कानपुर,जन सामना। देश के 15 लाख बिजली कर्मियों के साथ केस्को के कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के निजीकरण की नीतियों के विरोध में एवं अन्य समस्याओं के समाधान हेतु 1 दिन का सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। विदित हो कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश ने केंद्र सरकार के निजीकरण की नीतियों के विरोध में एवं बिजली कर्मियों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु सरकार को चेतावनी स्वरूप कई बार ज्ञापन दिया था। परन्तु सरकार के उदासीन रवैए को देखते हुए विद्युत कर्मचारियों ने आज एक दिन का कार्य बहिष्कार कर सरकार को पुनः चेतावनी दी। इसी के साथ बिजली कर्मचारियों ने सभी स्टेशनों से जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए केस्को मुख्यालय में जमा हुए जहां बिजली कर्मियों ने विशाल जनसभा की। सभा को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने बताया कि निजीकरण का प्रयोग उड़ीसा,ग्रेटर नोएडा और आगरा में बुरी तरह विफल हो चुका है।फिर भी केंद्र सरकार ने बिजली के निजीकरण हेतु इलेक्ट्रिसिटीअमेंडमेंट बिल 2020 एवं स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट जारी किया है। इसी के साथ केंद्र सरकार के निर्देश पर केंद्र शासित प्रदेशों चंडीगढ़ और पांडिचेरी में बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया तीव्र गति से चल रही हैएजिससे देशभर के बिजली कर्मियों में भारी गुस्सा है। विद्युत कर्मचारियों ने किसान आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया और कहा किसानों की मांग में प्रमुख रूप से इलेक्ट्रिक सिटी अमेंडमेंट बिल 2020 की वापसी प्रमुख है। सभा को संबोधित करते हुए इंजी0 सत्य प्रकाश यादव ने कहा सरकार फायदे वाले सरकारी उपक्रम उपक्रम के निजी करण की तैयारी कर रही है। जिसके लिए सरकार पहले उस विभाग को बदनाम करती है,फिर उसका निजी करण कर देती है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण भारत संचार निगम लिमिटेड है, सरकार ने पहले उस विभाग को बदनाम किया, उसके बाद उसको बेचने की तैयारी कर ली है।
JAN SAAMNA DESK 2
बेरोजगार युवाओं ने डिग्रियां जलाकर सरकार से मांगा रोजगार
कानपुर,जन सामना। एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी की अगुवाई में शिक्षक पार्क परेड में शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने केन्द्रीय बजट में बेरोजगारों के लिए कोई ब्लूप्रिंट ना होने एवं रोजगार सृजन की घोषणा ना किये जाने के विरोध डिग्रियों की प्रतिकात्मक प्रतियां जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। डिग्रियां दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी ने कहा कि 2 करोड़ प्रति वर्ष रोजगार का वादा कर सत्ता में आई, भाजपा सरकार रोजगार देना तो दूर बल्कि लघु उद्योगों, छोटे कारोबारियों को खत्म करने का का काम कर रही है। हाशमी ने कहा वर्ष 2021.2022 के केन्द्रीय बजट में बेरोजगारों के लिए कोई ब्लूप्रिंट नहीं है। ना ही रोजगार सृजन की घोषणा की गई है। देश को बेचकर ही देश चलाने की तैय्यारी है, ऐसे में युवाओ की उपेक्षा देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी ने महिलाओं के साथ किया ‘सांझा प्रयास’ का आयोजन
कानपुर,जन सामना। उड़ान सेवा संस्थान सुजातगंज की समूह की महिलाओं के साथ सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी के तत्वाधान में सांझा प्रयास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समूह की महिलाओं ने बताया कि हम संस्था के सहयोग से सिलाई का कार्य कर रहे हैं, साथ ही अन्य ट्रेनिंग समय.समय पर मिलती रहती है। जैसे ब्यूटीपार्लर, टेडी बियर बनाना। जिसमें सांझा प्रयास से ट्रेनिंग एंड रिसर्च ऑफिसर सुषमा शुक्ला ने पोस्टर के माध्यम से सुरक्षित गर्भ समापन व परिवार नियोजन के विषय में जानकारी दी। जिस में बताया कि सुरक्षित गर्भ समापन 20 सप्ताह तक कानूनन वैध है, और किन परिस्थितियों में सुरक्षित गर्भ समापन कराया जा सकता है। साथी बताया कि महिलाओं को जानकारी ना होने की वजह से वह इधर.उधर भटकती रहती हैं। कभी.कभी उनकी जान पर भी आ जाती है, लेकिन इस तरह की समस्या होने पर सबसे पहले अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर प्रशिक्षित डॉक्टर से संपर्क करें और उनके सलाह लें। साथ ही संस्था अध्यक्ष उषा ने बताया कि हमारे ग्रुप की महिलाएं बहुत ही साहसी है।
