Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 617)

शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी

सिकन्द्राराऊ,हाथरस। प्रदेश में जहरीली शराब के चलते लोगों की हो रही मौतों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर बनी हुई है। जिसके चलते हुए प्रशासनिक अधिकारियों एवं आबकारी विभाग द्वारा शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। कार्यवाही के चलते शराब माफियाओं में हड़कप मच गया। उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त रूप से कस्बा में कई स्थानों पर छापेमार कार्यवाही की । इस दौरान अधिकारियों ने शराब के ठेकों पर बेची जा रही शराब के कारोबार की गहनता से पड़ताल की। ठेकों की चेकिंग से शराब पीने वालों में खलबली मच गई। आगामी त्रिस्तरीय चुनाव एवं होली का त्यौहार के नजदीक होते ही शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं।

Read More »

शराब पीकर किरायेदारों में चले लाठी-डंडे

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी में एक ही मकान में दो किराएदार रहते हैं अमित पुत्र श्रीपाल निवासी गूगल खेड़ा बलदेव मथुरा और अतुल निवासी हसायन के बीच शराब पीकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए विवाद हो गया| जिसमें दोनों के बीच लाठी डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके विरुद्ध शांति भंग की कार्यवाही की गई।

Read More »

शातिर को चाकू सहित पकड़ा

हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को श्री राम हॉस्पिटल के सामने से पकड़ा है। जिसकी जामा तलाशी में एक छुरा व नगदी बरामद हुई। नगदी के संबंध में पूछे जाने पर उसने बताया कि मेरे द्वारा गत दिवस मां चामुंडा देवी से चोरी की गई थी उसी के पैसे हैं। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया घनश्याम पुत्र लख्मीचंद निवासी गांव जोगिया को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पुलिस ने पकड़ा है।

Read More »

मोटर साइकिल नील गाय से टकराई, एक की मौत एक रेफर

हाथरस। आगरा अलीगढ़ हाईवे मार्ग स्थित गांव विसाना के पास बीती रात लगभग 10 बजे दो बाइक सवार एक नील गाय से टकरा गये। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई और एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दूसरे को उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सराय रहमान अलीगढ़ निवासी इमरान पुत्र असलम अपने साथी के साथ आगरा से लौटकर अलीगढ़ घर जा रहे थे कि गांव बिसाना के पास रात 10 बजे बाइक नील गाय से टकरा गई जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बागला जिला अस्पताल में 108 एंबुलेंस से भेजा। डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसका शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। इमरान को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया है। मृतक की शिनाख्त नही हो सकी थी।

Read More »

राजकीय उच्च विद्यालय में मनाया जल संरक्षण दिवस

कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश। राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुर द्वारा के बच्चों द्वारा जल संरक्षण दिवस मनाया। इस अवसर पर स्कूल में बच्चों से स्लोगन राइटिंग तथा पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गई। पेंटिंग में खुशबू पहले, संजना दूसरे और निक्ष्य तीसरे स्थान पर रहा और स्लोगन राइटिंग में शिखा पहले स्थान पर दूसरे पर पलक चौधरी तथा तीसरे स्थान पर अभिषेक कुमार रहा। मुख्य अध्यापक प्रवेश कुमार शर्मा ने जल संरक्षण का महत्व बताया तथा जल को कैसे सुरक्षित रखें इसके बारे में अपने विचार बच्चों के समक्ष रखें। जल संरक्षण दिवस मनाने में अन्य अध्यापक जैसे राजीव डोगरा,राकेश कुमार, ज्योति प्रकाश,प्रवीण लता,अमीचंद,रविंदर कुमार, सुनील कुमार सभी ने भरपूर सहयोग दिया।

Read More »

उत्तर प्रदेश भवन निर्माण मजदूर सभा की कार्यकारिणी गठित

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश भवन निर्माण मजदूर सभा की एक बैठक का. सरदार सुरेश कुमार की अध्यक्षता में सीटू कार्यलय महावीर नगर में आयोजित हुई। बैठक में कार्यकारिणी एवं पदाधिरियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें का. सत्य प्रकाश यादव को अध्यक्ष, का. व्रजेश कुमार को उपाध्यक्ष, कुसुम लता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवल सिंह को जिला मंत्री, पूनम जादौन को सुयुक्त मंत्री, सुधा देवी को संयुक्त मंत्री, गोपाल कुमार को काषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई। बैठक को सम्बोधित करते हुये सीटू के प्रदेशिक महामंत्री का. प्रेम नाथ राय ने सभी पदाधिकारियों को यूनियन के नियमों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी।

