Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 505)

धूमधाम से मनाई गई भगवान दक्ष प्रजापति की जन्म जयन्ती

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ द्वारा भगवान दक्ष प्रजापति की जन्म जयन्ती स्टेशन रोड स्थित प्रजापति धर्मशाला में मनाई गई। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रंद्वा सुमन अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महासंघ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल वर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को हर हाल में आगे बढ़ कर समाजिक राजनेतिक कार्यक्रमो में हिस्सा लेना चाहिए। बृजक्षेत्र के अध्यक्ष सतीश चन्द्र प्रजापति (राजा भईया) ने कहा कि हम सब अलग-अलग तिनको की तरह है। अगर सभी तिनके एक हो जाये तो एक मजबूत रस्सी बन सकती है। जिसे हाथी भी नही तोड सकता। निगम पार्षद सुभाष चन्द्र गोला ने कहा कि अगले वर्ष भगवान दक्ष प्रजापति की जन्म जयन्ती फिरोजाबाद के किसी पार्क में प्रतिमा स्थापित हो जायेगी। डा अमर पाल सिंह आर्य, जिलाध्यक्ष देव प्रजापति, अनूप प्रजापति, ओमकार गाँधी, महेश पाल प्रजापति, संदीप प्रजापति, आशीष कुमार प्रजापति, महावीर प्रजापति, यादराम प्रजापति, अर्पित प्रजापति, शनी प्रजापति, यश वर्धन प्रजापति, धर्मवीर प्रजापति, दिनेश प्रजापति, संजय प्रजापति, मनोज कुमार प्रजापति, ओमप्रकाश गोला, प्रेम नरायन प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Read More »

हरिद्वार:जमालपुर कलां में हुए हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

हरिद्वार,उत्तराखंड। हरिद्वार कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर कलां में हुए हत्याकांड का पुलिस ने चार दिन बाद ही खुलासा कर दिया ।प्रापर्टी से जुड़े लेन देन के मामले के तहत उपजे विवाद में ही प्रापर्टी डीलर रविन्द्र की हत्या की गई ।मृतक प्रापर्टी डीलर के रिश्तेदार पेनल्टी मामा उर्फ किशोर कुमार ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था पुलिस ने पेनल्टी मामा की मदद करने वाले विनोद शर्मा व धर्मेंद्र नाम के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है एस.एस.पी कार्यालय में एस.एस.पी सैंथिल अबूधई कृष्णराज ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मृतक रविंद्र के मित्र सुखपाल का आरोपी विनोद शर्मा के साथ लेन देन का विवाद चल रहा था। अठारह जुलाई को एक बर्थडे पार्टी में सभी लोग इकट्ठा हुए और मामला सुलझने के बजाए और ज्यादा उलझ गया। उसी रात को पेनल्टी मामा और किशोर कुमार ने रविंद्र के घर जाकर सोते हुए। उसके सिर पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

Read More »

फर्जी आई डी व आधार बनाने वाले को पुलिस ने दबोचा

कानपुर। फर्जी वोटर आईडी,आधार और पैनकार्ड बनाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। मुखबिर की सूचना पर थाना गोवि‍न्द नगर पुलिस तमाम फर्जी आई डी सहित पकड लिया। पकड़े गये अभि‍युक्त की पहचान बर्रा निवासी जि‍तेन्द्र गौतम के रूप में हुई है।आरोपी यूवक गुजैनी में फर्जी पहचान पत्र व कागजात तैयार करता था।जिसके एवज मे वह लोगो से मोटी रकम वसूलता था। छापेमारी के दौरान पु‍लिस को उसके पास से दो सीपीयू दो मॉनिटर, एक थम्ब स्कैनर दो प्रिंटर, दो की बोर्ड एक वाई फाई सेट टाप बॉक्स, यूपीएस, माउस, लेमिनेशन मशीन व आठ फर्जी भारत निर्वाचन आयोग के पहचान पत्र एवं 07 भारत निर्वाचन आयोग पहचान पत्र बरामद हुए।

Read More »

मीडिया संस्थानों पर इनकम टैक्स के छापेमारी को लेकर कानपुर प्रेस क्लब ने आज फिर किया धरना प्रदर्शन

कानपुर। कानपुर प्रेस क्लब ने भारत समाचार चैनल व दैनिक भास्कर पर एवं भारत समाचार चैनल के हेड बृजेश मिश्रा के घर पर पड़े इनकम टैक्स के छापे पर प्रदेश सरकार और केंद सरकार के विरोध में परेड चौराहे पर मानव श्रंखला बनाकर सरकार विरोधी नारे लगाए गए। और एसीपी कोतवाली बृज नारायन सिंह को प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया। एवं पत्रकार एकता जिन्दाबाद के नारे लगाए।इस सरकार के विरोध प्रदर्शन में सैकड़ो की संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।अध्यक्ष अवनीश दीक्षित द्वारा चेतावनी दी गई कि यह छापेमारी बंद की जाये व पत्रकारो को स्वतंत्र रखा जाए वरना कानपुर के सभी पत्रकार लखनऊ तक पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन दर्ज करने का काम करेगा। सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करने में महामंत्री कुशाग्र पांडेय,नीरज अवस्थी,प्रभात अवस्थी,सुनील साहू,अभिलाष बाजपेयी,श्याम सिंह परमार,चंदन जायसवाल,दीपक सिंह,अमित यादव,मोहित दुबे,राहुल बाजपेई,विवेक पांडेय सोनू,गौरव त्रिवेदी,नितिन दीक्षित,इब्ने हसन जैदी,विपिन सिंह,अमन तिवारी,फुरकान खान,अभिषेक मिश्रा,आनंद शर्मा,,नौशाद,अनुज सावरकर,दीपक मिश्रा,दीपक कुमार,पुनीत शुक्ला,सूरज पांडेय,रमन गुप्ता,चंदन ठाकुर,स्वप्निल तिवारी,निखिल गुप्ता,आशीष यादव,के.के साहू,आमिर सोलंकी,सौरभ सिंह,पृथ्वी गुप्ता आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Read More »

 जहर खुरानी गैंग का हुआ पर्दाफाश,चार आरोपी गिरफ्तार 

शहर में आधा दर्जन रिक्शा चालको को बना चुके है शिकार,एक लापता,दूसरे का चल रहा उपचार

तीन लूटे गए ई.रिक्शा सहित एक मोबाइल फोन बर्रा पुलिस ने किया बरामद।

कानपुर। शहर मे जहर खुरानी गैंग जी तोड मेहनत कर रही है। इसी दौरान पुलिस के हत्थे चढे जहर खुरानी गैंग के चार सदस्य जो की सवारी बन कर ई रिक्शा बुक करते थे और रास्ते मे चालको को अपनी मीठी बातो मे उलझा कर कोल्ड ड्रिंक पानी शराब मे बेहोशी की दवा मिला कर उन्हे बेहोश कर लूट कर सडक किनारे जगंलो मे फेंक कर फरार हो जाते थे और उन्हे काट कर बेचने का काम करते थे। ये गैॆग रिक्शे को शिवली रोड जाने के लिये बुक करते थे। जहाँ बसे जगंलो का फायदा उठा कर ये धटना को अंजाम देते थे फिलहाल चारो आरोपियो से पूछताछ कर जेल भेजा गया है।

Read More »

कोरोना पर भारी पड़ी आस्था, गुरु पूर्णिमा पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

ऊंचाहार,रायबरेली|कोरोना के तीसरे लहर की दस्तक को लेकर गाइडलाइन को दरकिनार करते हुए गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारी भीड़ उमड़ी ।लाखों लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पूजा अर्चना की ।कोतवाली क्षेत्र के गोकना,पूरेतीर, कोटरा बहादुर गंज के गंगा घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई ।गोकना गंगा घाट पर शुक्रवार शाम से ही स्नानार्थियों का आना शुरू हो गया था ।शनिवार सुबह से भारी भीड़ उमड़ गई ।जिसमे ऊंचाहार समेत सलोन, डीह ,परसदेपुर, जगतपुर, अमेठी, गौरीगंज आदि स्थानों से लोग बस, कार व अन्य साधनों से गंगा स्नान करने पहुंचे थे ।शनिवार प्रातःकाल से शुरू हुआ गंगा स्नान का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा । इस मौके पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात थी ।

Read More »

मानसून के दौरान मजबूत सुरक्षा प्रबंध पर आगे बढ़ेगी एनटीपीसी परियोजना

ऊंचाहार,रायबरेली। मानसून के आने के साथ ही उससे जुड़ी सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरुरी हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एनटीपीसी के केन्द्रीय कार्यालय के दिशानिर्देशों के अनुसार ऊंचाहार परियोजना में मानसून सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ समूह महाप्रबंधक कमलेश सोनी ने किया।कार्यक्रम के दौरान सोनी ने विद्युत गृह के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर यह समीक्षा की कि परियोजना में मानसून के दौरान सुरक्षा के मजबूत प्रबंध हों। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को करने से पूर्व यह सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है कि वह कार्य पूर्णरूप से सुरक्षित है या नहीं। सुरक्षा के प्रति सजगता दुर्घटनाओं को रोकने में सक्षम होती है। खासतौर पर मानसून में सुरक्षा का ध्यान रखना और अधिक आवश्यक हो जाता है।

Read More »

कोतवाली में एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन

ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार में शनिवार को एसडीएम राजेंद्र शुक्ला, क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह व कोतवाल विनोद कुमार सिंह की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।समाधान दिवस मे कुल सात शिकायतें आयी। जिसमे छः राजस्व व एक पुलिस विभाग से संबंधित थीएजिसमें शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष पांच मामलों के समाधान के लिए टीम मौके पर भेजी गयी है। एसडीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर हुआ है। पांच शिकायतों का निस्तारण टीम मौके पर जाकर करेगी।

Read More »

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने लगाई फांसी

ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर मजरे होरेसा गांव निवासी राकेश कुमार 48 वर्ष पुत्र सहदेव गांव मे ही रहता था। बताते हैं कि एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी निशा बेटे विनोद कुमार के पास अंबेडकर नगर गयी हुई थी। वह घर पर अकेला था और शुक्रवार की रात में उसने कमरे के अंदर पंखे के हुक मे रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। सुबह देर तक उसके बाहर न निकलने पर पडो़सियों ने छत से अंदर देखा तो उसका शव लटक रहा था। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाया और कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अधेड़ शराब के नशे का आदी था और बीमारी से परेशान होकर अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Read More »

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उ.प्र. सोशल आडिट संगठन की गवर्निंग बॉडी की 9वीं बैठक आयोजित

लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित सोशल आडिट संगठन की गवर्निंग बॉडी की बैठक में संगठन के कार्यों की गहन समीक्षा की गयी। अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020.21 के आडिट के लिए अगले 03 दिवस में कार्ययोजना तैयार कर ली जाये। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019.20 के अवशेष ग्राम पंचायतों का भी आडिट अगले 02 माह में पूरा कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि सोशल आडिट में जिन ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमित्ताएं पाई गई हैं। उनमें तत्परता से कार्यवाही की जाये तथा दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। उन्होंने राज्य एवं जिला स्तर पर विजिलेन्स आफीसर भी नामित करने के निर्देश दिये।
बैठक का संचालन करते हुए अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उ.प्र. सोशल आडिट संगठन, जिसका गठन 03 अगस्त 2012 को किया गया है, के द्वारा ग्राम पंचायतों का सोशल आडिट किया जाता है। इसके लिए जिला स्तर पर जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर तथा विकास खण्ड स्तर पर ब्लॉक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर तैनात किये गये हैं। उन्होंने उक्त के सम्बन्ध में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गाइडलाइन्स से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिला/ब्लॉक कोआर्डिनेटर्स का चयन सेवा प्रदाता के माध्यम से 01 वर्ष के लिए किया जाता है तथा 11 बिन्दुओं पर मूल्यांकन के आधार पर 01 वर्ष के लिए नवीनीकरण अथवा सेवा से पृथक कर दिया जाता है।

Read More »