Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 549)

प्रकृति का संतुलन बरकरार रखने के लिए वृक्षारोपण जरुरी: कृष्ण कुमार यादव

वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण बेहद जरुरी है। वृक्ष न सिर्फ हमारे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि जीवन के लिए उपयोगी प्राणवायु भी उपलब्ध कराते हैं। कोरोना महामारी ने भी यही चेताया है कि पर्यावरण से खिलवाड़ घातक है। ऐसे में सम्पूर्ण धरा और प्रकृति को सुरक्षित व संतुलित रखने हेतु हमें पर्यावरण के प्रति लोगों को सजग बनाना होगा। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर वाराणसी कैण्ट प्रधान डाकघर कैम्पस में पौधारोपण करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर डाक विभाग के तमाम अधिकारियों . कर्मचारियों ने भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा किए कोरोना महामारी के दौर में मनुष्य और पर्यावरण के संबंधों पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। भारतीय परंपरा में पेड़.पौधों को परमात्मा का प्रतीक मान कर उनकी पूजा का विधान बनाया गया है। पर्यावरण शुद्ध रहेगा, तो आचरण भी शुद्ध रहेगा। पर्यावरण को शुद्ध और प्रदूषण मुक्त रखने में वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान है।

Read More »

हेलेट में स्टाफ द्वारा रोगी के कान के टॉप चोरी, सुने ऑडियो

कानपुर। अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने हेलेट अस्पताल में हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा रोगी के कान के टॉप चोरी करने में कोई कार्यवाही नहीं होने शिकायत की है। पुलिस कमिश्नर कानपुर को भेजे अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि रतनपुर कॉलोनी, पनकी, कानपुर निवासी अजय विश्वकर्मा की माँ कमलावती हेलेट अस्पताल के एचडीयू वार्ड में कोविड पेशेंट के रूप में एडमिट हुईंण् उनकी माँ ने 23 मई 2021 को दोपहर 14.00 बजे उन्हें फोन से बताया कि उनके कान का 01 टॉप एक हॉस्पिटल स्टाफ महिला द्वारा निकाल लिया गया है। उसी दिन समय 15.00 बजे एक हॉस्पिटल स्टाफ से इसे तस्दीक किया। अगले दिन उनकी माँ की 10.00 बजे मृत्यु हो गयी। जब शव मिला तो 01 टॉप गायब था। उन्होंने इस संबंध में 27 मई को प्रार्थनापत्र दिया किन्तु अब तक इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं है।अमिताभ तथा नूतन ने कहा कि यह अत्यंत ही शर्मनाक एवं गंभीर घटना है कि एक अस्पताल में हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा एक कोविड की मरीज का सोने का टॉप चोरी कर लिया। उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाते हुए यथोचित कार्यवाही करवाए जाने का अनुरोध किया है।

Read More »

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि को लेकर यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

फिरोजाबाद। यूथ कांग्रेस द्वारा कोबिड-19 के नियमों का पालन करते हुए पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलैक्ट्रेट पर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चाॅद कुरैशी ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की दिन रात मूल्यबृद्धि कर रही है और कुछ राज्यों में तो पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो गये। इसी प्रकार ये सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि करती रही तो लोगो का जीना मुहाल हो जायेगा। ज्ञापन देने वाले मनीष पचैरी, समीर शुक्ला, लाला राईन गाँधी, सौरभ यादव, शमशाद कुरैशी, गोलू यादब, इमरान खान आदि रहे।

Read More »

महापौर ने नगर आयुक्त संग वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फिरोजाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत माता पार्क में महापौर नूतन राठौर एवं नगर आयुक्त विजय कुमार द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों तथा अन्य सम्मानित व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने वातावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य से वृक्षों एवं जल स्रोतों का संरक्षण अत्यन्त आवश्यक है। हमारी परम्पराआंे ने हमेशा प्रकृति के साथ सौहार्द बनाकर रहने के महत्व पर बल दिया है। इसकी अनदेखी करने से ही हमें आपदाओं का सामना करना पड़ता है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में क्षेत्रिय पार्षद विजय शर्मा, शिव सिंह (अपर नगर आयुक्त), अमरेन्द्र गौतम (अधिशासी अभियंता), राजेश कुमार (सहायक अभियंता), शिवांशु हरदौनिया (अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेशलिस्ट-अमृत योजना), कार्यकर्तागण विकास पालीवाल, राहुल वाल्मीकि एवं निशांत गर्ग आदि मौजूद रहे।

