Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 392)

इंटर कॉलेज में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

ऊँचाहार/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। रोंहनियां ब्लॉक के प्रतिष्ठित विद्यालय श्याम सुंदर इंटर कॉलेज छतौना मरियानी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।इस कार्यक्रम के दाैरान प्रबंधक सर्वेश सिंह चौहान ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए गांधी जी को त्याग तपस्या व स्वच्छता की प्रतिमूर्ति व आधुनिक भारत का युग पुरूष बताया और शास्त्री जी को किसानों का मसीहा बताते हुए दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही और बताया कि आज के दिन को संपूर्ण भारत में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।आज हम इन्हीं महापुरुषों के सपनों को साकार करते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

Read More »

सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री की मनाई गई जयंती

ऊंचाहार/ रायबरेली,,पवन कुमार गुप्ता।  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज एनटीपीसी ऊंचाहार में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र उत्तर प्रदेश कुशवाहा तथा छात्र संसद के प्रधानमंत्री अनुभव शुक्ला ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही सभी छात्रों को गांधी जयंती व शास्त्री जी की जयंती की शुभकामनाएं दी और छात्रों को सदा सत्य बोलने और अपने आसपास वातावरण में साफ-सफाई रखने के लिए कहा गया। इस अवसर पर प्रवक्ता अमर सिंह ने गांधी जी एवं शास्त्री जी की ईमानदारी,सादगी एवं उनके व्यक्तित्व की चर्चा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह ने गांधी जी की दिनचर्या,अनुशासन ,नैतिकता,स्वच्छता आदि गुणों से संबंधित कई रोचक विचार सुनाएं।कार्यक्रम का संचालन कर रहे हिंदी प्रवक्ता दुर्गेश चंद्र पांडेय ने गांधीजी एवं शास्त्री जी के व्यवहारिक गुणों को छात्रों के सामने रखा।

Read More »

अग्निशमन अधिकारियों ने मनाई गांधी जयंती

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। जनपद के सदर स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन में राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।जिसमें सभी पुलिस कर्मियों ने भाग लिया तथा आई पी एस सुलखान ने महात्मा गांधी के बारे में कहा कि हमें उनके आदर्शों से सीखना चाहिए कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर कैसे अडिग रहना चाहिए।यह एक राष्ट्रीय पर्व ही है।महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती एक साथ है और सारा देश इन महापुरुषों के प्रति कृतज्ञ है।

Read More »

गांधी जयंती पर जिलाधिकारी ने मरीजों को बांटे फल

चन्दौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा दो अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। उन्होंने मरीजों से उनके स्वास्थ्य, दवा,खाना तथा सफाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से कहा कि मरीजों की देखभाल में कोई कमी न होने पाए। उन्हें समय-समय पर दवा और भोजन उपलब्ध कराया जाए। बाहर से दवाई न लिखी जाए।यहां पर जिलाधिकारी द्वारा मातृ- शिशु हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, स्टॉफ, दवाई इत्यादि के बारे में जानकारी ली।

Read More »

गांधीजी ने कपड़ा क्यों छोड़ा—

जिन्होंने गांधी जी को पढ़ा है, उन्हें थोड़ा बहुत उनके विचारों के बारे में भी जरूर जानकारी होगी। मौजूदा समय में लोग गांधी जी के बारे में न जाने क्या क्या बोल जाते हैं, यहां तक कि आपत्तिजनक भी। आज गांधी जयंती है, उन्हीं से जुड़ी एक घटना (किताबों में पढ़ी) का जिक्र—
गांधी जी खुद गुजरात के काठियावाड़ के बड़े परिवार से थे। लंदन वकालत पढ़ने और बैरिस्टर बनकर साउथ अफ्रीका प्रैक्टिस करने गये और वहां पर नस्ल भेद को देखते हुए आवाज उठाई और उसी से वो चर्चा में आये। बाल गंगाधर तिलक और गोपाल कृष्ण गोखले उन्हें भारत और राजनीति में लाये।

Read More »

डीडीएम कॉलेज में आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 51 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का शुुभारम्भ महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। निबंध प्रतियोगिता शिक्षा विभाग की प्रवक्ता सरिता शर्मा, डॉक्टर ममता अग्रवाल की देखरेख में संपन्न की गई। वक्तव्य में रागिनी ने यह मेरा देश, यह तेरा देश गांधी के वाक्य से अपना भाषण प्रारंभ किया। वहीं कुमारी निशा ने धोती वाले बाबा की एक ऐसी लड़ाई कविता का पाठ किया। सिमरन ने गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला।

Read More »

गांधी जयंती पर फहराया जाएंगा राष्ट्रीय ध्वज

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि 02 अक्टूबर गांधी जयन्ती के अवसर पर प्रातः 9 बजे समस्त सभी राजकीय भवनों, कार्यालयों, शिक्षण संस्थान, अर्द्व सरकारी, गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए।उन्होने निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थलों व इमारतों पर साफ-सफाई कराना सम्बन्धित अधिकारीगण सुनिश्चित करें।

Read More »

बीए व बीकॉम में सीट बढ़ाने की मांग

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच (छात्र संगठन) द्वारा एसआरके पीजी कॉलेज के प्राचार्य को एक दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। जिसमें प्रवेश क्रिया को पूर्व की भांति ऑफलाइन कराने, बीए व बीकॉम दोनों विभागों में सीट बढ़ोतरी कराने की मांग की गई।महानगर अध्यक्ष अनिकेत जैन ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया था। जिससे कॉलेज में भीड़ भाड़ की स्थिति उत्पन्न न हो। परंतु प्रवेश प्रक्रिया में कुछ भाग ऑफलाइन होने के कारण कॉलेज में छात्रों की भीड़ भाड़ पूर्व की भांति बनी हुई है और इसके साथ-साथ छात्रों पर ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण आर्थिक अधिभार बहुत बढ़ गया है।

Read More »

राष्ट्रपति के जन्मदिन पर छात्रों को बांटी स्टेशनरी एवं मिठाई

फिरोजाबाद। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के जन्म दिवस के अवसर पर सरोजिनी नायडू जूनियर स्कूल में छात्रों को स्टेशनरी एवं मिष्ठान वितरित किया गया।शुक्रवार को सरोजनी नायडू जूनियर हाईस्कूल में कोरी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भगवानदास शंखवार, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमुख चूड़ी व्यवसायी अमित माहौर, जिलाध्यक्ष विद्याराम शंखवार पार्षद, वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद हेत सिंह शंखवार, महामंत्री अभय कबीरपंथी, उपाध्यक्ष शिवकुमार शंखवार, रविकांत शंखवार आदि के द्वारा 60 निर्धन छात्र छात्राओं को स्टेशनरी (कॉपी, पेंसिल, रबड़, कटर आदि) एवं लड्डू का वितरण किया गया।

Read More »

पुलिस ने छह गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

फोर व्हीलर से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था 50 किलोग्राम गांजा
फिरोजाबाद। नसीरपुर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से गांजे की तस्करी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी उड़ीसा से सस्ते दामों में गांजा लगाकर लाकर विभिन्न जिलों में महंगे दामों पर सप्लाई करने का काम करते थे। वह 6 बार गांजे की सप्लाई कर चुके थे लेकिन सातवीं बार सप्लाई करने से पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ गए। एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण ने बताया कि जिले भर में विगत लंबे समय से अवैध रूप से गांजे की तस्करी होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं।

Read More »