कानपुर,जन सामना। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया के नेतृत्व मे चौबेपुर के मालव गांव मे हुई दर्दनाक घटना सीमा सुरक्षा बल के जवान सौरभ उर्फ सोनू कठेरिया के पिता नन्हा कठेरिया व पत्नी से मुलाकात की परिवार ने बताया कि कुछ गांव के अराजक तत्वों द्वारा दिनांक 27 जनवरी 2021 को गांव की अराजक तत्वों द्वारा पीट पीट कर घायल किया गया। जिसकी मृत्यु उपचार के दौरान दिनांक 30 जनवरी 2021 को हो गई है। जिसमें 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, सोनू कठेरिया की शादी 6 माह पूर्व हुई थी। प्रतिदिन मंडल ने परिवार से मिलकर हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। थाना प्रभारी चौबेपुर से कार्रवाई की रिपोर्ट ली गई। यह घटना बिंदुवार रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को भेजी जाएगी।इसके पश्चात विधानसभा बिल्हौर के संगठन के साथ बैठक आयोजित की गयी।राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव के कार्यक्रम की तैयारियों पर समीक्षा व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया!
JAN SAAMNA DESK 2
पुरस्कार वितरण समारोह के साथ यातायात जागरूकता अभियान का समापन
कानपुर,जन सामना।आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय हर्ष नगर कानपुर में दिशा यातायात प्रकोष्ठ द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंडला आयुक्त डॉक्टर राजशेखर अपर नगर आयुक्त प्रथम भानु प्रताप सिंह एवं प्राचार्य डॉक्टर ऋतंभरा स्वरूप द्वारा किया गया। सर्वप्रथम एनसीसी कैडेट छात्राओं ने मुख्य अतिथि को सलामी दी प्राचार्य ने मुख्य अतिथि एवं अपर नगर आयुक्त प्रथम भानु प्रताप सिंह का पुष्प गुज से स्वागत किया मुख्य अतिथि डॉक्टर राजशेखर ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सब शिक्षित छात्राओं के प्रयास से यातायात के प्रति जन जागरूकता आएगी। उन्होंने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की प्रशंसा की अपर नगर आयुक्त प्रथम नगर निगम कानपुर में अपने संबोधन में सभी छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए उत्साहित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रितंभरा स्वरूप ने छात्राओं को समझाते हुए कहा कि हमें भी प्रकृति के नियमों की तरह यातायात संबंधी नियमों से बंधे रहना चाहिए, ताकि हमारा जीवन दुर्घटनाओं से दूर रहे डॉ प्रीति त्रिवेदी प्रभारी दिशा यातायात प्रकोष्ठ ने दिशा प्रकोष्ठ द्वारा विगत वर्षों में संचालित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का विवरण देते हुए। कानपुर महानगर में हमारे महाविद्यालय द्वारा यातायात जागरूकता में सहयोग का वर्णन किया।
स्कूल को मिला कंप्यूटर लैब
कानपुर,जन सामना। जी0एन0के0इंटर कॉलेज सिविल लाइन में आज कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें रोटरी क्लब इन्डस्टियल के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिनेश शुक्ला ने फीता काट करके उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया गया ।मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि कम्प्यूटर के द्वारा गरीब छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये मदद मिलेगी। रोटरी क्लब इन्डस्टियल के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि विधालय में पढ़ने वाले बच्चों को 6 माह की निशुल्क शिक्षा दी जायेगी। गरीब कन्याओं के लिये सिलाई, बुनाई, काफ्ट की टेनिग की भी सुविधा दी जायेगी। बच्चों को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने की भी कोशिश की जायेगी। जी एन के इंटर कॉलेज के प्रबंधक वरूण मेहरोत्रा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमज़ोर बच्चों को सीखा करके बच्चों को माता पिता के हाथों को मजबूत किया जाएगा। मंच का संचालन रिचा जायसवाल ने किया। आये अतिथियों को स्मृति चिन्ह अवधेश कटियार ने दिया।
प्रदेश के व्यापारी 2022 बनाएंगे में सपा की सरकार
