Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 581)

लॉकडाउन में दुकानों पर ताला, लेकिन बेवजह घूमते दिखे लोग

फिरोजाबाद। जनपद में कोरोना मरीजों का बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसके बाबजूद भी लोग कोरोना के प्रति जागरूक होते नहीं दिख रहे। शासन-प्रशासन लोगों कोरोना महामारी के प्रति जागरूक कर रहा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने साप्ताहिक लाॅकडाउन लगाकर कोरोना की चैन तोड़ने का प्रयास कर रही है। लेकिन सुहागनगरी के लोग नियमों से परहेज करते दिखाई दे रहे है। लाॅकडाउन के चैथे दिन सुहागनगरी में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी बाजार पूरी तरह बंद रहे। वहीं शहर की सड़को पर आवागमन होता दिखा। बेवजह लोग सड़को पर घूमते दिखाई दिए। सरकार मकसद कोरोना की चैन को तोड़ने का है। लेकिन सुहागनगरी के वांशिदे सरकार नियमों का पालन करते नही दिखाई दे रहे। जिससे कोरोना महामारी की चैन तोड़ा जा सके। शासन व प्रशासन लगातार लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक कर रहा है।

Read More »

नगर निगम टीम ने शहर में चलाया सेनेटाइजेशन अभियान

फिरोजाबाद। कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को शहर में रोकने हेतु महापौर नूतन राठौर के निर्देश एवं नगर आयुक्त विजय कुमार के अनुपालन में नगर निगम टीम द्वारा वृहद सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया।  नगर निगम टीम द्वारा सुभाष तिराहें से बस स्टैण्ड परिसर, जैन मंदिर, हॉस्पीटल सर्विस रोड, मथुरा नगर, गुंजन कॉलोनी, विभव नगर आदि क्षेत्रों एक प्रतिशत हाइडो क्लोफाइट का छिड़काव किया। साथ ही लोगों कोरोना महामारी से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उक्त सैनेटाईजेशन अभियान में 01 डबल ब्लोअर मिस्टिग मशीन, 03 टैंकर, 10 मैनुअल मशीन, 10 पैट्रोल चालित एवं 10 बैटरी चालित मशीनों की सहायता से वृहद स्तर पर  सघन सैनिटाइजेशनअभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दलवीर सिंह जौनल सैनेटरी ऑफीसर, संजीव कुमार चौरसिया, प्रकाश सिंह, अरविन्द भारती, दिनेश पाल सिंह, महेश कुमार, विपिन पाण्डे सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सहित परिवर्तन दल की टीम मौजूद रही।

Read More »

कोरोना मरीज की मौत के बाद कोविड अस्पताल में परिजनों ने कांटा हंगामा

पांच दिन पहले हुआ था भर्ती, परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल कर्मियों पर पैसे मांगने का लगाया आरोप,मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर कराया शांत
फिरोजाबाद। पूरे देश में कोरोना महामारी ने हा-हाकार मचा रखा है। अपनों को ही अपनों से दूर कर दिया है। ऐसा ही एक मामला फिरोजाबाद मेडीकल काॅलेज के कोविड अस्पताल में सामने आया है। जहां पांच दिन पहले कोरोना संक्रमित आए युवक की आज अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने कर्मचारियों पर इलाज के लिए पैसे मांगने और मोबाइल गायब करने का आरोप लगाया है। टूंडला स्टेशन रोड निवासी कपड़ा कारोबारी की पांच दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया थाा। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही उनकी लगातार बात हो रहीं थीं। मंगलवार को भी उनकी सुबह फोन पर बात हुई थी। जिसमें उन्होंने इलाज के लिए स्टाफ द्वारा रुपए मांगने की बात परिजनों से कही थी। परिजन रुपए लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां मोबाइल लगाया लेकिन स्विच ऑफ आ  रहा था। बाद में जानकारी हुई कि उनकी मौत हो चुकी है।

Read More »

स्वास्थ्य व्यवस्था में फेलः प्रवीण वार्ष्णेय

हाथरस। स्वास्थ्य व्यवस्था कष्ट हाल है लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हुमन राइट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय ने जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को नाकाफी मानते हुए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जनपद में कोविड-19 बेड होने के कारण पीड़ितों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। कुबेर के लक्षण होने के बावजूद मरीज एडमिट नहीं होने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। किसी को बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही है घंटा बाद अस्पताल प्रबंधन मरीजों से ऑक्सीजन के लिए मना कर देते हैं। अगर ऐसी स्थिति में परिवारी जन मरीज को घर पर ले जाएंगे तो संक्रमित व्यक्ति द्वारा पूरे परिवार जनों को खतरा बन जाता है। ऐसे पहली बार हुआ है।

