Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 566)

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,25 मई से बाजार खोलने की मांग

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें 25 मई से बाजार खोलने की मांग की गई है।
शनिवार को उ.प्र. उद्योग व्यापार के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी चंद्र विजय को एक ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें 24 मई के बाद शहर में घटती कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए साप्ताहिक लाॅकडाउन के साथ बाजार खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मजबूर व्यापारी जो कि विगत डेढ़ माह से कोरोना कर्फ्यू के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहा है।

Read More »

बीती रात पुलिस मुठभेड़ में इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार

घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, तो जबावी फायरिंग में पैर में लगी, गोली, घायल
फिरोजाबाद। सीओ टूण्डला अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में बीती रात एसओजी, थाना पचोखरा व सर्विलांस टीम ने पचोखरा के धर्मपुर गांव के पास से मुठभेड के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि करीब तीन माह पहले एक ऋषिपाल यादव नामक हिस्ट्रीशीटर अपराधी न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उस पर 25 हजार का इनाम मेरे द्वारा घोषित किया गया था।

Read More »

गाय से टकरायी आल्टो कार, दो की मौत, दो घायल

फिरोजाबाद।  जसराना क्षेत्र पाढ़म रोड नदी पुल के समीप शनिवार की प्रातः तेज गति से आल्टो कार वहां अचानक सडक पर सामने आये गाय के बच्चे से टकरा गयी। जिससे उक्त कार में सवार चार लोगों में दो की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दो घायल हो गये। गाय का बच्चा भी मृत हो गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

Read More »

पति ने पत्नी को मारा चाकू, खुद पर भी किया प्रहार

मौके पर पत्नी ने तोड़ा दम, घायल पति को लोगों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दलेलपुर में पति पत्नी के विवाद में पति ने पहले पत्नी को चाकू मार दिया, उसके बाद जब लोगों ने उसे भागते हुये देखा तो खुद को भी चाकू मार घायल कर लिया। गंभीर घायल पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल पति को उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

Read More »

गेंहू क्रय केन्द्रों में किसानों का न हो उत्पीड़न अन्यथा होगी कार्यवाहीः डीएम

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कोविड.19 हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इसमें कुल 1892 लोगों का सैम्पलिंग किया गया। जिसमें तीन पाॅजिटिव पाये गये और पाॅजिटिविटि रेट 0.1 प्रतिशत रही। जिसमें एल.1 में दो, एल.2 में सात और प्राइवेट हाॅस्पिटलों में जिसमें अनन्तराज में पांच, गौरी में नौ, डीएस मेमोरियल में एक, कुल मिलाकर 15 मरीज भर्ती है। आठ मरीज होम आईसोलेशन में रह रहे है। पांच मरीज जनपद से बाहर रह रहे है। डा0 झा द्वारा बताया गया कि कुल 60 टीमें आरआरटी की सक्रिय है। जनपद में 602 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने आज भी असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लक्ष्य से यह अत्यन्त कम है इसको और बढ़ाये जाने की जरूरत है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 64 गेंहू क्रय केन्द्र बनाये गये है और 78 प्रतिशत किसानों का भुगतान हो गया है।

Read More »

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ ने चित्रगुप्त महाराज का प्रकट उत्सव घर में रहकर मनाया

कानपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा घर में रहकर ही चित्रगुप्त महाराज का प्रकट उत्सव दिवस मनाया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी का प्रकट उत्सव दिवस अपने.अपने घरों में रहकर मनाया कोरोना महामारी को देखते हुए सभी पदाधिकारियों सदस्यों ने भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा पर अपने अपने घर पर माल्यार्पण एवं आरती अपने निज निवास पर ही रहकर की। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव ने समस्त जनपद वासियों, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्यों से अनुरोध किया, कि जो वैश्विक महामारी चल रही है सब लोग अपने अपने घरों पर ही रहे हैं। 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी के नियम का पालन करें। हमें बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलना हैं। सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने श्रद्धा भाव से भगवान चित्रगुप्त जी को याद किया।

