Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 547)

वर्चुअल संवादः मुख्यमंत्री ने आपदा राहत सहायता योजना की समीक्षा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित आपदा राहत सहायता योजना के अंतर्गत हितलाभ वितरण कार्यक्रम वर्चुअल मीट के माध्यम से सभी जनपदों के श्रम विभाग द्वारा चयनित कामगारों को आपदा राहत योजना के तहत हितलाभ का वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। इस मौके पर जनपद के एनआईसी सभागार कक्ष में अकबरपुर रनिया विधायक प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल सहित श्रम विभाग के अधिकारियों व चयनित कामगारों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर सभी जिलों के कामगारों को मुख्यमंत्री ने योजना का लाभ देने एवं ऐसी भयावह स्थिति से उबरने के मामले में सरकार द्वारा चलाई जा रही, विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ दिए जाने तथा लोगों को गरीबी से उबारने की बात कही।

Read More »

महिला आयोग की सदस्य ने जिला चिकित्सालय महिला का किया निरीक्षण

डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द में गन्दगी पाये जाने पर महिला आयोग की सदस्य ने लगाई कड़ी फटकार
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने डेरापुर तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र डेरापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ सफाई न होने व गन्दगी पाये जाने पर महिला आयोग की सदस्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डा0 अशोक सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए साफ सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोविड.19 के दृष्टिगत रखते हुए, अस्पताल को साफ सुथरा रखे तथा सेनेटाइजेशन भी लगातार कराते रहे। वहीं गर्भवती महिलाओं के बिना मास्क पाये जाने पर महिला आयोग की सदस्य ने अस्पताल के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी गर्भवती महिलाओं को मास्क अवश्य उपलब्ध कराये तथा आमजन को भी मास्क वितरित करे। उन्हाेंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाये व उनका उपचार सही प्रकार से किया जाये।

Read More »

पर्यावरण संरक्षण विषय पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज की हुई शुरूआत

फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब द्वारा पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज आयोजित की जा रही है। जिसमें जनपद फिरोजाबाद के अतिरिक्त भारत वर्ष एवं अन्य विश्व के प्रतिभागी भी लिंक पर जाकर ऑनलाइन क्विज में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Read More »

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, छह घायल

फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार की देर रात भीषण हादसा हो गया। नई दिल्ली से बलिया जा रही यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस हादसे का शिकार हो गई। ओवरटेक करते समय बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गये। जिसमें दो की हालत नाजुक होने के कारण आगरा रैफर किया गया है।हादसा सोमवार देर रात्रि करीब एक बजे हुआ। एक प्राइवेट बस नई दिल्ली से यात्रियों को लेकर बलिया जा रही थी। थाना मटसेना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित खंबा नंबर 41.9 के पास चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक करते समय बस ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस की एक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं आगे का हिस्सा भी टूट गया। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।

Read More »

गत्ता फैक्ट्री में लगी आग,मचा हड़कंप

फिरोजाबाद। लाइनपार क्षेत्र स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में सोमवार की रात्रि में भयंकर आग लग गई। आग बुझाने के लिये आधा दर्जन से अधिक दमकल मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करोड़ों का नुकसान होना बताया गया है।
थाना लाइनपार क्षेत्र के ढोलपुरा रोड स्थित पेपर पैकर्स गत्ता फैक्ट्री में देररात्रि दो बजे के लगभग अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की लंबी-लंबी लपटें निकलने लगी।

Read More »

अपना घर आश्रम पर प्रभुजीओ के लगवाई कोरोना वैक्सीन

फिरोजाबाद। शिव शक्ति वृद्ध आश्रम द्वारा संचालित अपना घर आश्रम पर करीब 50 लोग मंदबुद्धि, अपाहिज, गूंगे-बेहरे व असहाय जिनका कोई नहीं है। अपेक्षित मानसिक रूप से विचलित ऐसे लोगों को आश्रम में प्रभुजी के नाम से संबोधित किया जाता है। मंगलवार को अपना घर आश्रम पर प्रभुजीओ के वैक्सीन लगाई गई।अध्यक्ष अनिल गर्ग ने बताया कि आज समिति द्वारा संचालित अपना घर आश्रम में सीएमओ ऑफिस से कोविड-19 की टीम अपना घर आश्रम में वैक्सीनेशन कराने के लिए 45 वर्ष से अधिक के 11 लोगों के डेफिनेशन सीएमओ ऑफिस के डॉक्टरों द्वारा लगाई गई।

