प्रयागराज,जन सामना। माघ मेला के तृतीय स्नान पर्व, मौनी अमावस्या के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने आज मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई। ट्रिपल सी सभागार में समीक्षा बैठक ली। आने वाली श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की जा रही सभी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। सर्वप्रथम विभिन्न सेक्टरों में बनाए गए स्नान घाटों के बारे में जानकारी ली। जिसपर मेला अधिकारी, विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं हेतु कुल 8 स्नान घाट बनाए गए हैं। जो कुल 8000 फुट लंबे हैं। मेला अधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि संगम नोज पर लगभग 650 फुट तथा हर घाट पर औसतन 300 फुट चौड़े सर्कुलेटिंग एरिया की व्यवस्था की गई है। मेला अधिकारी ने बताया कि मौनी अमावस्या के दृष्टिगत 14000 से ऊपर शौचालयों की व्यवस्था की गई है। इसमें 1400 एफ आर पीए 8600 कनात 3000 पब्लिक तथा 1100 संस्थागत शौचालय हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 400 यूरिनल्स की भी व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर प्रभाकर राय ने अवगत कराया की मेला क्षेत्र में कोविड.19 के दृष्टिगत लगभग 4000 टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे हैं। अब तक 82 हजार से ऊपर टेस्ट किए जा चुके हैं। लगभग 35 वैन, 8 स्टैटिक बूथ, दो चिकित्सालय एवं 175 सफाई गैंग मेला क्षेत्र में निरंतर काम कर रहे हैं।जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में हो रही फागिंग पर असंतोष व्यक्त किया |
JAN SAAMNA DESK 2
कानपुर:अमनो अमान के प्रतीक पूर्व शहर काज़ी कानपुर को दी श्रद्धांजलि
कानपुर,जन सामना। अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज दिनांक 8 फरवरी सोमवार को कुली बाजार के राईन हाल में शहर के अमन व सौहार्द के प्रतीक रहे शहर क़ाज़ी कानपुर हज़रत मौलाना मोहम्मद आलम रज़ा खां नूरी अलैहिर्रमा व मरहूम अनवर महबूब खान की याद में मुशायरा व कवि सम्मेलन शहर क़ाज़ी कानपुर जनाब मौलाना मुफ्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही की अध्यक्षता में कुल हिंद जमीयतुल अवाम के बैनर तले आयोजित किया गया।जिसमें शहर के नामवर शोरा व उलमाए किराम ने अपने कलाम के जरयह शहर क़ाज़ी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर वक्ताओं ने पूर्व शहर क़ाज़ी साहब व उनके साथी अनवर महबूब खान के कारनामों को याद करते हुए कहा कि जब भी शहर में हालात बिगड़े शहर क़ाज़ी साहब और अनवर साहब सबसे आगे आकर अमनो अमान के लिए फिजा हमवार करते नजर आए। हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई एकता अखंडता के लिए उन्होंने बहुत प्रयास किए उनकी सोच थी, कि सभी धर्मों के लोग आपस में मेल मोहब्बत के वातावरण में स्वतंत्र होकर अपने अपने धर्मों की मान्यताओं के अनुसार ज़िन्दगी गुजारे सभी एक दूसरे के धर्म का सम्मान करें। ताकि सुंदर वातावरण स्थापित हो सके। इसके लिए उन्होंने तमाम धर्मों के संगठनों के साथ काम भी किया इसी लिए आज उनके जाने से हर किसी की आंखों में आसूं है चाहे वह जिस धर्म का मानने वाला हूं । हम उनके मिशने अमनो मोहब्बत को आम करें एकता अखंडता के लिए काम करें और हर धर्म के अनुयायियों से प्रेम की भावना जगाए यही शहर क़ाज़ी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी साथ ही शहर काजी नूरी साहब के उत्तराधिकारी शहर काजी मौलाना मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही के नेतृत्व में शहर में अमन व अमान बहाल रखने में हर मौके पर काम किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक शहर काजी के प्रवक्ता महबूब आलम खान, मुफ्ती शहर मुफ्ती हनीफ बरकाती, नायब काजी कारी सगीर आलम, हबीबी मौलाना नौशाद रजा, अजहरी मौलाना गुलाम मुस्तफा मुफ्ती, रफी अहमद, शायर शब्बीर, कानपुर शायर शादाब, राजधानवी शायर जमीर जायसी, कवि गुरु प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ हरनारायण मिश्रा, मौलाना जियाउर रहमान, मौलाना हाफिज शबनूर हाफिज फिरोज, मौलाना हनीफ मौलाना, जका उल्ला कारी एहसान अखलाक, वसीम खान फैजान गनी आदि थे।
यौमे सैयिदना सिद्दीके अकबर के मौके पर जलसे का आयोजन
कानपुर, जन सामना । दारुल उलूम वर्सिया रिजविया फरीदुल उलूम सैयिदना सिद्दीके अकबर र०ज० के सिलसिले में चल रहे प्रोग्रामों का दसवां प्रोग्राम जामा मस्जिद गौसिया शारदा नगर में जेरे सदारत हजरत मौलाना मुस्ताक अहमद कादरी बरकाती मुशाहिदी मुनतखवत हुआ। जिसमें मेहमाने खुशूसी हज़रत मौलाना अब्दुर रहीम कादरी व हजरत मुफ्ती हसीब अख्तर शाहिदी व मौलाना मोहम्मद जुकरिया ने शिरकत की। मेहमाने ऐजाजी मौलाना मोहम्मद मेराज अशरफी, सैय्यद अयाज़ अली एडवोकेट,सै०शहनवाज अली व निजामत नफीस अहमद नूरी ने की। प्रोग्राम का आगाज तिलावते कुरान पाक से कारी मोहम्मद मोनिस रज़ा ने किया और फिर तिलावते नात पाक के साथ सै० मोहम्मद अतहर कादरी व तसलीम रज़ा मुशाहिदी ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।जिसमें शमीम अहमद,सै०शोएब अली,सै० एहतिशाम अली,सै० अनस अली और तमाम हजरात ने शिरकत की।
सीएनजी आटो/कार रैली का आयोजन
कानपुर, जन सामना । पी०सी०आर०ए० पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ पेट्रोलियम एंवम प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कानपुर शहर में संरक्षण क्षमता महोत्सव के अर्न्तगत सीएनजी आटो/कार रैली का आयोजन। विगत वर्ष की भांति इस यर्ष भी पी०सी०आर०ए० भारत सरकार ने तेल एव गैस कम्पनिओ के सहयोग से सक्षम अर्थात संरक्षण क्षमता महोत्सव 2021 का आयोजन देश के विभिन्न भागो में किया जा रहा है। जिसके अन्तगत कानपुर में सेन्ट्रल यूपी गैस लिमिटेड जोकि विगत 15 वर्षों से शहरवासियों को सीएनजी व पीएनजी गैस की सुविधा मुहैया करा रही हैं। इसी के सन्दर्भ में सेन्ट्रल यूपी गैस लिमिटेड ने सीएनजी आटो/कार रैली का आयोजन सम्पन्न किया। यह सीएनजी/आटो कार रैली मोतीझील से प्रारम्भ होकर, फुलबाग होते हुये चुन्नीगंज, बजरीया 80 फीट रोड होते हुये अमर जवान ज्योति अशोक नगर पर तकरीबन 15 किमी की दूरी सम्पन्न की गयी! इस रैली का उदघाटन महापौर प्रमिला पांडे,कमलो द्वारा किया गया। सीएनजी आदो/कार रैली के इस कार्यकम को दौरान मुख्य अतिथि सांसद देवेंद्र सिंह भोले, नीलम कटिहार, विधायक अमिताभ बाजपेई, हिरदेश कुमार, प्रबंधक निर्देशक, सी यू जी एल कानपुर एवं सुनील बैस उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सर्वधर्म सद्भाव, समाज को एकजुट करने का लक्ष्य
कानपुर,जन सामना। नागरिक मंच के तत्वाधान में सद्भाव मौन धरना महात्मा गांधी प्रतिमा फूल बाग में किया गया जिसका उद्देश्य देश व नगर में सद्भाव की वातावरण बनाना और मौन धरने में सभी धर्म गुरु व राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। यह पहला मौका है कि सभी धर्मगुरु व राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया या पहला मौका है। कि धर्मगुरु व राजनीतिक दलों के नेता एक मंच पर आकर किसानों की भी चिंता की धरने में काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष थे। कानपुर में गंगा नदी में आने वाली बाढ़ की जानकारी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया, कि किसानों की मदद कराने वास्ते जिला प्रशासन से अनुरोध किया जाएगा। और जो सहयोग होगा वह हम लोग सब लोग करेंगे। कामरेड सुभाषिनी अली पूर्व सांसद ने नगर में सद्भाव बनाए रखने व दिल्ली में किसानों की शहादत पर 2 मिनट मौन रख, जबकि समय.समय पर समाज में फूट डालने का प्रयास किया जाता रहा है। नगर के नागरिक चाहते हैं कि कानपुर में हार्मनी बनी रहे। जो लोग नगर में संप्रदायिकता कारना चाहते हैं|
जनसमस्या संग्रह अभियान की शुरुआत
कानपुर,जन सामना। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज कार्यकर्ताओं की बैठक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में आयोजित की। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की कार्यकर्ता सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड के पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा की ये संदेश कतई नहीं जाना चाहिए की पार्टी केवल विकलांग व्यक्तियों के लिए सभी है। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है। समाज के सभी वर्गों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए लम्बित शिकायतों का संकलन करे। सयुक्त रूप से उन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष शुरू करें। मिशन 2022 को दृष्टिगत रखते हुये जनता की समस्याओं का समाधान के लिये तिन प्रतियों में आवेदन लें । बृद्ध, विधवा, महिला, युवाओं व विकलांग व्यक्तियों को जोड कर पार्टी का वोट बैंक तैयार करें। बैठक में आम जनता से अपील की गयी, की उनकी कोई भी समस्या हो। जिला प्रशासन के माध्यम से हल न हो पा रही हो, तो उस समस्या को रविवार व मंगलवार को राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में आकर तीन प्रतियों में दर्ज कराये।
प्रसपा ग्रामीण की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न