Read More »

आध्यातमिकता के साथ वैज्ञानिक महत्व रखती है हवन यज्ञ क्रिया- प्रवीण

वातावरण की शुद्धि के लिए नगर में किया गया 21 कुंडीय परिभ्रमण यज्ञ
संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने किया कार्यक्रम, कोविड-19 की समाप्ति को स्वयंसेवकों की पहल
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कोविड-19 वायरस की समाप्ति के लिये शहर में 21 कुंडीय परिभ्रमण यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित मंदिरों पर हवन यज्ञ कर प्रसाद वितरण किया गया। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रमुख प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि हवन यज्ञ का आध्यात्मिक महत्व के साथ साथ प्रत्यक्ष रूप से एक वैज्ञानिक महत्व यह भी है कि यह क्रिया हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध करती है। हवन में दी आहुति के रूप में समर्पित कि जाने वाली सामग्री के तत्वों द्वारा निकलने वाले धुएं से हानिकारक जीव जो की हवा में उपस्थित हैं, नष्ट होते हैं। अर्थात हवन वातावरण का शुद्धीकरण तो करता ही है वही व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। हिंदू संस्कृति की यह प्राचीन परंपरा है जोकि वैदिक काल से चली आ रही है। विदित हो कि जलेसर रोड स्थित संघ कार्यालय पर हवन यज्ञ कार्यक्रम संघ के विभाग प्रचारक के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी दायित्ववान कार्यकर्ता एवं अन्य स्वयंसेवकों ने हवन कुंड में आहुति दी।

Read More »

स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र चालू कराने की मांग

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति युवा छात्र मोर्चा के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र सुमन ने कहा कि जसराना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पोस्ट में थानूमई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करीब दस साल से बना हुआ है। न की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की रंगाई पुताई ना आज तक चालू कराया गया है। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उत्तर प्रदेश सरकार की मायावती सरकार में बना हुआ था। न तो प्रधान नहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने ध्यान दिया है।

Read More »

प्रभारी मंत्री नेऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का लोकार्पण कर जनता को किया समर्पित

फिरोजाबाद। कोरोना काल में जाने कितने लोगों ने ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ा था। लोग ऑक्सीजन के लिये दर-दर भटकने को मजबूर थे। लेकिन लोगों को ऑक्सीजन मुहैया नहीं हो पा रही थी। अब लोगों को ऑक्सीजन की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। वहीं जनपद के लोगों को अनूठी सौगात देते हुये प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने जनपद में ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के सौ शैय्या वार्ड में स्थित आइसोलेशन वार्ड के निकट स्थापित 1000 लीटर प्रति मिनट क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इस प्लांट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना महामारी के काल में ऑक्सीजन संकट से निजात दिलाने के लिए इस ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को फिरोजाबाद में बनवाया गया है। सभी जनप्रतिनिधिगणों, जिला प्रशासन, पीडब्ल्यूडी, कार्यदायी संस्था एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी स्थापना रिकॉर्ड समय में की गई है। मात्र 10 दिन में इसका इंस्टॉलेशन कराकर के इससे गैस का उत्पादन भी शुरू करा दिया गया है।

Read More »

उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। कोरोना की रोकथाम के लिये शासन एवं प्रशासन द्वारा लगाये गये लाॅकडाउन में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के द्वारा एक ज्ञापन प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह को सौंपा हैं । जिसमें व्याापरियों को सप्ताह में तीन दिन दुकाने खोले जाने की मांग की है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारियो ने जिलाअध्यक्ष अनिल मैनेजर के नेतृत्व में शुक्रवार को जनपद में ऑक्सीजन प्लाट को उद्घाटन करने पहुंचे ,प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह को जनपद के व्यापरियों की समस्याओे को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है।

Read More »