Read More »

चोरी की बाइक एवं अवैध असलहा सहित दो गिरफ्तार

फिरोजाबाद। मटसैना पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल व अवैध असलाह बरामद किये है। मटसैना पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी तभी पुलिस ने दो अभियुक्तगण फहीम पुत्र नूरूद्दीन निवासी सुपर फाइन कारखाना रोड नई बस्ती अब्बास नगर थाना रामगढ व अबरार पुत्र मुखत्यार खान निवासी मैडम वाली गली हबीव गंज थाना रामगढ को चोरी की मोटर साइकिल, तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

Read More »

उपचार के दौरान वृद्वा ने तोड़ा दम

फिरोजाबाद। जिला अस्पतला में भर्ती एक वृद्वा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। जिला अस्पताल में कुछ लोग एक लगभग अज्ञात 75 वर्षीय महिला को उपचार के लिये भर्ती कराकर चले गये। बताया जाता है कि कुछ समय बाद महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने षव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाने के साथ ही सूचना पुलिस को दी है।

Read More »

संदिग्धावस्था में किशोरी की मौत

फिरोजाबाद।  रामगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत संदिग्धावस्था में एक किशोरी की मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।  रामगढ़ क्षेत्र के प्रताप नगर सैलई निवासी स्वेता (15) पुत्री गिरीश चन्द्र की शनिवार को संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी। स्वेता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार मचने पर आस पास के लोग मौके पर आ गये। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।

Read More »

विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस ने किये 500 पौधे रोपित

फिरोजाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने पुलिस टीम के पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही सभी थानों व चैकियों में भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। पुलिस द्वारा कुल लगभग 500 पौधे रोपित किये गये।इस मौके पर बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि प्रकृति बिना मानव जीवन सम्भव नहीं है इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि हम यह समझें कि हमारे लिये पेड-पौधे, जंगल, नदियाँ, झीलें, जमीन, पहाड कितने जरूरी हैं। जैव विविधता को बनाये रखने के लिए हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी धरती के पर्यावरण को बनाये रखें। प्रकृति में मानव अन्य जीव जन्तु और वनस्पतियों का संसार एक दूसरे से इस प्रकार जुड़ा है कि किसी के भी बाधित हाने से सभी का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे मानव जीवन पर बुरा असर पड़ता है।

Read More »

चार जुआरी नगदी व ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार

फिरोजाबाद।  उत्तर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 4 जुआरियों को ताश पत्ता एंव नकदी सहित गिरफ्तार किया है। उत्तर के उपनिरीक्षक सचिन कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर जुआ खेल रहे मनोज पाठक पुत्र ओमप्रकाश, बबलू उर्फ बीर बहादुर जाटव पुत्र प्रेमसिंह, दीपू उर्फ दीपक गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासीगण निवासी रहना पुरानी आबादी थाना उत्तर व पुष्पेन्द्र सविता पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी गाँधी नगर वरी मोहल्ला थाना वकेबर जनपद इटावा को गिरफ्तार किया है।

Read More »

रक्तदान के साथ पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

फिरोजाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अलग अलग स्थानों पर रक्तदान, पौधारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया है। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद द्वारा पर्यावरण दिवस के मौके पर एक रक्तदान शिविर  का आयोजन किया गया। जिसमें एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लेकर रक्तदान किया। इस मौके पर पूर्व विभाग संयोजक लोकेष गुप्ता ने 25वी वार रक्तदान किया है। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस के विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र भारत, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधाकर शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर प्रांत छात्रा प्रमुख अवनी यादव, विभाग संघठन मंत्री दिव्य भारद्वाज, आदि दिवाकर, नेहा सिंह, पूजा, सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे। वही इण्ड़िय रोटी बैंक के तत्वाधान में पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय विवेकानंद चौक पर सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल नवरंग की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया।

Read More »