कानपुर,जन सामना। समाजवादी व्यापार सभा कानपुर ग्रमीण इकाई की कार्यकारिणी घोषणा व स्वागत समारोह का आयोजन सपा कानपुर ग्रामीण कार्यालय में हुआ। जिसमें सभी ने 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनवाने का संकल्प लिया।समाजवादी व्यापार सभा कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार ने कानपुर ग्रामीण कार्यकारिणीं की घोषणा की।मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व अध्यक्षता कर रहे ग्रामीण सपा अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने सभी को मनोयन पत्र सौंपते हुए। बाज़ारों,कस्बों व ग्रामीण अंचल में समाजवादी पार्टी के पक्ष में काम करने की अपील की।इस मौके पर प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए, कहा की व्यापरियों को नफरत की राजनीति से ज़्यादा अब काम की राजनीति पसंद है। इसलिए व्यापारी भाजपा सरकार को बदलकर 2022 में अब अखिलेश सरकार बनवाएंगे।व्यापार बचाने के लिए अखिलेश सरकार ही विकल्प है।सपा ग्रामीण अध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा की व्यापारियों की समस्याओं के लिए समाजवादी व्यापार सभा निरन्तर संघर्ष कर रही है। छोटे मध्यमवर्गीय व्यापारी सपा को ही विकल्प के रूप में देखने लगे हैं। व्यापारी अपनी शक्ति को पहचानें व एकजुट होकर एक दूसरे के हितों की लिए कार्य करें। जिससे कानपुर के व्यापारियों को इंसाफ मिल सके।
जिलाधिकारी ने गो सेवा केंद्र का किया औचक निरीक्षण,लगाई फटकार
हाथरस,जन सामना। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने वृहद गौसंरक्षण केन्द्र पुन्नेर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रमेश रंजन ने निर्माणाधीन गौसंरक्षण केन्द्र के निर्माण कार्य की गति धीमी हाने पर असन्तोष व्यक्त करते हुए ,अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होने कार्यदायी संस्था/ठेकेदार द्वारा कार्य को बन्द कर देने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था/ठेकेदार जिम्मेदार अधिकारियों का स्पस्टीकरण करने के निर्देश दिये। उन्होने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि बन्द कार्य को तत्काल कार्य तेजी के साथ कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण समय समय पर करने के भी निर्देश दिये। उन्होने कहा कि यदि गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी पायी गयी तो सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि वृहद गौ संरक्षण केन्द्र समय सीमा के अन्तर्गत बनने चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी पीडब्लूडी को निर्देश दिये कि गौशाला की चार दीवारी का स्टीमेट तैयार करते हुए कार्य कराये जाने के निर्देश दिये।
पुलिस ने कुख्यात तस्कर को किया गिरफ्तार, हेरोइन व गांजा बरामद
फिरोजाबाद,जन सामना। उत्तर पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने भारी मात्रा में हेरोइन व गांजा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक कुख्यात तस्कर मौहम्मद जाबिर नाई को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गये तस्कर के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन व पांच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत करीब ढ़ाई करोड़ रूपये बताई गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ लूट, हत्या, मादक पदार्थ, जुआ सट्टा आदि से जुड़े 20 से अधिक मुकदमे दर्ज है। जाबिर ने पूछताछ में बताया कि उसको सफेदपोश राजनेता, मीड़ियाकर्मी व कुछ पुलिसकर्मियों का भी संरक्षण प्राप्त था। जिसकी जांच कर कार्यवाही की जा रही है।
कोविड चेतना रथों के माध्यम से माघमेले में जनमानस को किया गया जागरूक
प्रयागराज,जन सामना। जनमानस को कोविड.19 के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो प्रयागराज द्वारा माघमेले में लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी दिशा में आज सेक्टर दो स्थित विभाग के शिविर से कोविड.19 जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज चेतना रथों के काफिले को विभाग के उप निदेशक आरिफ हुसैन रिजवी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी वाराणसी डा0 लाल जीए क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी झांसी के0विवेकानन्द, प्रचार सहायक वी0डी0 शर्मा और वरिष्ठ कार्यालय सहायक राम मूरत विश्वकर्मा सहित विभाग के अन्य कर्मचारी तथा चेतना रथों के माध्यम से जनमानस को जागरूक करने में सहयोग करने वाले युवा कार्यकर्ता मौजूद थे। रिजवी ने बताया कि चेतना रथों के साथ झांसी तथा वाराणसी कार्यालय के अधिकारी अपने अपने सरकारी वाहन के साथ इस काफिले में आगे और पीछे चल रहे थे। सेक्टर एक, दो, तीन से गुजरे चेतना रथ लोगों को हैण्डबिल स्टीकर और अन्य प्रचार सामग्री देकर अनुरोध कर रहे थे, कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए तथा दूसरों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री के मूल मंत्र जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं का पालन करें। और मास्क दो गज दूरी तथा अपने हाथों को लगातार बीस सेकेण्ड तक धोते रहने से ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। चेतना रथों के साथ चल रहे डा0 लाल विवेकानन्द और वी0डी0 शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी मेले में आये श्रद्धालुओं से कोरोना से बचने के लिए सभी बताये गये सुरक्षा उपायों को अपनाने की बात कही।
