Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 525)

कानपुर: महिला उधमी की मौत पर राष्ट्रपति ने किया शोक व्यक्त, कमिशनर ने मांगी माफी

कानपुर| राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के कानपुर आगमन पर यातायात रोकेजाने से लगे जाम में फंसी कार में सवार बीमार महिला उद्यमी वंदना मिश्रा की अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत के मामले राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया वही पुलिस आयुक्त ने भी माफी मांगी है। पुलिस कमिश्नर ने ट्विटर के माघ्यम से इस घटना के लिए माफी मांगी साथ ही मातहतों के साथ महिला उद्यमी के घर पहुंचकर परिजनो से बातचीत कर ढांढस बंधाया साथ ही शोक संवदेना व्यक्त की।

बीमार महिला उद्यमी को ले जा रहे थे अस्पताल

किदवई नगर निवासी महिला उद्यमी वंदना मिश्रा पिछले कई दिनों से बीमार थीं। कोरोना संक्रमित होने के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उल्टियां शुरू हो गईं। जिसके बाद पति शरद मिश्रा उन्हे अपनी निजी कार मे लेकर सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल ले गए। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह घर वापस आ गई थीं लेकिन शुक्रवार की शाम को अचानक तबीयत फिर से खराब हो गई। घर वाले उन्हें कार से दोबारा रीजेंसी अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी गोविंदपुरी पुल पर उनकी कार जाम में फंस गई। जिससे उनकी हालत और बिगडने लगी।

परिजनो का आरोप पुलिस अगर रास्ता देती तो बच सकती थी जान

Read More »

खेती बचाओ लोकतंत्र बचाओ नारे के साथ सौंपा ज्ञापन

चकिया, चन्दौली। खेती बचाओ किसान बचाओ,खेती बचाओ लोकतंत्र बचाओ, किसान विरोधी तीनों काला कानून रद्द करो,एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून बनाओ, आदि नारों के साथ आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाते हुए। अखिल भारतीय किसान सभा,अखिल भारतीय किसान महासभा,किसान विकास मंच,अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति सहित तमाम संगठनों के बैनर तले स्थानीय गांधी पार्क से काली पोखरा व सहदुल्लापुर तिराहा होते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति महोदय को रोष पत्र रूपी ज्ञापन उप जिलाधिकारी चकिया के माध्यम से भेजने के बाद एक सभा आयोजित हुई। सभा को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि हम भारत के किसान बहुत दुख और रोष के साथ अपने देश के मुखिया को यह चिट्ठी लिख रहे हैं। अपने मोर्चे के सात महीने पूरे होने पर खेती बचाने और इमरजेंसी दिवस पर लोकतंत्र बचाने की दोहरी चुनौती को सामने रखते हुए हर प्रदेश से हम यह रोषपत्र आप तक पहुंचा रहे हैं।

Read More »

चलती वैगनआर कार में अचानक लगी आग

पेट्रोल पंप पर आग बुझाने वाले सिलेंडर से बुझाई, आसफाबाद चौराहा के पास की घटना
फिरोजाबाद। रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद चौराहा पर चलती वैगनआर में आग लग गई। गनीमत रही कि किसी प्रकार का हादसा नहीं हुआ। पेट्रोल पंप पर आग बुझाने वाले सिलेंडर से आग पर काबू पाया गया। दोपहर करीब तीन बजे एक वैगनआर कार फिरोजाबाद की तरफ से होकर रसूलपुर थाना क्षेत्र के आसफाबाद चौराहा के पास पहुंची। जहां चलती कार में आग लगती देख हर कोई दंग रह गया। आग की लपटे देख कार चालक द्वारा तुरंत रोक लिया गया। उसमें सवार लोग तुरंत सुरक्षित स्थान की तरफ रूख करते देखे गये। बताया जाता है कि नगर निगम के वार्ड नंबर नौ के पूर्व सभासद अशोक दिवाकर के पुत्र अजय दिवाकर थाना रसूलपुर की तरफ से वैगनआर कार से मक्खनपुर की तरफ जा रहे थे। कार में चार और लोग सवार थे। इसी दौरान थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद चौराहा के पास अचानक कार में आग लग गई। जिससे अफरा तफरी मच गई।

Read More »

फिरोजाबाद से गुजरी प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस

स्टेशन पर डीएम और एसएसपी समेत काफी संख्या रहा पुलिस फोर्स तैनात
फिरोजाबाद। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की प्रेसिडेंटिशयल एक्सप्रेस टूंडला व फिरोजाबाद स्टेशन से होकर गुजरी। सुबह से ही स्टेशन पर डीएम और एसएसपी समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर काफी तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई थीं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को दिल्ली से अपने गृह जनपद कानपुर के लिए ट्रेन से रवाना हुए तो अधिकारियों ने सुरक्षा की कमान संभाल ली। सुबह से ही डीएम चन्द्रविजय, एसएसपी अशोक कुमार समेत आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौजूद रहे। सुबह से ही उनकी गाड़ी के आने का इंतजार हो रहा था। 3.23 बजे ट्रेन टूंडला से गुजरी तो 3.48 बजे फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन से गुजर गई। 4 बजकर 10 मिनट पर राष्ट्रपति की ट्रेन शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरी।

Read More »

सेवा भाव से अपनी अलग पहचान बनायी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता ने

