Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 501)

ट्रैक्टर ने ई.रिक्शा में मारी टक्कर चार घायल

मौदहा, हमीरपुर। क्षेत्रीय बाजार से सामान खरीद कर आरहे लोंगों के ई.रिक्शा में ट्रैक्टर की लगी सीधी टक्कर से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि ई.रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कोतवाली क्षेत्र के गुरदहा निवासी राजकुमार  {21} राम प्रकाश,बृजलाल {26}  राम प्रकाश,महेश {28}  श्रीराम वर्मा और अरतरा निवासी बिंदा  {40}  पुत्र राम गोपाल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकरी में लगी साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे तभी घटकना मोड़ पर अज्ञात ट्रैक्टर ने ई.रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।

Read More »

नगर पालिका में शिविर लगाकर दी योजना की जानकारी

मौदहा, हमीरपुर। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि के अन्तर्गत रेहणी,पटरी दुकानदारों के साथ ही छोटे दुकानदारों को दस हजार रुपये लोन देने के लिए आज डूडा विभाग की ओर से कस्बे के नगर पालिका में शिविर लगाकर लोंगों को जागरूक किया गया।
कोरोना काल में लगातार दो बार लगे लाकडाऊन के कारण छोटे दुकानदारों,रेहणी,पटरी वालों की जीविका बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जिसे दोबारा पटरी पर लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि के अन्तर्गत लोंगों को रोजगार चलाने के लिए दस हजार रुपये की सहायता राशि;लोनद्धदेने के लिए लगातार सरकार प्रयास कर रही है|

Read More »

मानसिक विक्षिप्त युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

मौदहा, हमीरपुर। कस्बे के एक युवक की ट्रेन से कट जाने की खबर से हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की मौजूदगी में मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत की खबर सुनकर घटना स्थल पर कस्बे के युवकों की भीड़ इकट्ठा हो गई।कस्बे के मोहल्ला हुसैन गंज निवासी दानिश (20) पुत्र मुश्ताक सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने घर से निकला था। लेकिन देररात तक घर न पहुंचने पर घरवालों ने युवक की तलाश शुरू कर दी और सारी रात खोजबीन करते रहे, लेकिन युवक का कहीं सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह कानपुर बांदा रेल प्रखण्ड पर चंद्रावल पुल के आगे युवक की ट्रेन से कटने की सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कम्प मच गया और आनन फानन में परिजनों सहित आसपास के लोग और रिश्तेदार घटना स्थल पर इकटठे हो गए।

Read More »

मंजू कुशवाहा बनीं कांग्रेस की प्रदेश सचिव

मौदहा, हमीरपुर। कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डा0मंजू कुशवाहा ने अपने निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और उन्होने अपने त्याग पत्र में कांग्रेस पार्टी की सदस्य के रूप में कार्य करने की बात कही है। डा0 मंजू कुश्वाहा ने अपना त्यागपत्र महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया है।जिसको लेकर जनपद में तरह तरह की अफवाहें फैलने लगी लेकिन उसके कुछ समय पश्चात ही डा0 मंजू कुशवाहा को जनपद में पिछड़े वर्ग के लोंगों के लिए किए संघर्ष का पुरस्कार प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग के पद पर मनोनीत कर कांग्रेस पार्टी ने दिया।कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव और विधायक नरेश सैनी ने एक पत्र जारी कर मंजू कुशवाहा को प्रदेश कांग्रेस का पिछड़ा वर्ग का सचिव मनोनीत किया है और उनसे पद के अनुरूप पिछड़ों के हितों में कार्य करने की आशा की है।

Read More »

स्वास्थ्य शिविर में 385 लोगों ने कराया चेकअप

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर छदामी लाल जैन मंदिर में आयोजित किया गया। शिविर में 385 लोंगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सोमवार को 108 आचार्य सुरत्न सागर के चार्तुमास के अवसर पर अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा द्वारा स्वास्थ्य शिविर छदामी लाल जैन मंदिर में लगाया गया।

Read More »

पानी की पाइप लाइन डालने की मांग

फिरोजाबाद। पानी की पाइप लाइन डलवाने के संबंध में दुर्गेश नगर में शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लाला राईन गांधी अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें नुरूल हुदा लाला राइन गांधी ने कहा कि वार्ड नंबर 47 दुर्गेश नगर में पानी की बहुत गंभीर समस्या है। मांग को लेकर क्षेत्रवासी कई बार नगर निगम जलकल विभाग गए उन को टाल दिया जाता है कि कल डलेगी, परसों डालेगी अभी तक कोई पानी की सुविधा नहीं मिली। जनता की मांग है कि रेशमा धर्मकांटे से लेकर नैनी ग्लास चौराहे तक सर्विस रोड पर पाइप लाइन डाली जाए। जिससे सर्विस रोड के लिंक गलियों को जोड़कर सारी गलियों में पानी पहुंच जाएगा। चेतावनी देते हुए सेवादल शहर अध्यक्ष लाला राईन गांधी ने कहा कि जल्द से जल्द पानी की पाइप लाइन डाली जाएं नहीं तो क्षेत्र की जनता को लेकर नगर निगम का घेराव करने के अलावा धरने पर बैठेंगे। जबकि कई बार क्षेत्रीय जनता समस्या को लेकर जलकल विभाग को सूचित करती आ रही है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। बैठक में शोएब खान, जलाल मछली वाले, शाहरुख खान, कदीर मास्टर, नाजिम, शहरीन खान, इमरान कुरेशी, इमरान खान, समीर, शहबाज आदि मौजूद रहे।