कानपुर: बजट 2021 को लेकर सपा का अनोखा प्रदर्शन, झुनझुना बजाकर बीजेपी कार्यालय पर उतरे
कानपुर,जन सामना। समाजवादी युवजन सभा एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्षों वीरेन्द्र त्रिपाठी एवं करूणेश श्रीवास्तव ने शिक्षक पर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर भारत सरकार के द्वारा लाए गए बजट के विरोध में प्रदर्शन किया! वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उनके संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बजट 2021 का जो मध्यम वर्गीय लोगों पर सरकार द्वारा बोझ डाला गया है। और कारपोरेट घरानों को मजबूत एवं गरीब को और गरीब करने के लिये तथा सरकारी मशीनरी को निजीकरण के हाथों सौपने के लिये जो यह झुनझुना बजट सरकार द्वारा निकाला गया है। उसका हम सभी साथियों ने शिक्षक पार्क भाजपा कार्यालय के बाहर पर झुनझुना बजाकर सरकार के बजट का विरोध किया। करुणेश श्रीवास्तव ने कहा कि आए दिन महंगाई से जनता त्रस्त है। लेकिन भाजपा सरकार जनता को भुखमरी की कगार पर लाकर छोड़ने पर आमादा है।
प्रसपा ने 4 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन
कानपुर,जन सामना। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर जिलाधिकारी कानपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को 4 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया! पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान जल्दबाजी में किसानों को बर्बाद करने की मंशा से कृषि विधेयक लाया गया है। इसमें तीन किसान बिल लागू किया है। भारत सरकार अभी तक किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदनी पड़ती थी ।भारतीय निगम भंडारण करता था, जिस पर सरकार का काफी खर्च होता था। सरकार किसानों को आजादी देने के नाम पर इस वित्तीय बोझ से अपना पिंड छुड़ाना चाहती है। यम एस पी खत्म करने की नीति होगी, तो यह काला कानून किसानो की बर्बादी का आधार बनेगा ।जिला अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने बताया कि सीएसीपी जो अभी कृषि मंत्रालय का एक विभाग है। उसे संवैधानिक आयोग का दर्जा मिले, इसकी सिफारिशें बाद बाध्य कारी होनी चाहिए। आज समूचे भारत का किसान कृषि विधेयक के खिलाफ करीब 70 दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर अपनी बात संवैधानिक तरीके से रखना चाहता है, यह दुर्भाग्य हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास किसानों की बात सुनने के लिए समय नहीं है, उल्टा लाखों आंदोलनकारी किसानों पर सर्दी के समय ठंडे पानी की बौछार आंसू गैस के गोले व लाठिया चलाई जा रही हैं। फर्जी झूठे मुकदमे पंजीकृत कराए जा रहे हैं, आंदोलन स्थल के चारों तरफ पाकिस्तान सीमा की तरह कटीले तारों की बैरीकेटिंग की जा रही है।
टिम्बर उद्योग व्यापार मंडल ने लगाया रक्तदान शिविर
कानपुर,जन सामना। टिम्बर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन कैंप कार्यालय कोपर गंज प्रादेशिक महामंत्री गुरजिंदर सिंह के नेतृत्व में किया गया! इस अवसर पर भाजपा एमएलसी एवं बनारस के प्रभारी सलिल विश्नोई का शाल फूल माला स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गुरजिंदर सिंह ने एमएलसी सलिल विश्नोई से कहा कि हॉस्पिटल को पुनः आम आदमी के उपचार के लिए चालू कराया जाए, कोपरगंज घनी आबादी क्षेत्रों में अच्छे डॉक्टरों से जनता का उपचार कराया जाए, जिससे यहां को जनता को मुफ्त स्वास्थ्य में उपलब्ध हो सकें। टिंबर उद्योग व्यापार मंडल पिछले 6 वर्षों से चाचा नेहरू अस्पताल में कई बार नेत्र शिविर का आयोजन कर चुके हैं। आगे भी टिंबर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वधान में सहयोग मिलता रहेगा। प्रादेशिक महामंत्री गुरविंदर सिंह ने बताया कि 16 पदाधिकारी व व्यापारियों के सहित 30 लोगों ने रक्तदान किया।मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत शर्मा प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ज्ञानेश मिश्र, अरविंद गुप्ता, अनुज तिवारी, सुरेश कुमार अग्रवाल, कुंदन शर्मा, जहीर अली, शमशुल खान, नदीम खान आदि लोग मौजूद रहे।