Read More »

साप्ताहिक कोरोना क‌र्फ्यू के दौरान एसपी ने बाजारों में किया भ्रमण

हाथरस। कोरोना कफ्र्यू का पालन करने के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा कोविड-19 महामारी के बढते संक्रमण के दृष्टिगत जनपद में प्रभावी साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू के अनुपालन की स्थिति का पर्याप्त पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल मार्च कर जायजा लिया गया । पैदल मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाथरस, पी0आर0ओ पुलिस अधीक्षक तथा पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा । पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में लागू साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू के अनुपालन का जायजा लेने हेतु हाथरस शहर क्षेत्र के सासनी गेट चौराहा, कमला बाजार, पंजाबी मार्केट आदि क्षेत्रो में पैदल मार्च कर भ्रमण किया गया । पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आने जाने वालो लोगो को चेक किया गया तथा बेवजह घर से बाहर घूमने वाले लोगो से अपील की गयी कि बेवजह घरों से बाहर ना निकले , बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न लगाएं , आपस में एक दूसरे से 2 गज की दूरी बनाकर रखें , समय-समय पर हाथों को साबुन अथवा सैनिटाइजर से साफ करते रहें तथा सार्वजनिक स्थानों पर मास्कध्फेस कवर अनिवार्य रूप से लगाकर रखें । बहुत जरुरी कार्य हो तो ही घर से बाहर निकले ।तथा बताया गया कि बिना मास्क के सार्वजनिक स्थान पर या घर से बाहर निकलने पर महामारी अधिनियम के तहत भारी जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी ।
इसके साथ ही लोगो को बताया गया कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है और दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण बढता जा रहा है । इसके संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतकर इसके प्रकोप से बचा जा सकता है ।

Read More »

अग्निशमन टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों का किया सैनिटाइजेशन

हाथरस। कोविड-19 महामारी के लगातार बढते संक्रमण पर प्रभावी नियत्रंण एवं रोकथाम व बचाव को लेकर अग्निशमन टीम ने जनपद के थाना, पुलिस चौकी,चौराहा व मुख्य स्थानो आदि का सेनेटाइजेशन किया। आपको को बता दें कि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में कोविड-19 महामारी के लगातार बढते संक्रमण पर प्रभावी नियत्रंण एवं रोकथाम व बचाव को लेकर वृहद स्तर पर अभियान चलाकर अग्निशमन विभाग ने अग्निशमन टीम द्वारा सोडियम हाइड्रोक्लोराइड के घोल का छिडकाव जनपद के रोडवेज बस स्टैण्ड हाथरस, सासनी गेट, बागला कॉलेज रोड, गांधी पार्क, पुलिस चौकी बागला, बागला हॉस्पीटल, रमनपुर रोड, केनरा बैंक, थाना हाथरस गेट, अलीगढ रोड, पुलिस चौकी इण्डस्ट्रियल एरिया, एबीजी हॉस्पिटल, तहसील परिसर आवासीय, तहसील परिसर आवासीय, मण्डी समिति, पुलिस चौकी मण्डी, चामड गेट चौराहा, गलैक्सी होटल तिराहा आगरा रोड, गिजरौली, प्रेमरघु हॉस्पीटल, आगरा रोड पुलिस चैकी, सादाबाद गेट पुलिस चौकी, स्टेट बैंक, मुरसान गेट, महिला थाना, कोतवाली सदर, सिटी रेलवे स्टेशन, खेतान नेत्र चिकित्सालय, आसरा कॉलोनी, ग्रामीण बैंक, आईसीआईसीआई बैंक आदि स्थानो पर सैनेटाईजेशन का कार्य किया।

Read More »

