इटावा। सैफई के उपजिलाधिकारी एन राम व तहसीलदार प्रभात राय ने सैफई क्षेत्र के ग्राम कथुआ में पहुंचकर टीकाकरण के प्रति ग्रामीणों को जागरुक किया और प्रधान, राशन डीलर ग्राम पंचायत सदस्यों, बीडीसी मेम्बरों को सहयोग करने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की टीम व आशा एएनएम को गांवों में ग्रामीणों व महिलाओं को जागरूक करने को कहा।कथुआ में आयोजित चौपाल में उपजिलाधिकारी ने कहा कि इस समय में मनुष्य बिना टीका के सुरक्षित नहीं रह सकता। हर परिवार को टीका लगवाना नितांत आवश्यक है। केंद्र पर टीकाकरण में तेजी लाने के लिए सभी को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। जीवन में इसकी उपयोगिता को काफी महत्वपूर्ण बताया। साफ सफाई, मास्क, समय.समय पर हाथ धुलना आदि के विषय में जागरूक करते रहने को कहा। जब तक हर व्यक्ति इस महा अभियान में आगे नहीं आएगा। तब तक इस महामारी से बचा नहीं जा सकता। इसके लिए हम सभी को सरकार की जो भी गाइड लाइन है उसका पालन करना चाहिए। सैफई तहसीलदार प्रभात राय ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की जंग को जीतने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
JAN SAAMNA DESK 2
चार घंटे हड़ताल पर रहे नर्सिंग कर्मी, ब्लड बैंक प्रभारी की अभद्रता पर फूटा गुस्सा
इटावा। सैफई के उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में कल 4 घंटे तक ट्रामा सेंटर के गेट पर नर्सिंग कर्मियों के हड़ताल करके नारेबाजी की। मौके पर उपजिलाधिकारी, सीओ , प्रभारी निरीक्षक फोर्स मौजूद रहे। ट्रामा सेंटर के गेट पर नर्सिंग स्टाफ का भारी जमावड़ा रहा और उन्होंने 4 घंटे हड़ताल पर रहे। नर्सिंग स्टाफ डॉ विनीत चतुर्वेदी के हटाने की मांग पर अड़ा था। कुलसचिव ने नर्सिंग कर्मियों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन नही माने बाद में मौके पर उपजिलाधिकारी सैफई एन० राम और प्रभारी निरीक्षक सैफई पहुंचे और फिर कुलपति से विचार विमर्श करने के लिए गए, जहां सभी उच्चाधिकारियों ने डॉ विनीत चतुर्वेदी को ब्लड बैंक से हटाने व पूरे प्रकरण की जांच करने के लिए जांच कमेटी गठित करने के बाद ही नर्सिंग कर्मी काम पर लौटे। जानकारी के अनुसार स्टाफ नर्स जय प्रकाश शर्मा, व नरेश शर्मा ब्लड बैंक में तैनात थे। उन्होंने बताया कि जब वह विश्व रक्तदाता दिवस पर आज ब्लड डोनेशन का काम कर रहे थे।
गौ तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, एक गिरफ्तार
बिजनोर,उत्तराखंड। उत्तर प्रदेश/ उत्तराखंड बोर्डर थाना मंडावली थाना प्रभारी को रात में करीब 2ः30 पर सूचना मिली, कि नारायनपुर जंगल मे कुछ लोग गोकसी कर रहे है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मये फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और गोतस्करों को सरेंडर करने को कहा लेकिन गो तस्करो दुबारा जान से मारने की नीयत से फायर किये जाने लगे। थाना प्रभारी ने तत्काल प्रभारी निरीक्षक नजीबाबाद व छेत्रअधिकारी नजीबाबाद को सूचना दी सूचना मिलने पर प्रभारी व छेतृधिकारी फोर्स के मौके पर पहुँच गए ।अपने बचाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। जिसमे एक गोली गो तस्कर नईम पुत्र यामीन के बाएं पैर में लगी, जिससे वह बही गिर गया। उसके साथी हासिम पुत्र काला, महफूज पुत्र महबूब, अतीक पुत्र शफीक निबासी नारायन पुर रतन मौके से फरार हो गए । घायल नईम के पास से एक तमंचा 315 बोर दो कारतूस तीन खोका लगभग एक कुंटल गो मास छुरा रस्सी आदि बरामद हुए घायल नईम को पुलिस अभिरक्षा में पी एच सी समीपुर में भर्ती कराया गया।फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है टीमें गठित की गई है फरार अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
कार्य बन्द पाये जाने पर डीएम ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की दी चेतावनी
चन्दौली। जनपद में निर्माणाधीन 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की तृतीय चरण की समीक्षा बैठक। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड उ0प्र0 राज्य सेतु निगम, मण्डी परिषद, निर्माण ईकाई वाराणसी आदि कार्यदायी एजेंसीज द्वारा जनपद में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गयी।जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी एजेंसीज व विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परियोजनाओं के निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत हर हाल में पूर्ण करायें। कार्य में मानक एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। इसमें कोई कमी नहीं होनी चाहिए। जो परियोजनाएं पूर्ण होने की स्थिति में हैं उनके अवशेष कार्यो को तीव्रता से पूर्ण कराकर संबंधित विभागों को हैण्ड ओवर की कार्यवाही करें। समीक्षा के दौरान शहाबगंज लेवा इलिया मार्ग पर कर्मनाशा नदी पर निर्माणाधीन पुल के अवशेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने एवं अप्रोच मार्ग का निर्माण भी तेजी से कराने का निर्देश, कार्यदायी एजेंसी उ0प्र0 राज्य सेतु निगम के अभियंता को दिये। अभियंता द्वारा बताया गया कि पुल का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में करा लिया जायेगा।
हकशुफा कानून को खत्म कराने की मांग
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदेश शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। जिसमें हकशुफा कानून को खत्म कराने की मांग की गई। गौ-प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदेश शर्मा ने कहा कि हकशुफा कानून को तत्काल समाप्त कराना चाहिए। क्योंकि इस कानून की स्थापना भारत वर्ष में हजरत मुहम्मद शाह के कहे अनुसार हदीशों के आधार की गई है। समुदाय या मोहल्ले में जहां मुस्लिम समाज रह रहा होता है यदि वह अपनी पुरखों की संपत्ति या अपने हिस्से की प्राॅपर्टी बेचना चाहता है|
Read More »कोरोना के विरूद्ध टीकाकरण ही है प्रभावी अस्त्र-डीएम
वैक्सीनेशन के प्रति स्वयं सेवी समूह, कार्यदायी संस्थाएं, औद्योगिक समूह और नगर निकाय आम जनता को करें जागरुक
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने तमाम प्रयासों के बाद भी वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रयासों को बल देने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन शिविर कार्यालय पर किया गया।नगर आयुक्त विजय कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, नगर के प्रमुख एवं गणमान्य लोगों से जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने कहा कि जनपद में वैक्सीनेशन की प्रगति अपेक्षित नहीं है। आगामी माह में वैक्सीनेशन का बड़ा लक्ष्य प्राप्त होना है।
यूथ कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला
फिरोजाबाद। यूथ कांग्रेस ने आकाशवाणी रोड पर राम मंदिर निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।आकाशवाणी रोड पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन के किया गया। चाँद कुरैशी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अयोध्या में जमीन खरीदने में जो घपला हुआ है वो काफी चैकने वाला है। जो जमीन दो करोड़ में खरीद करने के बाद उसको मात्र पांच मिनट में ही 18 करोड़ रुपये में खरीद लिया। जनता ने जिस आस्था से मंदिर निर्माण में चंदा दिया था। उसका प्रयोग किस प्रकार हो रहा है। ये जनता से अब छुपा नही है। पुतला दहन करने वालों सौरभ यादव, इमरान खान, सुधीर राठौर, ठा दुर्गश दयाल चितोड़िया, समीर खान आदि रहे।
Read More »
पुलिस के हत्थे चढ़े हाईवे के दो लुटेरे
अभियुक्तों के कब्जे से असलाह व चोरी/डकैती की मोटरसाइकिलें बरामद
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ व थाना रसूलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए हाईवे पर लूट करने वाले अंतर्जनपदीय दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके साथी पूर्व में पुलिस के हत्थे चढ़ चुके थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि आठ जून को थाना रामगढ़ क्षेत्र में बाइपास चनौरा पुल के ऊपर अज्ञात बदमाशों ने आगरा की तरफ से शिकोहाबाद जा रहे फौजी दंपत्ति से तमंचे के बल पर उनकी अपाचे मोटरसाइकिल को लूट लिया था। दस जून को थाना रामगढ़ पुलिस व थाना रसूलपुर ने संयुक्त कार्यवाही कर मुखबिर की सूचना पर रात्रि में करीब 9.45 बजे ममता डिग्री काॅलेज से चनौरा पुल की तरफ हाईवे पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ कर जेल भेजा गया था।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक घंटे के अंतराल में दो हादसे, 15 यात्री घायल
मटसेना क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर पलटी प्राइवेट बस और रसूलपुर क्षेत्र में डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो
फिरोजाबाद। सोमवार सुबह फिरोजाबाद क्षेत्र से गुजर रहे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक घंटे के अंतराल में दो हादसे हो गए। दोनों हादसों में 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसों के पीछे चालक को झपकी आना बताया गया है।नगला खंगर क्षेत्र के खंबा नंबर 46 पर एक बस सोमवार सुबह करीब चार बजे हादसे का शिकार हो गई। यात्री रामशंकर पासवान ने बताया कि बस बिहार के अररिया जिले से पंजाब जा रही थी। अधिकतर बस में सवार यात्री सोए हुए थे। तभी अचानक तेज धमाके की आवाज आई। बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
युवक की गला रेंत कर हत्या, खेत में मिला शव
फिरोजाबाद। एका क्षेत्र के नगला गोकुल में एक युवक की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक का शव खेत में पड़ा मिला है। फोरेंसिक टीम ने घटना के खुलासे के लिए फिंगर प्रिंट लिए हैं। एका क्षेत्र के गांव नगला गोकुल निवासी 25 वर्षीय युवक राजकुमार मेहनत मजदूरी करता था। रविवार देर शाम वह घर से थोड़ी देर में आने की कहकर निकला था। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता होने लगी।
Read More »
Jansaamna