चंदौली, जन सामना। जिले की अलीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित चल रहे एक शातिर अंतरप्रांतीय वाहन चोर को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राशिद उर्फ आशु निवासी परशुरामपुर सिकटिया थाना अलीनगर चन्दौली बताया है। जिसकी निशानदेही पर चोरी की तीन अन्य मोटरसाइकिलें महेवा गंगा नहर पुल के पहले बड़े गेट के अंदर बन रही कॉलोनी में स्थित एक हाते की झाड़ी से बरामद हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को थाने लाने के बाद मुकदमा अपराध संख्या 66/2021 धारा 411/ 413/ 414/419/42/467/468/ 471 भादवी व मुकदमा अपराध संख्या 67/21 अंतर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अगली कार्रवाई में जुटी है। पुलिस से पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैं अपने साथियों संतोष कुमार बिंद, विकास सोनकर, शीश मोहम्मद, लव कुश कुमार, सिद्धार्थ साहनी व रतन सोनकर के साथ मिलकर गाड़ियां चुराता था। उन गाड़ियों को मैं अपने पास रख लेता था|
JAN SAAMNA DESK 2
नागेंद्र सिंह के द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर में 500 लोगों की हुई जांच
रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना। निः शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी नागेंद्र सिंह राजावत के द्वारा आयोजित किए गए नेत्र शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और मरीजों ने आंखों का परीक्षण कराया। रसूलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत रतनपुर में समाजसेवी नागेंद्र सिंह राजावत द्वारा निः शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र चिकित्सा शिविर के दौरान करीब 500 मरीजों ने आंखों का परीक्षण कराया। समाजसेवी नागेंद्र सिंह राजावत ने अपने हाथों से लोगों को निःशुल्क चश्मे व सिरप वितरित की। साथ ही उन्होंने कहा कि 25 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ है। जिनका ऑपरेशन निःशुल्क उनके द्वारा कराया जाएगा। गौरतलब हो कि समाजसेवी नागेंद्र सिंह राजावत रतनपुर ग्राम पंचायत के निवासी हैं और नियमित समाज सेवा के कार्यों में लगे रहते हैं। उन्होंने बड़ी संख्या में आए लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए। नागेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि समाज सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि दूसरे के दर्द को बांटने में उन्हें अच्छा लगता है। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के लिए हमेशा आगे रहूंगा। वही निः शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में डॉ प्रदीप सिंह, डॉ रमन द्विवेदी, डॉ अशवनी, शिवेंद्र, रामनरेश सिंह, बबलू सिंह, सत्येंद्र कुमार, अमित कुमार सहित हजारों मरीज रहे।
शिविर मे 14 वॉलंटियर्स ने किया रक्तदान
शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद, जन सामना। नगर के पालीवाल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर में छटवें दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में राष्ट्रीय स्वयं सेविकाओं और सेवकों ने भाग लिया। जिसमें सबसे ज्यादा 11 छात्राओं सहित 14 वालंटियर्स ने रक्तान कर दिखा दिया कि अब महिला शक्ति किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। शिविर ग्राम पंचायत असुआ के पंचायत भवन में पिछले पाँच दिनो से चल रहा है। छटवें दिन मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता रहे।फिरोजाबाद से आये डॉक्टर्स की टीम में डॉ. विनोद धैर्य, डॉ. आरती सिसोदिया, मुजम्मिल, मूलचंद, हेमलता, महेंद्र,शशिकांत एवं कृष्णकांत ने सफलतापूर्वक ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि यह वॉलिंटियर्स के लिए समाज के हितार्थ बहुत बड़ा योगदान है।
