Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 423)

राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम

कानपुर देहात| जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश के क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के अन्तर्गत द्वितीय सप्ताह में योगा, हैंडवास, रेसपी जैसी प्रतियोगात्मक गतिविधियों का आयोजन जनपद कानपुर देहात में आयोजित किया गया, जनपद के कुल 1788 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उक्त गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वस्थ्य वातावरण का निर्माण करने के साथ-साथ स्वस्थ्य मॉ और स्वस्थ्य बच्चें के अवधारणा पर कार्य करना है, जिससे जनपद की मॉयें व बच्चें स्वस्थ्य रहें|

Read More »

टीकाकरण की धीमी स्थिति पर डीएम ने जताई नाराजगी

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में जन सुरक्षा से सम्बन्धित चल रहे कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में उन्होंने सर्वप्रथम वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए पाया कि जनपद में उपलब्ध वैक्सीन जो लगभग 15 हजार प्रतिदिन है, उनकी खपत जनपद में पूरी तरीके से नही हो रही है, जिलाधिकारी इस मुद्दे को लेकर नाराज दिखे, उन्होंने कहा कि जनपद में उपलब्ध वैक्सीन की सम्पूर्ण डोज की खपत प्रतिदिन हो जानी चाहिए, इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही न होने पाये। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में अपर सीएमओ डा0 बीपी सिंह ने अवगत कराया कि इसके अन्तर्गत सर्वेक्षण के दौरान कल 515 बच्चें बीमार पाये गये, जिनमें से 478 का उपचार कर दिया गया है, 28 बच्चें एनआरसी में भर्ती है, साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी को यह भी अवगत कराया कि 20 बच्चों के माता पिता से रैंडमली बात करके बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि नियमित बच्चों के माता पिता से रेंमडेमली बात करके उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते रहे।

Read More »

विधिक जागरूकता शिविर का  10 से होगा आयोजन

कानपुर देहात| उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बैकल्पिक विवाद निस्तारण (एडीआर) व सुलह समझौते से वादों का निस्तारण के फायदें तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रमोचित 10 स्कीम्स हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 10 सितम्बर को तहसील सभागार अकबरपुर में, 17 सितम्बर को प्राइमरी विद्यालय तिगाई में, 21 सितम्बर को नगर पंचायत रूरा में, 24 सितम्बर को नगर पंचायत रनियां में प्रातः 11 बजे से आयोजन किया जायेगा।

Read More »

वैक्सीन लगने के बाद नहीं दी गई पैरासिटामोल

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता| सोमवार को ऊंचाहार में टाउन एरिया के नगर पंचायत कार्यालय में सीएचसी के डॉक्टरों द्वारा लगाए गए कैंप में चिकित्सा विभाग द्वारा ही तय किए गए गाइडलाइन को दरकिनार कर दिया गया। बतातें चलें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में लगाए गए वैक्सिनेशन कैंप में मरीजों को कोवैक्सीन की डोज लगाई गई ।जिसमें अधिक संख्या में पहली और दूसरी डोज के लोगों ने अपना वैक्सीनेशन करवाया।इस दौरान वैक्सीनेशन सेंटर पर सीएचसी के डॉक्टरों द्वारा और नगर पंचायत कार्यालय की व्यवस्था में कई खामियां पाई गई ।जिसमें वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों को वैक्सीनेट होने के तुरंत बाद ही घर जाने के लिए छोड़ दिया गया।इसके बाद वैक्सिनेट हुए मरीजों को डाक्टरों द्वारा पैरासिटामोल की टेबलेट भी नहीं दी गई। सवाल यह है कि पूर्व में सीएचसी द्वारा ही लगाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर मरीजों के वैक्सिनेशन के बाद लगभग आधे घंटे सेंटर पर चिकित्सीय परीक्षण के लिए बैठाने के बाद ही छोड़ा गया था और सभी को पेरासिटामोल की टेबलेट भी दी गई थी।लेकिन आज के नगर पंचायत कार्यालय में लगे इस कैंप में सब कुछ इसके विपरीत था।

Read More »

मां सिद्धेश्वरी देवी के दरबार में बह रही भक्ति की बयार

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता| क्षेत्र के सलोन रोड पर मनीरामपुर स्कूल के पास मां सिद्धेश्वरी देवी मंदिर के प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा वाचक बाल ब्यास श्रद्धेय महेन्द्र कृष्ण कन्हैया जी महाराज ने भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है।यह कल्पवृक्ष के समान है।इसके लिए मनुष्य को निर्मल भाव से कथा सुनने और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।

Read More »

सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति का जनपद भ्रमण 11 को

फिरोजाबाद। सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उत्तर प्रदेश शासन भग्गूलाल वाल्मीकि 11 सितम्बर को अपराह्न एक बजे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे। 2.30 बजे नगर पालिका शिकोहाबाद, अधिशासी अधिकारी व सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक करेंगे।

Read More »

कृषको के हितार्थ चलाई जा रही रेल

फिरोजाबाद। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जनपद के शीतगृहों से आलू निकासी को प्रोत्साहित करने हेतु कृषक भाइयों के हितार्थ उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आलू ट्रांसपोर्टे हेतु साप्ताहिक किसान रेल चलाई जा रही है। यह 6, 13, 20 एवं 27 सितंबर को यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन आगरा से प्रातः 4.30 बजे चांगसारी (गुवाहाटी) रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी।

Read More »

कांग्रेस की दूसरे दिन भी चली निःशुल्क रसोइयां

पुलिस पर बैनर हटाने और रसोईयां बंद कराने को लेकर दबाव बनाने का आरोप
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल स्थित सौ सैया अस्पताल में दूसरे दिन बुधवार को बखेड़ा खड़ा होता देखा गया। कांग्रेसियों द्वारा दूसरे दिन भी निःशुल्क रसोईयां लगाकर डेंगू से ग्रसित व तीमारदारों की सेवा की जा रही थी। लेकिन रसोइयां बंद कराने को लेकर पुलिस टीम पहुंच गई। जिससे कांग्रेसियों में उबाल देखा गया। कांग्रेसियों ने पुलिस पर बैनर हटाने के अलावा रसोइयां बंद कराने को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।जनपद प्रभारी और उप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रकाश प्रधान तथा उप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने बताया के जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद के अध्यक्ष संदीप तिवारी द्वारा प्रदेश प्रभारी तथा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जिला अस्पताल स्थित सौ सैया अस्पताल के पास निशुल्क रसोई लगाई जा रही है। जिसमें दोपहर का भोजन तथा शाम के भोजन की व्यवस्था होगी।

Read More »

नारी सुरक्षा और सम्मान, यह है हम सबका अभिमान

मिशन शक्ति फेज-3 के माध्यम से महिलाओ-युवतियों को किया जा रहा जागरूक
फिरोजाबाद। जनपद में मिशन शक्ति फेज-3 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसके द्वारा महिलाओ-युवतियों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही महिला सशक्तिकरण के संबंध में विभिन्न जानकारियां दी जा रही है।
बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला के निर्देशन में “मिशन शक्ति फेज-3” के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के थानों द्वारा गांवो, स्कूल-कालेज में जाकर तथा थाने पर मिशन शक्ति के संबंध में मीटिंग कर महिलाओं-बालिकाओं को 1090-वूमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में जागरूक किया गया।

Read More »

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र के उसायानी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के शव को मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »