हाथरस। शहर के बुर्ज वाला कुआं स्थित केनरा बैंक में से फर्जी तरीके से एक रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से 9 लाख 10 हजार रूपये की रकम अज्ञात लोगों द्वारा निकाल लिए जाने के मामले में कड़ी कार्यवाही एवं घटना की जांच साइबर सेल व क्राईम सेल को सौंपे जाने की मांग को लेकर पुलिस कप्तान को शिकायत भेजी गई है। इसके अलावा उक्त मामले की शिकायत जिलाधिकारी व केनरा बैंक की मुख्य शाखा प्रबंधक को भी भेजी गई है। आरटीआई एक्टिविस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता राम गोपाल दीक्षित द्वारा आज पुलिस कप्तान को शिकायती पत्र भेजकर कहा गया है कि थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी पूर्व कर्मचारी प्रकाशचंद शर्मा पुत्र चतुर्भुज शर्मा का खाता केनरा बैंक मुख्य शाखा बुर्ज वाला कुआं पर है और उक्त खाते की चेक बुक मूल रूप से प्रकाशचंद शर्मा के पास में है। लेकिन अज्ञात व्यक्ति द्वारा कूट रचित षड्यंत्र के तहत फर्जी तरीके से 2 चेकों के माध्यम से गत 19 फरवरी को अलग-अलग चेक के द्वारा 4 लाख 60 हजार एवं 4 लाख 50 हजार की रकम कुल 9 लाख 10 हजार की रकम को निकाल लिया गया तथा पीड़ित को जब उक्त घटना के बारे में पता चला तो वह मानसिक व आर्थिक रूप से बहुत परेशान हैं और न्याय हेतु इधर-उधर भटक रहे हैं तथा रो-रोकर पूरे परिवार का बुरा हाल हो गया है।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
बिना अनुमति के न छोड़े मुख्यालय-डीएम
हाथरस। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने निर्देश दिये है कि निकट भविष्य में सम्पन्न होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के दृष्टिगत जनपद, फील्ड स्तरीय सभी अधिकारीगण अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर अपने कार्य क्षेत्र में विनिर्दिष्ट मुख्यालय पर निवास करके ड्यूटी का निर्वाहन करेगे | समस्त अधिकारी उनसे पूर्वानुमति प्राप्त किये बिना न तो मुख्यालय से बाहर जायेगें और ना ही सामान्य अवकाश के दिनों में मुख्यालय से बाहर रहेगें। साथ ही अपरिहार्य परिस्थितियों में उनसे अवकाश स्वीकृत कराने, विशिष्ट समय के लिए मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्राप्त करने के बाद ही मुख्यालय छोड़गे। इस आदेश का शासकीय कार्य हित में अत्यन्त कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
Read More »सुनीलकांत को जिले में फौजदारी की कमान,स्वागत
हाथरस। वादकारियों हितों के हितार्थ कार्य करना ही हर अधिवक्ता का मुख्य दायित्व है। बार.बैंच का ताल.मेल भी बहुत जरूरी है।
यह उद्गार इंटरनेशनल एडवोकेट आर्गेनाइजेशन द्वरा किये गये स्वागत के दौरान नवनियुक्त जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुनीलकांत शर्मा बल्टे ने व्यक्त किये। इस मौके पर आर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष त्रिलोकी शर्मा व महिला विंग जिला अध्यक्ष ममता कौशिक ने उन्होंने बुके भेंट किया। उपाध्यक्ष सुनीता एडवोकेट व जिला मीडिया प्रभारी देवेश दीक्षित एडवोकेट ने डुपट्टा पहना कर स्वगत किया। उन्होंने बताया कि श्री शर्मा पहले एडीजीसी व मेला संयुक्त रिसीवर रहे हैं। इस मौके पर राजीव तिवारी, अशोक शर्मा, उमेश गुप्ता, अनिल शर्मा, स्वराज सिंह, संजीव दुबे, नीलकमल, मुकेश चतुर्वेदी, राधेलाल पचौरी, योगांश पाराशर, मोहित कश्यप, हेमंत वार्ष्णेय, विपुल, संदीप वर्मा, यतीश शर्मा, संजय वार्ष्णेय, राहुल सोनी, आसु, राजीव वार्ष्णेय, आनंद चतुर्वेदी, शैलेश शर्मा, रुस्तम सिंह व संजय दीक्षित एडवोकेट आदि अधिवक्तागण मौजूद थे।
भाजपा ने चौपालों में गिनाई केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
सादाबाद/हाथरस।सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 की ग्राम पंचायत कुरसण्डाए कुम्हरई एवं पुसैनी में आयोजित ग्राम चौपालों में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला संयोजक आचार्य महेंद्र सिंह, वार्ड 16 के प्रभारी डा0 चन्द्रशेखर रावल, संयोजक डा. महेंद्रपाल शर्मा, जिला महामंत्री प्रीति चौधरी एवं सादाबाद के पालिकाध्यक्ष रविकांत अग्रवाल ने ग्राम चौपालों में केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को ग्रामीण जनता के बीच रखा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने मोदी एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। आचार्य महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वार्ड प्रभारी डा. चन्द्रशेखर रावल ने उज्ज्वला योजना, हर घर इज्जतघर शौचालय योजना एवं हर घर नल शुद्ध पेयजल आदि योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा भाजपा पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सिद्धांत को सकार करने के लिए कटिबद्ध है। यह साकार रूप में तभी संभव होगा, जब आप भाजपा को जनादेश देंगे। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रीति चौधरी ने पंचायत चुनावों के सन्दर्भ में सरकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की बारीकियों से अवगत कराते हुए भाजपा को अपना आशीर्वाद देने के लिए प्रार्थना की। रविकांत अग्रवाल ने चौपालों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में एक राष्ट्र पुरुष के रूप में दिनरात लगे हुए हैं।
मुस्लिम मजदूर को भाजपा नेता ने बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
