Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 649)

माघ मेला:जिला अपराध निरोधक समिति के कार्यकर्ताओं ने वसंत पंचमी के स्नान पर्व पर यातायात संचालन में  प्रशासन का किया सहयोग

प्रयागराज,जन सामना। माघ मेला के वसंत पंचमी के स्नान पर्व पर जिला अपराध निरोधक समिति के लगभग 750 स्वयंसेवकों ने लेप्रोसी मिशन चैराहा, अरेल घाट,वीआईपी घाट, और संगम यमुना पट्टी, गंगा पट्टी, झूसी घाट,रामघाट सहित सभी पांटून पुलों पर ड्यूटी के साथ ही शहर में विभिन्न रेलवे स्टेशनों चैराहों और बस स्टेशनों पर भी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी किया। सुहेलदेव की जयंती के अवसर पर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में समिति के द्वारा पानी की बोतलें और बिस्कुट वितरण की व्यवस्था में अखिलेश श्रीवास्तव, संदीप सोनी, लक्ष्मी कांत मिश्रा,अनंत अग्रवाल आयुष जायसवाल, शोएब आलम, यूथ टीम, फहीम अहमद, अरविंद वर्मा आदि का सक्रिय योगदान रहा। संगम क्षेत्र में पूर्व महापौर, राज्य महिला आयोग सदस्य अनामिका चैधरी व कैप्टन सुनील कुमार की यूथ टीम आईआरटी द्वारा मेला क्षेत्र के विभिन्न घाटों की सफाई के साथ ही यातायात संचालन में भी पुलिस प्रशासन का सहयोग किया गया।

Read More »

बालभवन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

कानपुर, जन सामना। उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर के अन्तर्गत बालभवन सभागार में सम्पन्न हुआ। उपजिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 81 समस्यायें राजस्व, के0डी0ए, डूडा, केस्कों, विकास, पुलिस नगर निगम आदि विभिन्न विभागों की आयी शिकायतों/समस्याओं को समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंनेे समस्त प्राप्त होने वाली शिकायतों को आईजीआरएस पोर्टल में दर्ज कराते हुए समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के भी निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसीलदार सदर सहित के0डी0ए, नगर निगम, विद्युत तथा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Read More »

छात्र-छात्राएं सीख रहे स्वावलंबन के गुण

कानपुर, जन सामना। एमएसएमई प्रोद्योगिकी विकास संस्थान, केंद्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान आगरा एवं एनएसआईसी के संयुक्त प्रोग्राम एससी.एसटी हब योजनाकेअंतर्गत शुक्लागंज,मोतीनगर उन्नाव,हरदोई,सीतापुर, कौशाम्बी,प्रतापगढ़ एवं रायबरेली संचालित किए जा रहे है ।जीकेआरए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह को संस्थान के प्रशिक्षकों द्वारा सफतापूर्वक समापन कराया गया। सीएफटीई आगरा जो कि एक भारत सरकार की संस्था है। वह इस प्रकार के अनेकों प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों में भी गुणवत्तापूर्ण पादुका निर्माण के क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रही है। इसी श्रंखला में आज प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में छात्रों ने प्रशिक्षण के दौरान अपने हाथों से स्वनिर्मित लेडीज स्लीपर,जेंट्स स्लीपर व जूते का पुलोवर के निर्माण की प्रदर्शनी लगाई, साथ ही इन सभी छात्रों को संस्था की तरफ से टीशर्ट,स्टडी किट का वितरण भी किया गया और छात्रों द्वारा बनाए हुए प्रोडक्ट्स को उन्हें स्वयं को ही दे दिया गया।

Read More »

सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज की एक सार्थक सोच:जिलाधिकारी

सामूहिक विवाह 257 हिन्दू जोडों व 26 मुस्लिम जोडोें में 283 जोड़ो ने थामा एक दूजे का दामन