Read More »

मोबाइल चोरी करने वाले गैंग का हुआ भंडाफोड

उत्तर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, सात मोबाइल बरामद
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा मोबाइल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग का भंडाफोड़ किया गया। जिसमें तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से चोरी के सात अदद मोबाइल बरामद किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा चोरों, लुटेरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में चेकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति के दौरान थाना प्रभारी उत्तर मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोबाइल चोर विशाल उर्फ शिवम पुत्र प्रदीप निवासी हनुमानगढ थाना उत्तर, करूआ पुत्र प्रेमपाल निवासी मौ. दखल, मदनकिशोर पुत्र रामकिशन निवासी टीकरी थाना नगला सिंधी को पीडी जैन कालेज के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।

Read More »

शिवालयों में गूजें हर-हर महादेव के जयकारें

भक्तों ने अपने आरार्ध्य देव भगवान शिव से कोरोना माहमारी से निजात दिलाने की प्रार्थना
फिरोजाबाद। सावन के प्रथम सोमवार को शिवालयों में सुबह से लेकर शाम तक बम-बम भोले के जयकारें गुजतें रहे। वहीं भक्तों ने अपने आरार्ध्य देव भगवान शिव को विधि-विधान पूजा अचर्ना कर कोरोना माहमारी से निजात दिलाने हेतु प्रार्थना की। सोमवार की सुबह से ही शिव भक्त हाथों में पूजा की थाली एवं लोटा लेकर शिवालयों की ओर रूख करते दिखाई दिए। जहॉ उन्होंने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। भक्तों ने बेलपत्र, फल, फूल, धतूरा आदि चढ़ाकर भगवान शिव से कोरोना माहमारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। शहर के गंज मोहल्ला स्थित सिद्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर स्थित शिव मंदिर, गल्ला मंडी स्थित रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, गोपाल आश्रम स्थित सिद्वेश्वनर नाथ महादेव मंदिर के अलावा शहर से आठ किलोमीटर दूर स्थित साती मंदिर पर सुबह से भक्तों की भीड़ रही।

Read More »

 कुंदनगंज चौराहे के दुकानदार जमके उड़ा रहे साप्ताहिक कर्फ्यू की धज्जियां

कुंदनगंज,रायबरेली। लखनऊ.प्रयागराज मार्ग स्थित जिले के कुंदनगंज चौराहे पर धड़ल्ले से चल रहे होटल। लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइडलाइन की उड़ रही सरेआम धज्जियां। स्थानीय प्रशासन ऐसे लोगों पर कार्यवाही नहीं कर पा रहा है। यह दुकान लॉकडाउन के दौरान पूरे महीने दिनभर खुली रही। सरकार और प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर सटर को आधा डाउन करके और आधे खुले शटर के सामने तख्त लगा के पूरे लॉकडाउन भर होटल चलाते रहे ।होटल के अंदर पूरा बैठने की व्यवस्था के साथ खाने पीने की भी बढ़िया व्यवस्था की गई हैं । यह दुकान कुंदनगंज चौराहे पर सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति के पास पचास मीटर की दूरी पर है। यूं तो प्रशासन बाजार में खुली दुकानों पर चालान काटते फिर रहें हैं। लेकिन यह क्या रायबरेली जिले के कुंदनगंज चौराहे पर जो कि एक फेमस चौराहा है। जहां कुछ दूरी पर रिलायंस की सीमेंट फैक्ट्री भी बनी हुई। वही इस होटल की दुकान खुली होने से होटल के अंदर भारी भीड़ इकट्ठे हो रही है।

Read More »

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

श्रावण मास आज से प्रारंभ,बम भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

ऊंचाहार,रायबरेली।श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई और गंगा जल से मंदिरों में जलाभिषेक किया। हर हर गंगे, हर हर महादेव के जयकारों के बीच हजारों लोगों ने गोकना घाट पर स्नान और पूजा अर्चना कर कल्याण की कामना की। मान्यता है कि सावन मास में शिव की आराधना से भोलेनाथ प्रसन्न होकर भक्तों को मनोवांछित फल देते हैं।सोमवार को गोकना के अलावा डलमऊ और तीर का पुरवा खरौली घाट पर भी श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया।भोर से स्नान और जल भरने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। बाद में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर मिर्जापुर ऐहारी स्थित बूढ़े बाबा व बड़ागांव स्थित गौरीशंकर मन्दिर में जलाभिषेक कर कल्याण की कामना की। इस दौरान गोकना घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से व कांवरियों पर नजर रखने के लिए तहसीलदार अभिनव पाठक,कोतवाल विनोद कुमार सिंह दल बल सहित मौजूद रहे। बताते चलें कि कोरोना के चलते सरकार ने कांवरियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Read More »