इटावा। जनपद में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मजदूर के द्वारा मजदूरी मांगने पर भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ मजदूर को बंधक बनाकर बुरी तरह रबड़ के पाइप से पीटा सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर को भाजपा नेता के चंगुल से छुड़वाकर आरोपी भाजपा नेता समेत दो लोगो को हिरासत में लिया है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टीटी चौकी इंचार्ज कपिल चौधरी ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बिल्डिंग मैटेरियल के गोदाम में एक मजदूर को बंधक बनाकर पीटा जा रहा है। सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मजदूर को बंधन से मुक्त करवाकर पिटाई करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पीड़ित मजदूर का चिकित्सीय परीक्षण करवाने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
Read More »पुलिस ने सरकारी देसी शराब के ठेके पर मारा छापा,अवैध देसी शराब बरामद
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में एसएसपी के आदेश के बाद आगामी होली के त्यौहार और पंचायती चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी दौरान बलरई पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को आता देखा उसकी तलाशी ली, तो उसकी बाइक से चार अवैध क्वार्टर बरामद किए गए। जिसके बाद पुलिस ने अन्य थानों का सहयोग लिया और आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि एक मकान पर अवैध तरीके से शराब बनाने का धंधा किया जा रहा है। इसके बाद तीन थानों की पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मकान पर छापा मारा तो भारी संख्या में अवैध शराब बरामद की गई। वही शराब पर लगाने वाले क्यूआर कोड भी बरामद किए गए। जिसके बाद घर में मौजूद आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह क्षेत्र में बने सरकारी शराब के ठेकों पर अवैध शराब को पहुंचाते हैं।
Read More »अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, ममता के लिए बंगाल की जनता से मांगे वोट
इटावा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जमकर साधा निशाना, पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा यूपी के मुख्यमंत्री यूपी को छोड़कर पश्चिम बंगाल में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। कानून व्यवस्था देश में सबसे ज्यादा अगर कहीं खराब है। तो यूपी की कानून व्यवस्था खराब है। बीजेपी के लोग झूठ के सहारे और झूठ से ही सत्ता चला रहे हैं पश्चिम बंगाल की जनता से अपील करते हैं, कि ममता बनर्जी को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाएं। राजनीति में सबसे ज्यादा नाटक करके वोट बटोरने का काम भाजपा ने किया है।
प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का हुआ आयोजन
कौशांबी। चायल ब्लॉक कौशांबी में प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक संजय गुप्ता द्वारा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों से प्रेरक बालक एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत नवाचारी शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया जो अपने विद्यालय के बच्चों को प्रेरणा लक्ष्य हासिल करने के लिए विभिन्न नवाचार कर रहे हैं। अपने विद्यालयों को प्रेरक विद्यालय बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इस कार्यक्रम में संविलियन विद्यालय रसूलाबाद, संविलियन विद्यालय चक बादशाहपुर, संविलियन विद्यालय चरवा प्रथम, प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर सलेम, प्राथमिक विद्यालय गिरिया खालसा आदि विद्यालयों से बच्चों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
लखनऊ। प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कोविड.19 वैक्सीनेशन, जल जीवन मिशन, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, पर्यावरण, जन शिकायतों का निस्तारण, तालाबों पर से अवैध कब्जे हटाये जाने, गौ संरक्षण केन्द्रों की स्थापना, गेहूं खरीद की तैयारी आदि की गहन समीक्षा की। कोविड.19 वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि कतिपय प्रदेशों महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली आदि में कोरोना संक्रमण में पुनः तेजी से वृद्धि हो रही है। जो कि सेकेण्ड व थर्ड वेव के रूप में सामने आ रहा है तथा उत्तर प्रदेश में भी कतिपय जनपदों में मार्जिनली संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जिसके दृष्टिगत सजगता एवं सर्तकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिलों में इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल एवं कमाण्ड सेन्टर पूरी तरह सक्रिय रहें। जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन बैठक कर टेस्टिंग, कान्टैक्ट ट्रेसिंग व सर्विलांस की प्रगति की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि ट्रेनों एवं हवाई जहाज के माध्यम से विभिन्न राज्यों से मूवमेन्ट हो रहा है। रेलवे स्टेशनों एवं एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की रैण्डम व प्रारंभिक जांच हो। ट्रेनों से अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की सूची रेलवे से प्राप्त कर उनका सर्विलांस करें।
पंचायत चुनावों को लेकर एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
हाथरस। तहसील सदर की एसडीएम अंजली गंगवार द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को शान्तिपूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत संवेदनश्सील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया है और इसी क्रम में प्रतिदिन संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा। इसके तहत बुद्ध नगला, हेमराज, नगला बाद अठवरिया का रेवन्यू टीम तथा पुलिस विकास विभाग के अधिकारियों, कार्मिकों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। पंचायत चुनावों को शांति पूर्वक संपन्न कराने के सम्बंध मे ग्रामीणों से वार्ता की गई। आगामी होली के पर्व को शान्ति एवं सौहार्द पूर्वक मनाने की ग्रामवासियों से अपील की गई। साथ ही दोनों ग्रामों मे निर्विवाद खतौनी ग्रामीणों को निशुल्क वितरित की गई।
Read More »
Jansaamna