25वीं अखिल भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता का लखनऊ में होगा आयोजन
वाराणसी,जन सामना। उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल द्वारा 9 से 13 फरवरी 2021 तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में 25वीं अखिल भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 17 डाक परिमण्डलों के 140 कैरम खिलाडी भाग लेंगे। जिनके बीच टीम और वैयक्तिक स्तर पर कुल 425 मैच खेले जायेंगे। इनमें मेजबान उत्तर प्रदेश के अलावा तमिलनाडु, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, छतीसगढ़, असम, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, तेलंगाना और ओडिशा परिमंडल की टीमें शामिल हैं। उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश परिमण्डल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने इस संबंध में मंथन हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए दी। कांफ्रेंस के आरंभ में पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी परिक्षेत्र कृष्ण कुमार यादव ने सिन्हा को पौधा भेंटकर स्वागत किया और प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों का भी स्वागत किया।
09 दिवसीय विराट किसान मेले का हुआ समापन
प्रयागराज,जन सामना। माघ मेला 2021 के साथ कृषि विभाग द्वारा 09 दिवसीय विराट किसान मेला दिनांक 30.01.2021 से 07.02.2021 तक की अवधि में किया जा रहा है। मेले के समापन दिवस पर मुख्य अतिथि के0पी0 सिंह, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज जोन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विराट किसान मेला में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि यंत्रों एवं फार्म मशीनरी सहित लगभग 80 विभागों/संस्थाओं द्वारा अपना स्टाल लगाया गया है। इन स्टालो का अवलोकन किया गया। मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन में बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा ही शक्ति है। यदि शिक्षा नहीं है तो कृषि के साथ.साथ किसी भी विधा में उन्नति सम्भव नहीं है। मेले में स्टालों के निरीक्षणोपरान्त इन्होंने विभिन्न कृषकों द्वारा संचालित समूहों/एफ0पी0ओ0 की प्रशंसा करते हुए इनके कार्यों की माध्यम अन्य कृषकों को सीख लेने की सलाह दिया। कृषि यंत्रों पर कृषकों को मिल रहे 50 से 80 प्रतिशत अनुदान की जानकारी दिया। मुख्य अतिथि द्वारा स्टालों के प्रतिभागियों एवं प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार का वितरण किया गया। यू0एस0 गौतम , कुलपति बांदा कृषि विश्वविद्यालय बांदा द्वारा विराट किसान मेला में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि यंत्रों एवं फार्म मशीनरी सहित लगभग 80 विभागों/संस्थाओं द्वारा अपना स्टाल लगाया गया है।
Read More »आईजीआरएस पोर्टल पर लंम्बित शिकायतों का समय से करें निस्तारण- डीएम
चन्दौली,जन सामना। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कर.करेत्तर एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। वाणिज्य कर की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम रहने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुये वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये। आबकारी अधिकारी को निदेर्शित करते हुए कहा कि जनपद में लगातार शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ गैगेस्टर एक्ट की कार्यवाही सुनिश्चित हो। सीआरए पटल के बाबू से पिछले माह की कर करेत्त की रिपोर्ट उपलब्ध नही कराने पर जिलाधिकारी ने कड़ी हिदायत देते हुये प्रत्येक माह की रिपोर्ट सुव्यवस्थित ढंग से रखने व अगले बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। सभी विभागाध्यक्षों को निदेर्शित करते हुये कहा कि रजिस्टर में अंकित पुरानी आरसी को नये पोर्टल पर अपलोड़ कर दिया जायए इसमें किसी प्रकार कि लापरवाही बर्दास्त नही होगी। बैठक में व्यापार कर अधिकारी द्वारा सही जानकारी न देकर टाल मटोल करने पर जिलाधिकारी ने जमकर फटकार लगायी साथ ही कड़ी हिदायत दी। बैठक के दौरान समस्त अधिकारियों को निदेर्शित करते हुये कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है सभी विभाग माह मार्च के अन्त तक लक्ष्य के सापेक्ष शत.प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करें।
Jansaamna