Read More »

20 हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद। मक्खनपुर पुलिस द्वारा मंगलवार को चेकिंग के दौरान इनामी अभियुक्त को पायनीयर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। अभियुक्त को जेल भेजा गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के पर्यवेक्षण में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह व उ.नि. घनश्याम यादव मय हमराह कर्मचारीगण के वास्ते देखरेख शांति व्यवस्था व तलाश वांछित अपराधी मेंमामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कैलाश पुत्र देशराज सिंह निवासी अब्बासपुर शहसपुर थाना नसीरपुर मुअसं. 219/2021 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था।

Read More »

डीएम ने अंग्रेजी शराब की दुकान का किया औचक निरीक्षण

मौके पर स्टाॅक रजिस्टर व क्यूआर कोड की कराई जांच, आबकारी अधिकारी को चेकिंग अभियान जारी रखने के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। जिला प्रशासन, आबकारी विभाग एवं पुलिस संयुक्त रूप से अवैध मदिरा कारोबारियों के प्रति सख्त रुख अपनाए हुए हैं। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह के साथ एसपी सिटी, आबकारी निरीक्षक ने मक्खनपुर चौराहा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता व कानून का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई।  जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक नगर डा. मुकेश मिश्रा एवं आबकारी निरीक्षक ए.के. के संग मक्खनपुर चौराहा  स्थित अनुज्ञापी सुभाष चंद्र की अंग्रेजी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा लाइसेंस चेक करने के उपरांत स्टॉक रजिस्टर एवं बिक्री का मिलान कराया गया। साथ ही क्यू आर कोड की भी स्कैन कर जांच की गई। जिलाधिकारी ने शराब विक्रेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अनियमितता व कानून का उल्लंघन किए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Read More »

पम्प हाउस का महापौर ने किया लोकार्पण

फिरोजाबाद। नगर निगम महापौर ने कुतुबपुर चनौरा स्थित डम्पिंग ग्राउण्ड में पम्प हाउस का लोकापर्ण कर शुभारम्भ किया है। इससे पूर्व महापौर ने क्लब चैराहे से दाऊदयाल काॅलेज तक ओवरब्रिज के नीचे चल रहे वैडिंग जोन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। महापौर नूतन राठौर ने नगर निगम अधिकारियों एवं पार्षद संग कुतुबपुर चनौर स्थित डम्पिंग ग्राउण्ड में चल रहे बाउंड्री बाॅल निर्माण एवं प्लास्टर कार्य का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद डम्पिंग ग्राउंड में पम्प हाउस का लोकापर्ण कर शुभारम्भ किया। महापौर ने बताया कि डम्पिंग ग्राउंड में पम्प हाउस का निर्माण कराकर आज विधिवत लोकार्पण किया गया है। साथ ही कहा कि उक्त डम्पिंग ग्राउण्ड में आये-दिन आग लग जाती थी, जिसे बुझाने हेतु नगर निगम से पानी के टैंकर भेजने पडते थे। अब पम्प हाउस की स्थापना के बाद आग बुझाने में कठिनाई नहीं होगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान योगेश शंखवार उपसभापति, पार्षदगण मनोज ताऊ, गेंदालाल राठौर, सुरेन्द्र राठौर, नरेश (तोताराम), सोवरन सिंह दिवाकर, विजय शर्मा के अलावा नगर निगम अधिकारी मौजूद रहे।

Read More »

भारी पड़ा सपा नेता का जुलूस; एसएसपी ने की कार्रवाई, सात निलंबित

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में 2 दिन पहले समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के जिला अध्यक्ष और जिला बदर आरोपी धर्मेंद्र यादव जिला कारागार से रिहा होने के बाद भारी.भरकम काफिले के साथ सड़क पर होता हुआ गुजरा, जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसको लेकर एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लिया था और धर्मेंद्र यादव समेत 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन जुलूस के दौरान लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने सात पुलिसकर्मियों समेत सिटी पर कार्रवाई की।

Read More »