कानपुर नगर। किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी ने पशुपति नगर स्थित बाबा सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में क्षेत्र वासियों के साथ चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें सभी क्षेत्रवासियों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया जिसमें क्षेत्रवासियों ने मंदिर प्रांगण में स्थित झंडा पार्क के सुंदरीकरण पानी की व्यवस्था संबंधित ज्ञापन भी दिया सर्वप्रथम विधायक महेश त्रिवेदी का कैलाश अवस्थी, नरेंद्र सिंह,बृजेश द्विवेदी,करुणेश त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । इसके पश्चात विधायक ने सभी क्षेत्र वासियों के साथ उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया। विधायक ने सभी को कोरोना संक्रमण से बचाव तथा वैक्सीनेशन कराने की सलाह दी और ईश्वर की भक्ति के साथ इस महामारी से लड़ने का साहस प्रदान किया।
JAN SAAMNA DESK 2
राहुल हत्त्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार
भगवानपुर,हरिद्वार। भगवानपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।भगवानपुर पुलिस की मुस्तैदी के चलते आखिरकार पुलिस हत्त्यारों तक पहुंचने में कामियाब रही। राहुल शर्मा हत्याकांड का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस को 2 तमंचे 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। भगवानपुर थाने में हत्या की घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार सैंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि 31 मार्च को विनोद पुत्र बिशम्बर शर्मा निवासी सिकंदरपुर द्वारा अपने पुत्र राहुल शर्मा की अज्ञात व्यक्ति गनशॉट से हत्या करने के संबंध में तहरीर दी गई थी। इस पर भगवानपुर पुलिस ने केस दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए अलग.अलग टीमें गठित कर घटना के अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया था। बीती 6 अप्रैल को पुलिस ने अरुण पुत्र पवन निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल, हाल निवासी ईदगाह चौक मंगल विहार तीसरी गली रुड़की, मोहित पुत्र लोकेश निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल के संबंध में पूछताछ की गई। तो अरुण ने बताया कि होलिका दहन वाले दिन डीजे बजाने को लेकर मोहित और राहुल का आपस मे विवाद हो गया था। राहुल ने हम दोनों को गालियां देते हुए अपमानित भी किया था।
जिला पंचायत प्रत्याशी पुष्प दीप सिंह यादव से ग्रामीणों ने राम गंगा नहर में कुलाबा रखवाने की मांग
रसूलाबाद,कानपुर देहात। रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बिरुहन जिला पंचायत क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी पुष्पदीप सिंह यादव जन संपर्क के दौरान जब कठिऊरा गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने जिला पंचायत प्रत्याशी पुष्पदीप सिंह यादव से रामगंगा नहर से कुलावे रखवाने की मांग की। किसानों ने उनसे कहा कि कुलावे रख जाने से नहर का पानी उनके खेतों तक आसानी से पहुंच जायेगा। जिससे किसान को फसल में पानी देने के लिए आसानी रहेगी फसल सूखा ग्रस्त होकर बर्बाद नही होगी। यह देखते हुए जिला पंचायत प्रत्याशी ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के अंदर कुलावा रखवाने का किसानों को आश्वासन दिया और तत्काल सिंचाई विभाग के अधिकारी के साथ रामगंगा नहर पुल पर पहुंचकर कुलाबा रखने हेतु समुचित स्थान का भी निरीक्षण किया। साथ ही साथ उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर कुलाबा रखवा दिया जाएगा।
अनाज वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे कोटेदार,लापरवाही पड़ सकती है भारी
शिवली, कानपुर देहात। बढ़ते कोरोना मामले को लेकर जहाँ केन्द्र सरकार व राज्य सरकार बैठक कर कोरोना से बचने के लिए योजना बनाकर लोगो मे जागरूकता अभियान चला रही है ।वही मैथा तहसील क्षेत्र में कोटेदार सोसल डिस्टशिंग की धज्जियां उड़ा कर राशन वितरित कर रहे। वही कोरोना से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल भी नही किया जा रहा है। न ही कोटेदार कोरोना महामारी से बचने के पुख़्ता इंतज़ाम किये है। शिवली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाघपुर के राशन वितरण शैलेश कुशवाहा की दुकान पर राशन वितरित करने के दौरान कोरोना महामारी का जरा सा भी भय नही दिख रहा है। जहाँ एक ओर केन्द्र सरकार व राज्य सरकारें कोरोना महामारी से बचने के उपाय खोज करने में जुटी है वही आलाधिकारियों को लोगो में जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए जा रहे है।
वन्य जीव की उपयोगिता पर संगोष्ठी
