Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 480)

सात वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हमीरपुर। थाना राठ पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुअसं. 269/21 धारा 147/148/149/308/325/323/504/506/188/269 व 51/57 आपदा प्रबंधन अधि0 व 3 महामारी अधिनियम से सम्बंधित 7 नफर अभियुक्तगण को आज थाना राठ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार हुये अभियुक्तो में बाघराज पुत्र महादेव खंगार, रवि पुत्र सियाराम खंगार, विनोद पुत्र सियाराम खंगार, शिवम पुत्र धंतर खंगार, धंतर खंगार पुत्र सीताराम, कल्ला उर्फ राम सिंह पुत्र बृजलाल, उमाशंकर पुत्र सीताराम खंगार निवासीगण ग्राम सदर कैथा थाना राठ जनपद हमीरपुर है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अब्दुल रहमान, एसआई दीपक तिवारी, कांस्टेबल मुकेश कुमार, अनिल कुमार, अजय यादव, हरिकृष्ण शामिल रहे|

Read More »

दो अभियुक्तो के विरुद्ध की गयी जिलाबदर की कार्यवाही

हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही/प्रभावी पैरवी के क्रम में अपर जिला मजिस्ट्रेट हमीरपुर द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र से कुल 2 गुण्डा अपराधियों को जनपद हमीरपुर की सीमा से 6 माह के लिये निकासित/जिलाबदर किया गया है।

Read More »

डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से यमुना व बेतवा नदी का लिया जायजा

हमीरपुर। यमुना और बेतवा नदी में लगातार बढ़ रहे जल स्तर एवं संभावित बाढ़ के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने संयुक्त रुप से यमुना एवं बेतवा नदी का जायजा लेने के उद्देश्य से बड़े देव बाबा मंदिर स्थित पंप हाउस एवं बेतवा नदी तथा कल्पवृक्ष स्थित पंप हाउस पहुंचकर दोनों नदियों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ से निपटने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। बढ़ते जल स्तर के दृष्टिगत बड़े देव बाबा एवं कल्प वृक्ष स्थित दोनो पम्प हाउस के फ्लैप वाल्व बंद कर दिए गए हैं। ताकि नदियों का पानी शहर में न घुसने पाए तथा दोनों जगह शहर के पानी को निकालने के लिए 04-04 पम्प सेट लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि और अतिरिक्त पम्प सेट की भी व्यवस्था कर ली जायें। ताकि इमरजेंसी में कोई समस्या न हो। जिलाधिकारी ने नदियों के किनारे स्थित गांवों में एलर्ट करने के निर्देश दिए हैं तथा कहा कि नदी क्षेत्र में आखेट अथवा अन्य कोई गतिविधि न की जाए।

Read More »

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्यायें

हमीरपुर।  पूनम कपूर सदस्य उप्र. राज्य महिला आयोग लखनऊ की अध्यक्षता में डा. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट हमीरपुर में उप्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत जागरूकता शिविर एवं महिला उत्पीड़न संबंधी प्रकरणों में जनसुनवायी का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर द्वारा उप्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के सम्बन्ध में उपस्थित लोगो को विस्तार से जानकारी दी गयी। जनसुनवायी में पीड़ित महिलाओं लक्ष्मी देवी, देशराज प्रजापति, चन्दा देवी, संगीता, चुन्नी, सम्पत, किशन कुमारी, प्रियंका सिंह, माया, प्रीती गुप्ता, फूलकली, अंकित, प्रियंका, उमा, ज्योत्सना सिंह आदि द्वारा उपस्थित होकर अपनी समस्या से राज्य महिला आयोग की सदस्य को अवगत कराया। जिस पर सदस्य ने प्रार्थना पत्र शिकायत/समस्या के समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

Read More »

नौकरी का झांसा देकर महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

कानपुर। शहर में महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बंधक बनाकर दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट नही दर्ज होने से खाकी से हताश हुई पीड़िता का आरोप है कि जूही पुलिस घटना के 1 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसकी रिपोर्ट नही दर्ज कर रही है। आपको बता दे कि पीड़िता को रेलवे में तैनात महिला कर्मी ने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बीती 30 जून को बच्चों समेत उसे अपने साथ ले गई और सभी को बंधक बना लिया। साथ ही उसके जेवरात भी हड़प लिया। इस दौरान महिला के बेटे व उसके करीबी ने उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नही आरोपित की बेटी उन्हें दिल्ली ले जाकर बेचने की तैयारी में थी। इस बीच आरोपित उनके दिव्यांग बेटे से स्टेशन पर भीख मंगवाते थे और भीख में मिले पैसे भी छीन लेते थे। जिसका विरोध करने पर आरोपित उनकी बेटी से अश्लील हरकत करते थे और अंधा करके भीख मंगवाने की धमकी देते थे।

Read More »

जनपद में 5 अगस्त को भव्यता वे साथ आयोजित किया जाएगा अन्न महोत्सव

अन्न महोत्सव में राशन लेने वाले लाभार्थियों को सूचना विभाग के द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए बैग में दिया जाएगा निःशुल्क राशन

