हाथरस, जन सामना। अलीगढ़ रोड स्थित एपेक्स पावर बैटरी प्लांट पर आज रोटरी क्लब ऑफ हाथरस फ्रेंड्स द्वारा रोटरी अंतर्राष्ट्रीय के 116 वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया और इस शिविर में जनमानस के स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक हेतु रक्तचाप शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच की गई। उक्त शिविर में जिन लोगों को आवश्यकता थी उनका हीमोग्लोबिन भी टेस्ट किया गया। जिनको उच्च रक्तचाप व शुगर होता है। उक्त व्यक्ति अपने रक्तचाप को नियंत्रित रखें, जिसकी आवश्यक जानकारी शिविर में दी गई। इसी के साथ-साथ रोटरी अंतर्राष्ट्रीय के 116 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.के. राजू का चिकित्सा क्षेत्र में सम्मान किया गया। इस अवसर पर डा. एस. के. राजू ने कहा कि रोटरी सदैव से ही पीड़ित मानव की सेवा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य करती आ रही है। इसी परम्परा में आज रोटरी क्लब ऑफहाथरस फ्रेन्ड्स द्वारा जो स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है वह सार्थक है। हमारे प्रयास हमेशा रहेंगे कि हम समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें कि जब व्यक्ति स्वस्थ होगा तभी समाज स्वस्थ होगा। इसी के साथ व्यवासयिक क्षेत्र में रोटेरियन अरुण जैन का भी अभिवादन किया गया और अरुण जैन ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सब मिलकर समाज को शिक्षित करें।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
सफाई सैनिकों को सभासद ने किया सम्मानित
हाथरस, जन सामना। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में कोरोना वॉरियर्स के रूप में पूरे शहर में आम जनों की सेवा में 24 घंटे लगकर सेवा कार्य करने वाले सफाई सैनिकों का पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा के निर्देश पर वार्ड 17 के सभासद विनोद प्रेमी द्वारा फूल माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मानित किया गया। कोरोना वॉरियर्स के रूप में नगर पालिका परिषद द्वारा वॉरियर्स को जारी किए गए प्रमाण पत्र को वार्ड 17 के सभासद विनोद प्रेमी द्वारा सफाई सैनिकों को देते हुए सम्मानित किया गया। जिन सफाई सैनिकों को सम्मानित किया गया है उनमें एडो, राजू, राजेंद्र, भोला, सनी, प्रदीप, सुषमा, राजकुमारी, प्रमोद, शमशीर सफाई नायक शामिल थे।
Read More »एडीजी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
चन्दौली,जन सामना। विजय सिंह मीणा अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी,परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा पुलिस लाइन चन्दौली में परेड की सलामी व निरीक्षण के उपरांत पुलिस लाइन के शस्त्रागार स्टोर रूम, यूपी112 आरक्षी बैरक,भोजनालय, व्यायामशाला, परिवहन शाखा सहित विभिन्न कार्यालयों, शाखाओं पत्र व्यवहार शाखा,आंकिक शाखा,अपराध शाखा,अभियोग शाखा,महिला प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, डीसीआरबी,फील्ड यूनिट,जिला एवं नगर नियंत्रण कक्ष,स्थानीय अभिसूचना शाखा आदि का वार्षिक निरीक्षण किया गया। अभिलेखों एवं गाडिय़ों का रख.रखाव सही न होने सहित अपूर्ण होनें पर प्रभारी परिवहन शाखा, आंकिक शाखा व जन शिकायत पर नाराजगी व्यक्त की गयी। सम्बन्धित को उक्त पायी गयी कमियों को अविलम्ब पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा अधिकारियों, थाना प्रभारियों के साथ बैठक की गयी।जिसमें सभी को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, कार्यक्रमों व विभिन्न पर्वों, त्यौहारों के दृष्टिगत सतर्कता बरतते हुए तैयारी पूर्ण कर सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दिशा.निर्देश दिये गये। पंचायत चुनाव को सकुशल व शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु उच्च स्तर से जारी निर्देशों का शत.प्रतिशत अनुपालन करते हुए की जानें वाली समस्त कार्यवाही, तैयारियों को तय समय में पूर्ण करने, कराने शस्त्रों का सत्यापन कराने चिन्हित माफियाओं व अराजकतत्वों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। प्रत्येक होलिका पर पुलिस बल नामित करते हुए उन्हें ब्रीफ करनें किसी नई परम्परा को न प्रारम्भ करने देनें। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, निर्माण व तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, पूर्व के वर्षों में हुए विवाद, घटनाओं का अवलोकन त्यौहार रजिस्टर से करते हुए आवश्यक तैयारियों को करनें क्षेत्रीय लोगों एवं डिजिटल वालंटियर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक करनें व लगातार सामंजस्य स्थापित रखने, सतर्क व सजग रहनें सहित अन्य निर्देश दिये गये।
