Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 527)

चप्पल लेकर पति पर टूट पड़ी पत्नी, वीडियो  वायरल

 शिकोहाबाद क्षेत्र का मामला, पति के दूसरी शादी करने से थी नाराज
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्रांर्गत पत्नी चप्पल लेकर पति पर टूट पड़ी। चप्पलों से जमकर पिटाई की और जो भी उसे बचाने आया उसको भी पीट दिया। पत्नी पति के दूसरी शादी करने से नाराज थी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। शिकोहाबाद निवासी बृजमोहन पुत्र रामप्रमोद की शादी 17 फरवरी 2012 को मक्खनपुर निवासी युवती के साथ हुई थी। पत्नी के मुताबिक शादी के बाद से ही पति अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करता था। वर्ष 2013 में पति ने मारपीट के बाद पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। पत्नी ने पति पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली थी। सिविल कोर्ट में मामला अभी भी विचाराधीन है। गुरुवार दोपहर को पत्नी को जानकारी हुई कि उसके पति ने घिरोर मैनपुरी निवासी किसी युवती से दूसरी शादी कर ली है। वह अन्य महिलाओं को साथ लेकर युवक की शिकोहाबाद नगर पालिका के सामने कंप्यूटर की दुकान पर पहुंच गई। जहां उसने चप्पल उतारकर पति को पीटना शुरू कर दिया।

Read More »

श्रम सम्मान योजना अंतर्गत जिलाधिकारी ने बांटी टूल किट

इटावा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अंतर्गत व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत के लाभार्थियों के विकास  व उत्थान के लिये आज ऑनलाइन ऋण मेला एवं टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में ऑनलाइन किया गया जिसका सजीव प्रसारण एनआईसी ओ के माध्यम में किया गया और ऑनलाइन मेले मैं प्रतिभाग करने वाले  लाभार्थियों को टूल किट व ऋण वितरण किए गए । युवाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है और उनको निरन्तर हौसला दे रही है जिससे कि उनके व्यापार को और ऊंचाई तक पहुंचाए जाए उन्हें हरसंभव हर तरह की योजना संबंधित लाभ दिया जा रहा है युवाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पाकर युवा  हो रहे हैं आत्मनिर्भर। उक्त अभिव्यक्ति  जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को 2 टूल किट वितरण की तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अंतर्गतत सोनू  कुमार को लेदर मशीन के लिए 3.50 लाख,  अंशुल पांडे को को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत फ्लोर मिल हेतु 20लाख का ऋण एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना में मोहम्मद फैजल को टेक्सटाइल  मैन्युफैक्चरिंग  हेतु 10 लाख रुपए  का ऋण वितरण  करते हुए व्यक्त किए ।  विश्वकर्मा  श्रम सम्मान योजना  में विनीता शर्मा  को टेलरिंग हेतु सिलाई मशीन एवं श्याम बाबू को लोहार काय हेतु टूल किट प्रदान की। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट उमेश  मिश्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक कृष्ण कुमार, जिला समन्वयक भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा इटावा, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार एवं लाभार्थी गण आदि उपस्थित रहे।

Read More »

कितनी खतरनाक होगी कोरोना की तीसरी लहर

लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद कोरोना संक्रमण की दर एक बार फिर बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य मन्त्रालय द्वारा 24 जून की सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक 24 घण्टे के अन्दर पूरे देश में 54069 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आये हैं तथा 1321 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इस तरह अब तक देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,00,82,778 तथा मरने वालों की संख्या 3,91,981 पहुँच गयी है। हालाकि मरने वालों की संख्या के सरकारी आंकड़ों पर अब तक कई बार उँगली उठ चुकी है। कुछ समाचर पत्रों तथा चैनलों के मुताबिक देश भर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 42 लाख से भी अधिक है। इनके संवाददाताओं को श्मशान घाटों में कोरोना प्रोटोकाल के तहत होने वाले अन्तिम संस्कार के आंकड़ों तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बतायी गयी कोविड.19 से मरने वालों की संख्या में भारी अन्तर देखने को मिला था। अप्रैल और मई में मौत का जैसा ताण्डव देश ने देखा वह कल्पना से परे था। सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने भी सुप्रीम कोर्ट में कोरोना मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि इस दूसरी लहर का अन्दाजा किसी को भी नहीं था।

Read More »

कुछ यूँ होगा उत्तम स्वास्थ्य तथा खुशहाली का सबब

जैसा कि हम सभी जानते हैं, हमारा देश 2030 के भारत(#SDG2030, #SustainableDevelopmentGoals2030) की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। जिसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा सभी 17 लक्ष्यों को हासिल किया जाना तय है। दरअसल इन लक्ष्यों के अंतर्गत ऐसे विषयों का समागम किया गया है। जिनकी कमी लिए हमारा देश लम्बे समय से गुजर.बसर कर रहा है। इन महत्वपूर्ण विषयों में से एक है उत्तम स्वास्थ्य तथा खुशहालीए जो कहीं न कहीं हमारे स्वस्थ जीवन को लेकर बेहद महत्वपूर्ण लक्ष्य है। भारत सरकार की इस बेमिसाल पहल का सबब यह है कि जनता का सहयोग इसमें प्रखर है। सिर्फ और सिर्फ सरकार द्वारा की जाने वाली तमाम कोशिशें तब तक निरर्थक हैं। जब तक जनता इसमें मजबूती से सहयोग न करे। इसलिए इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को सख्त नियम तथा कानून बनाने होंगे और साथ ही इनका सख्ती से पालन भी करना होगा।

Read More »

