Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 435)

अर्द्ध विक्षिप्त युवक ने कपड़ों में आग लगाकर की आत्महत्या

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता| कोतवाली क्षेत्र के आइमा जहनियाँ गांव में एक अर्द्ध विक्षिप्त शख्स ने मंगलवार की देर रात कमरे के दरवाजे को अंदर से बंद कर अपने कपड़ों में तेल डालकर आग लगा ली।जिससे जलकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।उक्त गांव निवासी मुकेश पाल 30 वर्ष पुत्र रामजियावन काफी समय से अवसाद में चल रहा था।मंगलवार की देर रात घरवालों के साथ खाना-पीना खाकर कमरे में सोने चला गया।जिसके बाद कमरे के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया।आधी रात के करीब उसने कमरे में रखे कपड़ों को एकत्रित करने के बाद अपने बदन के कपड़ों में तेल डाल कर आग लगा ली।चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका भाई राजेश पाल दौड़कर कमरे के पास आया। कमरे की खिड़की से निकल रही आग की लपटों व धुएं के गुबार को देखकर वह घबरा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा खोल कर युवक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मृतक के भाई राजेश पाल ने बताया कि मृतक शख्स करीब तीन वर्षों से मानसिक रूप से अवसाद में चल रहा था।जिसका लखनऊ के एक अस्पताल से उपचार चल रहा था।कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई राजेश पाल की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Read More »

एनटीपीसी ऊंचाहार में रासायन सुरक्षा माह का समापन समारोह

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता| एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में रासायन सुरक्षा माह का समापन समारोह मनाया गया।समारोह के दौरान रासायन सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।कार्यक्रम में रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष रादेश कुमार ने रासायन सुरक्षा माह के दौरान की गयी सुरक्षा गतिविधियों के विषय में विस्तार से बताया।

Read More »

पाल गैस ने मनाया इंडियन ऑयल दिवस

कानपुर दक्षिण। बर्रा मे स्थित पाल गैस के द्वारा इंडियन ऑयल का 62वाँ दिवस मनाया। साथ ही सेफ्टी क्लिनिक के नाम से मंच बना कर लोगो को गैस से सुरक्षा की जानकारी दी गई। इस दौरान एजेंसी के कर्मचारियो द्वारा क्षेत्र मे घूम घूम कर घरेलू महिलाओ को सेफ्टी क्लिनिक चला कर गैस चूल्हे को उपयोग करने का तरीका बताया,साथ ही किसी कारण यदि सिलेंडर मे आग पकड़ ले, तो उससे भी बचाव का तरीका बताया। पाल गैस एजेंसी के कर्मचारी संतोष व मैकेनिक धर्मवीर व डिलीवरी मैन द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को गैस सिलेंडर लिटा कर खाना बनाने के खतरे से भी अवगत कराया। सेफ्टी क्लिनिक के फायदे बताये, जिससे गैस उपयोग के फायदे व नुकसान के बारे मे बताया।

Read More »

एनडीआरएफ  ने असहाय व जरुरतमंदों को बांटी डिगनिटी किट

चन्दौली। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद चंदौली में बुधवार को एनडीआरएफ के द्वारा गांव चांदीतारा, खुटहाँ, फतेहपुर, व्यासपुर, बखराँ के बेसहारा, दिव्यांग, वृद्ध, निर्धन व जरूरतमंद लोगों के बीच डिगनिटी किट बांटी गई। इस किट में रोजमर्रा की स्वच्छता से सम्बन्धित इस्तेमाल में लाई जाने वाली मूलभूत वस्तुएं शामिल हैं। जो व्यक्ति के दैनिक जीवन व कृयाकलाप में आवश्यक रूप से इस्तेमाल होती हैं। इन गांवों के लगभग 160 पुरुषों, 240 महिलाओं को डिगनिटी किट दी गई। कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव को देखते हुए ग्रामीणों के बीच फेस मास्क भी वितरित किया गया, साथ ही वैयक्तिक स्वच्छता और कोरोना से बचाव के नियमों की जानकारी भी दी गई। जिससे इस महामारी से लोगों का बचाव हो सके। इस कार्यक्रम में ज़िलाधिकारी संजीव सिंह चन्दौली, उपजिलाधिकारी अतुल कुमार, उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह सम्मिलित हुए। मनोज कुमार शर्मा कमांडेंट11 वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ;छक्त्थ्द्ध वाराणसी के निर्देशन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देवेन्द्र कुमार द्वितीय कमान अधिकारी व अन्य बचाव कर्मियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपनी भूमिका निभाई।

