज्ञापन सौंपां।
Read More »पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
फिरोजाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्र पुलिस ने कई लोगों के गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा। थाना रामगढ़ पुलिस ने जितेन्द्र उर्फ पिटट पुत्र रामगोपाल यादव निवासी तेडा वाली माता थाना मटसैना को अब्बुहुरैरा स्कूल के समीप से 315 बोर का तमंचा, दो करतूस सहित दबोच लिया। जिसके खिलाफ अभियोग दर्ज कर जेल भेजा
Read More »गजक रेबडी की दुकान से लाखों की चोरी
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के उर्वशी तिराहा पर स्थित नीलकंठ महादेव गजक रेबडी भंडार की दुकान से विगत रात्रि अज्ञात चोर किबाड तोड़कर लाखों की नगदी व सामान चोरी कर ले गये। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। थाना दक्षिण क्षेत्र के हुण्डावाला बाग निवासी बिरला गुप्ता की उर्वशी चौराहा पर नीलकंठ महादेव गजक रेबडी बूरे की दुकान है।
Read More »
Jansaamna