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

फिरोजाबाद। भारतीय जनसंघ के संस्थापक हम सब के प्ररेणा स्त्रोत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर एक विचार गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम लेबर काॅलौनी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. श्याम प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके बाद एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं लेबर काॅलौनी पार्क में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान महापौर नूतन राठौर, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव मोहन श्रुति, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे, क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी अनिल भारद्वाज, महानगर महामंत्री राधेश्याम यादव, महानगर उपाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा, उदय प्रताप, विजय सिंह, भगवान सिंह झा, रामनरेश कटारा, मधुर गुप्ता, मधुरिमा गुप्ता, महानगर मंत्री सुरेंद्र राठौर, दीपक गुप्ता कालू, केके गांधी, निर्मल शर्मा, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Read More »

डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के उद्योग बंधुओं की समस्याओं को एक-एक कर सुना और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने जनपद में औद्योगिक विकास की गति में तीव्रता लाने के लिए अनुकूल वातावरण सृजित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए, ताकि इस कोरोना काल में उत्पादन में अधिक वृद्धि हो सके। औद्योगिक आस्थान क्षेत्र व औद्योगिक आवासी क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था एवं नालियों की सफाई सड़कें व पानी की व्यवस्था करने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसी डा को दिए। उद्योग बंधुओं की शिकायत पर जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र जलेसर रोड पर 1.80 करोड़ की लागत से बनाए गए सड़क निर्माण कार्य की जांच कराने के निर्देश दिए।

Read More »

जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद।  सासंद डा. चंद्रसैन जादौन, विधायक टूण्डला प्रेमपाल धनगर एवं जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा विकास खण्ड नारखी के ग्राम असन में लगाए गए वैक्सीनेशन कैम्प में प्रतिभाग कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सासंद डा. चंद्रसैन जादौन ने ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। हम सभी का यह दायित्व है कि इस महामारी को समाप्त करने के लिए वैक्सीनेशन को हर हाल में कराऐं तथा सभी को प्रेरित करें कि वह भी इस अभियान का हिस्सा बनें। विधायक टूण्डला प्रेमपाल धनगर ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों एवं जन जागरूकता से इस जानलेवा बीमारी से निजात पाई जा सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट में चयनित विकास खण्ड नारखी में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वृहद स्तर पर वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

Read More »

उबड़-खाबड़ सड़क को लेकर लोगों में नगर निगम के खिलाफ दिखा आक्रोश

फिरोजाबाद। जलेसर रोड सरस्वती नगर गली नं. दो के लोग नरकीय जीवन जीने को विवश देखे जा रहे है। अधिकारियों से लेकर मेयर तक शिकायत करने के बाद भी लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने जल्द ही समस्या समाधान की मांग की है।
नगर निगम की लापरवाही से जलेसर रोड सरस्वती नगर गली नंबर दो क्षेत्रवासियों ने पानी की समस्या को लेकर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जनसुनवाई 30 दिन के बाद तीन मई को नगर निगम सहायक अभियंता (जलकल) द्वारा पानी की पाइप लाइन डाली गई थी। परंतु नगर निगम के अधिकारी गली को उसकी हालत पर ही छोड़ दिया है।

Read More »

बच्चों ने नाटक के माध्यम से बिजली, पानी, वृक्ष बचाओ का दिया संदेश

फिरोजाबाद। ज्योति भवन कैला देवी मंदिर के निकट प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवाकेंद्र पर ऊर्जा बचाएं विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने नाटक के माध्यम से बिजली के साथ-साथ पानी और वृक्ष बचाएं जाने का संदेश लोगो को दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ अधिशासी अभियंता जेपी गुप्ता, जेई अनिल कुमार और सरिता दीदी ने किया। संचालिका सरिता दीदी ने बताया कि हमें इस समय पेड़, पानी, और बिजली को सुरक्षित रखना हैं। उसके लिए कही भी व्यर्थ लाइट जल रही हैं तो उसे बंद करे। नहाने में भी पानी ज्यादा न फैलाये। कभी-कभी दिन होने पर गलियों में लाइट जलती रहती हैं उसे हमें तुरंत बंद करनी चाहिए। कही पानी ऐसे ही बह रहा तो हमें उसे बंद करना है। ये सोचे कि ये किसने खुला छोड़ा हैं। हमें भविष्य को बचाना हैं। अधिशासी अभियंता जेपी गुप्ता ने कहा कि बिजली की बचत के लिए हमें कम वाट की बल्ब, मशीनों का प्रयोग करना हैं। हम ज्यादा से ज्यादा वृक्षों को लगाएं। जलस्तर भी नीचे जा रहा हैं इसलिये पानी की भी बहुत वचत करनी हैं। बिजली बिना जीवन में रोशनी नहीं हैं।

Read More »

श्रम कानूनों पर हुआ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

फिरोजाबाद। श्रम कानूनों को लेकर श्रमिकों में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रमुख स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया दिशा द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन महात्मा बुद्ध जूनियर हाई स्कूल कबीर नगर में किया गया। जिसमें 40 युवक-युवतियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला का शुभारंभ सरोजनी नायडू विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदास शंखवार ने किया। इस मौके पर शंखवार ने कहा श्रम कानूनों की जानकारी के अभाव में सेवायोजकों द्वारा श्रमिकों का शोषण किया जाता है इसलिए यह बहुत जरूरी है कि प्रत्येक श्रमिक को श्रम कानूनों की अच्छी जानकारी हो, इसी को मद्देनजर रखते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया है इसके लिए दिशा संस्था के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।

Read More »