Read More »

 ब्रहमाकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय में सजाई गई झांकी

फिरोजाबाद। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर श्रीकृष्ण जन्मकथा तथा नंदोत्सव पर संगीतात्मक झांकी निकाली गयी। झांकी का उद्घाटन (युवा) व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सरिता दीदी एवं हेमोपेथिक डॉ आकांक्षा अग्रवाल ने किया।इस अवसर सरिता दीदी ने श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे परमपिता परमात्मा शिव से सहज राजयोग की शिक्षा प्राप्त की एवं ईश्वरीय शक्ति से सम्पन्न हुए। तभी से सभी लोग उनका पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ गुणगान करने लगे। उन्होंने कहा कि वास्तव में मनुष्य ही देवी गुण धारण करने के बाद देवता कहलाते है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व निर्विवाद रूप से एक अत्यंत अध्यात्मिक था। वे जन्म से ही महान थे। महान दिव्य पुरूष श्रीकृष्ण का आगमन बहुत जल्द ही होगा। साथ ही सुख-शांति की बांसुरी बजेगी। जब धरती पर धर्मग्लानी होती है, पापाचार, अत्याचार व अनाचार पराकाष्ठा पर होती है यानि दुनिया घोर अंधियारे में चला जाता है।

Read More »

 पुलिस ने जहरखुरानी कर लूटे गये ट्रक को संपूर्ण माल सहित किया बरामद

चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, संपूर्ण माल की कीमत करीब 40 लाख रूपये
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस द्वारा जहरखुरानी कर लूटे गये ट्रक को संपूर्ण माल सहित बरामद किया गया। ट्रक को लूटने वाले व माल को ठिकाने लगाने में सहयोग करने वाले चार अभियुक्तों को दो पिकअप गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण माल की कीमत करीब 40 लाख रूपये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने पत्रकारों को जानकारी देते हुये बताया कि 30 अगस्त को वादी विशू सिंह शेखावत द्वारा सूचना दी गयी कि बालाजी गुड्स कैरियर ट्रांसपोर्ट की गाड़ी में फर्नीचर का माल लादकर ड्राइवर धर्मवीर चला था। जिसके द्वारा सूचना दी गयी कि उसे कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर कुछ लोग कंटेनर लूट ले गये है। सूचना पर कंटेनर मे लगे जीपीआरएस को चौक किया तो उसकी अन्तिम लोकेशन रैपुरा रोड थाना रामगढ क्षेत्र की आयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रक की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया गया। उक्त टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये लूटे गये ट्रक की खोजबीन शुरू की तो देखा कि एक ट्रक अजय-विजय फैक्ट्री रैपुरा रोड पर एकान्त मे खड़ा है। जिसमे से कुछ लोग सामान उतारकर वही खड़ी दो पिकअप लोडर गाड़ियो में लाद रहे है। जिन्हे देखकर वादी मुकदमा द्वारा बताया गया कि यही मेरा ट्रक है। जिसे मंगलवार को ड्राइवर धर्मवीर से लूटा गया है और पुलिस टीमों द्वारा दबिश देकर वहां मौजूद चार लोगों को पकड़ कर लूटा गया ट्रक व मैक्स पिकअप को सम्पूर्ण माल सहित बरामद कर लिया। जिन्हे थाना पर लाकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तो से की गई पूछताछ से ज्ञात हुआ कि उक्त ट्रक को पकड़े गये अभियुक्त समीर अन्सारी का भाई मुशीर अंसारी अपने दो अन्य साथियो के साथ लूटकर लाया है। जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना मे अन्य शामिल अभियुक्त पर भी कार्यवाही की जायेगी। गिरफ्तार अभियुक्तगणों में रहीश खां पुत्र शाकिर हुसैन निवासी 60 फुटा रोड गली नं. एक नगला बरी थाना रामगढ, समीर अन्सारी पुत्र शकील अंसारी निवासी मौहल्ला बगिया थाना दक्षिण, मोहर सिंह पुत्र यादराम कश्यप निवासी गंगारिसोर्ट के पास सत्य नगर थाना उत्तर, नेम सिंह पुत्र लज्जाराम निवासी मो. कबीर नगर गली नं. चार थाना उत्तर शामिल है। गिरफ्तार करने में हरवेन्द्र मिश्रा थानाध्यक्ष थाना रामगढ़, उनि उमेश कुमार, उनि सचिन कुमार, का. नदीम, सन्तोष कुमार, लवजीत, अमित कुमार आदि शामिल रहे।

