प्रतिदिन 14 हजार नागरिकों को वैक्सीन अवश्य लगायी जाये: जिलाधिकारी
कानपुर देहात| जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिले की कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में किया गया, इस बैठक में डोर-टू-डोर अभियान के तहत किये गये कार्यो की समीक्षा करते हुए और इसकी प्रगति के आकलन हेतु जिलाधिकारी ने दूरभाष से लाभार्थियों से वार्ता कर स्थितियों की जानकारी ली, इस दौरान उन्होंने अमरौधा ब्लाक के दो घरों में फोन कर इस बात की जानकारी ली कि उनके घर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री निरीक्षण करने के लिए आयी थी अथवा नही, जिलाधिकारी ने पाया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां लगातार घरों का निरीक्षण इस अभियान के तहत कर रही है, जिलाधिकारी ने इस अभियान के नोडल अधिकारी डा0 झा को निर्देशित किया कि हर ब्लाक में पांच-पांच गांव का चयन कर 50-50 लाभार्थियों से दूरभाष पर वार्ता करें और उनके सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। डा0 सुखलाल वर्मा ने बताया कि जनपद में 16 सितम्बर से 30 सितम्बर तक गोल्डन कार्ड बनाये जाने का महा अभियान चलाया जायेगा।
Jansaamna
लखनऊ|
महाराजगंज/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।
महाराजगंज/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता|
कानपुर।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता|
कानपुर नगर।
कानपुर दक्षिण।
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता|
सलोन/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता|