Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 514)

नाले नालियों  की सफाई न होने पर किया प्रदर्शन

कानपुर। नगर के नालों की साफ सफाई न होने को लेकर कानपुर नगर निगम कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर मिश्रा अगुवाई में भारतीय आज़ाद मंच के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने जल्द ही नालों की सफाई कराने की मांग की है।राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक पाण्डेय ने बताया कि नगर निगम में करोड़ों रुपये का बजट सफाई के लिए आता हैए लेकिन उक्त रुपयों का सही उपयोग नहीं किया जाता। जिसके कारण नगर के नालों की स्थिति दयनीय है। जब देश प्रदेश में कोरोना महामारी फैली हुई है सरकार के द्वारा सफाई व्यवस्था पर जारी दिशा निर्देशो पर भी नियमित रूप से साफ सफाई नही की जाती है। नगर के नालों में कूड़ा एकत्र हुआ पड़ा है। इतना ही नहीं सफाई कर्मचारी नालों का कूड़ा निकालकर सड़कों पर डाल देते हैं जोकि कई कई दिन तक नहीं उठाया जाता है। इसके चलते आने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। पानी की निकासी ठीक प्रकार से नहीं हो रही है इस कारण से सड़कों पर पानी भी जमा हो जाता है।

Read More »

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने सी एम ओ को सौंपा ज्ञापन

कानपुर। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज सी एम ओ कानपुर नगर को ज्ञापन सौंपकर दिव्यांग बोर्ड चालू कराने की मांग की है। कोविड महामारी के चलते दिव्यांग बोर्ड बंद कर दिया गया था। दिव्यांग बोर्ड बंद होने से दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र, रेलवे रियायती, प्रमाण पत्र, यू डी आई डी कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग बोर्ड चालू न होने से दिव्यांगजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिव्यांगजन सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जल्द ही दिव्यांग बोर्ड चालू नहीं किया गया, तो राष्ट्रीय विकलांग पार्टी आंदोलन को मजबूर होगी। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, कान्ती देवी कुशवाहा, आरती श्रीवास्तव, राहुल कुमार, वैभव दीक्षित, रामशंकर माली, डाली, शशी, जितेन्द्र गुप्ता, गुड्डी दीक्षित, राम कुमार गुप्ता, गंगासागर, कुलदीप गुप्ता आदि शामिल थे।

Read More »

सपा का कानून व्यवस्था व महंगाई के खिलाफ तहसील पर धरना, प्रदर्शन

कानपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में तहसील मुख्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की गुंडा ताकते शासन कर रही हैं। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा के गुंडे और पुलिस प्रशासन द्वारा खुलेआम गुंडई की गई। लखीमपुर खीरी की घटना ने योगी सरकार की पोल खोल दी। की किस तरह से महिला की साड़ी खींची गई और उसके साथ अभद्रता की गई। युवा बेरोजगार घूम रहा है। बेतहाशा बढ़ती महंगाई डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। महिलाओं पर बढ़ते अपराधों से महिलाएं डरी हुई है। कानून व्यवस्था कहीं नहीं है। अराजकता का माहौल है। सिर्फ जंगलराज है। किसानों पर किसान विरोधी काले कानून को जबरन थोपा जा रहा है।

Read More »

बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

रसूलाबाद,कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पंचायत चुनाव में धांधली समेत कई मुद्दों को लेकर रसूलाबाद तहसील मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी कर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम परगनाधिकारी को 16 सूत्री ज्ञापन सौंपा ।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पूर्व विधायक कमलेश चंद दिवाकर ने किसान विरोधी नीतियों बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम समेत पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है ।उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि हमारे पास 90 बीडीसी सदस्य थे। जिन्हें रात में एक होटल से भाजपा सांसद ने पुलिस के दम पर उठा लिया ।उन्होंने कहा कि समय बदलता रहता है और हमने सभी की औकातो को नजदीक से देखा है। खैर अन्याय अत्याचार करने वाले समय का इंतजार करें समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत दिनों हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में विपक्ष के साक्षर बीडीसी सदस्यों के साथ जबरन हेल्पर लगा कर वोट डलवाए गए। जिसमें स्थानीय प्रशासन की भूमिका बेहद ही संदिग्ध रही ।

Read More »

जिलाधिकारी ने विकास कार्य को लेकर की समीक्षा बैठक

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यो, स्वास्थ्य विभाग, कर-करेत्तर, राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की गयी। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने जिलाधिकारी को जनपद में कुल जारी आरसी व उनकी धनराशि की सही जानकारी न देने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य के प्रगति गंभीरता लाने के निर्देश दिये। वहीं वाणिज्यकर, बाटमाप, परिवहन विभाग की कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये तथा कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाये। वहीं नगर निकायों के नोडल पुखराया ईओ, विद्युत, सिंचाई के बैठक में अनुपस्थिति पर वेतन रोकने व स्पष्टीकरण के निर्देश दिये है। वहीं जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन विभागों का लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम हुई है वह लगकर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी। वही विकास कार्यो में जिलाधिकारी ने कहा कि जो विकास के कार्य एसडीएम के द्वारा लंबित है उनको शीघ्र निस्तारित करे।

Read More »

केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में बदलाव और विस्तार के निहितार्थ

केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में बदलाव और विस्तार से कहीं अधिक चर्चा इस समय दिग्गजों को बाहर करने की हो रही है। यद्यपि इस्तीफा देने वाले ज्यादातर मन्त्रियों ने स्वास्थ्य कारणों से त्यागपत्र देने की बात कही है। लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसके पीछे कोरोना महामारी में तन्त्र की विफलता तथा बंगाल चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार मान रहे हैं। मंत्रिमण्डल विस्तार में चुनावी राज्यों और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक सात सांसदों को मंत्रिमण्डल में शामिल किया गया है। इनमें से एक ब्राह्मण, तीन ओबीसी तथा तीन अनुसूचित जाति के हैं। मंत्रिमण्डल विस्तार से एक दिन पूर्व चार राज्यों के राज्यपाल भी बदले गये थे।

Read More »

डीएम के फैसले का किया स्वागत

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने फैसला किया है कि नगर निगम में गोपाल आश्रम भवन संख्या 310 भवन संख्या 489 गोपालाश्रम जिस पर फर्जी तरीके से नगर निगम में रविंद्र लाल तिवारी एवं गोपाल तिवारी का नाम जो दर्ज हो गया था।

Read More »

निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

शिकोहाबाद| उत्तर प्रदेश व्यापार उद्योग प्रतिनिधि मंडल द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बालाजी धाम परिसर के महन्त मनीष भारद्वाज व्यापार मंडल के संरक्षक सीए अवधेश पाठक, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में आए सभी अतिथियों का डॉ तुषार गुप्ता के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। परिसर में कई रोगियों के दांतो का परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाई भी दी गई।

Read More »

बकरी चराने गए एक बालक और दो बालिकाओं की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

‘थाना नगला खंगर क्षेत्र का मामला, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शवों का किया अंतिम संस्कार’
फिरोजाबाद। बुधवार सुबह बकरी चराने गए तीन बच्चे (एक बालक और दो बालिकाएं) यमुना में नहाते समय डूब गए और उनकी मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। काफी प्रयासों के बाद भी बच्चों को बचाया नहीं जा सका। यमुना का बहाव तेज होने के कारण बच्चे बह गए थे।

Read More »

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यो की समीक्षा

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद में बनने वाली सड़कों के निर्माण की प्रगति की भौतिक प्रगति की अद्यतन स्थिति जानने हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने हेतु निर्देश जारी किए गए। तथा शिकोहाबाद में निर्मित पुल की अप्रोच रोड को सीधा रखने हेतु अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं प्रभागीय निदेशक वानिकी को समन्वय स्थापित कर समाधान निकालने हेतु निर्देशित किया गया।

Read More »