जनपद स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप
फिरोजाबाद,जन सामना। जिला प्रशासन एवं माधव प्रसाद गोयनका बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित बेटी बचाओ बेटी खिलाओ के तहत जनपद स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का तीन फरवरी को 12 बजे राजेंद्र प्रसाद उर्फ मोती सिंह समग्र ग्राम विकास मंत्री के कर कमलों द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें जनपद के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।
Read More »कैंटर के रौंदने से साईकिल सवार श्रमिक की मौत
फिरोजाबाद,जन सामना। मक्खनपुर क्षेत्र अंतर्गत कैंटर के रौंदने से साईकिल सवार श्रमिक की मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। शिकोहाबाद के मौहल्ला खेड़ा निवासी देवेन्द्र उपाध्याय उर्फ गुंजन (48) पुत्र कालीचरन कारखाने में काम करता था। बताया जाता है कि मंगलवार को वह काम करने जा रहा था। तभी मक्खनपुर क्षेत्र अंतर्गत पायनियर कारखाने के समीप अचानक उसे तेज गति से आ रहे कैंटर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। मौके पर लोगों की भीड़़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।
Read More »दो मासूमों के अपहरण का मुख्य अपहरणकर्ता व महिला सहित पांच लोग गिरफ्तार
फिरोजाबाद,जन सामना। दक्षिण पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने दो मासूमों का अपहरण करने के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के साथ ही महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है।
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि थाना दक्षिण क्षेत्र के भीम नगर से रविवार की दोपहर खेलते समय दो मासूम योगेश (4) व कुनाल (6) अचानक लापता हो गये थे। पुलिस को दोनों मासूमों के अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपरहण की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों मासूमों को रविवार की रात मात्र छह घण्टें के अन्दर ही सकुशल बरामद कर लिया गया था। किन्तु अपहरणकर्ता मौके का फायदा उठाकर बच गये थे।दक्षिण प्रभारी सुशांत गौड व क्राइम ब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह, एसओजी प्रभारी देवेन्द्र शंकर पाण्डेय पुलिस टीम के साथ गस्त पर थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों मासूमों का मुख्य अपहरणकर्ता अभय जादौन पुत्र स्व. लक्ष्मण प्रसास सरस्वती कुंज, गोविन्दपुर, थाना गोविन्द नगर, मथुरा अपने साथी से मिलने हिमायूंपुर आने वाला है। जव पुलिस को मुख्य अपहरण कर्ता सीएल. जैन काॅलेज से हिमायूंपुर को जाने वाले रास्ते पर स्पैलण्डर बाईक पर आता हुआ दिखाई दिया। तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। जिस पर अपहरणकर्ता ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फाॅयर किया। पुलिस ने अपहरणकर्ता को उसके पैर में गोली लगने के उपरान्त पकड़ लिया।
पुलिस मुठभेड़ में चार लुटेरे गिरफ्तार,ज्वैलर्स से हुई लूट का खुलासा
फिरोजाबाद,जन सामना। थाना नारखी पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से सर्राफा व्यवसायी से हुई लूट की घटना से सम्बंधित माल बरामद करते हुये घटना का खुलासा किया है। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी नारखी के.के. तिवारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे। 24 जनवरी को थाना नारखी क्षेत्र में कृष्णा ज्वैलर्स के मालिक प्रवीन द्वारा शाम के समय अपनी दुकान बंद कर घर जाते समय असन मोड़ पर लगभग आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने अवैध असलाहों के बल पर ज्वैलर्स को रोक कर लूट कर ली थी। इस मामले में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी के के तिवारी व क्राइम ब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में थे तभी उन्हें सूचना मिली कि डाॅनी गैंग के सदस्यों द्वारा ही नारखी क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। ये लोग पुनः शहर क्षेत्र में किसी ज्वैलर्स को फिर लूटने की फिराक में पचोखरा-नारखी क्षेत्र में घूम रहे हैं।
Jansaamna