Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 534)

शटरिंग खोलते समय गिरने से मजदूर की मौत

हाथरस। शहर के विभव नगर स्थित बांके बिहारी कॉलोनी में गत दिनों एक मकान पर मजदूरी कार्य करते वक्त मकान में लगी शटरिंग को खोलते समय मजदूर के अचानक पैर फिसलने से गिर जाने के कारण मौत हो जाने के बाद जहां मजदूर के परिवार में भारी कोहराम मच गया। वहीं मौके पर एवं परिजनों के पास पहुंचकर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रत्याशी रहे बृजमोहन राही एड. द्वारा घटना पर भारी शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग कराया गया है।

Read More »

हरियाणा में सरकारी भर्ती परीक्षा में 5-10-20 नम्बर देना सीधा अत्याचार

( सभी रिजर्वेशन के बाद मेरिट ही एकमात्र आधार होना चाहिए चयन का लेकिन जब ओपन केटेगरी में भी 5-10-20 अंक सोसिवेकनोमिक के आ जाएं तो मेरिट कहाँ जाए? पति नौकरी पर है तो क्या पत्नी की प्रतिभा को नोच लिया जाये अगर वो गरीब घर से पढ़- लिखकर आई हो और नौकरी वाले आदमी  से शादी कर ली तो उसको कोई  हक नहीं  कि वो भी अपनी  मेहनत से नौकरी लगे.  आपका भाई नौकरी पर है तो क्या आप उसकी सैलरी पर क्लेम करके अपना खर्चा पानी ले सकते हो कोर्ट में? आपका उत्तर नहीं होगा। अगर नहीं तो वो भाई पहले से अलग है या नौकरी के बाद अलग हो गया क्या वो आपके बच्चो का पालन पोषण कर देगा? अगर नहीं तो फिर बाकी को क्यू नुकसान हो रहा है?)
हमारे सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि मेरिट का उल्लघन कर सरकारी नौकरी देना संविधान का सीधा उल्लघन है और नाजायज है लेकिन दिल्ली से लगे हरियाणा में तो यह हर पल हो रहा है (आर्थिक)आधार पर रिजर्वेशन होने के बावजूद, सामाजिक व एजुकेशनल आधार पर रिजर्वेशन होने के बावजूद यहाँ डबल रिजर्वेशन – #सोसिवेकनोमिक (सामाजिक व आर्थिक ) के रूप में दी जाती है वो भी मेरिट को ताक पर रखके सीधे 5-10-20 अंक दे दिए जाते हैं|

Read More »

‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ पर प्रत्येक डाक पर लगेगा स्पेशल कैंसीलेशन

वाराणसी| 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाने हेतु डाक विभाग सभी प्रधान डाकघरों में 21 जून को प्रत्येक डाक पर एक विशेष विरूपण  (स्पेशल कैंसिलेशन) लगाएगा। योग के महत्व को लोगों तक पहुँचाने के लिए विभाग ने यह प्रयास किया है। योग दिवस के दिन वाराणसी प्रधान डाकघर और कैण्ट प्रधान डाकघर सहित देश के सभी 810 प्रधान डाकघरों में इस विशेष विरूपण को सचित्र डिजाइन के साथ जारी किया जाएगा। जो जन जागरूकता फ़ैलाने के साथ.साथ डाक टिकट संग्रह करने वालों के लिए भी विशेष धरोहर होगा। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी। इसके अलावा विभिन्न डाकघरों में बैनर और एलईडी के माध्यम से भी योग दिवस के संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एस्पिरेशनल जनपद के रूप में चंदौली के सकलडीहा में डाक विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में योग हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कृष्ण कुमार यादव ने बताया किए  ‘योग’  एवं ‘अंतरराष्ट्रीय योग’ दिवस डाक टिकट संग्रह के लिए भी लोकप्रिय विषय बन गया है। वर्ष 2015 में भारतीय डाक विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दो डाक टिकट एवं एक मिनिएचर शीट का सेट जारी किया था।

Read More »

23 प्रधानों को दिलाई गयी शपथ

सैफई,इटावा। सैफई विकासखंड के 23 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोहका सैफई ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें खंड विकास अधिकारी सैफई ने सभी प्रधानों को उनके पद दायित्व की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सैफई विकासखंड के 22 ग्राम प्रधान मौजूद रहे एक प्रधान राघवेंद्र यादव उर्फ़ वीपी सिंह को ज़िला कारागार इटावा में शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बृजमोहन अंबेड ने कहा कि प्रधान निष्पक्ष तरीके से सभी का काम करें, चुनाव जीतने के बाद पूरी ग्राम पंचायत को अपना वोटर सपोर्टर मानकर निष्पक्ष काम करें। सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भदेई काशीपुर के बलराम सिंह, ग्राम पंचायत मनिगाँव से प्रधान आरती देवी, ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत फूलापुर से कस्तूरी देवी, ग्राम पंचायत छिमारा से सियाराम, ग्राम पंचायत नरहौली भिडरुआ से सत्यवती, ग्राम पंचायत मधैयापुर,से कुसमा देवी ग्राम पंचायत ऊझियानी से ज्योति यादव, ग्राम पंचायत लटूपुर से उमा देवी, ग्राम पंचायत रामेत से प्रथम सिंह, ग्राम पंचायत भालासैंया से हजारीलाल, ग्राम पंचायत बनामई से विधावती, बीकेश यादव, अरुणेंद्र यादव नीलू समेत सभी प्रधान मौजूद रहे।