Read More »

एन एच-2 पर ट्रैक्टर कार की भिडंत मे दर्जन घायल

शिकोहाबाद। मंगलवार को मथुरा से जनमाष्टमी पर्व मना कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भ रेट्रैक्टर मे एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही श्रद्धालुओं मे चीख पुकार मच गयी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को जिला सयुक्त चिकित्सालय मे भर्ती कराया जहां सभी घायलो का उपचार चल रहा है।

Read More »

महापौर से कोटला रोड पर ऑटो स्टेंड बनाएं जाने की रखी मांग

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगला करन सिंह बाजार समिति की एक बैठक राधास्वामी ज्वैलर्स के प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर नूतन राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, श्रीनिवास शर्मा उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, प्रांतीय मंत्री मदन लाल वर्मा मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि व्यापारियों द्वारा लगातार कोटला चुंगी चौराहा पर ऑटो स्टैंड की मांग निरंतर की जा रही थी। लेकिन अभी तक ऑटो स्टेंड नही बनाया गया। उन्होंने महापौर से जल्द ही व्यापारियों की समस्या समाधान किये जाने की मांग की है। कार्यक्रम में महापौर नूतन राठौर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही नगर आयुक्त के साथ बैठकर ऑटो स्टैंड बनाने का कार्य शुभारंभ किया जाएगा। बैठक में ऑटो स्टैंड की मांग पूरी होती देख व्यापारियों द्वारा सामूहिक रूप से तालियां बजाकर महापौर का स्वागत किया।

Read More »

सपा यूथ बिग्रेड ने निकाली जनजागरण साइकिल यात्रा

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष कमलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा जनजागरण साइकिल यात्रा निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगो को समाजबादी पार्टी के द्वारा जनता के हित में किय गये कार्य के बारे में जानकारी दी गई।
सपा सरकार में जिले के विकास के लिये किये गये कार्यो को जनता के बीच पहुंचान के लिये साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली सौ शैया अस्पाताल से जैन मंदिर, क्लब चौराहा, कोटला चंुगी चौराहा, रैपुरा होते हुये सॉंती रोड झेड़ा झाल परियोजना, वाटर ट्रीटप्लान्ट पर पहुंचकर समापन हुआ। जनजागरण यत्रा के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को सपा सरकार में पूर्व संासद अक्षय यादव के द्वारा जनता के लिये किये गये जनकल्याणकारी विकास कार्याे सौ शैया अस्पताल, सरकारी ट्रामा सेंटर, मेडीकल कॉलेज, नगर निगम का दर्जा एवं गांवों में लोहिया व जनेश्वर मिश्र योजना के अन्तर्गत कराये गये विकास कार्यो एवं शहर को मीठा पानी देने के लिये जेडा झाल परियोना का लाना आदि योननाओं के बारे मे जानकारी दी।

Read More »

जिलाधिकारी ने डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार ग्रसित क्षेत्र का किया निरीक्षण

घरों के अंदर जाकर स्वंय पॉटस, कूलर व पुराने बर्तनों में जमा गंदा पानी को कराया खाली
फिरोजाबाद। शहर में बढते डेंगू मलेरिया वायरल बुखार की रोकथाम हेतु निरंतर दिए जा रहे हैं निर्देशों का भौतिक स्तर पर निरीक्षण करने के उददेश्य से जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा के साथ मंगलवार को झलकारीबाई नगर, आनंद नगर, रैहना क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं चिकित्सा व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान खाली पडे प्लॉटों में गंदगी, जलभराव, नालियां क्षतिग्रस्त मिली, क्षेत्र के कुबेर विद्यापीट इंटर कॉलेज के बराबर वाली सम्पूर्ण गली में गंदगी व जलभराव मिला। जिसको जिलाधिकारी ने मौके पर ही नगर आयुक्त की टीम से पम्पसेट लगवाकर खडे होकर पानी निकासी करवाईं।

Read More »