कानपुर नगर,राघवेन्द्र सिंह। उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव जैसे.जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे पार्टियों में हलचल होते नजर आ रही है। वही जनसत्ता दल ने भी 2022 के चुनाव में चुनाव लड़ने का आगाज किया है। वही कानपुर नगर में जनसत्ता दल की जिला टीम ने बैठक की बैठक का नेतृत्व कर रहे दर्पण सिंह भदौरिया ने बताया कि 2022 के चुनाव के लिए हम सब तैयार हैं। और हमारी पार्टी यूपी के सभी विधानसभा के सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुं राजा भैया के नेतृत्व में हम 2022 का चुनाव जीतकर यूपी में अपनी सरकार बनाएंगे। वही भदौरिया ने कहा कि अगले महीने राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का कानपुर आगमन की पूरी तैयारियां हो चुकी है। समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव बृजेंद्र सिंह राजावत का जिला टीम ने माला पहनाकर सभी ने स्वागत किया। ब्रजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण कराई गई|
JAN SAAMNA DESK 2
विधायक ने परिजनों से मिल दी सांत्वना
फिरोजाबाद। ऐलान नगर में फैलती बीमारी से लोग डरे हुये नजर आ रहे है। बीमारी के चलते करीब तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। इसकी जानकारी मिलते ही नगर विधायक मनीष असीजा ने लखनऊ से लौटते ही उक्त मौहल्ले में पहुंच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुला उचित उपचार दिलाने के निर्देश दिए।सदर विधायक ने बताया कि मौहल्ला ऐलान नगर में फैली बीमारी के चलते गुरूवार को दो बच्ची कु, संध्या पुत्री बंटू 13 बर्ष व नेहा पुत्री राजेंद्र 15 वर्ष की मृत्यु हो गई थी। वही शुक्रवार को भी 13 वर्षीय बेटा कृष्णा पुत्र हेमंत सिंह की मृत्यु हो गई। साथ ही 50-60 लोग बीमार है। शुक्रवार को विधायक सदर मनीष असीजा लखनऊ से लौटते ही उक्त क्षेत्र में पहुंचे। वहां सीएमओ नीता कुलश्रेष्ठ व उनकी टीम को बुलाया गया। मृतक बेटियो के परिजनों से मिल सांत्वना दी। सीएमओ को तत्काल उचित इलाज व गंभीर बीमार को एम्बुलेंस एवं हॉस्पिटल में भर्ती के निर्देश दिए गए।
आप की बैठक में तिरंगा यात्रा को लेकर हुआ मंथन
फिरोजाबाद। छारबाग स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर 29 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि आगरा में 29 अगस्त तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। जिससे सफल बनाने की अपील। बैठक में डा. हृदेश चौधरी, नुरमोहम्मद सिद्दिकी, रानू निगम व आगरा जिला अध्यक्ष बन्ने सिंह पहलवान आदि मौजूद रहे।
राखी बंधवा कर की नई पहल शुरूआत
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि ने रामलीला बगीची में महिला सफाई कर्मचारियों से राखी बंधवा कर एक नई पहल की शुरुआत की। इस अवसर पर संकल्प लेते हुए कहा कि किसी भी सफाई कर्मचारी बहन के साथ कोई भी उत्पीड़न या शोषण सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी कर्मचारी बहनों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री अनिकेत वाल्मीकि, राज वाल्मीकि, रितिक, शिवम चौहान, रौनक बाल्मीकि, शिवा बाल्मीकि, रमन बाल्मीकि, सागर राही आदि मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर प्रभात फेरी निकालकर किया श्रमदान
फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जय भारत महासंपर्क अभियान के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने न्याय पंचायत ब्रह्मापुर लाजपुर की जमालीपुर ग्रामसभा में राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। उसके उपरांत प्रभातफेरी गाँव में निकाली गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने मंदिर परिसर की सफाई कर श्रमदान किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जन-जन से जोड़ना तथा जनता की समस्या के निवारण हेतु किया गया है। इसके उपरांत एका के जेड़ा में प्रभातफेरी निकाली गई और सैनिक के परिजनों का सम्मान किया गया। तथा किसानों और युवाओं के साथ संवाद किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म सिंह यादव ने कहा 2022 में जनता उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
हरचंदपुर सीएचसी और डिघौरा पीएचसी को मिला स्वच्छता और सुंदरता के लिए प्रथम अवार्ड
मुख्यचिकित्सा अधिकारी ने की अधीक्षक डॉ.शरद कुशवाहा सहित कर्मचारियों की सराहना बदमाशों ने राजमार्ग के सवैया तिराहे पर जमकर की दबंगई और जानलेवा हमला
क्षेत्र में ढलने वाली हर एक शाम अपराध की कहानी लिखती है,कौन सा गांव चोरी की घटना का या बदमाशों के हमले का शिकार होगा पता नहीं..?