जनपद में एक मार्च से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
फिरोजाबाद, जन सामना। कलेक्ट्रेट सभागार में एक मार्च से 31 मार्च 2021 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 मार्च से 24 मार्च तक चलने वाले दस्तक अभियान की एक अंर्तविभागीय समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। दस्तक अभियान की अक्टूबर माह 2020 में की गई कार्यवाही के बारे में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप ने बताया कि यूनिसेफ के माध्यम से संचालित दस्तक अभियान 06 विकास खण्ड की 181 ग्राम सभाओं 913 परिवारों को आशाओं के माध्यम से अभियान चलाकर संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया है। मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान को सफल बनाए जाने के लिए खण्ड विकास अधिकारी एवं एम ओआईसी आपस में समन्वय स्थापित कर आज ही माइक्रोप्लान तैयार कर नोडल चिकित्सा विभाग को 25 फरवरी तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पशुपालन, पंचायती राज, शिक्षा, नगर निकाय आदि अपनी-अपनी कार्य योजना का प्रारूप तैयार कर एक साथ अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे। ताकि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण प्राप्त किया जा सके।
Read More »एसडीएम ने प्राईवेट बसों के कांटे चालन, तादाद दुगनी मिली सावारियां
फिरोजाबाद, जन सामना। एसडीएम सदर ने सुभाष तिराहे पर दिल्ली की ओर जने वाली प्राईवेट बसों में अचानक चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने प्राईवेट बसों में तादाद से दुगनी सवारी देखकर हतप्रभ रह गई। उन्होंने आनन-फानन में कई बसों के चालान कांटे। रोडबेज बसों की अपेक्षा लोग प्राईवेट वाहनों में अधिक सफर करने की सूचना प्रशासन को मिल रही थी। इसी के चलते विगत रात्रि में एसडीएम सदर बुशरा बानो ने शहर के प्राइवेट ट्रॉमा के सामने खड़ी सवारियों से भरी प्राइवेट बसों को जब थाना पुलिस संग चेक किया और बसों में खुद चढ़कर सवारियां गिनना शुरू कर दिया। बस में अधिक सवारियों को देख काफी नाराज नजर आयी। क्योंकि उनके अनुसार 44 सवारियों की क्षमता थी और बसों में 100 से अधिक सवारियां भरी हुई थीं, उन्होंने बताया कि वैसे तो ये गाडियां डग्गेमारी आदि करती रहतीं है। आज जब चेक किया तो प्राइवेट बसों के अंदर क्षमता से अधिक सवारियां पाई गई तो कईयो में डॉक्युमेंट पूरे नहीं थे इसके अलावा वाहनों की फिटनेस भी नहीं हुई थी।
Read More »पशुओं को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक की मौत
शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद, जन सामना। नसीरपुर के गांव हरगनपुर में दो पक्षो में पशुओं को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक के शरीर मे बल्लम घूस दी। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन उसको उपचार के लिए अस्पताल लाए, इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने युवक के परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामप्रवेश (45) पुत्र पातीराम यादव निवासी हरगंपुर थाना नसीरपुर गांव में रह कर परिवार के साथ खेतीबाड़ी करके परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के बेटे संदीप का आरोप है कि रविवार देर रात खेत में पशु चले जाने को लेकर गांव के ही व्यक्ति से विवाद हो गया। उक्त लोगों ने उसके पिता को रास्ते में घेर लिया और हमला बोल दिया। उनके ऊपर बल्लम से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजन लहूलुहान अवस्था में उसे लेकर अस्पताल आए। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की बल्लम घोंप कर हत्या किये जाने की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा था।
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
रामप्रवेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोने बिलखने लगे। रामप्रवेश की मौत से उसके चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। रामप्रवेश का सबसे बड़ा बेटा संदीप, अश्वनीत, नवीचंद्र और शनी हैं। पति की मौत की खबर लगते ही पत्नी गुड्डीदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण महिलाए उसे ढांढस बधाने में जुटी हुई थी।
