Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 504)

रामगढ पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, एक फरार

चोरी की लाइटें, मोटरसाइकिल, 11 हजार रूपये, अवैध असलाह, चोरी करने के उपकरण किए बरामद
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से पांच चोरी की बड़ी लाइटें, स्पलेंडर मोटरसाइकिल, 11 हजार रूपये, अवैध असलाह के अलावा चोरी करने के उपकरण बरामद किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा चोर, लुटेरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर शनिवार को काँच गोदाम के सामने झाडियों के रास्ते से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Read More »

सिरसागंज पुलिस ने एक अभियुक्त को सामान सहित पकड़ा

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक अदद पुलिस कार्ड, एक अदद पुलिस की कैप, एक मारूति वेगन आर कार बरामद की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्वेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज मय हमराही फोर्स के शनिवार को देउली तिराहा कठफोरी चौकी क्षेत्र से एक नफर अभियुक्त अनुराग यादव पुत्र जयपाल यादव निवासी-77 टेलीफोन कालोनी मेरठ रोड हापुड गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया।

Read More »

जिला कारागार में निबंध प्रतियोगिता में विजयी हुए बंदियो को बांटे प्रमाण पत्र

फिरोजाबाद। जिला कारागार में कोमल फाउंडेशन एवं जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद के सहयोग से भू-जल सप्ताह के अंतर्गत जल संरक्षण विषय पर बंदियों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 20 जुलाई को किया गया। जिसका आज रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विजयी बंदियों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
रविवार को निबंध प्रतियोगिता के विजयी हुए बंदियों को मुख्य अतिथि एसपी सिटी मुकेश मिश्रा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। जिसमें पुरुष वर्ग में आसिफ, महिला वर्ग में रेनू चौहान तथा किशोर वर्ग में दीपक सिंह प्रथम, पुरुष वर्ग में सुखबीर, महिला वर्ग में फेमीदा बेगम तथा किशोर वर्ग में आकाश द्वितीय एवं पुरुष वर्ग में रामतीर्थ, महिला वर्ग में उमा देवी तथा किशोर वर्ग में धर्मवीर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एसपी सिटी ने कहा कि जल को संरक्षित करने की हम सबकी जिम्मेदारी है। जेएस विश्वविद्यालय की चेयरपर्सन डॉ गीता यादव ने कहा कि दिन-प्रतिदिन गिरता हुआ जलस्तर हम सभी के लिए चिंता का विषय है इसलिए हम सभी को मिलकर जल को बचाना होगा।

Read More »

वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फिरोजाबाद। इंटरनेशनल रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा रविवार को छदामीलाल जैन मंदिर परिसर में फलदार, छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत बंसल रोटेरियन ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए आधारभूत इकाई है। हमें मानव जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।जिससे अधिकतम प्राणवायु प्राप्त हो सके। पूर्व मंडल पल्स पोलियो ऑफिसर डा.एसपी लहरी ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि दूषित पर्यावरण को वृक्ष शुद्ध करके हमें जीने के लिए सांसे प्रदान करते हैं। इसलिए सभी को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान अशोक जैन, डीके गुप्ता, आनंद जिंदल, संतोष, नमन जैन आदि मौजूद रहे।

Read More »

धनगर महासभा की बैठक में समाज को शिक्षित करने पर दिया जोर

फिरोजाबाद। आँल इंडिया धनगर महासभा की एक बैठक नारखी ब्लाक के गांव नगला सौंठ में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्व प्रथम माता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के समुख् दीप प्रज्वालित एवं माल्यार्पण कर किया। बैठक में सर्वेश धनगर, ब्रजेश धनगर, राधे श्याम धनगर, एड विपिन धनगर, राहुल धनगर, फोरन सिंह धनगर ने अपने-अपने विचार प्रकट करते हुए संगठन को मजबूत करने एवं समाज को शिक्षित करने पर जोर दिया।

Read More »

यातायात नियमों की जानकारी देगी शॉर्ट फिल्म निठल्ले

आगरा । विश्वशांति मानव सेवा समिति रजि0 द्वारा संचालित वी एस एम एस फिल्म्स एंड टेलिविजन के बैनर तले सामाजिक शार्ट फ़िल्म निठल्ले का फिल्मांकन किया गया। जिसका प्रसारण ब्रज टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इस फिल्म के माध्यम से यातायात संबंधी जानकारी भरा संदेश दिया गया। वहीं मनोरंजन की दृष्टि से दर्शकों को खूब हंसायेगी भी, क्योंकि फिल्म में कॉमेडी का तड़का भी लगा है । आपको बता दें कि संस्था द्वारा पूर्व में पानी की टोटी, बेटी हो तो ऐसी, दहेज एक दानव, शौच के लिए शौचालय, राहगीर आदि सहित दर्जनों समाज सुधारक शॉर्ट फिल्में एवं टेलीफिल्म्स बनाई जा चुकी हैं। जो कि मनोरंजन के साथ.साथ समाज सुधार एवं जागरूकता का प्रयास कर रही हैं। शार्ट फ़िल्म निठल्ले के निर्माता एवं पटकथा लेखक जयकिशन सिंह एकलव्य के निर्देशन में बनी इस सामाजिक फिल्म  (निठल्ले)  में मुख्य भूमिका में नरेन्द्र शर्मा बुलबुल, भूपेंद्र निषाद हैं। सहयोगी कलाकार मुकेश कुमार, ऋषि वर्मा, एम एस एकलव्य, विष्णु प्रताप वर्मा, पूनम निषाद, भूरीसिंह, दुष्यंत कुमार, राम किशन, हेतसिंह, निर्मल, सत्यप्रकाश आदि।

