Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 417)

एनटीपीसी केंद्रीय प्रतिनिधि यूनियन चुनाव से गरमाया माहौल,दो संगठन आमने-सामने

इंटक यूनियन के नेता आज्ञा शरण सिंह ने “जन सामना” से की खास बातचीत

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता| एनटीपीसी की उच्चस्तरीय (केंद्रीय स्तर) की समिति जिसे राष्ट्रीय द्विपक्षीय समिति के नाम से जाना जाता है बताते हैं कि राष्ट्रीय द्विपक्षीय समिति द्वारा परियोजना के अंदर तीन वर्ष के कार्यकाल का एक चुनाव कराया जाता है।एनटीपीसी की देश भर में फैली परियोजनाओं में सक्रिय श्रमिक संगठनों के बीच केंद्रीय प्रतिनिधि यूनियन का चुनाव होता है।इसमें हर परियोजना से एक-एक संगठन चुनकर केंद्र में जाता है।जो एनटीपीसी के केंद्रीय प्रबंधन के साथ मिलकर श्रमिक समस्याओं व अन्य मसलों पर नीति निर्धारण करता है।इस बार यह चुनाव बीस सितंबर को है।आगामी बीस सितंबर को होने जा रहे एनटीपीसी ऊंचाहार के केंद्रीय प्रतिनिधि यूनियन चुनाव को लेकर इस समय परियोजना का राजनैतिक पारा चढ़ा हुआ है।प्रमुख रूप से दो संगठनों के मध्य बन रहे सीधे मुकाबले में इस बार कंग्रेस के संगठन इंटक को मिल रहे समर्थन से ऊंचाहार परियोजना का नेतृत्व एक बार फिर बदलने जा रहा है ।एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में तीन संगठनों ने इसके लिए दावेदारी की है। जिसमें कांग्रेस का संगठन इंटक,भाजपा समर्थित संगठन बीएमएस और एक अन्य संगठन एटक मैदान में है।किन्तु मुख्य मुकाबला कांग्रेस के इंटक और एटक के मध्य है।दोनों संगठनों ने चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।परियोजना के एक-एक कर्मचारी से जनसंपर्क चल रहा है।संगठन विभिन्न मुद्दे भी उठा रहे हैं।इंटक के नेता आज्ञा शरण सिंह और एटक नेता जितेंद्र श्रीवास्तव इस चुनाव के प्रमुख चेहरे है।कर्मचारियों के विभिन्न लाभ और हित के मुद्दे तो तीनों पक्ष से रखे ही जा रहे है किन्तु इंटक एनटीपीसी के कोआपरेटिव में विगत वर्षों में हुई कथित धांधली और लूट का मामला भी उठा रही है।

Read More »

सुरक्षा की दृष्टि से परियोजना के लिए कारगर साबित होता है तड़ित चालक

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता| बारिश के दिनों में अक्सर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं होती रहती हैं,इससे बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी है।प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा वज्रपात,आकाशीय बिजली से बचने के लिए समय-समय पर नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की जाती रही है।ऐसे में बड़ा सवाल है यह है कि क्षेत्र की एनटीपीसी परियोजना अपने विद्युत प्लांट की आकाशीय बिजली के गिरने से सुरक्षा बचाव के लिए क्या उपाय करती है।जानकारी के अनुसार एनटीपीसी ने परियोजना के कल पुर्जों की आकाशीय बिजली जैसी आपदा से सुरक्षा के लिए परिसर में जगह-जगह तड़ित चालक लगाए हैं।परियोजना के अंदर लगे यह तड़ित चालक प्लांट के कल पुर्जों के साथ-साथ परियोजना की बाउंड्री से सटे गांवों की भी आकाशीय बिजली से सुरक्षा करते हैं।परियोजना के अंदर लगे तड़ित चालक से परियोजना के कल-पुर्जे तो सुरक्षित रहते ही हैं साथ परियोजना के चारो ओर बसे अनुमानित दूरी के गांवों पर भी वज्रपात का खतरा कम रहता है।

Read More »

सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को मिले बेहतर इलाज: सतीश महाना

कानपुर नगर। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज सभागार में जनपद में डेंगू मलेरिया व कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियो के सम्बंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण बेहतर इलाज मिले, किसी भी प्रकार के कोई सनसाधनों की कोई कमी नहीं है बेहतर प्रबंधन से हम बड़ी से बड़ी महामारी पर कंट्रोल कर सकते हैं इसके लिए पूरी क्षमता से कार्य करना है और समस्त डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी है आप लोगो की कड़ी मेहनत की वजह से ही कोरोना पर अंकुश लगा है ।उन्होंने कहा कि कहा कहा डेंगू की टेस्टिंग होगी| इसके लिए लोगो को बताया जाए तथा नगर निगम के स्थापित कंट्रोल रूम नम्बर 18001805159 पर अब डेंगू, मलेरिया व वायरल फीवर से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी दी जाती रहे| इसके लिए लोगो को बताया जाए।शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई होती रहे| इसके लिए कार्य योजना बना कर अभियान के तौर पर सफाई कराई जाए तथा लोगो को सफाई हेतु जागरूक भी किया जाता रहे । उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की सम्पूर्ण तैयारी कर ली जाए|