कानपुर नगर। डीजी कॉलेज कानपुर की जन्तु विज्ञान विभाग की एम एस सी पूर्वार्द्ध की छात्राओं ने प्राचार्या डॉ साधना सिंह की अध्यक्षता में विभागाध्यक्ष डॉ अंजली राज के सहयोग से विभिन्न प्रसंगों पर संगोष्ठी का आयोजन किया। डॉ अर्चना दीक्षित ने अवगत कराया कि डॉ इशिता पांडेय और डॉ कंचन मित्तल के निर्देशन में क्षत्राओ भावना मिश्रा, बिस्मा जफ़र हिरा खान जुवेरिया खातून शोएबा, अल्शिफ़ा, नेहा, प्रिया, अंजुम समरा आदि ने वन्यजीव क्यों जरूरी है अवगत कराया।धरती पर मौजूद सभी जीव.जंतुओं की अपनी महत्ता है। अगर किसी जीव जंतु की प्रजाति विलुप्त होती है तो यह पर्यावरण संतुलन के लिए खतरा बन जाती है।
नगर निगम उपचुनावः कांग्रेस से इंद्र कुमार ने दाखिल किया पर्चा
कानपुर नगर।नगर निगम उपचुनाव 8 पर एक ही वार्ड पर कराया जा रहा है। जबकि 4 वार्ड रिक्त हैं। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने बताया कि नगर निगम वार्ड 8 मस्वानपुर के उपचुनाव के लिए कांग्रेस से इंद्र कुमार ने पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर दक्षिण कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित के साथी प्रस्तावक के रूप में शिवकुमार अजय कुमार ने पर्चा दाखिल किया जाने सहयोग दिया। गौरतलब की संदीप ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी मिल जाने के बाद इस वार्ड के पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से यह सीट रिक्त चल रही थी। इस बाबत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीके श्रीवास्तव ने कहा कि अधिसूचना एक ही वार्ड के लिए जारी की गई है। जबकि नगर निगम सचिव राधेश्याम ने कहा की वार्ड के रिक्त होने की सूचना शासन को भेज दी गई है।
अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे सपाई
कानपुर नगर।समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में युवजन सभा राष्ट्रीय महासचिव आफताब खान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव आफताब खान ने बताया कि समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष डॉ0इमरान व समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव आफ़ताब खान ने पार्टी के पदाधिकारियों को 2012 की अखलेश यादव की सरकार की उपलब्धिया जनता तक पहुंचने को कहा इसी बीच ज़ीशान अहमद को युवा व्यापार मण्डल का नगर उपाध्यक्ष व मो0 शारिक को नगर कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित आफताब खान, ज़ाकिर हुसैन अंसारी, चाँद वारिस, शीबू खान, विवेक चौधरी, तारिक खान, दीपक खोटे आदि लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने अमन कटियार
कानपुर नगर।राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में मनोनयन कार्यक्रम का किया गया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने बताया कि आज राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमन कटियार को मनोनीत किया गया प्रदेश अध्यक्ष यूथ राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस गौरव द्विवेदी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस विजय सिंह मार्तोलिया द्वारा प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित विजय सिंह मर्तोलिया, नरेंद्र चंचल कुशवाहा, राजीव द्विवेदी, तुफैल अहमद खान, अमित शुक्ला, अनुराग पाल आदि लोग मौजूद रहे।
कोई गड़बड़ करे तो पुलिस को दें सूचना,पुलिस ने लोगों को बांटीं विश्वास पर्ची
हाथरस। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव.2021 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदवासियों को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने हेतु विश्वास पर्ची जारी की गयी है। विश्वास पर्ची लोगो को निर्भीक होकर मतदान कराने के लिए जागरूक करने की हाथरस पुलिस की अहम पहल है। जिसके माध्यम से मतदाताओं को बढ़ चढ़कर मतदान करने हेतु जागरूक व प्रोत्साहित किया जायेगा तथा यदि कोई व्यक्ति लोगों को मतदान करने से डराएगा, धमकाएगा या धन, वस्तु, शराब आदि का प्रलोभन देता है अथवा प्रधान प्रत्याशियों या ग्रामवासियों को किसी प्रकार की समस्या चुनाव के दौरान होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को विश्वास पर्ची के पीछे लिखे नंबरों पर दे सकेंगे।
Read More »जनपद न्यायाधीश ने लगवायी कोविड वैक्सीन
हाथरस। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु केंद्र सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत आज जनपद के जनपद न्यायाधीश द्वारा भी अपनी पत्नी सहित कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीका लगवाया गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जनपद में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत आज सीएमओ कार्यालय में जनपद न्यायाधीश सुनील सिंह द्वितीय द्वारा अपनी पत्नी के साथ कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया गया है और टीकाकरण के दौरान सीएमओ बृजेश कुमार राठौर भी मौजूद थे।
Read More »
Jansaamna