कानपुर। फेम इंडिया और वीवीएन इंटरटेनमेंट ने संयुक्तरूप से प्रकृति व पर्यावरण सुरक्षा के लिए ‘सेव अर्थ.सेव इंवायरमेंट.सेव एनीमल्स’ विषय को लेकर ड्रीम वर्ल्र्ड रिसार्ट कानपुर रोड में तकरीबन पचास से ज्यादा मॉडल्स को लेकर शूट किया। इस शूट का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण, प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करना था। मॉडल्स ने खरगोश, बकरी, गाय, घोडा, कुत्तों, बत्तख आदि जानवरों के शूट के माध्यम से सबको संदेश दिया कि जानवरों का भी पृथ्वी पर उतना ही हक है, जितना इंसानों का। हम जंगलों को काटते जा रहे हैं। ऐसे में यह जानवर कहां जाएंगे। शहरों में हम इन्हें रहने नहीं देते। मांसाहारी के बजाए शाकाहारी बनें। आज जैसे हम अपने बच्चों को डायनासोर सिर्फ चित्रों में ही दिखा रहें। ऐसे आने वाले दिनों में ऐसा ही चलता रहा, तो हमें शेर,चीता, हाथी घोडे वगैरह भी भावी पीढ़ी को चित्रों में ही दिखानी पड़ेगी। मॉडल्स द्वारा पहनी गई ड्रेसेस प्रियांशी पाठक ड्रेस डिजाइनर द्वारा तैयार की गई।
JAN SAAMNA DESK 2
न्यास की राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन, हुई चर्चा
विकट परिस्थितियों में भी न्यास का शिक्षा में सुधार का अभियान यज्ञ के रूप में रुकने वाला नहीं है: अतुल कोठारीनाले में मिला सब्जी विक्रेता का शव
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव शहजलपुर के नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से हडकंप मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक सब्जी बेचने का कार्य करता था। जो कि विगत रात्रि में अपने घर से गायब हो गया था।
Read More »रेलगाडी से कटकर युवक की मौत
फिरोजाबाद। रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद के समीप रेलवे ट्रेक पर युवक क शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
Read More »संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, मायका पक्ष ने जतायी हत्या की आशंका
फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र गांव मटामई में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी। मायक पक्ष ने पति सहित ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जाहिर की है। वही थाने में तहरीर भी दी है।
Read More »उपाध्यक्ष उ.प्र.राज्य महिला आयोग लखनऊ सुषमा सिंह जनपद में आयेंगी कल
फिरोजाबाद। जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताया कि उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ सुषमा सिंह नौ अगस्त को जनपद के भ्रमण पर आ रही हैं। जिनके द्वारा निरीक्षण भवन, सिविल लाइन दबरई पर प्रातः 11ः00 बजे से पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई की जायेगी।
Read More »वैक्सीनेशन विषय पर आयोजित हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता
फिरोजाबाद। ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाग के आयोजन की श्रृंखला के तहत शनिवार को कोरोना काल मे वेक्सीनेशन भावना को लेकर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने अपने विचारों के साथ वैक्सीनेशन के लाभ और हानि बारे बताया।
Read More »हिन्दूवादी संगठन ने पाक पीएम का फूंका पुतला, की नारेबाजी
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय युवा वाहिनी गो प्रकोष्ठ की टीम द्वारा जिला उपाध्यक्ष नरेश शंखवार के नेतृत्व में शनिवार को करबला गली नं.10 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। जिसमें पाक पीएम इमरान खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हिंदूवादी नेता प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. हृदेश शर्मा ने कहा पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जिला रहिमन नगर के शहर भोग शरीफ के कट्टरपंथियों द्वारा अल्लाह हो अकबर के नारे लगाते हुए भगवान श्रीगणेश के मंदिर को तोड़कर आग लगा दी गई। मंदिर के अंदर विराजमान देवी देवताओं की मूर्ति को खंडित कर दिया गया। पाक के पीएम इमरान खान व सरकार की शह पर वहां पर रह रहे हिंदू परिवार के साथ अमानवीय व्यवहार करके उनके ऊपर अत्याचार कर रहे हैं। हिंदू बहन बेटियों के साथ जबरदस्ती धर्मांतरण कराकर उनके साथ निकाह कर रहे हैं। अभी हाल में सिंधु प्रांत में 60 हिंदू परिवारों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया।
नौ को केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ भरेंगे हुंकार कांग्रेसी
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर अगस्त क्रांति पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद वेग, एआईसीसी सदस्य प्रकाशनिधि गर्ग ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए दी। उन्होंने कहा कि नौ अगस्त को देश के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन के रूप में याद किया जाता है। गांधीजी के आह्वान पर देश की जनता ने काले शासन से आजादी के लिये अगस्त क्रांति के नाम से मशहूर अंग्रेजों भारत छोडो नामक आंदोलन चलाया था। हमे भी इस ऐतिहासिक दिन नौ अगस्त को 11 बजे से भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा देश व प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, दिन-प्रतिदिन खराब होती कानून व्यवस्था एवं किसानों के मुद्दे पर विधानसभा स्तर पर चार किमी के भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च का आयोजन करना है। ये मार्च रसूलपुर टंकी स्थित अंबेडकर पार्क पर डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माला पहनाकर शुरू होगा।
किशोरियों एवं महिलाओं को वितरित किये सैनटरी पैड
फिरोजाबाद। कोमल फाउंडेशन, प्रोजेक्ट बाला व क्यूआरजी फाउंडेशन के सहयोग से माहवारी स्वच्छता जागरूकता एवं सैनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन कबीर नगर पर किया गया। कार्यक्रम में किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी प्रबंधन एवं स्वच्छता से संबंधित जानकारी विस्तार से प्रदान की गई।
Read More »
Jansaamna