Read More »

प्रसव के दौरान महिला की मौत

कानपुर दक्षिण। कानपुर देहात के रहने वाले शोभित पाल के बताया की शुक्रवार की सुबह अपनी बहन रशमी पाल की डिलीवरी कराने कानपुर के बर्रा पॉच में स्थित आशवी हॉस्पिटल लेकर आए थे। देर रात सफलता पूर्वक डिलीवरी होने के बाद कुछ घंटों तक सब कुछ ठीक था। शुक्रवार देररात को अचानक जच्चा की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ से डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा तो वहॉ कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। जिसके बाद अस्पताल में मौजूद नर्स ने जच्चा को दर्द का इंजेक्शन लगाया। जिसके कुछ ही देर बाद जच्चा की मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी। तो परिजनों ने कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद जमकर हंगामा काटा।वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बर्रा थाना पुलिस ने हंगामा कर रहे मृतका के परिजनों को समझा.बुझाकर शांत कराया। वहीं पुलिस ने हंगामा कर रहे एक युवक को हिरासत में भी लिया है। मृतका के भाई शोभित का कहना है कि अस्पताल की लापरवाही और अस्पताल में एक भी डॉक्टर ना होने के चलते उनकी बहन की जान चली गई है। इसको देखते हुए कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वही इस पूरी घटना के विषय मे बर्रा इंसपेक्टर से जानकारी करने के लिये फोन किया तो बर्रा इंसपेक्टर अजय सेठ ने मामले की अनभिग्ता जताई। जबकी इंसपेक्टर घटना के वक्त मौके पर मौजूद थे।

Read More »

शिक्षकों एवं समाज सेवा में समर्पित लोगों को किया गया सम्मानित

महराजगंज/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र में लगातार लोगो से सम्पर्क करना गावों में जाकर लोगों की समस्या सुनने के साथ-साथ समाजसेवी लक्ष्मीकान्त रावत द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ-साथ समाजसेवा में समर्पित लोगो को भी सम्मानित करने का लगातार कार्यक्रम जारी है।बीते दिनों एसिड अटैक पीडि़ता को रक्तदान करने वाले दो युवकों को भी समाजसेवी लक्ष्मी कान्त द्वारा सम्मानित किया गया।  बताते चलें कि समाज सेवी लक्ष्मीकान्त रावत ने रक्तदान करने वाले अमित त्रिपाठी व आनन्द सिंह को शनिवार को उनके कार्यालय पर पहुंच कर माला पहनाकर , अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।श्री रावत ने कहा कि आधुनिक दौर में युवाओं द्वारा एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना एक अच्छी पहल है इस पहल से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है और उम्मीद है कि युवा प्रेरणा लेकर इस तरह के सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।जिससे समाज में आपसी भाईचारा भी बढ़ेगा और लोगों को जरूरत पर सहायता भी मिलेगी।

Read More »

चिकित्सा विभाग की बड़ी लापरवाही महिला को एक ही साथ वैक्सीन की लगा दी गई दोनों डोज

महराजगंज/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता | क्षेत्र में चले रहे कोविड वैक्सिनेशन कैम्प में एक एएनएम की लापरवाही से महिला को एक ही साथ दो बार वैक्सीन लग जाने से उसकी हालत गम्भीर हो गयी।महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया।जानकारी के अनुसार कैर गांव में शुक्रवार को लगे कोविड वैक्सिनेशन कैम्प में कार्य कर रही एएनएम गीता द्वारा वैक्सीन लगवाने आयी कैर निवासी केशवती (41) को दो बार वैक्सीन लगा दी गयी।जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी।परिजनों ने शनिवार की सुबह महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।मामले में अधीक्षक डा. राधाकृष्णा अपने कर्मचारी की लापरवाही को छिपाते हुए कहा कि ऐसा कुछ नही है उसे वैक्सीन की सिर्फ सिंगल ही डोज दी गयी है। फिर भी उसका इलाज किया गया है अब वह पूरी तरह से ठीक है।

Read More »

जनपद में डेंगू, वायरल से 13 की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