फिरोजाबाद, जन सामना। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर आज जनपद में 283 बेटियों के हाथ पीले कर उनको सुखद भविष्य की शुभकामनाएं जनप्रतिनिधिगणों, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दी गई।  तिलक विद्यालय इंटर कॉलेज के विशाल प्रांगण में जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 283 जोड़ों की शादी कराकर वैवाहिक जीवन में प्रवेश की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम स्थल पर अलग.अलग पंडाल में हिंदू परिवारों का वैदिक रीति रिवाज से एवं मुस्लिम परिवारों का मुस्लिम रीति.रिवाज से विवाह सम्पन्न कराये गये। सांसद डॉ चंद्रसैन जादौन ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों की सुरक्षा, सम्मान व उनको सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लाभकारी साबित हो रही है। आज सामूहिक विवाह के माध्यम से गरीबों को बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिल गई है। सामूहिक विवाह के माध्यम से फिजूलखर्ची पर अंकुश भी लगाया है। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव किए सरकारी योजनाओं को सभी के लिए लागू किया है जिसका परिणाम है कि आज ज्यादातर गरीब परिवार यूपी सरकार की स्वर्णिम योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले दो सालों में लाखों बेटियों का विवाह प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कराया गया है। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का गरीब परिवारों की शादी योग्य कन्याओं के विवाह में सहायता उपलब्ध कराने हेतु एक नवीन एवं अभिनव प्रयास है। जिसके सुखद परिणाम है।

Read More »

महाराजा सुहेलदेव के शौर्य एवं पराक्रम का साक्षी रहा भारतीय इतिहास:महापौर

फिरोजाबाद, जन सामना। मातृभूमि के सम्मान शौर्य एवं स्वाभिमान को समर्पित 11वीं शताब्दी के प्रतापी शासक एवं पराक्रमी योद्धा महाराजा सुहेलदेव की भव्य जयंती आज गांधी उद्यान में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मनाई गई। इस अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा जनपद बहराइच में महाराजा सुहेलदेव स्मारक एवं ऐतिहासिक चितौरा झील की विकास का शिलान्यास महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया जिसका सजीव प्रसारण सूचना निदेशालय लखनऊ द्वारा भेजी गई एलईडी वैन के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ महापौर नूतन राठौर द्वारा मां सरस्वती एवं महाराज सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव जी ने 21 राजाओं का संघ बनाकर विदेशी आक्रांताओं को मातृभूमि से खदेड़ दिया था।

Read More »

धूमधाम से मनाई गई महाराजा सुहेलदेव जयंती

चंदौली, जन सामना। जनपद में महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम तहसील चकिया के खण्ड विकास कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। जहां पर चकिया विधायक शारदा प्रसाद, डीएम संजीव सिंह, एसपी अमित कुमार, जिला विकास अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख ने ब्लॉक परिसर में अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्याार्पण किया तथा माॅ सरस्वती एवं सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।प्रदेश स्तर पर मुख्य कार्यक्रम जनपद बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के भव्य स्मारक व चित्तौरा झील की विकास योजना तथा महाराज सुहेलदेव स्वाशासी राज्य चिकित्सा बहराइच के लोकार्पण का प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुवल शिलान्यास कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ।इस अवसर पर डीएम संजीव सिंह ने कहा कि भारत वर्ष के इतिहास में मध्यकाल की ग्यारहवीं सदी में उत्तर प्रदेश के बहराइच में महाराजा सुहेलदेव एक प्रतापी राजा हुये थेए जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं से भारतीय संस्कृति एवं विरासत की रक्षा की थी। महाराजा सुहेलदेव जी का शौर्य एवं पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए एक गौरवशाली उदाहरण है। विदेशी आक्रांताओं से मुकाबला करने के लिए 21 राज्यों का संगठन बनाकर कुशल रणनीतिकार के रूप में विशिष्ट युद्ध कला के माध्यम से उन्होंने विजय प्राप्त की थी। विश्व के इतिहास में एक महत्वपूर्ण संगठनकर्ता के रूप में महाराजा सुहेलदेव का यह कार्य सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विधायक चकिया शारदा प्रसाद ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने देश की राजनीतिक व सांस्कृतिक सुरक्षा के साथ.साथ जल संरक्षण,गो.संरक्षण एवं जन कल्याण के अनेक कार्य कराये|