हमीरपुर। संपूर्ण प्रदेश सहित जनपद में 5 अगस्त को आयोजित होने वाले अन्न महोत्सव की तैयारियों के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिलाधिकारी डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने अन्न महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में अन्न महोत्सव को एक पर्व/उत्सव के रूप में मनाया जाए। इसके लिए कल तक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्न महोत्सव का उद्देश्य लाभार्थियों एवं आमजन तक निःशुल्क अन्न योजना का प्रचार प्रसार करना है। ताकि लोग इसके बारे में जागरूक हो सके तथा इसका लाभ प्राप्त कर सकें।

Read More »

जुंआ खेलते 4 जुंआरी गिरफ्तार, 3.220 रुपये बरामद

हमीरपुर।  बिंवार पुलिस द्वारा अभियुक्तगण अरुण कुमार प्रजापति पुत्र द्रिगपाल प्रजापति उम्र 25 वर्ष, वरदानी प्रजापति पुत्र मूलचंद प्रजापति उम्र 24 वर्ष, अनूप वर्मा पुत्र भवानीदीन बर्मा उम्र 30 वर्ष, बबलू वर्मा पुत्र रामदास वर्मा उम्र 35 वर्ष ग्राम खड़ेहीजार में हार-जीत की बाजी लगाकर जुंआ खेलते हुए 52 अदद ताश पत्ते व 2800 रुपये मालफड़ व 420 रुपए जामा तलाशी के साथ गिरफ्तार किया गया तथा उपरोक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुअसं. 167/2021 धारा 13 जुंआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनुग्रह नारायण मौर्य, कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, प्रसून पांडे, सचिन कुमार शामिल रहे।

Read More »

चार जुंआरी गिरफ्तार, 10,480 रुपये बरामद

हमीरपुर। थाना मौदहा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर ताश पत्तो के जरिए हार जीत की बाजी लगाकर जुंआ खेल रहे चार जुंआरियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि 5 व्यक्ति भागने में सफल रहे। उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई। अभियुक्त के कब्जे से मालफड़ से 9420 रुपए व जामा तलाशी 1060 रुपए (कुल 10,480 रुपए) व 52 अदद ताश पत्ता बरामद हुये है। गिरफ्तार हुये अभियुक्तो में मुजीब पुत्र मुइनुद्दीन निवासी हुसैनिया मौदहा हमीरपुर, नजरुद्दीन पुत्र बदरुद्दीन निवासी पूर्वी तरौस मौदहा हमीरपुर, नौशाद पुत्र रहमतुल्लाह चौधराना मौदहा हमीरपुर, खलील अहमद पुत्र सुल्तान अहमद निवासी पूर्वी तरौस मौदहा हमीरपुर है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल मिश्रा, कांस्टेबल गौरव भदौरिया थाना मौदहा जनपद हमीरपुर शामिल रहे। वही हरिशंकर पुत्र टमाटर, शनि पहलवान, पिंटू अजीज, कलदंर पुत्र लगड़ा कुरैशी, बच्चा पुत्र बाबू समस्त निवासीगण कस्बा मौदहा जनपद हमीरपुर भागने में सफल रहे।

Read More »

 बच्चों को पढ़ने के लिए करे प्रेरित अभिवावक : सत्येन्द्र अग्रवाल

हमीरपुर।  चाइल्ड लाइन 1098 हमीरपुर एक्शन एड नई पहल शिक्षा परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में सुमेरपुर के काशीराम कांलोनी में जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कोरोनावायरस से बचाव हेतु जागरूक किया गया व भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क का प्रयोग करें का संदेश दिया गयां सरकार द्वारा जनहित में जारी की जाने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई शासन द्वारा संचालित बेटियां हैं। घर की शान उनकी शिक्षा और स्वास्थ का रखें पूरा ध्यान के तहत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में श्रमिक पंजीयन के बारे में एक्शन के सह जिला समन्वयक सत्येन्द्र अग्रवाल ने बताया। सत्येन्द्र अग्रवाल ने 6 से 14 के बच्चों के अभिवावकों को बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा और बच्चों को तीसरी लहर से बचाव को प्रेरित किया व सैनिटाइजर प्रयोग की जानकारी दी। चाइल्ड लाइन 1098 के केंद्रीय समन्वयक गौरव शुक्ला ने बताया अगर कहीं पर बच्चों को प्रताड़ित किया जाता है या बच्चों के संरक्षण मे या बिना संरक्षण के बच्चे हैं कोई और समस्या है तो 1098 पर कांल करके जानकारी दे सकते हैं।

Read More »

 प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम के सम्बन्ध में दिशा.निर्देश

लखनऊ। प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा दिनांक 05.08.2021 को प्रस्तावित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा.निर्देश जारी किये गये हैं।  जानकारी देते हुए मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित लाभार्थियों को 05 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति व्यक्ति निःशुल्क अनुमन्य कराया जा रहा है।

Read More »