फिरोजाबाद। डेंगू, मलेरिया वायरल बुखार का कहर हर रोज भयावह रूप धारण करता जा रहा है। अब तो लोग डरे और सहमते देखे जा रहे है। अस्पतालों में चीख पुकार की गूंज सुनाई दे रही है। अस्पतालों में बेड हाउसफुल बने हुये है। लोगों को अपने मरीज भर्ती कराने के लिये सत्ताधारी दल के नेताओ का सहारा लेना पड़ता देखा जा रहा है। शहर से लेकर गांवों तक घर-घर चारपाईयां बिछी हुई है। लोगों में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को लेकर गुस्सा नजर आ रहा है।डेंगू, मलेरिया वायरल बुखार का डंक हर रोज जहरीला होता जा रहा है। जिसके चलते हर रोज मौत का आंकड़ा बढ़ता देखा जा रहा है। सरकारी अस्पताल से लेकर चिकित्सकों की प्राइवेट क्लीनिक तक हर तरफ बुरा आलम बना हुआ है। मरीजों के बढ़ते दबाव के चलते प्राइवेट चिकित्सकों के बाहर जाम की स्थिति बनती देखी जा रही है। सरकारी अस्पताल में मरीजों को भर्ती के बेड तक नहीं मिल रहे है। लोगों को अपना मरीज भर्ती कराने के लिये सत्ताधारी पार्टी के नेताओ की चौखट पर दस्तक देनी पड़ रही है। इससे प्रतीत होता है कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाये दिन पर दिन चरमराती जा रही है। शनिवार को डेंगू, वायरल से न्यू रामगढ़, हाथवंत, गढ़ी जरारी, रहना, पोपगढ़ के अलावा अन्य क्षेत्रों में 13 की मौत होती हुई है। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सदर विधायक मनीष असीजा ने मृतको के घर पहुंचकर जानकारी हासिल कर सात्वंना दी।
ऐसे में भी 2022 का प्लेटफार्म बनाते देखे जा रहे कुछ जनप्रतिनिधि
जनपद अभी डेंगू, मलेरिया वायरल बुखार की चपेट में देखा जा रहा है। लेकिन यहां के कुछ जनप्रतिनिधि ऐसे में भी 2022 का प्लेटफार्म बनाते देखे जा रहे है। उन्हें बढ़ते मरीज और मौत के बढ़ते आंकड़े से लेना देना कम सोशल मीडिया पर छाये रहना अधिक दिख रहा है। इसको लेकर लोगों में भी अब गुस्सा पनपता देखा जा रहा है।

Read More »

स्वास्थ्य शिविर में बांटी गई एक्सपायर दवाई

फिरोजाबाद। जिले में डेंगू से कई बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद भी जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाह जारी है। यह मामला शिकोहाबाद के आमरी गांव में सामने आया। यहां बुखार से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक शिविर लगाया था। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने बीमार ग्रामीणों को कई महीने पहले एक्सपायर हो चुकी की दवाएं बांट दी। इन दवाओं को खाने के बाद कई मरीजों की तबीयत खराब हो गयी. जब मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया। अब ग्रामीणों से इन एक्सपायर दवाओं को वापस लिया जा रहा है।
ऐसे ही स्वास्थ्य शिविर का दौरान आमरी गांव के स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी ने ग्रामीणों को एक्सपायर डेट की दवाएं दे दीं।. दवाएं खाने के बाद जब बीमारों की तबीयत ज्यादा खराब हो गयी तो लोगों ने दवाओं को देखा। तब पता चला कि दवाएं तो कई महीने पहले एक्सपायर हो चुकी थीं।

Read More »

प्राइवेट चिकित्सक संगठन की बैठक

संगठन के सदस्यों ने उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आंदोलन की दी चेतावनी
फिरोजाबाद। प्राइवेट चिकित्सक संगठन की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष डा. उदयवीर सिंह यादव एवं प्रदेश महासचिव डा. डीआर वर्मा ने कहा कि संगठन उप्र सरकार द्वारा पंजीकृत एनजीओ के रूप में विगत 30 वर्षों से सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उत्कृष्ट सेवाये करता रहा है। सीएमओ द्वारा जांच के नाम पर बिना किसी पूछताछ के नोटिस देकर दुकानों को सील किया जा रहा है।

Read More »

पर्युषण पर्व आत्म शुद्धि का होता है पर्व

फिरोजाबाद। पर्युषण पर्व के दूसरे दिन भी जैन मंदिरों में श्रीजी का जिनाभिषेक कर शांतिधारा संपन्न हुई। जिनभक्तों ने मंदिर में प्रसिद्ध संगीतकार शैंकी जैन की मधुर ध्वनि पर नृत्य करते हुये प्रदीप जैन के मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक पूजन किया। धर्मसभा में मुनिश्री द्वारा प्रवचन दिए गए।पर्युषण पर्व के दूसरे दिन शनिवार को नगर के अनेकों जैन मंदिरो श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर रसूलपुर, श्री मुनि सुव्रत नाथ दिगम्बर जैन मंदिर सुहाग नगर, श्री बाहुबली दिगम्बर जैन मंदिर नई बस्ती, श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर ओम नगर के साथ सेठ छदामीलाल श्रीमहावीर जिनालय में परम पूज्य आचार्य श्री सुरत्न सागर मुनिश्री के पावन सानिध्य में प्रातः काल श्रीजी के जिनाभिषेक के पश्चात् शांति धारा संपन्न हुई। जिसका सौभाग्य अशोक जैन एवं अनुज जैन तुलसी बिहार को प्राप्त हुआ। मुनिश्री ने धर्म सभा में मार्दव धर्म पर सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पर्युषण पर्व में मार्दव धर्म का दिन है। हम सभी लोग आत्म शुद्धि को उन महान पर्व में साधना कर रहे हैं जिन्हें पर्युषण पर्व कहते हैं।

Read More »