Read More »

चाणक्य फाउण्डेशन ने तीन जरूरतमंद छात्रों दी फीस

फिरोजाबाद, जन सामना।  चाणक्य फाउंडेसन द्वारा गौरीशंकर इंटर कॉलेज में अध्ययनरत तीन जरूरतमंद छात्रों की एक वर्ष का शुल्क जमा कर मद्द की। शनिवार को संस्था प्रबंधक अखिलेश शर्मा, जिलाध्यक्ष यतीन्द्र शर्मा, बब्बू पंडित, अंशुल तिवारी प्रवीण यादव, सुशील जाट गौरीशंकर स्कूल पहुंचे। जहाॅ उन्होंने प्राचार्य दिनेश पचौरी को तीनों छात्रों की एक वर्ष की शुल्क देकर रसीद प्राप्त की। सचिव अखिलेश शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था अन्य निर्धन तथा जरूरतमंद लोगो की मदद करने में अग्रणी रहती है। जेल में निरुद्ध बंदियों जो जुर्माना न भर पाने में सजा काट रहे है अत्यंत बृद्ध हो चुके हैं। उनका जुर्माना भी हमारी संस्था द्वारा भरा जाता है।

Read More »

विज्ञान प्रदर्शनी में सोमेन्द्र व अजय रहे प्रथम

फिरोजाबाद, जन सामना। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विद्यालय स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन तिलक इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ हरिओम, नोडल प्रभारी कमलेश कुमार शर्मा, जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन द्वारा किया गया।जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि मॉडल प्रदर्शनी में 22 विद्यार्थियों ने 11 कार्यकारी एवं स्थैतिक दोनों प्रकार के मॉडल सैनिटाइजर मशीन, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, एसिड रैन, वेस्ट वाटर रीसाइक्लिंग, पर्यावरण प्रदूषण, स्वच्छ भारत मिशन, जल शुद्धिकरण मॉडल, ग्लोबल वार्मिंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को उनके द्वारा निर्मित मॉडल में सुधार करने के उपाय भी बताए। उन्होंने बताया कि हम सभी का एकमात्र उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना है। जिसके लिए सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Read More »

धूमघाम से मनाया गया नागा गोविंद दास का स्थापना दिवस

शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद, जन सामना। नगर के मोहल्ला मिश्राना स्थित प्राचीन श्री 1008 नागा गोविन्द दास मंदिर पर बाबा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमे सुबह से ही ब्राह्मणो द्वारा मंत्रोच्चारण द्वारा पूजा पाठ व हवन पूजन बाबा का पंचामृत अभिषेक किया गया। मंदिर प्रांगण को फूलो व लाइटो से सजाया गया। वहीं सब्जी पूड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। सांय काल छप्पन भोग व सुन्दर काण्ड का संगीत मयपाठ का भक्तजनों ने आनंद उठाया। इस अवसर पर नरेश तोमर, सुभाष तोमर, घनेश, श्रीराम, अमर सिंह, बंटू, आशुतोष, प्रमोद, सुनील, पुरषोत्तम, धमेन्द्र, सुधीर तोमर, घनश्याम आदि सैकडो भक्त मौजूद रहे।

Read More »

सवर्ण महासभा ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद, जन सामना। भारतीय सवर्ण महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल विधानसभा अध्यक्ष निक्की शर्मा के नेतृत्व में एसपी सिटी से मिला। प्रतिनिध मंडल ने एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र से गोपाल आश्रम मंदिर पर हुई चोरी का खुलासा किये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय, दिनेश चंद्र शर्मा, ठाकुर मनोज सिंह, कुलदीप गुप्ता, आशु अग्रवाल, मनोज शर्मा, सोनू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Read More »