Read More »

थाने पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से ले, त्वरित करें समाधान-डीएम

थाना उत्तर में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने फरियादियों की सुनी समस्या
फिरोजाबाद। माह के चतुर्थ शनिवार को थाना उत्तर में जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आठ शिकायतंे प्राप्त हुयीं। ज्यादातार शिकायतें जमीनी विवाद, बिजली, पानी आदि की रही।समाधान दिवस के दौरान शिकायतकत्री नीलम शर्मा पति अशोेक शर्मा निवासी आर्य नगर ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होने एक मकान 2015 में पुरूषोत्तम शर्मा एवं राजेश देवी शर्मा से खरीदा था। वह मकान खाली करके चले गए। लेकिन कोई अज्ञात महिला व पति एक माह से मकान में दाखिल हो गया है। जो अब खाली नहीं कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसको जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक थाना उत्तर को निर्देश दिए कि वह संयुक्त रूप से मौके पर जाकर मामले का निस्तारण कराये।

Read More »

गौ संरक्षण केंद्र का डीएम-एसएसपी व सीडीओ ने किया पूजन


फिरोजाबाद। गुरू पूर्णिमा पर्व के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार शुक्ला तथा मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने संदलपुर गौ संरक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रांती गौ सेवा प्रमख रमाकांत उपाध्याय, कार्यर्क्रम संयोजक गणेश चंद्र शर्मा, मनोज गर्ग व गौ संवर्धन समिति के सदस्यों के साथ गौ संरक्षण केंद्र का पूजन किया। उन्होने गौ पूजन कर समाज में गौ सेवा एवं गाय की महत्ता का संदेश दिया।
उन्होने इस अवसर पर गाय की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाय हमारी माता है, जिसका दूध पीकर हम बडे होते है और माता हमारी प्रथम गुरू होती है। इस अवसर पर उन्होने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वह इधर-उधर घूमते गौवंश को नजदीकी गौ संरक्षण केंद्रों में पहुचाने में सहयोग करें। गौ संवर्धन समिति के लोगों ने गाय के गोबर से निर्मित रेण्डिएशन रोकने वाली मोबाइल चिप, नकारात्मक ऊर्जा को शुद्ध करने के लिए दरवाजे पर लगने वाला बंधन वार, पंचगव्य से निर्मित भगवान गणेश, मां लक्ष्मी आदि देवों की मूर्ति भेंट स्वरूप प्रदान की गयी। कार्यक्रम के दौरान उन्होने गौशाला का निरीक्षण किया।

Read More »

अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग की बैठक

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की रूप रेखा तैयार करने को लेकर दिए दिशा निर्देश
फिरोजाबाद। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह के निर्देशों मे जनपद में मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता के लिए की जाने वाली गतिविधियों के सम्बन्ध में वृहद रूप रेखा को तैयार करने को लेकर अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलैैैक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं स्वीप ब्रांड एम्बेसडर कल्पना राजौरिया व उनके साथ लगाए गए अन्य लोगों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन हेतु जनपद के मतदाताओं में मतदान को लेकर जागरूकता, पंजीकरण एवं सहभागिता हेतु की जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा अभी से तैयार कर लंे।

Read More »

मक्खनपुर पुलिस ने पांच लुटेरों को किया गिरफ्तार

नगदी, अवैध असलाह, चोरी के ऑटो, मोटरसाइकिल की बरामद
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। जिसमें पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से नगदी, अवैध असलाह, चोरी के ऑटो व मोटरसाइकिल बरामद की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरों, लुटेरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पांच नफर अभियुक्तगण आकाश पुत्र मनोज कुमार निवासी सहजलपुर थाना शिकोहाबाद, आकाश पुत्र टीकम लाल निवासी डबरई थाना मटसैना, अर्जुन सिहं पुत्र रामवतार निवासी सैलई की पुलिया थाना रामगढ, धर्मेन्द्र पुत्र विजय सिहं निवासी ककरऊ कोठी थाना उत्तर, सोबी पुत्र समशाद निवासी बारह बीघा हसमत नगर थाना रामगढ को नया बाईपास बिल्टीगढ अंडरपास थाना मक्खनपुर से दो अदद चोरी के ऑटो, एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल व पांच अदद तमंचा देशी 315 बोर मय नौ अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Read More »