फिरोजाबाद। भारतीय संविधान के प्रणेता, भारतरत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की 130 वीं जन्म जयंती के सुअवसर पर महापौर नूतन राठौर ने नगर निगम परिसर में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर माल्यार्पण नगर आयुक्त विजय कुमार, पार्षदगण मीरा शर्मा, अजय गुप्ता, देवेन्द्र कुशवाह, संजय राठौर, अशोक राठौर, सतेन्द्र कुमार, नरेश कुमार, विद्याराम शंखवार, शिव सिंह (अपर नगर आयुक्त), रामबाबू राजपूत (महाप्रबंधक-जल), अमरेन्द्र गौतम (अधिशासी अभियंता-यातायात), अधिशासी अभियंता-जल तथा नगर निगम के सभी सफाई निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
JAN SAAMNA DESK 2
आग लगने से डेढ़ बीघा फसल जलकर हुई खाक
फिरोजाबाद। बसई क्षेत्र के नगला गोकुल में अज्ञात कारणों से आग लगने से मनोज पुत्र सुनहरी के खेत में रखी फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तब तक सारी फसल जलकर खाक हो गयी। वहीं लोगो ने आनन-फागन में थाना पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी । सूचना मिलते ही चंदवार चौकी इंचार्ज इंदल सिंह मौके पर पहुंचे। और उन्होंने भी आग बुझाने में सहयोग किया। फायर बिग्रेड आने तक सारी फसल जलकर खाक हो गयी। ग्रामीणों की तत्परता से पड़ोस में रखी फसल को जलने से बचा लिया गया। कुछ ही देर बाद क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश यादव ने मौके पर पहुंचकर जली फसल का अवलोकन किया।
अंतर्जनपदीय गैंग के सरगना समेत तीन कुख्यात लुटेरेे मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो फरार
पकड़े गये अभियुक्तों से अवैध तमंचा, कारतूस, गाड़ी, लूटा गया माल हुआ बरामद
फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। हर रोज अपराधी पुलिस के चंगुल में फंस रहे है। इसी के चलते थाना मटसेना पुलिस ने अंतर्जनपदीय गैंग के सरगना समेत तीन कुख्यात लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। वहीं दो फरार हो गए। जिनसे लूटा गया माल, भारी संख्या में अवैध तमंचा के अलावा कारतूस बरामद हुए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय का अपराधियों को लेकर सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। जिसके चलते हर रोज अपराधी पुलिस की गिरफ्त में दिख रहे है। एसएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में खुलासा करते हुये कहा कि थाना मटसेना पुलिस ने अन्तर्जनपदीय गैंग के सरगना राहुल यादव उर्फ राहुल टोंटा समेत तीन कुख्यात लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
परशुराम के जयघोष के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
हाथरस। विप्र शिरोमणि भगवान परशुराम की 44 वीं भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में कल देर शाम आगरा रोड स्थित चित्रकूट व्यायामशाला से भारी धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां जहां सभी के मन को मोह रही थीं। वहीं विप्र बंधुओं की उमड़ी भीड़ से शोभायात्रा ऐतिहासिक रूप से सफलतम रही और देर रात्रि को शोभायात्रा का समापन कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित मां बाराही देवी के मंदिर पर हुआ और भगवान परशुराम के रथ आगमन को लेकर पूरे रोड को रंगीन लाइटों से सजवाया गया था और शोभायात्रा के समापन पर भारी आतिशबाजी भी की गई।
Read More »पंचायत चुनाव: पहले चरण का मतदान कल,आज रवाना होंगे पोलिंग पार्टियो
हाथरस। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन.2021 सकुशल व निष्पक्ष सम्पन्न कराये जाने के ष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्लक मुरसान, ब्लाक सासनी व ब्लाक हाथरस के अलावा जनपद के अन्य ब्लाकों पर पहुंचकर मतदान केंद्रों पर रवाना हो रही पोलिंग पार्टियो तथा स्ट्रन्ग रुम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव.2021 को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराने तथा कानून व शान्ति व्यवस्था के ष्टिगत ब्लक मुरसान, ब्लाक सासनी व ब्लक हाथरस में पहुँचकर अपने.अपने मतदान केन्द्रो के लिये रवाना हो रहीं पोलिंग पार्टियों तथा स्ट्रन्ग रुम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्लकों में पहुँचकर पोलिंग पार्टियो के साथ रवाना होने वाले सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में लगाये गये पुलिस बल को चेक किया गया तथा निर्देशित किया गया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है।
भाजपाइयों ने बाबा साहब की जयंती पर किया नमन
हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में संविधान रचियता भारत रत्न डॅा0 भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती उनके छवि चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाधय्क्ष ने कहा कि बाबा साहब डॅा0 भीमराव अंबेडकर भारत के अमूल्य रत्नो में से एक हैं। जो कि सदियों में जन्म लेते हैं और समाज के बदलाव का रूप बनते हैं। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा ने डॅा0 साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर इंसान खुद से ठान ले तो परिस्थितियां भी उसके मार्ग में बाधक नहीं बन सकतीं।
Read More »रिजल्ट ही सबकुछ नहीं है जीवन मे—
परीक्षा मे ज्यादा नम्बर लेकर आना ही जीवन की राह तय नहीं करता ! इसके साथ . साथ ज्ञान भी जरूरी है। सिर्फ अच्छे नम्बर से कोई जीवन मे सफलता हासिल नहीं कर सकता है। ना ही डिवीज़न से, कभी-कभी थर्ड डिवीज़न वाला भी आई.ए.एस, डॉक्टर, इंजीनियर, सी.ए बन जाता है। आपके परीक्षा का नम्बर आपकी जिंदगी तय नहीं करता ना ही आपकी राह। ये नम्बर तो एक जीवन का खेल है। आपका असली ज्ञान, हौसला, आगें बढ़ने की इच्छा, शौक आपकी जीवन का राह तय करता है। आपकी सफलता की नींव बनाती है। कभी-कभी अच्छे नम्बर वाले भी फ़ेल हो जाते है। कुछ नही बन पाते है। सिर्फ मार्क्स जीवन का लक्ष्य निर्धारित नहीं करती है। आपका मजबुत संकल्प, आत्मविश्वास, मेहनत, आगे बढ़ने की चाह ही आपको सफलता के कदम चूमने को अग्रसर करती है। जब तक इंसान में सिर्फ नंबर, रिजल्ट की चाह रहेगी वो जीवन में सक्सेसफुल हो सकता है।
Read More »डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र देवीपुर का किया औचक निरीक्षण
कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुर का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान कई डाक्टर अनुपस्थित पाये गये। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उपस्थित रजिस्टर का मूल्यांकन किया। जो इस बात को सिद्ध करता था कि यहां पर डाक्टर सही तरीके से कार्य नही कर रहे है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुर एमओआईसी डॉक्टर विकास पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देशित किया कि चिकित्सकों की उपस्थिति शत प्रतिशत रहे तथा अनुपस्थित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण लेने तथा वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं वहीं कोविड.19 वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण किया जहां मात्र 20 टीकाकरण होने पर जिलाधिकारी ने उपस्थित डाक्टरों को फटकार लगाते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य प्रतिदिन 300 व्यक्तियों का टीकाकरण का है।
Read More »महापौर ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
आवारा जानवरों को खुलेआम छोड़ने वाले पालको को चिन्हित कर होगी कार्यवाही
फिरोजाबाद। कोविड-19 एवं नवरात्रि को मद्देनजर रखते हुये नगर निगम में मंगलवार को मेयर ने सफाई व्यवस्था, सैनेटाइजेशन, नाला सफाई कार्य को लेकर नगरायुक्त एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर निर्देश दिए। जिसमें महाप्रबंधक-जल, प्रभारी अधिशासी अभियंता-निर्माण, जोनल सैनेट्री आफीसर एवं सफाई एवं खाद्य निरीक्षक उपस्थित रहे। मेयर नूतन राठौर ने निर्देशित करते हुये कहा कि शहर में सफाई के उपरांत वार्डों से कूड़ा उठाने हेतु वाहनों की कमी को दृष्टिगत रखते हुए, साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत कूड़े के संग्रहण एवं परिवहन हेतु नगर निगम द्वारा क्रय किये जाने वाले वाहनों को अतिशीघ्र मंगवाये जाने एवं एक सप्ताह के अंदर ट्रायल कराकर शीघ्र वाहनों को वार्डों में भेजा जाएं। प्रभारी कार्यशाला ने बताया कि संबंधित कम्पनी ने 15 मई तक का समय मांगा है। प्रभारी कार्यशाला ने आश्वस्त किया कि करीब एक माह के अंदर सभी वार्डों में वाहन पहुंचा दिये जायेंगे।
पंचायत चुनाव में अवैध शराब खपाने की तैयारी कर रहे गैंग का किया भंडाफोड
स्वाट व मक्खनपुर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर पांच को पकड़ा, सामान किया बरामद
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब खपाने की तैयारियां चल रही है। लेकिन एसएसपी के निर्देशन में चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान से अवैध शराब माफिया और मादक पदार्थ के तस्करों में खलबली मची हुई है। इसी क्रम में स्वाट टीम व थाना मक्खनपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये सरगना वीरेंद्र सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध शराब, उपकरण एवं मैक्स गाड़ी बरामद की है। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शराब माफियाओ द्वारा अवैध शराब की बिक्री को लेकर पाले मंसूबों को किसी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इसी के चलते स्वाट टीम व थाना मक्खनपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये अपमिश्रित, जहरीली शराब तैयार कर पंचायत चुनावों में खपाने की तैयारी कर रहे गैंग का भंडाफोड़ किया है।
Jansaamna