हाथरस। “.मुश्किल नहीं है कुछ भी, अगर ठान लीजिए” यह बात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी पर पूरी तरह से सटीक बैठती है। शुरूआती दौर में उन्होंने ग्रामीणों के दुव्र्यवहार का सामना भी किया, मगर अपने लक्ष्य से नहीं डिगीं। उनका सिर्फ एक ही लक्ष्य था-अपने क्षेत्र की महिलाओं-बच्चों को स्वस्थ व सुरक्षित बनाना। उनकी इसी जिद का नतीजा रहा कि वह अपनी मुहिम में सफल रहीं और आज लोग उनको पूरा सम्मान भी देते हैं व उनसे उचित सलाह भी मांगते हैं। यही कारण है कि आज उनकी क्षेत्र में एक अलग पहचान बन चुकी है। कोरोना काल में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाकर लोगों को संक्रमण की जद में आने से सुरक्षित बनाने में सफल रहीं।

Read More »

जिला पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये कल होंगे नामांकन

हाथरस। जिले की सबसे बड़ी पंचायत जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कल 26 जून को नामांकन दाखिल किए जाएंगे और भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रत्याशी, पूर्व सांसद एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  सीमा उपाध्याय द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया जाएगा। जबकि सपा रालोद गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती शशि चैधरी द्वारा भी नामांकन दाखिल किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा गत 15 जून को अधिसूचना जारी कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु तिथि घोषित की गई थी और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित की गई तिथि के मुताबिक कल 26 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन एवं 3 बजे के बाद नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। जबकि 29 जून को उम्मीदवारी वापस लेने तथा 3 जुलाई को मतदान एवं 3 जुलाई को ही मतगणना तदुपरांत चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

Read More »

जाॅब दिलाने के नाम परऑनलाइन ठगी, साइबर सेल ने वापस कराए रुपये

हाथरस। पेटीएम में जॉब दिलाने के नाम पर धोखाधडी करके पीड़िता से धीरे-धीरे करके डलवाये गये 60 हजार रुपये हाथरस पुलिस की साईबर सेल द्वारा वापस कराए गए हैं। पुलिस के मुताबिक एक आवेदिका सांची गोयल पुत्री सुनील गोयल निवासी वसुन्धरापुरम लहरा रोड थाना हाथरस गेट द्वारा ऑनलाईन साईबर पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गयी कि पेटीएम में जॉब दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करके धीरे धीरे मेरे खाते से 68 हजार 500 रुपये अपने खाते पर डलवा लिये है और मुझको ना ही जॉब मिली है और न ही मेरे पैसे वापस कर रहे हैं। जिसके उपरान्त साइबर सैल टीम को अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु ऑनलाईन शिकायत प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में ऑनलाईन प्राप्त शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए साईबर सैल टीम की सक्रियता व अथक प्रयास से आज उक्त प्रकरण में आवेदिका सांची गोयल के 60 हजार रुपये वापस कराये गये। रुपये वापस पाकर आवेदिका सांची गोयल ने खुशी का इजहार करते हुये कार्यालय साईबर सैल पहुँचकर पुलिस को धन्यवाद कहा तथा साईबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। रुपए वापस कराने वाली साईबर सैल टीम में एसआई सत्यपाल, सिपाही मोहित कुमार, गौरव तौमर, आलोक कुमार शामिल थे।

Read More »

आपातकाल की वर्षगांठ पर लोकतंत्र रक्षक सैनानियों को भाजपा ने किया सम्मानित

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार लोकतंत्र की रक्षा में अपना योगदान देने वाले लोकतंत्र सैनानियों का जोरदार स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता जिला प्रभारी राजा वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की व संचालन जिला महामंत्री  प्रीती चौधरी ने किया।जिला प्रभारी राजा वर्मा ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री  इन्दिरा गाँधी ने लोकतंत्र की हत्या करने के उदेश्य से देश में आपातकाल लगा दिया, जो भारत के इतिहास में भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे काले अध्याय के रूप में जाना जाता है। इन्दिरा गाँधी की क्रूर मानसिकता की बजह से देश के अनगिनत संविधान को मानने वाले व लोकतंत्र में विश्वास करने वाले नेताओं को कारागार में झोक दिया गया एवं क्रूरता की हदें पार करते हुए लोकतंत्र के रक्षकों के नाखून तक खिचवा लिये गए।

Read More »

वृद्ध की मौत मामले में 3 हिरासत में

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला गजुआ में बीती रात्रि को झगड़े के दौरान एक वृद्ध की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है।  पुलिस का कहना है कि सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नगला गजुआ में पति पत्नी के विवाद में बीच बचाव करने के उपरान्त किसी बात को लेकर दो पक्षो में आपस में कहासुनी व झगड़ा हो गया है, तभी झगड़े के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति अचेत होकर गिर गया, जिसको उनके परिवारीजन अस्पताल लेकर गये, जहाँ उनकी मृत्यु हो गई।

Read More »

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र ,राष्ट्रपति से मिलने में अपना- पराया क्यों

कानपुर नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के दक्षिण के अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र दीक्षित ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति को आज पत्र भेज कर कानपुर आगमन पर उनसे मिलने वालो के लिए बनायी गयी। सूची में अपने .पराये के पक्षपात पूर्ण रवैये से अवगत कराया है।डॉ दीक्षित ने राष्ट्रपति से निवेदन किया है, कि आपके आगमन से कानपुर वासी हर्षित है, आपका स्वागत है, किन्तु मुझे अवगत हुआ है कि भाजपा सरकार के कहने पर आपसे मिलने वालो में केवल भाजपा के नेताओ कि सूची भेजी गयी है। ऐसा पक्षपात क्यों, आप हम सभी के राष्ट्रपति है। हम सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओ का अधिकार है। आप से मिलने की आशा है। आप भावनाओ से अवगत हो कृपा पूर्वक विचार करेंगे। डॉ दीक्षित ने आरोप लगाया कि भाजपा राष्ट्रपति के दौरे को भी राजनीतिक लाभ के लिए प्रयोग कर रही, इस कृत्य कि निंदा कि जानी चाहिये ।

Read More »