जल्द होगी गिरफ्तारी-एसपी ग्रामीण
इस बारे में एसपी ग्रामीण राजेश कुमार का कहना है कि झगड़े में एक युवक की मौत की सूचना मिली है। शिकोहाबाद पुलिस को अस्पताल भेज दिया है। मामले की जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
युवक ने नशे की हालत में पिया तेजाब, हालत गंभीर
फिरोजाबाद, जन सामना। दक्षिण क्षेत्र भीमनगर में विगत रात एक युवक ने नशे की हालत में गलती से तेजाब पी लिया। जिसे आनन-फानन में परिजन आज तड़के उपचार को जिला अस्पताल लाये, जहाॅ से उसको आगरा भेजा गया।।दक्षिण क्षेत्र भीमनगर निवासी संजय पुत्र गुलाब सिंह ने विगत रात्रि में नशे की हालत में तेजाब पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। जहां से आज तड़के आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। युवक के चाचा दीपक का कहना था कि यहां उपचार सही से नहीं दिया गया, लाते ही कहने लगे हालत गंभीर है आगरा ले जाओ। वहीं सरकारी ट्रामा सेंटर सूत्रो के मुताबिक वाकई युवक की गंभीर हालत बतायी गयी और बताया तेजाब पीने के कारण हालत नाजुक बतायी गयी है।
Read More »नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
फिरोजाबाद, जन सामना। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत जन-जन को स्वच्छता जागरूकता के लिए नगर निगम एवं कोमल फाउंडेशन के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन गांधी पार्क, मायापुरी और झलकारी नगर में किया गया|नुक्कड़ नाटक में कोमल फाउंडेशन के वॉलिंटियरों द्वारा बताया गया कि कूड़े को इधर-उधर न फेंके। बल्कि कूड़ेदान का ही प्रयोग करें। संस्था अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने बताया कि आज कोमल फाउंडेशन के वॉलिंटियरों द्वारा नगर निगम के मोहल्ला झलकारी नगर, मायापुरी और गांधी पार्क में जन-जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया है। नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में पार्षद मनोज शंखवार, समाजसेवी मानपाल सिंह, हरिओम सिंह, आकाशदीप, इंडियन गांधी, रिया, लक्ष्मी, जानवी आदि मौजूद रहे।
Read More »बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों की सराहना
फिरोजाबाद, जन सामना। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विद्यालय स्तरीय विज्ञान मॉडल एवं नाटिका प्रदर्शनी का आयोजन बाल कल्याण इंटर कॉलेज सिरसागंज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. रामकैलाश यादव, विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाजसेवी डा. अनुज कुमार एवं विद्यालय के संस्थापक सत्यभान सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज स्कूली छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। इसके बाद अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। बच्चों के बनाए गए माॅडलों की अतिथियों ने जमकर तारीफ की। डा. रामकैलाश यादव ने विद्यार्थियों के मॉडलों की सराहना करते हुए उन्हें सफलता के सात मंत्र बताए। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 103 विद्यार्थियों ने मॉडल, नाटिका एवं पोस्टर प्रदशनी में प्रतिभाग किया। विज्ञान
Read More »प्रकृति को आत्मसात कर उसके प्राकृतिक गुणों से स्वस्थ्य रहें-खुशी बहन
फिरोजाबाद, जन सामना। युवा प्रभाग ब्रह्माकुमारीज के युवा मिशन के अंतर्गत विश्व शांति के लिये युवा कार्यक्रम की श्रृंखला के तहत प्रकृति के लिए प्रेम करने की थीम पर विस्तार से जानकारी दी गई। सिल्लोड़ी बगीचे और एस. आर. के. बीएड कॉलेज में प्रकृति के साथ चले और उसे धन्यवाद दे कार्यक्रम में सरिता दीदी ने कहा कि जिस प्रकृति ने हमे जीवन दिया हैं। उसे धन्यवाद दे और रोज 5 या 10 मिनट बैठकर अच्छे विचारों के साथ प्रकृति को वायब्रेशन दे। डॉ उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि प्रकृति का संगीत सुने जिससे मन शांत होता हैं। ब्रह्माकुमारी सेंटर की मोटिवेटर खुशी बहन ने कहा कि कुछ समय के लिए रोज प्रकृति को आत्मसात कर उसके प्राकृतिक गुणों से स्वस्थ्य रहें। प्रकृति को हम लोग व्यस्तता के कारण भूलते जा रहे हैं। रोजाना किसी बगीचा में घास पर पैदल वाक करें और यदि संभव हो तो नंगे पैर चलें। प्रकृति की ताजगी का अनुभव करें और उसे गहरी साँसों के द्वारा भीतर लें।
Jansaamna