Read More »एबीबीपी कार्यकर्ताओ ने स्कूल प्रशासन का फूंका पुतला
फिरोजाबाद, जन सामना। एबीपी कार्यकर्ता काॅलेज की छात्राओ के साथ ट्रामा सेंटर पर एकत्रित हो गए। और स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उसके बाद कार्यकर्ताओ ने काॅलेज प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला लेकर जूलुस निकाला। और सुभाष तिराहे पर काॅलेज प्रशासन का पुतला दहन किया। काॅलेज की छात्रा स्नेहा पचैरी ने बताया कि हमारी प्रिंसीपल ने काॅलेज में कल बताया था जल्दी आना है। हम दस बजे आ गये थे उसके बाद भी हमें बाहर खड़ा कर दिया। कम से कम एक डेढ़ घंटे बाहर खड़ा करे रखा। जिसकी वजह से कई साथी छात्राओं की तबियत बिगड़ी। एबीवी की प्रांत छात्रा प्रमुख अवनी यादव का कहना है छात्राओं की हालत खराब होने के बाद भी दाऊदयाल प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी ने उनका हाल-चाल तक नहीं जाना। ऐसे शिक्षिकाओं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
काॅलेज में देरी से पहुंचने पर प्रिंसीपल ने छात्राओं को निकाला बाहर
सात छात्राओ की बिगडी हालत, एबबीपी ने छात्राओं को कराया ट्रामा सेंटर में भर्ती
फिरोजाबाद, जन सामना। दस मिनट देरी से काॅलेज पहुंची तकरीबन दो दर्जन छात्राओं को कालेज प्रशासन ने काॅलेज के बाहर खड़ा करके गेट बंद कर दिया। काफी देर गेट पर खड़ी सात छात्राओं की गर्मी और तेज धूप से हालत बिगड़ गई। जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया। सूचना पर जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार एवं मेयर नूतन राठौर छात्राओं की हालत जानने पहुंचे। वहीं एवीपी कार्यकर्ताओं ने दाऊयाल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं सुभाष तिराहे पर जुलूस निकालकर पुतला दहन किया गया। उत्तर क्षेत्र के कोटला चुंगी के समीप स्थित दाऊ दयाल कालेज में दस मिनट की देरी से कालेज पहुंचने पर प्रिंसीपल ने सभी छात्राओ को काॅलेज से बाहर कर निकालकर गेट बंद करवा दिया। काफी देर धूप में खडे रहने के कारण कई छात्राओ की हालत गर्मी के चलते बिगड गई। एम्बुलेंस को सूचना देने पर एम्बुलेंस मौके पर नही पहुंची। उसके बाद साथी छात्राओ ने
प्रत्येक घर को नल से जल कराऐं उपलब्ध -सीडीओ
फिरोजाबाद, जन सामना। हर घर को नल से जल उपलब्ध कराना केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, योजना के तहत प्रत्येक घर को जल देने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जल जीवन मिशन के अंतर्गत सरकार की योजना है कि प्रत्येक घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। उक्त के क्रियान्वयन हेतु शासन स्तर से एन0सी0सी0 लिमिटेड नामक संस्था को अधिकृत किया गया है, तथा इनकी सपोर्टिंग एजेंसी के रूप में एस0आर0 सोसाइटी को जनपद में अधिकृत किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उक्त फर्माें के प्रतिनिधियों डी0डब्ल्यू0एस0एम0 के सदस्यों एवं नोडल विभाग लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता सहायक अभियंता द्वारा अपने अधीनस्थों सहित प्रतिभाग किया गया। बैठक में उक्त फर्मों से उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यो की जानकारी ली गईं साथ ही उनके द्वारा अब तक कराए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। एन0सी0सी0 फर्म के द्वारा अवगत कराया गया कि एन0सी0सी0 के द्वारा जनपद के समस्त ग्रामों को उक्त योजना से आच्छादित किया जाना है, जिसके सम्पादन हेतु हमारे द्वारा सर्वप्रथम उन क्षेत्रों का सर्वे कार्य करना है, जहां पाइप पेयजल योजना पूर्व से मौजूद नहीं है। सर्वे कार्य पूर्ण कर 90 दिन के अंतर्गत समस्त जनपद की डी0पी0आर0 सबमिट करना है।
Read More »मोटर एक्सीडेंट क्लेम में बीमा कम्पनियाँ पीड़ितों को शीघ्र दें मुआवजा- अपर जिला जज
फिरोजाबाद, जन सामना। अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक पाण्डेय की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय सभागार में बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं अधिवक्ताओं के बीच समन्वय बनाकर मोटर एक्सीडेंट क्लेम के अधिक से अधिक वादों के निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से किये जाने के उद्देश्य से प्रथम बैठक संपन्न हुयी। बैठक में अपर जिला जज आलोक पाण्डेय ने बताया कि मोटर एक्सीडेंट क्लेम में पीड़ित को शीघ्र मदद मिलना अत्यंत आवश्यक होता है। जो कि बीमा कंपनियों को प्राथमिकता पर करना चाहियें। उन्होंने बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक प्रीलिटिगेशन वादों एवं विभिन्न न्यायलय में चल रहे वादों को 10 अप्रैल को होने वाली लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करायें। उन्होने बताया कि जो भी पक्षकारान लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का निस्तारण सुलह समझौते से कराना चाहते हैं वह जल्द से जल्द अपना आवेदन पत्र सम्बंधित न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
Read More »एशिया गौरव पुरुस्कार-2021 से नवाजे जाएंगे अमित गुप्ता
फिरोजाबाद, जन सामना। 28 फरवरी को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में समाजसेवी अमित गुप्ता को एशिया गौरव पुरुस्कार-2021 से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उनकों सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया जा रहा है। सभी जनपद वासियों ने इस उपलब्धि पर अमित गुप्ता को बधाई दी हैं।
Read More »पेट्रोल-डीजल के दामों हो रही मूल्यवृद्वि को लेकर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा
शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद, जन सामना। । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर आज पेट्रोल-डीजल के दामों हो रही मूल्यवृद्वि एवं तीनो कृषि काले कानूनों के विरोध में पदयात्रा निकाली गई। महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही मूल्यवृद्वि के विरोध में जाटवपुरी चैराहे से लेकर नगला बरी तक निकाली गई। जिसमें सरकार से पेट्रोल-डीजल में हो रही मूल्यवृद्वि को कम करने एवं तीनों कृषि काले कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। पदयात्रा में वकार खालिक, देनप जिलाध्यक्ष आजम इरफान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी, सेबादल नगर अध्यक्ष नुरूल हूदा लाला राइन गांधी, सुलतान अली, इवाद बेग, मजहर बेग, एमन अंसारी, सुहेल अब्बास, आमिर फैज, तोसिब, वकार अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं शिकोहाबाद में जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई।
सुहागनगर बाजार समिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
कार्यक्रम में एसडीएम सदर एवं एसपी सिटी ने व्यापार मंडल के कार्यो की सराहना
फिरोजाबाद, जन सामना। उद्योग व्यापार मंडल महानगर के तत्वावधान में नवगठित सुहाग नगर बाजार समिति का शपथ ग्रहण समारोह व विचार गोष्ठी का आयोजन सुहाग नगर डाकखाने के पास किया गया। सुहाग नगर बाजार समिति के शपथ ग्रहण समारोह में एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने कहा की व्यापार मंडल महानगर के द्वारा निरंतर जनसंपर्क के रूप में पुलिस अधिकारी-प्रशासनिक अधिकारी को बैठाकर व्यापारी व अधिकारियों का जो तालमेल अभियान चला रखा है। वह सराहनीय है। एसडीएम सदर डा. बुशरा बानू ने कहा मुझे से कोई भी व्यापारी सीधे मेरे कार्यालय में आकर मिल सकता है उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अंबेश शर्मा ने सभी आगंतुक अतिथियों एवं व्यापारियों का आभार प्रकट किया।
Jansaamna