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता| जनपद के कोतवाली ऊंचाहार के क्षेत्र में जिस तरह से आए दिन चोरी डकैती जानलेवा हमलों का सिलसिला लगातार जारी है उससे यह ज्ञात होता है कि आगामी विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने शेष हैं।इस बार कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार में खोजनपुर ग्रामसभा के प्रधानपति एवं उनके साथियों पर देर शाम बदमाशों ने किया जानलेवा हमला।हमलावरों द्वारा ऐसा संगीन जुर्म जिसमें घायल हुए प्रधान पति और उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं एवं थोड़ी देर बाद ही उन्हें हमलावरों ने मोखरा गांव निवासी सचिन पांडेय पर हमला किया जिससे वह खून से लथपथ हुए और सिर पर गहरे घाव लिए हुए कोतवाली पहुंचे ।बतातें चलें कि अभी हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित महिला प्रधान रांची गुप्ता जिन्होंने भारी मतों से विजई होकर एक रिकॉर्ड कायम किया था|
जिले की धरोहर एवं आस्था के केंद्र का शुरू हुआ जीर्णोद्धार
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता|चंदापुर स्टेट के बड़े राजा के अथक प्रयासों से आखिरकार जनई स्थित प्राचीन मंदिर सीतारामन राजा जनमेजय सर्प यज्ञ स्थल के सुंदरीकरण क़ो शासन द्वारा पर्यटन विभाग क़ो प्रथम किस्त जारी कर दी गई है।जिससें मंदिर में निर्माण कार्य का प्रारंभ हो गया।जिले क़ी धरोहर एवं आस्था का केन्द्र स्थल सीतारामन मंदिर में निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय लोगो ने बड़े राजा के प्रयास क़ी सराहना क़ी हैं। बताते चलें कि विगत तीन माह पूर्व चंदापुर स्टेट के बड़े राजा कौशलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा जनई स्थित पूज्य स्थल सीतारामन मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास क़ो लेकर मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की गई थी।जिस पर मुख्यमन्त्री के निर्देश पर पर्यटन विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति हेतु शासन क़ो उनसठ लाख चौसठ हजार का स्टीमेट दिया गया।जिस पर शासन द्वारा गुरुवार को मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए उनतीस लाख बयासी हजार रुपए क़ी प्रथम किस्त जारी की गई हैं। जिसके तहत मंदिर,बाउंड्रीवाल,हवन कुंड,झील,परिसर आदि का सौंदर्यीकरण किया जाना हैं।कोरोना काल में स्वास्थ्य-व्यवस्था हेतु निजी खर्चे से जिले भर में मददगार साबित हुए बड़े राजा कौशलेंद्र प्रताप सिंह के इस प्रयास की क्षेत्रीय लोगो द्वारा हर ओर प्रशंसा क़ी जा रही है।मऊ निवासी राजकुमार उर्फ मोगा सिंह ने कहा कि प्राचीन धरोहरों क़ो सुरक्षित करने का यह भागीरथ प्रयास बड़े राजा साहब की बदौलत ही संभव हो सका है।सुरेंद्र शर्मा(जनई निवासी)ने बताया कि बड़े राजा साहब की बदौलत अब प्रदेश में राजा जनमेजय सर्प यज्ञ स्थल भी प्रमुख पर्यटन स्थल के रुप में जाना जाएगा।इस दौरान उपेंद्र सिंह(सोनू राजा),छोटे राजा हर्षेद्र सिंह,बृजेन्द्र सिंह(बन्नू राजा),अर्जुन सिंह,भोलू सिंह,जनमेजय सिंह,दीप नरायन सिंह, शिवनायक सिंह,सुरेश सिंह,अशोक सिंह,रामसागर सिंह, जीतू शुक्ला,उपेंद्र पाल,राजकुमार(प्रधान डोमापुर),उमेश कुमार(ज्योना),मोनू पासवान(दौतरा)सहित क्षेत्रीय लोगो ने बड़े राजा का आभार व्यक्त किया हैं।सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस
महाराजगंज/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता|शासन के दिशा निर्देश पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस को तहसील कर्मियों ने सदभावना दिवस के रुप में मनाया।तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम मे भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उपजिलाधिकारी सविता यादव ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देश पर हम लोगों द्वारा आज 20 अगस्त को भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। सदभावना दिवस का मतलब सभी धर्म,भाषा और क्षेत्र के लोगों के मध्य राष्ट्रीय एकीकरण व संप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है और सद्भावना दिवस मनाए जाने का उद्देश्य यह भी है कि लोगों में हिंसा की प्रवृत्ति दूर हो और दया के भाव का विकास हो वहीं मेरे द्वारा तहसील सभागार में समस्त कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई गई।इस मौके पर तहसीलदार रिचा सिंह,अंजनी बाजपेयी, विकास कुशवाहा,संदीप सिंह,संदीप मिश्रा लेखपाल प्रीति गुप्ता,अर्चना प्रिया सिंह,दर्शिता श्रीवास्तव, संगीता यादव,चंद्रमोहन आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
नम आंखों के साथ सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
परशदेपुर/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता| जनपद के सलोन तहसील क्षेत्र के परशदेपुर कस्बे में 10वीं मोहर्रम पर शिया समुदाय के लोगो ने मजलिस मातम करते हुए ताज़िया को कर्बला में दफन कर दिया।शुक्रवार को परशदेपुर में दर्जनों ताज़ियों को कर्बला में दफन कर दिया गया। 10वीं मोहर्रम को जहां शिया धर्म के लोगो ने इमामबाड़े में हांथ का मातम और जंजीर का मातम करते हुए ताजिया कर्बला में दफन किया वही सुन्नी भाइयों ने भी हज़रत मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन को ताज़िया रखकर नज़राने अकीदत पेश किया।बताते चलें कि मंगलवार को परशदेपुर कस्बे में मुस्लिम भाइयो ने हर साल की तरह इस साल भी इमाम हुसैन और उनके बहत्तर शहीदो की याद में 10 वीं मोहर्रम को एहतराम के साथ ग़मगीन माहौल में बड़े इमामबाड़े व छोटे इमामबाड़े से सुबह 10बजे अलम,ताज़िया और ज़ुल्जनाः के साथ मातम किया।इसके बाद ताज़िया को कर्बला में दफन कर दिया।
Jansaamna