कानपुर,जन सामना। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर जिला कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बायपास चौराहा कानपुर नगर पर मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी फ्रंटलो की कार्यकारिणी विधानसभा व ब्लॉकों की कार्यकारिणी की समीक्षा की गई। पार्टी के प्रचार प्रसार एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा व सुझाव पदाधिकारियों के लिए गए एवं दिनांक 21 फरवरी 2021 को राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव मुख्य अतिथि के रूप में विधान सभा बिल्हौर के चौबेपुर कस्बा में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन मे शामिल होंगे। कोरोना संक्रमण काल में काला कानून किसानों के खिलाफ किसान बिल लागू किया गया है। ऐसे कानून को किसान आंदोलन के द्वारा कुचला जाएगा। एक दिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार को इस काले कानून को वापस लेने पर मजबूर होना पड़ेगा। किसान आंदोलन आज पूरे देश का आंदोलन बन चुका है, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की नीतियों को अपनाकर कार्य करेंगे। तो निश्चित रूप से 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवपाल सिंह यादव होंगे।
कैबिनेट मंत्री ने प्रकाश कुंज रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर,किया रवाना
कानपुर,जन सामना। एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य आदित्य पोद्दार के नेतृत्व में आज साई काम्प्लेक्स, डबल रोड़ डिफेंस कालोनी से प्रकाश कुंज रथयात्रा निकाली गई। जिसे कानपुर नगर की महापौरप्रमिला पाण्डेय व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के संरक्षक सतीश महाना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम संयोजक आदित्य पोद्दार व कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे अन्नू मिश्रा ने नारियल फोड़ कर पूजा अर्चना किया। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि भाजपा के द्वारा किये गये कार्य को आम जनता तक पहुंचाना यात्रा का मकसद है।
महापौर ने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों की पुस्तिकाएं जनता को भेट किया जा रहा है। भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रही है। कानपुर नगर में मेट्रो से काफी हद तक प्रदूषण पर काबू पाया जा सकता है।कार्यक्रम संयोजक आदित्य पोद्दार ने कहा प्रकाश पुंज रथ यात्रा बीजेपी की अंतोदय उत्थान को समर्पित यात्रा निकाली जा रही है।अध्यक्ष अन्नु मिश्रा ने कहा कि प्रकाश पुंज का अर्थ है जीवन को प्रकाशित करना है।
समाजवादी व्यापार सभा की महानगर इकाई की कार्यकारिणी गठित
कानपुर,जन सामना। समाजवादी व्यापार सभा कानपुर महानगर इकाई की कार्यकारिणी घोषणा व स्वागत समारोह में मौजूद व्यापारियों ने 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने की हुंकार भरी।समाजवादी व्यापार सभा कानपुर महानगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने आज नगर कार्यकारिणीं की घोषणा नवीन मार्किट स्थित पार्टी के नगर कार्यालय में प्रदेश महासचिव व्यापार सभा अभिमन्यु गुप्ता व कानपुर सपा अध्यक्ष डॉ इमरान की मौजूदगी में की।इस मौके पर प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा की व्यापरियों को नफरत की राजनीति से ज़्यादा अब काम की राजनीति पसंद है। व्यापारी भाजपा सरकार से तंग हो चुके हैं और अब 2022 में अखिलेश सरकार बनवाएंगे।किसी भी दशा में व्यापारियों का सरकार व अधिकारियों के द्वारा उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा।सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने कहा की व्यापारियों की समस्याओं के लिए समाजवादी व्यापार सभा निरन्तर संघर्ष कर रही है। छोटे मध्यमवर्गीय व्यापारी सपा को ही विकल्प के रूप में देखने लगे हैं।
प्रसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शहर अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना
कानपुर,जन सामना। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया सीसामऊ विधानसभा के आचार्य नगर में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की असली ताकत युवा वर्ग ही है, सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार ने आज सब का सत्यानाश कर दिया है, ना किसानों की आय दुगनी हुई ना ही दो करोड़ लोगों को नौकरी मिली। अगर कुछ मिला तो सिर्फ और सिर्फ कमरतोड़ महंगाई जहां एक तरफ करोना काल से हुए लॉकडाउन से देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहीं सरकार ने गैस पेट्रोल डीजल के दामों को बढ़ाकर आम जनमानस के जीवन को अस्त.व्यस्त कर दिया है। महीनों से किसान अपने हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, और सरकार मौन धारण कर दर्शक दीर्घा में बैठकर तमाशा देख रही। महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि मौजूदा सरकार राष्ट्रहित के नाम पर राष्ट्रद्रोह कर रही है। जिसे जनता अब सब जान चुकी है, आने वाले 2022 के चुनाव में बिना प्रसपा के बिना शिवपाल सिंह यादव के किसी की भी सरकार बनने वाली नहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरवन गौतम ने व संचालन पंचानन यादव ने किया। वही सम्मेलन में ही महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने सरवन गौतम को सीसामऊ विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया!
Jansaamna