जीत का पूरा श्रेय गांव की जनता कोः रवीन्द्र सिंह चौहान

कानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतों की गणना पूरी होने के बाद प्रत्याशीयो की जीत की खुशी का ठिकाना नही था| इसी कड़ी में सचेंडी जिला पंचायत क्षेत्र वार्ड.2 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमला सिंह चौहान जोकि माता रवीन्द्र सिंह चौहान एड भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष है। कानपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ में पूर्व मंत्री रहे। प्रचंड जीत के बाद जिला पंचायत कार्यालय कानपुर में जाकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया एवं रवीन्द्र सिंह चौहान जो अधिवक्ता और भाजपा के युवा नेता है। उन्होंने अपनी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के0वि.1 से किया एवं ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पीपीएन कॉलेज से किया एवं लॉ की पढ़ाई दयानंद लॉ कॉलेज से की। उनकी इस जीत पर पार्टी नेतृत्व ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी। रवीन्द्र सिंह चौहान ने समस्त सचेंडी जिला पंचायत क्षेत्रवासियों के चरणों में प्रणाम करते हुए इस जीत का पूरा श्रेय गांव की जनता को दिया। रवीन्द्र सिंह चौहान लगभग 15 वर्ष से राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा है। इनका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ाव रहा। कचहरी की राजनीति में भी इनकी सक्रियता बनी रहती हैं।

Read More »

आर्य समाज ने रोग निवारण यज्ञ का किया आयोजन

कानपुर। कोरोना महामारी से बचाने एवं विश्व कल्याण की कामना के लिए आर्य समाज ने ‘अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस’ के रूप घर.घर यज्ञ.हर घर यज्ञ अभियान के तहत शहर में हजारों घरों में ‘रोग निवारण यज्ञ’  किया गया।देश मे बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ‘रोग निवारण यज्ञ’ के रूप में मनाने का फैसला किया गया और नारा दिया| कोरोना से युद्ध, वातावरण करो शुद्ध । इसी के तहत शहर एवं देश सहित दुनिया के 100 से अधिक देशो मे दस हजार से भी अधिक आर्य समाज मन्दिरों में आर्य समाज की शिक्षण सस्थानो में,गुरुकुलों में अनाथालयों सहित लाखों लोगों ने एक साथ एक समय प्रात़ः9 से 10 बजे इस यज्ञ में सहभागिता करते हुए कोरोना से युद्ध, वातावरण करो शुद्ध का आह्वान करते हुए वेद के विशेष मंत्रों से आहुतियां देकर यज्ञ किया और केवल देश को ही नहीं अपितु पूरे विश्व को महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।प्रांतीय वैदिक धर्म प्रचार.प्रसार समिति के संयोजक प्रकाश वीर आर्य एवं आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के अतंरग सदस्य प0 श्याम प्रकाश शास्त्री ने बताया कि सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के आह्वान पर वैश्विक महामारी से मुक्ति, पर्यावरण शुद्धि एवं मनोबल वृद्धि को लेकर वैदिक परंपरा का निर्वहन कर वैज्ञानिक पद्धति से एक संकल्प के तहत विशेष औषधियों आम की समिधाओं, नीम की पत्ती,तुलसी और गिलोय से युक्त सामग्री एवं गोघृत से यज्ञ वेदी में आहुतियां डाली गई।

Read More »

डीएम व एसपी ने मतगणना स्थलों का भ्रमण कर लिया जायजा

कानपुर देहात| त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन2021 के मतगणना कार्यक्रम के अनतर्गत जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैाधरी ने संयुक्त रूप से सर्वप्रथम अकबरपुर विकास खण्ड के अकबरपुर महाविद्यालय, अकबरपुर मलासा ब्लाक के श्री कृष्ण औद्योगिक इण्टर काॅलेज मोहम्मदपुर, अमरौधा ब्लाक के श्रीराम स्वरूप ग्रामोद्योग इण्टर कालेज पुखरायां, राजपुर ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम विकास इण्टर कालेज बुधौली सन्दलपुर ब्लाक के श्री शिव सहाय इण्टर कालेज कौरू फरहदपुर, डेरापुर ब्लाक के गूढ़ादेवी, श्याम बिहारी महाविद्यालय विकास खण्ड झींझक के मतगणना स्थल गौरी शंकर द्विवेदी महाविद्यालय झींझक में चल रही मतगणना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के साथ ही कोविड नियमों का पालन करने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मतगणना शांतिपूर्वक सम्पन्न होती पायी गई।

Read More »

कुएं में मिला शव, ASP सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

शहाबगंज,चन्दौली। थाना क्षेत्र के तियरा गांव के पास कुएं में एक अज्ञात शव पाये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मिली जानकारी के अनुसार शहाबगंज थाना क्षेत्र के तियरा गांव के कुएं में शव देखे जाने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर एडिशनल एसपी नक्सल अनिल कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी चकिया प्रीति त्रिपाठी तथा शहाबगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Read More »