Read More »

 नहर में मिला अज्ञात शव

सैफई। सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत हवाई पट्टी के पास रकुईया नहर में सैफई पुलिस द्वारा एक अज्ञात शव युवक का शव बरामद किया। सैफई पुलिस ने नहर से शव को निकालकर पंचायत नामा भरकर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की मोर्चरी में रखवा दिया है और आसपास के जनपदों में पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया है। मृतक पैंट व चड्डी पहने हुए था। सैफई क्षेत्र में बरामद शव की पहचान करने के लिए आगरा जनपद के बसई अरेला 15 जून से लापता प्रदीप पुत्र गोवर्धन उम्र 23 वर्ष निवासी पुरा जवाहर थाना बसई अरेला ने सैफई पहुंच कर शव को देखा, लेकिन उन्होंने अपने परिवारी का शव होने से इनकार कर दिया। शव को नहर से निकलवाया और पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया प्रदीप का भाई मोहर सिंह व बहनोई प्रवेश कुमार ने मेडिकल यूनिवर्सिटी जाकर शव को देखा। रात्रि में नहर पर पुलिस उपाधीक्षक सैफई साधु राम, प्रभारी निरीक्षक मो० हमीद, प्रभारी निरीक्षक थाना चौबिया, उप निरीक्षक दिनेश कुमार, उप निरीक्षक केके यादव, मौजूद रहे|

Read More »

आईटीआई छात्रों को प्रमोेट किये जाने की मांग

फिरोजाबाद। प्राइवेट आईटीआई एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है। जिसमें वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखकर छात्रहित में आईटीआई के सत्र 2019-21 व 2020-22 के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षार्थियों व पुराने सत्र के सभी छात्रों को प्रमोट किये जाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मार्च 2020 से अब तक कोरोना संक्रमण के कारण देश जूझ रहा है। कोरोना काल में प्रशिक्षार्थियों का प्रशिक्षण पूर्ण नहीं हो पाया है।

Read More »

राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष नगर में कल

फिरोजाबाद। उपाध्यक्ष उप्र राज्य महिला आयोग (उप मंत्री स्तर प्राप्त) सुषमा सिंह एवं सदस्या उप्र राज्य महिला आयोग निर्मला दीक्षित 19 जून को जनपद में कोविड-19 के चलते जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं के हितार्थ संचालित योजनाओं की समीक्षा एवं जनपद में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं कोविड-19 टीकाकरण हेतु संचालित पिंक बूथों का स्थलीय निरीक्षण व योजनओं की समीक्षा करेंगी।

Read More »

राष्ट्रीय लोक अदालत दस जुलाई को

फिरोजाबाद। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबरीष त्रिपाठी ने बताया कि उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अध्यक्ष जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय के प्रांगण में 10 जुलाई को प्रातः 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राजस्व, दीवानी, फौजदारी के सभी न्यायालय उपस्थिति होंगे।

Read More »

सिरसागंज पुलिस ने वांछित पकड़ा

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा मुअसं 331/21 धारा 376डी, 328, 506 भादवि व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट के वाँछित बाल अपचारी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Read More »

कोविड-19 टीकाकरण अभियान में लोगों ने कराया वैक्सीनेशन

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी की रोकथाम एवं बचाव हेतु हिमायूंपुर स्थित हंस वाहिनी स्कूल में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना के टीकाकरण कराने हेतु जागरूकता अभियान एवं वैक्सीनेशन हेतु एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रिय लोगों ने कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण कराया।महापौर नूतन राठौर ने स्थानीय निवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग बिना भय एवं संकोच के कोविड-19 का टीका अवश्य लगवाएं। वैक्सीनेशन पूरी तरह से सुरक्षित है और कोरोना से लड़ने में कारगर है। कोरोना वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार करोड़ों रुपया खर्च कर रही है। आप लोग इसका लाभ अवश्य लें। यह पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं प्रभावी है। इस दौरान सतीश राठौर, अशोक राठौर, विजय शर्मा, गेंदालाल राठौर, नरेश कुमार,ं विनोद राठौर, डा. ए.के. श्रीवास्तव, डा. अनिल शुक्ला, आरती अवस्थी, पिंकी यादव, कार्यकर्तागण गुड्डी देवी, शकुंतला देवी, सावित्री देवी, सुशीला देवी, केशव देव शंखवार, विनोद कुमार ‘टिल्लू’, मनीष राठौर, अमन मिश्रा, अंकित उपाध्याय, अमन तिवारी, आकाश गुप्ता, दिलीप इंजीनियर, सनोज राठौर, भूरी सिंह राठौर, रजत राठौर, आकाश गर्ग, नितिन चैहान, राजकुमार कर्दम, गुड्डू राठौर, पिंकी चक, शिवांक राठौर, सतीश राठौर, विश्वनाथ, अविन जैन, आकाश शर्मा, लकी गर्ग एवं ललित राठौर आदि मौजूद रहे।

Read More »