Read More »

ऑल इंडिया मजदूर महासंघ की बैठक सम्पंन

फिरोजाबाद। ऑल इण्डिया मजदूर महासंघ की एक बैठक कैम्प कार्यलय पर आयोजित हुई। जिसमें संघ के संस्थापक अध्यक्ष शाहित हुसैन ने मजदूरों को जनकारी देते हुए कहा कि सरकार के द्वारा भवन निर्माण योजना की तरह ही श्रम विभाग के द्वारा कैंप लगाकर सभी मजदूरों के निःशुल्क लेवर कार्ड बनाये जा रहे है। उन्होने सभी मजूरों से कैंप में पहुंच कर अपना लेवर कार्ड बनबाने की अपील की है। जिससे सभी मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

Read More »

आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्यौहार-मौलाना

फिरोजाबाद। शबे बरात एवं रोजा के त्याहार को लेकर उलमाओं की एक बैठक मेवा फरोशान मस्जिद में आयोजित की गई। जिसमें शहर के प्रमुख उलेमाओं ने सभी लोगों से शबे बरात, रोजा एवं होली के त्योहारों को आपसी भाईचारे से मनाने की अपील की।
मौलाना मोहम्मद शफी कासमी इमाम ईदगाह ने कहा कि 28 मार्च से शाबन के महीने की 14 तारीख। जिसमें रात को शबे बरात होती है। इस रात को अल्लाह की इबादत की जाएगी। उन्होंनेे कहा कि सभी जिम्मेदार और समझदार लोग अपने बच्चों को इस बात से रोके कि वह आतिशबाजी ना करें। इसमें पैसे की भी बर्बादी है। इसलिए सभी इस मुबारक रात में आतिशबाजी और पटाखे चलाने से पूरी तरह बचें। अपने घरों में नमाज पढ़कर ई साले सवाब पहुंचाएं। करबला कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा हिकमत उल्ला खान ने इस मौके पर कहा कि अभी हमारे देश से कोरोना की बीमारी खत्म नहीं हुई है। कोविड के नियमों का पालन करें, मास्क लगाये। बिना बजह बाहर ना घूमे। ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारे और सुबह रोजा रखे।

Read More »

पर्यावरण एवं जल सरंक्षण विषय पर आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका पीजी काॅलेज में विश्व जल दिवस के अवसर समाजशास्त्र विभाग द्वारा पर्यावरण एवं जल सरंक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम में अनुशासन अधिकारी डा. तुलसी द्वारा वर्तमान समय में जल संरक्षण की उपयोगिता विषय पर प्रकाश डाला। प्रो. प्रिया सिंह व निशा ने जल संरक्षण व वर्तमान समय में जल की उपयोगिता के बारे में विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में प्रो. डा. अंजू शर्मा, प्रो. डा. रीता दीक्षित द्वारा प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें बीएम तृतीय वर्ष की गीतांजति ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम वर्ष की प्रीती ने द्वितीय स्थान एव ंबीए प्रथम वर्ष की मधु व एमए पूर्वाद्र्व की वैष्णवी शर्मा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसास्त्र विभाग की प्रो. ऋचा सिंह द्वारा किया गया। र्काक्रम में प्राचार्या डा. निर्मला यादव, शबनम आदि मौजूद रही।

Read More »

कोविड-19 की गाइड लाइन का करें पालन-डीएम

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने जनपद में कोरोना के प्रकरणों की संख्या में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत पूर्व में कोविड-19 प्रबंधन हेतु निर्गत रक्षात्मक निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कुछ प्रतिष्ठान एवं कार्यस्थलो पर आने वाले विजिटर्स एवं ग्राहकों का स्पष्ट विवरण उपलब्ध नही कराया जा रहा है। जिस कारण कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है। पूर्व में सभी प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थल प्रबंधकांें को यह निर्देश निर्गत किए गए थे कि वह अपने आने वाले ग्राहकों एवं विजिटर्स का नाम व मोबाइल नम्बर एक रजिस्टर में अंकित कर सुरक्षित रखेंगे, जिससे कोविड-19 संक्रमण की कड़ी तोड़ने हेतु प्रभावी कान्ट्रेक्ट टेस्टिंग की जा सके। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय आपदा अधिनियम 2005 में दी गयी शक्तियों का प्रयोग करते हुए कहा है कि पूर्व में लागू व्यवस्था ही सभी प्रतिष्ठान एवं कार्यस्थल पर लागू की जाए।

Read More »